अपने धन को सुरक्षित रखने के लिए म्यूच्यूअल फंड में निवेश सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प है| मार्केट में कई तरह के अच्छे म्यूच्यूअल फंड मौजूद है, जिसमे कोई भी व्यक्ति पैसा लगाकर निवेश कर सकता है| इसी में से एक हाइब्रिड फंड्स है, जो निवेश के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है| इस समय शेयर बाजार काफी हाई चल रहा है, और सेंसेक्स भी 66,000 से ऊपर पहुंच गया है| इस वैल्युएशन पर लोगो को म्यूचुअल फंड में निवेश करने पर विचार करना चाहिए| पिछले कुछ समय से हाइब्रिड फंड में निवेश के लिए निवेशकों में काफी जोश देखा जा रहा है|

ऐसे में अगर आप भी हायब्रिड फंड में निवेश करना चाहते है, यह फिर जानना चाहते है, कि हाइब्रिड फंड दूसरे म्यूच्यूअल फंड से कैसे अलग है, तो यहाँ पर आपको हाइब्रिड फंड क्या होता है तथा हाइब्रिड फंड कितने प्रकार के होते हैं और निवेश कैसे करे की जानकारी दे रहे है|
हाइब्रिड फंड क्या है (Hybrid Fund)
हाइब्रिड फंड वह म्यूच्यूअल फंड योजना है, जो डेट और इक्विटी दोनों में निवेश करती है| यह एक ऐसा फंड है, जिसे कई तरह के असेट क्लास में निवेश किया जा सकता है| अगर आप निवेश करने में कम रिस्क लेना चाहते है, तो हाइब्रिड फंड में निवेश करना आपके लिए बेहतर विकल्प है| इसमें कम रिस्क के साथ बेहतर रिटर्न मिलता है|
सोनम श्रीवास्तव (राइट रिसर्च की को-फाउंडर) के मुताबिक एक हाइब्रिड फंड जोखिम सहनशीलता की विभिन्न जरूरतों को पूरा कर कई वर्गो में निवेश करता है| आमतौर पर निश्चित आय और इक्विटी के मिश्रण में निवेश किया जाता है| जहा पर इंडेक्स फंड इक्विटी और इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करता है, तथा डेट फंड फिक्स्ड इनकम और कई अन्य डेट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करते है| वही हाइब्रिड फंड इक्विटी और डेट दोनों ही इंस्ट्रूमेंट में निवेश करता है, इसलिए इसे बैलेंस्ड फंड भी कहते है|
हाइब्रिड फंड दूसरो से क्यों बेहतर है (Hybrid Funds are Better than Others)
हाइब्रिड फंड में निवेश राशि को इक्विटी और डेट एसेट में भी लगाते है, तथा कई बार फंड के पैसो को सोने में भी लगाया जाता है| भिन्न-भिन्न एसेट में निवेश करने से इसमें निवेश डाइवर्सिफिकेशन का लाभ मिलता है| मान लीजिए आपके पैसे को इक्विटी में लगाया गया है, और उसमे लगा पैसा बाजार के उतार-चढ़ाव के मुताबिक कम होने लगता है, तो ऐसे में डेट और सोने में लगा पैसा आपके फंड को बैलेंस करता है| ठीक इसी तरह से अगर सोने में गिरावट आती है, और रिटर्न कम होता है, तो डेट और इक्विटी द्वारा फंड को बैलेंस किया जाता है| इसका मतलब भिन्न-भिन्न डाइवर्सिफिकेशन में निवेश करने पर फायदा होता है|
हाइब्रिड फंड कितने प्रकार के होते हैं (Hybrid Funds Types)
हाइब्रिड फंड 6 तरह के होते है, जिसके जरिए सोना, डेट या इक्विटी में निवेश किया जाता है:-
- एग्रेसिव हाइब्रिड फंड:- अगर आपमें अधिक जोखिम लेने की क्षमता है, तो आप एग्रेसिव हाइब्रिड फंड में निवेश करने पर विचार कर सकते है| इसमें 65-80 फीसदी निवेश को इक्विटी (स्मॉल-कैप,मिड-कैप और लार्ज-कैप) में निवेश करते है| इसके बाद 20-35% बचे निवेश को आय उपकरणों में लगाया जाता है| अगर आप 5 वर्ष से अधिक समय के लिए निवेश करना चाहते है, तभी इस कैटेगरी पर विचार करे|
