FairMoney App से लोन कैसे ले | FairMoney App Loan Eligibility, Review [Download]

आजकल महंगाई के दौर में इमरजेंसी जरूरतों के लिए पैसो की जरूरत कभी न कभी पड़ ही जाती है | ऐसे में सबसे पहले लोग अपने दोस्तों या फिर रिश्तेदारों से सहायता के तौर पर पैसे उधार लेते है | लेकिन हर समय पैसे उधार मिल पाना भी संभव नहीं होता है | ऐसे में आपके पास केवल लोन लेने का ही विकल्प बचता है | लेकिन छोटी जरूरत के लिए बैंक से लोन लेने में काफी झंझट होता है |

इसलिए यहाँ पर हम आपको एक ऐसे ऐप के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिसकी मदद से आप बिना झंझट के ही ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन कर सकते है | इस लोन ऐप का नाम FairMoney App है | यह एप आपको बहुत ही कम ऑनलाइन प्रक्रिया में लोन की सुविधा दे देता है | इस लेख में आपको FairMoney App से लोन कैसे ले तथा FairMoney App Loan Eligibility, Review [Download] के बारे में जानकारी दी जा रही है |

कैशबीन [CashBean App] से लोन कैसे ले

फेयरमनी लोन एप रिव्यू (Fairmoney Loan App Review)

FairMoney Loan App एक ऑनलाइन लोन एप है | इस एप को RBI द्वारा विनियमित किया जा रहा है | यह एप 18 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों को इंस्टेंट पर्सनल लोन की सुविधा देता है | FairMoney App सिर्फ Apollo Finvest के साथ मिलकर काम करता है | यह भारत की एक वित्तीय संस्था है | भारत में FairMoney App एक विश्वसनीय, सुरक्षित, तेज और मुफ्त एंड्रॉइड मोबाइल लोन एप है, जो काफी तेजी और आसानी से पर्सनल लोन दे देता है |

फेयरमनी एप से लोन लेने की योग्यता (FairMoney App Loan Eligibility)

  • फेयरमनी एप में लोन लेने की आयु 18 वर्ष से 58 वर्ष के मध्य रखी गयी है |
  • आवेदक भारत का स्थाई नागरिक हो |
  • आवेदक की मासिक आय बैंक खाते में आती हो |
  • आवेदक स्व रोजगार या किसी कंपनी में वेतन भोगी होना चाहिए |
  • आवेदक के पास तेज इंटरनेट कनेक्शन के साथ एक स्मार्टफोन या फिर कम्प्यूटर सिस्टम हो |
  • आवेदन के लिए KYC डाक्यूमेंट्स होने चाहिए |
  • अच्छा क्रेडिट स्कोर होना चाहिए, जिससे आपको अच्छी क्रेडिट लिमिट मिल सके |

फेयर मनी लोन लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Fair Money Loan Documents Required)

फेयर मनी एप लोन सीमा (Fair Money App Loan Limit)

FairMoney App से लोन लेने वाले व्यक्तियों के मन में यह सवाल जरूर होगा कि, वह इस एप से कितने रूपए तक लोन ले सकते है, तो यहाँ पर हम आपको बताने जा रहे है, कि FairMoney App अपने ग्राहकों को कितना लोन दे देता है|

फेयरमनी लोन एप के माध्यम से आप अपनी जरूरत के अनुसार कम से कम 750 रूपए से लेकर ज्यादा से ज्यादा 50 हज़ार रूपए तक लोन ले सकते है| आप इस लोन राशि को प्राप्त कर अपने व्यावसायिक कार्यो को पूरा करने के अलावा दैनिक जरूरतों को भी पूरा कर सकते है |

फेयरमनी एप कितने समय के लिए लोन देता है (FairMoney App Loan Time Period)

