भारतीय स्टेट बैंक अपने निवेशकों को कई तरह के सावधि जमा खाते की सुविधा प्रदान कर रहा है| जिसका लाभ अलग-अलग अवधि और अलग-अलग ब्याज दर के साथ लिया जा सकता है| एसबीआई बचत खाते की एफडी पर अधिक ब्याज दे रहा है| कोई भी व्यक्ति एसबीआई एफडी में न्यूनतम 1000 रूपए के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन निवेश कर सकता है| एसबीआई बैंक आम नागरिकों को सालाना 3.00% से 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 3.50% से 7.60% की ब्याज दर से एफडी योजनाएं प्रदान कर रहा है| जिसमे 7 दिन से लेकर 10 वर्ष की अवधि तक निवेश किया जा सकता है|

वहीं एसबीआई में आम नागरिको के लिए टैक्स सेविंग एफडी की ब्याज दर सालाना 6.50% और वरिष्ठ नागरिक के लिए सालाना 7.50% है| इसके अलावा बैंक NRI निवेशकों को NRE, NRO, FCNR और RFC जैसी एफडी योजनाएं प्रदान करता है| अगर आप एसबीआई एफडी से जुड़ी अधिक जानकारी लेना चाहते है, तो यहाँ पर आपको SBI FD स्कीम क्या है, एसबीआई एफडी की ब्याज दरे और स्टेट बैंक में पैसा डबल के बारे बता रहे है|
एसबीआई एफडी की ब्याज दरे (SBI FD Interest Rates)
एसबीआई एफडी की ब्याज दर अलग-अलग एफडी योजना और अवधि के हिसाब से अलग-अलग निर्धारित है, जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही है:-
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया एफडी की वार्षिक ब्याज दर:-
अवधि | ब्याज दर |
अधिकतम स्लैब दर | 7.10% (400 दिन के लिए) |
1 वर्ष के लिए | 6.80% |
2 वर्ष के लिए | 7.00% |
3 वर्ष के लिए | 6.50% |
4 वर्ष के लिए | 6.50% |
5 वर्ष के लिए | 6.50% |
टैक्स- सेविंग एफडी | 6.50% |
एसबीआई एफडी 2 करोड़ रूपए से कम निवेश पर ब्याज दर:-
अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
7 से 45 दिन तक | 3.00% | 3.50% |
46 से 179 दिन तक | 4.50% | 5.00% |
180 से 210 दिन तक | 5.25% | 5.75% |
211 दिन से 1 वर्ष तक | 5.75% | 6.25% |
1 से 2 वर्ष तक | 6.80% | 7.30% |
2 से 3 वर्ष तक | 7.00% | 7.50% |
3 से 5 वर्ष तक | 6.50% | 7.00% |
5 से 10 वर्ष तक | 6.50% | 7.50% |
400 दिन (अमृत कलश) | 7.10% | 7.60% |
एसबीआई एफडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर:-
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट करने पर अन्य निवेशकों की तुलना में 50 BPS अधिक लाभ देता है| वार्षिक 0.50% की ब्याज दर का लाभ सिर्फ निवासी वरिष्ठ नागरिकों के लिए है| NRI और NRO वरिष्ठ नागरिक इस ब्याज दर का लाभ लेने के लिए योग्य नहीं है| इसके अलावा बैंक निवासी वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई वीकेयर डिपॉज़िट योजना का लाभ भी प्रदान करता है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिक मौजूदा 50 bps के अलावा अतिरिक्त 50 bps ब्याज का लाभ ले सकते है| हालाँकि यह लाभ सिर्फ 5 वर्ष या उससे अधिक वाली एफडी के लिए उपलब्ध है| इस योजना का लाभ नए डिपॉज़िट के अलावा मैच्योर डिपॉज़िट के नवीनीकरण पर भी ले सकते है|
वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI वीकेयर एफडी इंटरेस्ट रेट:-
अवधि | ब्याज दर |
5 वर्ष | 7.50% प्रतिवर्ष |
10 वर्ष | 7.50% प्रतिवर्ष |
एसबीआई टैक्स सेवर एफडी इंटरेस्ट रेट:-
अवधि | ब्याज दर | |
सामान्य नागरिक के लिए | वरिष्ठ नागरिक के लिए | |
