कोटक महिंद्रा बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे ? Kotak Mahindra Bank Business Loan – Eligibility, Interest Rates

कोटक महिंद्रा बैंक भारत की एक बड़ी प्राइवेट बैंक है | यह लगभग 1369 शाखाओ वाला एक बड़ा नेटवर्क है, जिसके तक़रीबन 2169 ATM नगद कैश की सुविधा प्रदान कर रहे है | वर्ष 2018 में Kotak Mahindra Bank बाजार पूंजीकरण के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूद सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक था, जो अपने ग्राहकों को 16 फीसदी ब्याज दर के साथ बिज़नेस लोन प्रदान कर रहा है | कोटक बैंक विनिर्माण, कृषि और सेवा प्रदाता सहित व्यवसाय के सभी क्षेत्रों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है |

इसके अलावा यह बैंक समय – समय पर नई स्कीम निकालती है, ताकि जो कोई भी व्यक्ति अपना व्यवसाय आरम्भ करना चाहता है | वह कोटक बैंक से लोन लेकर अपने बिज़नेस को शुरू कर सकता है | इस लेख में आपको हम कोटक महिंद्रा बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे तथा Kotak Mahindra Bank Business Loan – Eligibility, Interest Rates के बारे में बता रहे है |

यस बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे ?

Table of Contents

कोटक महिंद्रा बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे (Kotak Mahindra Bank Business Loan)

भारत में बिज़नेस लोन को देश की बैंको और NBFC द्वारा प्रदान किया जाता है | यह एक असुरक्षित वित्तीय सहायता होती है, जिसका उद्देश्य आपके बढ़ते व्यवसाए की जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण प्रदान करना है | अधिकतर वित्तीय संस्थाए किसी कंपनी को अपनी व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए Term और Flexi Loans की सुविधा प्रदान करते है | इसे कमर्शियल या बिज़नेस लोन भी कहते है | कोटक बैंक आपको सभी प्रकार के बिज़नेस जैसे :- पार्टनरशिप फर्म्स, प्राइवेटली हेल्ड कंपनी, सेल्फ-एम्प्लॉयड इंडिवीडुअल्स, सोल प्रोप्राइटरशिप और रिटेलर लोन ले सकते है | कोटक बैंक से आप इस तरह के सभी व्यवसायिक लोन प्राप्त कर सकते है, तथा लोन लेने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होता है |

कोटक महिंद्रा बिज़नेस लोन की ब्याज दर (Kotak Mahindra Business Loan Interest Rate)

कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दर पर बिज़नेस लोन प्रदान करता है, चूंकि यह बैंक कई तरह के व्यावसायिक ऋण देता है, इसलिए अलग-अलग लोन के लिए अलग-अलग ब्याज दर निर्धारित की गयी है | यहाँ पर आपको लोन पर लगने वाली ब्याज के बारे में बता रहे है:-

  • ब्याज दर :- 16% से आरंभ |
  • प्रक्रिया शुल्क (Processing Fee) :- लोन राशि का 2% + लागू टैक्स
  • लोन अमाउंट :- 3 लाख रूपए से लेकर 75 लाख रूपए तक |
  • गारंटर :- आवश्यकता नहीं होती है |
  • प्रति लाख न्यूनतम EMI :- मासिक चक्रवृद्धि देय राशि का 3%
  • फॉरक्लोजर शुल्क :- 0
  • प्रीपेड फीस :- 0
  • दस्तावेज़ीकरण शुल्क :- 10 लाख से कम राशि पर 3,500 रूपए + GST, 10 लाख से अधिक राशि पर 6 हज़ार रूपए + GST|

कोटक महिंद्रा बैंक बिजनेस लोन लेने पर फीस व् चार्ज (Kotak Mahindra Bank Business Loan Fees and Charges)