- कंजर्वेटिव हाइब्रिड फंड:- इस तरह के फंड में 10-25% धन को इक्विटी में निवेश करते है, और बाकि बचे धन को डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर दिया जाता है| डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स में सरकारी बॉन्ड, गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर और कॉर्पोरेट शामिल है| डेब्ट निवेश में स्थिर और नियमित आय हासिल करने के लिए निवेश किया जाता है| इक्विटी पोर्टफोलियो अच्छा रिटर्न दिलाने की क्षमता रखता है|
- डायनेमिक एसेट एलोकेशन फंड:- इस तरह का फंड पूर्व-निर्धारित वैल्यूएशन मापदंड के आधार पर इक्विटी और फिक्स्ड इनकम के मध्य आवंटन को कम-ज्यादा करता है| मार्केट स्थिति के आधार पर शुद्ध इक्विटी फंड के मुकाबले यह फंड निश्चित इनकम उपकरणों के मध्य बैलेंस बनाए रखता है|
- आर्बिट्रेज फंड:- यह फंड दो अलग-अलग बाज़ारो में अलग-अलग एक्सचेंजों के मध्य स्टॉक मूल्य अंतर का फायदा उठाता है| इक्विटी टैक्सेशन लाभ के साथ, शॉर्ट टर्म निवेश और अच्छा रिटर्न हासिल करने के लिए एक आर्बिट्रेज फंड निवेशक के लिए पहली पसंद हो सकता है|
- मल्टी एसेट एलोकेशन फंड:- इस तरह का फंड 3 तरह के एसेट्स में निवेश करता है, जिसमे गोल्ड, इक्विटी और डेट तीनो एसेट शामिल है| इसमें 65% तक इक्विटी में, 20 से 30% डेट एसेट में और 10-15% निवेश गोल्ड में किया जाता है|
- इक्विटी सेविंग फंड:- यह फंड आर्बिट्रेज, डेट और इक्विटी का एक बढ़िया मिश्रण है| इसमें आर्बिट्रेज और इक्विटी में न्यूनतम 65% और अन्य शेष राशि का निवेश निश्चित आय के साधनो में किया जाता है| इक्विटी सेविंग फंड निवेश के लिए एक बेहतरीन ऑफर पेश करता है|
हाइब्रिड फंड के काम करने का तरीका (Hybrid Funds Work)
हाइब्रिड फंड में अच्छी संपत्ति निर्माण ऑफर के साथ लंबी अवधि के लिए निवेश किया जाता है| इसका उद्देश्य कम रिस्क लेने वाले निवेशकों के लिए बैलेंस पोर्टफोलियो प्रदान करना है| इसमें सम्पूर्ण एसेट का ऐलोकेशन इक्विटी में नहीं होता है, जिस वजह से इक्विटी के मुकाबले हाइब्रिड फंड कम रिस्क वाला होता है|
फंड मैनेजर इक्विटी और डेब्ट को मिलाकर हाइब्रिड फंड के पोर्टफोलियो का निर्माण करता है| इसमें डेब्ट बाजार में स्थिरता और इक्विटी रिटर्न को बूस्ट करने का काम करती है| इसके अलावा फंड मैनेजर अधिक फायदे प्राप्त करने के लिए पोर्टफोलियो स्टॉक्स को सेल और परचेस करता है|
हाइब्रिड फंड के लाभ (Hybrid Fund Benefits)
हाइब्रिड फंड द्वारा मिलने वाले कुछ लाभ इस प्रकार है:-
- हाइब्रिड म्यूच्यूअल फंड आपको कई परिसंपत्ति श्रेणियों तक पहुंच प्रदान करता है, जिससे आपको भिन्न-भिन्न निवेश की आवश्यकता नहीं होती है|
- सक्रिय जोखिम निति हाइब्रिड म्यूच्यूअल फंड के लिए अनिवार्य तत्व है, क्योकि वह डेट और इक्विटी जैसे गैर परिसंपत्ति वर्ग वाले निवेशों में निवेश कर सक्रिय रूप से निगरानी कर पोर्टफोलियो विविधीकरण और एसेट आवंटन का इस्तेमाल करता है|
- विविधीकरण एक महत्वपूर्ण लाभ है, जो विभिन्न परिसंपत्ति में विविधता लाने के साथ ही सभी वर्गो के उप-वर्गो में भी विविधता लाता है, जैसे:- स्मॉल कैप, मिड-कैप और लार्ज कैप स्टॉक, मूल्य या विकास स्टॉक|
- हाइब्रिड म्यूचुअल फंड मध्यम और आक्रामक रूढ़िवादी निवेशकों के लिए कई विकल्पों के साथ जोखिम को पूरा करता है|
पेटीएम एप्प से पैसे कैसे ट्रान्सफर करे
हाईब्रिड फंड निवेश के लिए संपत्ति प्रबंधन कंपनियों की सूची (Hybrid Fund Investment Asset Management Companies List)
- एक्सिस म्यूचुअल फंड