5 – 10 वर्ष | 6.50% | 7.50% |
डोमेस्टिक बल्क डिपॉज़िट की ब्याज दर 2 करोड़ या उससे अधिक राशि पर:-
एसबीआई एफडी की ब्याज दर सालाना | ||
अवधि | ब्याज दर | |
सामान्य नागरिक के लिए | वरिष्ठ नागरिक के लिए | |
7 से 45 दिन के लिए | 4.75% | 5.25% |
46 से 179 दिन के लिए | 5.50% | 6.00% |
180 से 210 दिन के लिए | 6.00% | 6.50% |
211 दिन से 1 वर्ष तक | 6.25% | 6.75% |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 6.75% | 7.25% |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 6.50% | 7.00% |
3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 6.00% | 6.50% |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 6.00% | 6.50% |
शेयर मार्किट या शेयर बाज़ार क्या है
‘सर्वोत्तम'(नॉन-कोलेबल) खुदरा जमा की ब्याज दर (15 लाख रूपए से अधिक 2 करोड़ रूपए की राशि पर):-
अवधि | ब्याज दर सालाना | |
आम नागरिक के लिए | वरिष्ठ नागरिक के लिए | |
1 वर्ष | 7.10% | 7.60% |
2 वर्ष | 7.40% | 7.90% |
‘सर्वोत्तम'(नॉन-कोलेबल) थोक जमा की ब्याज दर (2 करोड़ से 5 करोड़ रूपए की राशि पर):-
अवधि | ब्याज दर सालाना | |
आम नागरिक के लिए | वरिष्ठ नागरिक के लिए | |
1 साल | 7.05% | 7.55% |
2 साल | 6.90% | 7.40% |
एसबीआई एफडी की ब्याज दर NRIs निवेशको के लिए:-
SBI NRE FD की ब्याज दर:-
अवधि | वार्षिक ब्याज दर | |
2 करोड़ रूपए से कम राशि पर से कम | 2 करोड़ और उससे अधिक राशि पर | |
1 से 2 वर्ष के लिए | 6.80% | 6.75% |
2 से 3 वर्ष के लिए | 7.00% | 6.50% |
3 से 5 वर्ष के लिए | 6.50% | 6.00% |
5 से 10 वर्ष के लिए | 6.50% | 6.00% |
SBI NRO FD की ब्याज दर:-
अवधि | ब्याज दर | |
2 करोड़ से कम राशि पर | 2 करोड़ या उससे अधिक राशि पर | |
7 से 45 दिन तक | 3.00% | 4.25% |
46 से 179 दिन तक | 4.50% | 5.50% |
180 से 210 दिन तक | 5.25% | 6.00% |
211 दिन से 1 वर्ष तक | 5.75% | 6.25% |
1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 6.80% | 6.75% |
2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 7.00% | 6.50% |
3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 6.50% | 6.00% |
5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 6.50% | 6.00% |
SBI FCNR (B) एफडी की ब्याज दर:-
अवधि | वार्षिक ब्याज दर | ||||||
करंसी | USD | GBP | YURO | CAD | AUD | JPY | |
1 वर्ष के लिए | 5.50% | 4.75% | 1.50% | 4.30% | 3.60% | 0.02% | |
1 से 2 वर्ष के लिए | 5.50% | 4.75% | 1.50% | 4.30% | 3.60% | 0.02% | |
2 से 3 वर्ष के लिए | 4.20% | 2.35% | 1.50% | 4.10% | 3.50% | 0.05% | |
3 से 4 वर्ष के लिए | 4.05% | 2.45% | 1.50% | 3.85% | 3.00% | 0.05% | |
4 से 5 वर्ष के लिए | 4.10% | 2.45% | 1.50% | 3.70% | 3.00% | 0.05% | |
5 वर्ष तक | 4.15% | 2.45% | 1.50% | 3.60% | 3.00% | 0.05% |
SBI RFC FD की ब्याज दर:-
अवधि | ब्याज दर | ||
USD | GBP | यूरो | |
1 से 2 वर्ष तक | 5.50% | 4.75% | 1.50% |
2 से 3 वर्ष तक | 4.20% | 2.35% | 1.50% |
3 वर्ष | 4.05% | 2.45% | 1.50% |
एसबीआई बैंक एफडी योजना के प्रकार (SBI Bank FD Scheme Types)
एसबीआई बैंक एफडी योजनाए इस प्रकार है:-
- एसबीआई नियमित एफडी अकाउंट
- एसबीआई अमृत कलश एफडी अकाउंट
- एसबीआई सर्वोत्तम एफडी अकाउंट