  • प्रोसेसिंग शुल्क (नॉन रिफंडेबल) :- लोन का अधिकतम 2%
  • दस्तावेजीकरण चार्ज :- दस लाख से कम लोन की स्थिति में 3,500 रूपए |
  • चेक दिशऑनर शुल्क :- 750 रूपए |
  • किसी भी दस्तावेज़ की प्रतिलिपि के लिए शुल्क :- 500 रूपए |
  • चुकौती मोड (Repayment Mode), खाता स्वैप शुल्क (Account swap charges) :- 500 रूपए |
  • डुप्लीकेट NOC, नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट हेतु :- 500 रूपए का शुल्क |
  • सिविल प्रतिलिपि का चार्ज :- 50 रूपए |
  • पूर्व भुगतान शुल्क :- फोरक्लोज़र ऋण राशि का 6%
  • स्थानापन्न ब्याज (दंडात्मक ब्याज) :- 3%
  • डिफ़ॉल्ट के मामले में संग्रह शुल्क :- 30% + GST + अन्य वैधानिक शुल्क |
  • परिशोधन अनुसूची के लिए शुल्क :- 250 रुपये |
  • वार्षिक समीक्षा शुल्क :- नवीनीकरण सीमा का 1.5% या 5000 हज़ार रूपए |
  • टर्मिनेशन शुल्क :- परिचालन सीमा का 6%
  • गैर उपयोगी शुल्क :- 1250 रूपए + GST |
  • ब्याज प्रमाणपत्र के लिए शुल्क :- 250 रुपये |

कोटक महिंद्रा बैंक बिजनेस लोन की पात्रता (Kotak Mahindra Bank Business Loan Eligibility)

  • कोटक महिंद्रा बैंक में बिज़नेस लोन लेने वाले आवेदक की आयु 25 वर्ष से 65 वर्ष के मध्य होनी चाहिए |
  • आवेदक के पास व्यवसाय की वर्तमान पंक्ति में न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव हो, जिसमे उसने पिछले के तीन वर्षो में 40 लाख रूपए का वार्षिक लाभ कमाया हो |
  • स्वरोजगार – पेशेवर व्यक्तियों के लिए न्यूनतम 4 वर्ष की योग्यता होनी चाहिए |
  • आवेदक के नाम पर उसका निवास या फिर उसका ऑफिस होना चाहिए |
  • आवेदक का पिछला बैंक रिकॉर्ड अच्छा हो |
  • सेल्स टैक्स रिटर्न और ITR
  • सभी प्रकार की फर्म वाले लोन के लिए आवेदन कर सकते है, जैसे :- स्व-नियोजित व्यक्ति, स्वरोजगार पेशेवर, एकमात्र स्वामित्व फर्म, साझेदारी फर्म |

कोटक महिंद्रा बैंक बिज़नेस लोन लेने के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स (Kotak Mahindra Bank Business Loan Documents Required)

  • पहचान के लिए :- आधार कार्ड (Aadhar Card), पैन कार्ड (Pan Card), वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस |
  • पते के लिए :- ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी |
  • फर्म / प्रोपराइटर/ कंपनी का पैन कार्ड।
  • पिछले 2 वर्ष का आयकर रिटर्न |
  • सभी आवेदकों के लिए फॉर्म 60/ सह- आवेदक/ गारंटर |
  • ऑडिट रिपोर्ट |
  • बिज़नेस स्थापना का प्रमाण पत्र/ सर्विस टैक्स प्रमाण पत्र/ GST प्रमाणपत्र |
  • लाभ और हानि की जानकारी के लिए स्वीकृत इनकम टैक्स रिटर्न, बैलेंस शीट |
  • यदि व्यवसाय पर किसी तरह का मौजूदा लोन बकाया है, तो उसके भुगतान के लिए ट्रैक रिकॉर्ड की जांच कर लोन मंजूरी पत्र के साथ बैंक स्टेटमेंट आवश्यक है |
  • कंपनी के लेटरहेड पर बिज़नेस की प्रोफाइल या प्रोजेक्ट रिपोर्ट |
  • KYC मानदंड के अनुसार पहचान पत्र, पते का सबूत और प्रोसेसिंग शुल्क का चेक |

नैनीताल बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे ?

