वर्तमान समय में कई ऐसी कंपनियां है, जो अपने प्रोडक्ट डिलीवरी का काम करती है| उन्ही में से एक अमेज़न कंपनी भी है| प्रोडक्ट डिलीवरी के मामले में अमेज़ॉन कंपनी टॉप पर गिनी जाती है| अमेज़न ई-कामर्स वेबसाइट पर आपको सभी तरह की चीज़े मिल जाएंगी, जिन्हे आप ऑनलाइन मंगवा सकते है| यह एक विशाल ई-कामर्स कंपनी है, जो लगभग सभी देशो में अपना व्यवसाय संचालित करती है| अमेज़न पर प्रतिदिन लाखो की गिनती में आर्डर किए जाते है, जिन्हे सफलता पूर्वक डिलीवर भी किया जाता है|

अमेज़न अपने प्राइम कस्टमर्स को बहुत ही कम समय में उनकी चीजों को डिलीवर कर देता है| वैसे तो अमेज़न कंपनी कई तरह के कार्य करती है, जिसमे से एक अपने सर्वर को रेंट पर देना भी है| आप अमेज़न की फ्रैंचाइज़ी लेकर अमेज़न स्टोर भी खोल सकते है, जिसके बाद आप एक अमेज़न डीलर हो जाएंगे| अगर आप अमेज़न फ्रैंचाइज़ी लेने के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस यहाँ में आपको Amazon Franchise Kaise Le तथा अमेज़न स्टोर व डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी की जानकारी दे रहे है|
पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
अमेज़न फ्रैंचाइज़ी कैसे ले (Amazon Franchise Kaise Le)
बड़ी से बड़ी कंपनी अपने बिज़नेस को करने के लिए सभी जगह पर नहीं जा सकती है, इसलिए वह अपने व्यवसाय के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए अपनी कंपनी के नाम के अधीन फ्रैंचाइज़ी / डीलरशिप देती है| ताकि कंपनी से जुड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति कंपनी के नाम की फ्रैंचाइजी लेकर बिज़नेस कर सके| इसी तरह से अमेज़न कंपनी भी अपने प्रोडक्ट को देश के सभी कोनो तक पहुंचाने के लिए अमेज़न कंपनी फ्रैंचाइज़ी देती है| इस तरह से अगर आप चाहे तो अमेज़न कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेकर भारत में भी अमेज़न डीलर बन सकते है|
यह तो आप जानते ही होंगे कि Amazon अमेरिका की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है, जो भारत में भी करोड़ो का कारोबार करती है, तथा आने वाले समय में अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइजी का स्कोप बढ़ने वाला है| इसलिए अगर आप चाहे, तो Amazon Dealership लेकर Amazon Pickup Store Open कर मोटी कमाई कर सकते है|
अमेज़न फ्रैंचाइजी लेकर आपको अमेज़न के ग्राहकों तक उनके कुरियर को पहुँचाना होता है, जिसके बदले अमेज़न कंपनी फ्रैंचाइजी मालिक को कमीशन देती है| इस तरह से अमेज़न का बिज़नेस मॉडल काम करता है|
अमेज़न फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदें (Amazon Delivery Franchise Benefits)
- अमेज़न फ्रैंचाइजी लेने पर आपको कंपनी की तरफ से प्रत्येक सप्ताह पेमेंट भेजा जाता है, जिस वजह से कर्मचारी या फ्रैंचाइजी ओनर को पैसो के लिए महीना ख़त्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ता है|
- अमेज़न फ्रैंचाइजी लेकर काम करने में आपको ज्यादा झंझट करने की जरूरत नहीं होती है, इसमें बस आपको अमेज़न से आए कुरियर को ग्राहक तक पहुँचाना होता है|
- अमेज़न फ्रैंचाइजी लेने पर आपको कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होता है|
- अमेज़न कंपनी का नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है, जिस वजह से आपको काम मिलने की चिंता करने की जरूरत नहीं होती है, कंपनी आपको स्वयं काम देगी, जिसमे बस आपको ग्राहक तक कुरियर पहुँचाना होता है|
- नई फ्रैंचाइजी लेने वाले ओनर के कर्मचारियों को कंपनी ट्रेनिंग भी देती है|
- अमेज़न फ्रैंचाइजी ओनर को यदि कोई समस्या होती है, तो कंपनी उसकी मदद भी करती है|
- अमेज़न फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी कर्मचारियों को दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के साथ काम करना का मौका मिलता है|
- अमेज़न फ्रैंचाइजी लेने के लिए आप अमेज़न लॉजिस्टिक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिसके बाद अमेज़न कंपनी के कर्मचारियों द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा|
अमेज़न फ्रैंचाइजी के लिए आवश्यक चीज़े (Amazon Franchise Requirements)
अगर आप अमेज़न फ्रैंचाइजी लेने की सोच रहे है, तो यहाँ पर आपको अमेज़न फ्रैंचाइजी के लिए आवश्यक चीजों के बारे में बताया जा रहा है|