- एसबीआई वार्षिक एफडी अकाउंट
- एसबीआई एमओडी एफडी अकाउंट
- एसबीआई टैक्स बचत एफडी अकाउंट
- एसबीआई विशेष एफडी अकाउंट
- एसबीआई मोटर दुर्घटना दावा वार्षिकी एफडी अकाउंट
- एसबीआई फ्लोटिंग रेट बल्क टर्म डिपॉजिट एफडी अकाउंट
एसबीआई नियमित एफडी खाता (SBI Regular FD Account)
- नियमित एफडी का कार्यकाल 7 दिन से 10 वर्ष के मध्य होता है|
- न्यूनतम जमा राशि 1000 रूपए तथा अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है|
- ब्याज भुगतान के लिए जमाकर्ता अपनी जरूरत के अनुसार मासिक या तिमाही के बीच चुन सकता है, मासिक ब्याज का भुगतान रियायती दर के साथ उपलब्ध है|
- जमाकर्ता अपनी जमा राशि पर 90 फीसदी तक ऋण या ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ ले सकता है|
- नामांकन की सुविधा उपलब्ध है|
- जमाकर्ता समय से पहले जुर्माने के साथ निकासी कर सकता है|
- फॉर्म 15G/15H जमा न करने पर एसबीआई द्वारा लागू दर पर टीडीएस काटा जाता है|
- एसबीआई एफडी जमाकर्ताओं को ब्याज का भुगतान करने के लिए लचीलापन प्रदान करने के साथ ही नियमित ब्याज को संचयी ब्याज भुगतान में बदलने की अनुमति देता है|
- यदि एफडी अकाउंट खुलवाते समय किसी तरह के दिशा निर्देश नहीं दिए गए है, तो एसबीआई उस एफडी अकाउंट को स्वत: ही नवीनीकरण की सुविधा प्रदान करता है|
- एसबीआई एफडी जमाकर्ताओं को गारंटीकृत रिटर्न प्राप्त करने के साथ ही एकमुश्त राशी जमा करने की अनुमति देता है|
एसबीआई अमृत कलश (SBI Amrit Kalash)
- NRI रूपए एफडी सहित घरेलू खुदरा एफडी|
- सामान्य नागरिक सालाना 7.10% और वरिष्ठ नागरिक सालाना 7.60% की दर से ब्याज के पात्र है, तथा कर्मचारी और पेंशनभोगीयो के लिए अतिरिक्त ब्याज दर|
- एफडी अवधि 400 दिन|
- खुदरा जमाकर्ताओं के जैसे ही समयपूर्व निकासी पर शुल्क लागू|
- मासिक, तिमाही, वार्षिक और परिपक्वता पर ब्याज कर भुगतान|
- ऋण की सुविधा भी उपलब्ध है|
एसबीआई सर्वोत्तम एफडी अकाउंट (SBI Best FD Account)
- न्यूनतम जमा अवधि 1 से 2 वर्ष|
- न्यूनतम जमा राशि 1000 रूपए|
- अधिकतम जमा राशि 15 लाख से 2 करोड़ रूपए (खुदरा जमाकर्ता के लिए) और 2 करोड़ से 5 करोड़ रूपए (थोक जमाकर्ता के लिए)|
- 1 या 2 वर्ष की अवधि वाले एफडी अकाउंट की ब्याज दर नियमित सावधि जमा की तुलना में 0.30% और 0.40% अधिक है। इसके अलावा कर्मचारी/ नागरिक और वरिष्ठ नागरिक कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त ब्याज दर|
- समय से पहले निकासी नहीं कर सकते है|
- जमाकर्ता शेष राशि पर 75% तक ऋण या ओवरड्राफ्ट ले सकता है|
- नामांकन की सुविधा उपलब्ध है|
- एफडी खाते को आसानी से किसी दूसरें में स्थानांतरित कर सकते है|
- एकल या संयुक्त खाता होल्डर|
- नाबालिग व निवासी व्यक्ति भी एफडी सर्वोत्तम खाता खुलवा सकता है|
एसबीआई वार्षिक जमा योजना (SBI Annual Deposit Scheme)
एसबीआई वार्षिक जमा या मासिक आय योजना में ग्राहक मासिक क़िस्त के साथ ही एकमुश्त राशि भी जमा कर सकते है| EMI में एक हिस्सा मूल राशि का और घटती मूल राशि पर ब्याज भी शामिल होता है| यह ब्याज त्रैमासिक रूप में मिलता है, तथा मासिक राशि में छूट भी दी जाती है|
- एफडी की न्यूनतम जमा अवधि 36/ 60/ 84 या 120 महीने है|
- न्यूनतम राशि 1,000 रूपए और बाद में 100 रूपए के गुणक में तथा अधिकतम जमा राशी की कोई सीमा नहीं है|