यह तो आप जान ही चुके है, कि फेयरमनी लोन एप कितना लोन दे देता है| लेकिन क्या आप यह जानते है, कि एप आपको कितने समय के लिए लोन देता है | फेयरमनी एप से लिए गए लोन को आपको 61 दिन से लेकर 180 दिनों में लौटना होता है| लोन चुकाने कि अवधि ली गयी लोन राशि के आधार पर तय की जाती है| सीधे तौर पर लोन अवधि मासिक EMI पर निर्भर होती है | आप EMI राशि जितनी ज्यादा रखेंगे उतनी ही जल्दी आप लोन राशि का भुगतान कर पाएंगे |

फेयरमनी एप लोन की ब्याज दर (Fairmoney App Loan Interest Rate)

किसी भी बैंक या NBFC से लोन लेने से पहले उस संस्था द्वारा ली जाने वाली लोन राशि पर ब्याज दर की जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले | यदि लोन प्लेटफार्म आपसे अधिक मात्रा में ब्याज दर वसूलता है, तो उस स्थिति में उस संस्था से लोन लेना आपके लिए फायदेमंद नहीं होता है | यहाँ पर हम आपको फेयरमनी एप से लोन लेने पर उस पर लगने वाली ब्याज दर बताने जा रहे है| FairMoney App अपने ग्राहकों से लोन राशि पर कम से कम 12% और ज्यादा से ज्यादा 36% ब्याज दर लगाती है |

फोन पे से मनी ट्रांसफर कैसे करें 

ब्याज के साथ कुल राशि का उदाहरण :-

मान लीजिये आप फेयरमनी एप से 61 दिनों के लिए 24% वार्षिक ब्याज दर के साथ 5 हज़ार रूपए का लोन लेते है, तब आपकी ब्याज राशि इस तरह से तय की जाएगी:-

  • ब्याज = 5000 X 24% / 365 X 60 = 200 Rs.
  • प्रोसेसिंग शुल्क = 5000 X 5% = 250 Rs. (इसमें से 45 Rs. GST के होंगे)
  • ऋण की लागत = 450 रूपए |
  • कुल वितरण राशि = 5000 – 295 = 4705 रूपए होगी |
  • भुगतान की कुल राशि = 5000 + 200 = 5200 रूपए होगी|

फेयरमनी एप से लोन लेने पर लगने वाले अन्य शुल्क (FairMoney App Loan Other Charges)

  • FairMoney App में आपको लोन राशि पर 3 फीसदी से लेकर 12 फीसदी तक प्रोसेसिंग शुल्क GST के साथ देना होता है |
  • इसके अलावा लेट पेमेंट चार्ज के रूप में कुल लोन राशि पर 0.2 प्रतिशत का जुर्माना देना होता है, अगर आप समय पर EMI भरते है, तो इस जुर्माने से बच सकते है |

FairMoney App से लोन कैसे ले (FairMoney App Loan Apply)

  • सबसे पहले आप Google Play Store पर जाकर FairMoney App को डाउनलोड कर इनस्टॉल करे |
  • इसके बाद अपने मोबाइल नंबर के साथ FairMoney एप लॉगिन कर ले |
  • अपना पिन क्रिएट कर ले, और इस पिन को सुरक्षित रखे |
  • इसके बाद Home Page में जाकर लोन के लिए अनुरोध करे |
  • होम पेज में आपको लागू करे पर जाना होता है |
  • इसके बाद आपको कुछ सवालो के जवाब देने होते है, यह सवाल लोन राशि तय करने में अहम भूमिका निभाते है |
  • लोन स्वीकृति के लिए अपनी पहचान सत्यापित करे |
  • अब अपने लिए ऋण का प्रस्ताव प्राप्त करे |
  • ऋण राशि और ऋण चुकाने की अवधि को चुने, आप अपनी क्षमता के अनुसार EMI को चुने, ताकि EMI चुकाने में आपको लेट न हो पाए |
  • ऋण प्रस्ताव स्वीकार होने के पश्चात् ऋण राशि सीधा आपके बैंक खाते में वितरित कर दी जाती है |

Unnati Loan App से लोन कैसे ले