- पीजीआईएम इंडिया म्यूचुअल फंड
- बीओआई एक्सा म्यूचुअल फंड
- कोटक म्यूचुअल फंड
- सुंदरम म्युचुअल फंड
- यूनियन म्युचुअल फंड
- निप्पॉन म्यूचुअल फंड
- इनवेस्को म्यूचुअल फंड
- वृषभ म्यूचुअल फंड
- एचडीएफसी म्यूचुअल फंड
- एलआईसी म्यूचुअल फंड
- एडलवाइस म्यूचुअल फंड
- एसबीआई म्यूचुअल फंड
- जेएम फाइनेंशियल म्यूचुअल फंड
- नवी म्यूचुअल फंड
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड
- बड़ौदा म्युचुअल फंड
- महिंद्रा म्यूचुअल फंड
- आदित्य बिड़ला सनलाइफ म्यूचुअल फंड
- केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड
- क्वांटम म्यूचुअल फंड
- यूटीआई म्यूचुअल फंड
- एचएसबीसी म्युचुअल फंड
- पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड
- फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड
- आईडीबीआई म्यूचुअल फंड
- आईआईएफएल म्यूचुअल फंड
- आईडीएफसी म्यूचुअल फंड
- इंडियाबुल्स म्यूचुअल फंड
- क्वांट म्यूचुअल फंड
- डीएसपी म्यूचुअल फंड
- मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड
- श्रीराम म्युचुअल फंड
- टाटा म्यूचुअल फंड
- बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड
- सहारा म्युचुअल फंड
- एल एंड टी म्यूचुअल फंड
- मिराए एसेट म्यूचुअल फंड
- आईटीआई म्यूचुअल फंड
हाइब्रिड फंड पर टैक्स (Hybrid Funds Tax)
हाइब्रिड फंड के इक्विटी एक्सपोजर के आधार पर हाईब्रिड फंड पर टैक्स लगाया जाता है| यदि हाइब्रिड फंड में इक्विटी एक्सपोज़र 65% या उससे अधिक है, तो उसे इक्विटी योजना माना जाएगा, और यदि इक्विटी का हिस्सा कम होता है, तो उसे डेब्ट फंड टैक्स की तरह ट्रीट किया जाएगा|
इस तरह से आपको हाईब्रिड फंड में निवेश करने से पहले यह चेक कर लेना चाहिए, कि आप जिस स्कीम में निवेश कर रहे है, वह इक्विटी स्कीम है, या डेब्ट स्कीम| नीचे दी गई टेबल की सहायता से आपको हाईब्रिड फंड में लगने वाले टैक्स के बारे में समझाया जा रहा है:-
STCG | LTCG | |
होल्डिंग पीरियड | एक वर्ष या कम समय के लिए | एक वर्ष से अधिक समय के लिए |
इक्विटी ओरिएंटेड हाइब्रिड फंड्स | 15% + Surcharge + Cess | 10% + Surcharge + Cess (1 लाख की पूँजी पर कोई कर नहीं) |
होल्डिंग पीरियड | 3 वर्ष या कम समय के लिए | 3 वर्ष या उससे अधिक समय के लिए |
डेब्ट ओरिएंटेड हाइब्रिड फंड्स | टैक्स स्लैब के अनुसार कर | 20% + Cess + Surcharge |
हाइब्रिड फंड में निवेश कैसे करे (Hybrid Funds Invest)
किसी भी फंड में निवेश करना या न करना, पूरी तरह से निवेशक की प्रोफाइल पर निर्भर करता है| ऐसे निवेशक जो शुद्ध इक्विटी पर रिस्क नहीं लेना चाहते है, उनके लिए हाइब्रिड फंड एक अच्छा विकल्प है| हाई रिस्क लेने की क्षमता रखने वाले निवेशक जो अधिकांश इक्विटी में निवेश करते है, वह अपने पोर्टफोलियो में विभिन्नता प्रदान करने के लिए हाइब्रिड फंड में निवेश कर सकते है| रिटायरमेंट के करीब या रिटायर हो चुके, निवेशकों को भी हाइब्रिड फंड में निवेश करने का सुझाव दिया जा सकता है|
इसके अलावा वह निवेशक जो अपनी संपत्ति पर अच्छा रिटर्न लेने के लिए लंबे समय के लिए निवेश कर सकते है, वह भी हाइब्रिड फंड चुन सकते है| एक बात को आप जरूर ध्यान में रखे, कि अगर आप छोटी अवधि के लिए निवेश करना चाहते है, तो हाईब्रिड फंड में निवेश आपके लिए गलत हो सकता है| वर्तमान समय में निवेशक हाईब्रिड म्यूच्यूअल फंड में निवेश करने के लिए एकसाथ या फिर एसआईपी के माध्यम से निवेश कर सकते है|