- एफडी वार्षिक जमा योजना की ब्याज दर नियमित एफडी के सामान है, किन्तु इसमें ब्याज तिमाही आधार पर चक्रवृद्धि के रूप में मिलता है, तथा कर्मचारी व पेंशनभोगियों के लिए ब्याज दर लागू ब्याज दर से 1 फीसदी ज्यादा होती है| इस तरह से वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 0.5% अधिक है।
- परिपक्वता अवधि से पहले निकासी जुर्माने के साथ उपलब्ध है|
- जमाकर्ता अपनी कुल जमा राशि पर 75% ऋण या ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्राप्त कर सकता है|
- वार्षिक जमा एफडी खाते में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है|
- एफडी खाते को एसबीआई शाखा में किसी दूसरे में आसानी से स्थानांतरित कर सकते है|
एसबीआई मल्टी ऑप्शन एफडी योजना (SBI Multi Option FD Scheme)
इस एफडी योजना में जमा खाते को बचत खाते या चालू खाता से जोड़ने की अनुमति मिलती है| इसमें MODS जमाकर्ता 1,000 रुपये के गुणक में पैसा निकाल सकते है, तथा बाकी रकम पर ब्याज मिलता रहेगा|
- न्यूनतम जमा अवधि 1 वर्ष तथा अधिकतम जमा अवधि 5 वर्ष है|
- न्यूनतम जमा राशि 10 हज़ार रूपए और उसके बाद 1 हज़ार रूपए के गुणक में तथा अधिकतम जमा राशि की कोई सीमा नहीं है|
- मल्टी ऑप्शन एफडी योजना की ब्याज दर नियमित एफडी योजना के सामान है|
- जमाकर्ता अपनी जमा राशि पर ऋण ले सकता है, किन्तु खाते से ऋण लेने के पश्चात् वह भविष्य में निकासी नहीं कर पाएगा|
- मल्टी ऑप्शन एफडी योजना में नामांकन सुविधा उपलब्ध है|
- लागू दर पर टीडीएस कटोती की जाती है|
- एफडी खाते को स्थानांतरित करने की सुविधा उपलब्ध है|
- समय से पहले निकासी जुर्माने के साथ उपलब्ध है|
- बचत खाते या चालू खाते में शेष राशि 35,000 रूपए होने पर 10,000 रुपये तक ऑटो स्वीप की सुविधा उपलब्ध है|
- कोई भी नाबालिग, कंपनी, एकल या संयुक्त भारतीय निवासी, स्थानीय निकाय, HUF, सरकारी विभाग या कोई फर्म मल्टी ऑप्शन एफडी खाता खुलवा सकती है|
एसबीआई टैक्स बचत एफडी योजना (SBI Tax Saver FD Scheme)
- एफडी जमा अवधि न्यूनतम 5 वर्ष और अधिकतम 10 वर्ष है|
- एफडी की न्यूनतम जमा राशि 1,000 रूपए और अधिकतम 1,50,000 रूपए प्रतिवर्ष है|
- टैक्स बचत एफडी योजना की ब्याज दर नियमित एफडी के सामान है, किन्तु एसबीआई कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए ब्याज दर 1% अधिक है| इसी तरह से वरिष्ठ नागरिक के लिए ब्याज दर 0.5% अधिक है|
- 5 वर्ष की लॉक-इन अवधि के बीच कोई ऋण या ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं है|
- टैक्स बचत एफडी में नामांकन की सुविधा उपलब्ध है|
- एक वर्ष में 1,50,000 रुपये की राशि IT Act की धारा 80C के अंतर्गत कर कटौती के योग्य है, हालाँकि SBI लागू दर पर टीडीएस काटता है| जमाकर्ता छूट पाने के लिए फॉर्म 15G/H जमा कर सकता है|
- टैक्स बचत एफडी खाते को स्थानांतरित करने की सुविधा उपलब्ध है|
- संयुक्त खाता दो वयस्कों या एक नाबालिग और एक वयस्क द्वारा खोला जा सकता है|
- कर बचत एफडी खाता भारतीय निवासी, पैन कार्ड और HUF खोल सकते है|
डिविडेंड (Dividend) क्या होता है
एसबीआई विशेष एफडी खाता (SBI Special FD Account)
एसबीआई विशेष टर्म एफडी योजना एफडी खाते का एक प्रकार है, जो नियमित आधार पर ब्याज राशि का भुगतान न करके परिपक्वता पर ब्याज राशि का भुगतान करता है|