- कर्मचारियों की जरूरत :- Amazon Dealership लेने वाले व्यक्ति के पास 10 से 12 कर्मचारी होने चाहिए|
- उपकरणों की जरुरत :- अमेज़न पिकअप स्टोर फ्रैंचाइजी को चलाने के लिए प्रिंटर, कंप्यूटर और बारकोड स्कैनर की जरूरत होती है|
- इन्वेस्टमेंट की जरुरत :- ईकार्ट लॉजिस्टिक्स के व्यवसाय को चलाने और इन्वेस्ट करने के लिए आपके पास पर्याप्त पैसे होने चाहिए|
- डाक्यूमेंट्स की जरूरत :- अमेज़न फ्रैंचाइजी का व्यवसाय करने वाले व्यक्ति के पास प्रॉपर्टी व अन्य डाक्यूमेंट्स होने चाहिए|
अमेज़न लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी के लिए लागत (Amazon Logistics Franchise Cost)
किसी भी तरह के बिज़नेस को करने में इन्वेस्टमेंट करना ही पड़ता है| इसी तरह से आपको अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइजी लेने पर भी इन्वेस्ट करना होता है| फ्रैंचाइजी लेने पर आपको ऑफिस, लैंड, कर्मचारी, वेहिकल और अन्य चीजों पर कोस्ट करना पड़ता है| अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइजी लेने पर आपको कितना पैसा खर्च करना होगा| इसकी जानकारी आपको नीचे दी गई लिस्ट में बताई गई है:-
- अमेज़न फ्रैंचाइजी लेने पर आपके पास ऑफिस इन्फ्रास्ट्रक्चर व् वेहिकल पार्किंग के लिए 700 से 1100 वर्ग फ़ीट की भूमि होनी चाहिए| जिसके लिए आपको 15 से 20 लाख रूपए खर्च करने पड़ सकते है
- अमेज़न फ्रैंचाइजी का ऑफिस खरीदने के लिए आपको 4-5 लाख रूपए खर्च करने पड़ सकते है|
- अमेज़न फ्रैंचाइजी लेने पर लगने वाले शुल्क का अभी कोई उल्लेख नहीं है|
- कंप्यूटर ऑपरेटर, डिलीवरी बॉय, वेहिकल खरीदने, पेट्रोल व ड्राइवर के लिए आपको 5-7 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है|
- भारत में अमेज़न फ्रैंचाइजी लेने पर आने वाला कुछ खर्च 20-24 लाख रूपए तक हो सकता है|
अमेज़न फ्रैंचाइजी से लाभ (Amazon Franchise Benefits)
- जब आप अमेज़न कंपनी के साथ फ्रैंचाइजी लेने के लिए एग्रीमेंट करते है, तो प्रॉफिट एग्रीमेंट भी किया जाता है, जिसमे आपको प्रत्येक डिलीवरी पर मिलने वाले लाभ के बारे में बताया जाता है|
- डिलीवरी प्रॉफिट लोकेशन व कोरियर पार्सल के अनुसार अलग-अलग हो सकता है, जिस वजह से फ्रैंचाइजी लेने पर इनकम की कोई लिमिट नहीं होती है|
- अगर आप अच्छी लोकेशन पर है, और आपके पास कुरियर वॉल्यूम ज्यादा है, तो आप प्रत्येक माह 3 से 6 लाख रूपए की इनकम कर सकते है, और यह कभी-कभी 20 से 30 लाख रूपए भी हो सकती है|
- अमेज़न लॉजिस्टिक प्रॉफिट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप अमेज़न फ्रैंचाइजी के कॉन्टेक्ट नंबर पर संपर्क कर जानकारी ले सकते है|
अमेज़न लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए डाक्यूमेंट्स (Amazon Logistics Franchise Documents)
अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी लेने पर आपको जिन डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी, उसकी जानकारी इस प्रकार है:-
- पहचान प्रमाण के लिए :- आधार कार्ड (Aadhar Card), वोटर आईडी कार्ड|
- पते के प्रमाण के लिए :- आधार कार्ड/ वोटर कार्ड/ बिजली या टेलीफ़ोन बिल|
- अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइजी लेने या किसी भी बिज़नेस को शुरू करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है|
- आपसे आपके बैंक खाते का 3 या 6 महीने पुराना बैंक स्टेटमेंट माँगा जा सकता है|
- GST नंबर|
- आप जिस जगह पर अमेज़न फ्रैंचाइजी खोल रहे है, यदि वह जगह आपकी है, तो प्रॉपर्टी के डाक्यूमेंट्स और अगर रेंट पर ली है, तो रेंट एग्रीमेंट की जरूरत पड़ेगी|
- इसके अलावा NOC (No Objection Certificate) की आवश्यकता पड़ सकती है|
- ई-मेल आईडी (E Mail ID)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- पासपोर्ट साइज फोटो (Passport Size Photo)
अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी के लिए आवेदन प्रक्रिया (Amazon Delivery Franchise Application Process)
- अगर आप अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन करना चाहते है, तो उसके लिए आपको Amazon Logistics की आधिकारिक वेबसाइट https://logistics.amazon.in/ पर जाना होगा|
- आपके सामने Amazon Logistics की वेबसाइट का होम पेज आ जाएगा, इस पेज में आपको APPLY NOW का लिंक मिलेगा, इस लिंक पर क्लिक करे|