कोटक महिंद्रा बैंक बिज़नेस लोन की विशेषताए (Kotak Mahindra Bank Business Loan Features)

  • यह एक संपार्श्विक-मुक्त ऋण है, जिसमे आपको किसी गारंटर या संपार्श्विक की जरूरत नहीं होती है |
  • कोटक बैंक आपको 3 लाख रूपए से लेकर 75 लाख रूपए का ऋण दे देता है |
  • कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा ली गयी ऋण राशि पर ब्याज दरों का अपडेशन बाजार मूल्य के निर्धारण के साथ होता है |
  • कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों को ऋण सुविधा देने के लिए प्रतिस्पर्धी ब्याज दर की सुविधा देता है, इसमें ब्याज दर आपके वित्तीय मूल्यांकन, व्यावसायिक प्रोफाइल, कार्यकाल के मूल्यांकन और ऋण राशि के मूल्यांकन पर आधारित होती है |
  • लोन चुकाने के लिए आपको 12 महीने से लेकर 36 महीने का समय दिया जाता है |

कोटक महिंद्रा बैंक लोन के लिए आवेदन कैसे करे (Kotak Mahindra Bank Business Loan Apply)

  • सर्वप्रथम आप कोटक महिंद्रा बैंक की उस नजदीकी शाखा में जाए जिसमे आप ग्राहक हो |
  • बैंक जाकर आप शाखा प्रबंधक से संपर्क कर व्यावसायिक ऋण लेने के बारे में जानकारी प्राप्त कर ले |
  • व्यावसायिक ऋण से जुड़ी सभी नियम व् शर्तो को सुनने के बाद अगर आप संतुष्ट है, तो आप ऋण आवेदन के लिए फॉर्म प्राप्त कर ले |
  • इस आवेदन फॉर्म को ठीक तरह से भरे और संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि को फॉर्म के साथ अटैच कर दे |
  • इसके बाद आपके द्वारा लगाए गए डॉक्यूमेंट की जाँच की जाएगी |
  • अगर आपके द्वारा लगाए डॉक्यूमेंट और ऋण आवेदन पत्र से बैंक अधिकारी संतुष्ट होता है, तो आपके ऋण को मंजूरी दे दी जाती है |
  • इसके बाद लोन राशि को सीधा आपके खाते में भेज दिया जाता है |

कोटक महिंद्रा बैंक में व्यावसायिक ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे (Kotak Mahindra Bank Business Loan Apply Online)

  • अगर आप कोटक महिंद्रा बैंक से लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप सर्वप्रथम कोटक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://www.kotak.com/en/home.html पर जाए | 
  • आप कोटक महिंद्रा बैंक के होम पेज पर आ जाएंगे |
  • इस पेज में आपको Explore Products वाले टैब में जाना होगा, अब यहाँ पर Loan वाले लिंक पर क्लिक करे |
  • आपके सामने Loan के प्रकार खुलकर आ जाएंगे, जिसमे आप Business Loan पर क्लिक करे |
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज में आ जाएंगे, जहा पर आपको ऋण से जुड़ी सभी तरह की जानकारी मिल जाएगी |
  • यहाँ पर आप Apply Now पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आपको Are you an existing KOTAK Customer लिखा दिखाई देगा, और नीचे Yes और No का विकल्प मिलेगा | कोटक महिंद्रा बैंक के मौजूदा ग्राहक होने पर आपको Yes पर क्लिक करना है, अन्यथा No पर क्लिक करे |
  • अब आपके सामने कोटक बैंक बिज़नेस ऋण आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा |
  • इस फॉर्म को आपको तीन चरणों में पूर्ण करना होता है, इसके पहले चरण में ग्राहक प्रमाण की जांच की जाएगी |
  • इसके बाद दूसरे चरण में आपको बैंक डिटेल्स भरनी होती है, और दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होता है |
  • अब आप Submit पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म जमा कर दे |
  • जमा किए गए फॉर्म को कोटक बैंक के अधिकारियो द्वारा चेक किया जाता है, और दस्तावेजों की जांच की जाती है, और ऋण को अप्रूव कर दिया जाता है |
  • इसके बाद बिज़नेस लोन राशि को सीधा आवेदक के बैंक खाते में भेज दिया जाता है |

कोटक महिंद्रा बैंक के रजिस्टर्ड ऑफिस (Kotak Mahindra Bank Registered Office)

  • 27 BKC, C 27, G ब्लाक, बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स, Bandra (E), Mumbai – 400051
  • Letter :- P.O. Box :-16344, मुंबई – 400013
  • E-mail :- itsecurity.bank@kotak.com

डीसीबी बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे ?