Canara Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 | Canara Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules in Hindi

किसी भी कमाने वाले व्यक्ति के लिए अपनी बचत को बनाए रखने के लिए बचत बैंक खाता काफी आवश्यक होता है| अगर आपके पास बचत खाता नहीं है, तो आपके मेहनत की कमाई को गायब होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा| इसलिए बचत करना काफी महत्वपूर्ण होता है, और इस तरह की सहायता करने के लिए आपको कई बैंक मिल जाएंगे| आपकी बचत को सुरक्षित रखने में केनरा बैंक को विशेष उल्लेख प्राप्त है| केनरा बैंक भारतीय स्वामित्व वाली काफी प्रसिद्ध और सार्वजनिक क्षेत्र वाली बैंको में से एक है|

हाल ही में केनरा बैंक ने अपनी कई सेवाओं के चार्जेज़ शुल्क में बदलाव किया है| जिसमे से एक सेविंग अकॉउंट मिनिमम बैलेंस चार्जेज़ शुल्क भी शामिल है| केनरा बैंक द्वारा साझा जानकारी के अनुसार इन चार्जेज़ को 3 फ़रवरी 2023 से लागू किया गया है| केनरा बैंक के ग्राहक जो मिनिमम बैलेंस चार्जेज़ के नियमो के बारे में जानना चाहते है, तो यहां पर उन्हें Canara Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Canara Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules) के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है|

डिमांड ड्राफ्ट या डीडी (DD) क्या होता है

Canara Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Canara Bank Savings Account Minimum Balance)

Canara Bank द्वारा बचत खाते में मिनिमम बैलेंस को लेकर किए गए बदलाव के अनुसार यदि आपके बचत खाते में एक निश्चित राशि नहीं रहती है, तो आपके खाते से पेनल्टी शुल्क काटा जाएगा| यह शुल्क एरिया के हिसाब से अलग-अलग होगा| ग्रामीण इलाको में स्थित शाखा में ग्राहक को मिनिमम 500 रूपए बैलेंस रखना होगा, तो अर्ध-शहरी इलाको के लिए यह राशि 1000 रूपए है| इसके अलावा मेट्रो शहर में स्थापित शाखाओ में मिनिमम बैलेंस 2000 रूपए होना चाहिए| केनरा बैंक के बचत खातो में इस तरह की न्यूनतम राशि न होने पर पेनल्टी शुल्क काटा जाएगा|

स्मॉल फाइनेंस बैंक क्या है

केनरा बैंक न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी शुल्क नियम (Canara Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules)

बचत खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की बात आती है, तो केनरा बैंक में यह लिमिट काफी कम है| क्योकि इस बैंक में आपको क्षेत्र के हिसाब से केवल 500 रूपए से लेकर 2000 हज़ार रूपए तक मिनिमम बैलेंस बनाए रखना होता है| इसके साथ ही आप पिछले महीने अपने खाते में रखी गई न्यूनतम शेष राशि के आधार पर मुफ्त में दो डीडी खरीद सकते है| 10,000 रूपए, 20,000 रूपए, 25,000 रूपए और इससे अधिक शेष राशि होने पर आप 2 मुफ्त डीडी प्राप्त कर सकते है| नीचे आपको केनरा बैंक बचत खाते में मिनिमम राशि न होने पर गैर रख-रखाव शुल्क बता रहे है:-

मेट्रो/ शहरी/ अर्ध-शहरी शाखाओ में मिनिमम बैलेंस पेनल्टी शुल्क :-

  • केनरा बैंक बचत खाते में 700 रूपए से अधिक और 1000 रूपए से कम राशि होने पर पेनल्टी शुल्क 25 रूपए + सेवा कर|
  • बचत खाते में मिनिमम बैलेंस 400 रूपए से अधिक और 700 रूपए से कम होने पर पेनल्टी शुल्क 35 रूपए + सेवा कर|
  • बचत खाते में मिनिमम बैलेंस 400 रूपए से कम होने पर पेनल्टी शुल्क 45 रूपए + सेवा कर|

ग्रामीण शाखाओ में मिनिमम बैलेंस पेनल्टी शुल्क :-

  • बचत खाते में मिनिमम बैलेंस 350 रूपए से अधिक और 500 रूपए से कम होने पर पेनल्टी शुल्क 25 रूपए + सेवा कर|
  • बचत खाते में मिनिमम बैलेंस 200 रूपए से अधिक और 350 रुपया से कम होने पर पेनल्टी शुल्क 35 रूपए + सेवा कर|
  • बचत खाते में मिनिमम बैलेंस 200 रूपए से कम होने पर पेनल्टी शुल्क 45 रूपए + सेवा कर|

बैंक में कितनी छुट्टी होती है 

केनरा बैंक की ग्रामीण शाखा में कितने रूपए के साथ बचत खाता खुलवा सकते है?

केनरा बैंक की ग्रामीण शाखा में मिनिमम 500 रूपए के साथ बचत खाता खुलवाया जा सकता है|

केनरा बैंक की मेट्रो शहरी शाखा में मिनिमम बैलेंस कितना होना चाहिए?

केनरा बैंक की मेट्रो शहरी शाखा में मिनिमम बैलेंस 2000 रूपए होना चाहिए|

एलआईसी से लोन कैसे ले