- इसके बाद Create An Account पर क्लिक कर नया अकॉउंट क्रिएट कर ले|

- अकॉउंट बनाने के लिए आपको अपना नाम, ई-मेल आईडी, पासवर्ड और मोबाइल नंबर डालना होगा, और फिर Amazon Account क्रिएट कर ले|

- आपके ईमेल आईडी / मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इस OTP को डालकर वेरीफाई करते ही अकॉउंट बन जाएगा|
- इसके बाद Get Started पर जाए|

- अब आपके सामने अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी आवेदन का फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे आपको कुछ बेसिक जानकारी जैसे :- Personal Details, Educational and work Experience, Financial Detail डालकर लीगल प्राधिकरण करना है।

- एप्लीकेशन रिव्यू कर Submit कर दे|
- इस तरह से आपका आवेदन अमेज़न कंपनी के पास पहुंच जाएगा, और फिर अमेज़न कंपनी के कर्मचारी आपके आवेदन का रिव्यू करके आपसे संपर्क करेंगे|
- इस तरीके से आप Amazon Delivery Franchise के लिए आवेदन कर सकते है|
भारत में अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइजी कहां पर ले सकते है (Amazon Franchise Location)
भारत में आप किसी भी लोकेशन पर अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइजी ले सकते है, यहाँ पर आपको भारत के उन राज्यों की सूची दे रहे है, जहां पर आप अमेज़न फ्रैंचाइजी ले सकते है|
- पूर्व भारत के राज्य :- आसाम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, मणिपुर, नागालेंड, त्रिपुरा, सिक्किम, वेस्ट बंगाल, मेघालय|
- पश्चिम भारत के राज्य :- गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान|
- उत्तर भारत के राज्य :- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरांचल|
- दक्षिण भारत के राज्य :- तमिलनाडु, केरेल, कर्नाटक, आंद्रप्रदेश|
- सेन्ट्रल भारत के राज्य :- छत्तीसगढ़, जारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार|
- यूनियन टेरेटरी के राज्य :- जम्मू कश्मीर, दमन, चंडीगढ़, पोंडिचेरी, दिव और लक्षदीप|
अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी संपर्क सूत्र (Amazon Delivery Franchise Contact Number)
अगर आपको अमेज़न डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी लेने में किसी तरह की समस्या हो रही है, या आप फ्रैंचाइजी लेने के बारे में कोई जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आप अमेज़न लॉजिस्टिक्स फ्रैंचाइज़ी के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते है|
- Helpline Number :- 180030009009
EMI Pe Laptop, Freeze, Cooler, AC, Washing Machine Kaise Le