- विशेष एफडी खाते की न्यूनतम जमा अवधि 6 माह और अधिकतम 10 वर्ष है|
- विशेष एफडी खाते की न्यूनतम जमा राशि वित्तीय वर्ष में 1 हज़ार रूपए और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है|
- भुगतान में चूक होने पर 50 रूपए जुर्माना|
- ब्याज का भुगतान तिमाही रूप में संयोजित कर परिपक्वता होने पर किया जाता है|
- ऋण व ओवरड्राफ्ट की सुविधा उपलब्ध है|
- नामांकन की सुविधा उपलब्ध है|
- एफडी खाते को स्थानांतरित करने की सुविधा उपलब्ध है|
- एकल या संयुक्त एफडी खाता खोला जा सकता है|
- विशेष एफडी खाते को किसी भी एचयूएफ के कर्ता, निवासी व्यक्ति, कंपनी, स्थानीय निकाय, सरकारी विभाग, नाबालिग या कोई भी फर्म द्वारा खोला जा सकता है|
एसबीआई मोटर दुर्घटना दावा वार्षिकी एफडी खाता (SBI Motor Accident Claim Annuity FD Account)
- मोटर दुर्घटना दावा एफडी खाते की न्यूनतम जमा अवधि 36 माह से अधिकतम 216 महीने है|
- मोटर दुर्घटना दावा एफडी खाते की न्यूनतम जमा राशि सालाना 1,000 रूपए से आरंभ है|
- ब्याज दर कार्यकाल के आधार पर लगाई जाती है, तथा परिपक्वता अवधि को 120 महीने या समय-समय पर निर्धारित किया गया है|
- मोटर दुर्घटना दावा एफडी खाते में वार्षिक जमा पर कोई ऋण की सुविधा उपलब्ध नहीं है|
फ्लोटिंग ब्याज दरें थोक एफडी योजना (Floating Interest Rates Wholesale FD Scheme)
- फ्लोटिंग ब्याज दरें थोक एफडी की ब्याज दर रेपो रेट से जुड़ी हुई होती है| जमा मुद्रा के रेपो दर या प्रसार में हुआ परिवर्तन ब्याज दर को प्रभावित करता है|
- कोई भी अभिभावक सहित नाबालिग, गैर-व्यक्तिगत और व्यक्तिगत फ्लोटिंग ब्याज दरें थोक एफडी खाता खोलने के पात्र है|
- फ्लोटिंग ब्याज दरें थोक एफडी में न्यूनतम निवेश की अवधि 91 दिन और अधिकतम 3 वर्ष है|
- फ्लोटिंग ब्याज दरें थोक एफडी की न्यूनतम निवेश राशि 2 करोड़ रूपए और अधिकतम कोई सीमा नहीं|
- समय से पहले निकासी 1% जुर्माने के साथ उपलब्ध है, हालाँकि प्रारंभिक 91 दिनों के अंदर राशि निकालने पर कोई ब्याज नहीं लगेगा|
- शेष राशि का 90% तक ऋण या ओवरड्राफ्ट लिया जा सकता है, हालाँकि एसबीआई ऋण फ्लोटिंग रेट पर 1.5% अतिरिक्त ब्याज लेता है|
एसबीआई एफडी योजना की विशेषताएं (SBI FD Scheme Features)·
- समय से पहले निकासी की सुविधा:- टैक्स सेविंग एफडी के अलावा एसबीआई के सभी एफडी को समय से पहले तोड़ सकते है| लेकिन समय से पहले निकासी करने पर एसबीआई ब्याज पर 0.5%-1% जुर्माना लेता है| हालाँकि एसबीआई के नियम व शर्तो के अनुसार जुर्माना परिवर्तन के अधीन है|
- नामांकन की सुविधा:- एसबीआई में निवेश करने वाले निवेशक एफडी में लाभार्थी को नामांकित कर सकते है
- ऑटो-नवीनीकरण की सुविधा:- एसबीआई अपने एफडी निवेशको को ऑटो-नवीनीकरण की सुविधा देता है|
- सुरक्षा:- आरबीआई एसबीआई की सभी एफडी योजना को वर करता है, जिसमे सभी जमाकर्ताओ को 5 लाख रूपए तक कवर किया जाता है|
- अतिरिक्त भुगतान:- एक बार एसबीआई में एफडी खुल जाने के बाद निवेशक उसमे अतिरिक्त राशि नहीं जमा कर सकते है, हालाँकि नई राशि के साथ नई एफडी खोली जा सकती है|
एसबीआई एफडी अकाउंट के लिए डाक्यूमेंट्स (SBI FD Account Documents)
एसबीआई में एफडी अकाउंट खोलने के लिए निम्न डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होती है:-
- एफडी आवेदन पत्र
- पासपोर्ट साइज चार फोटो
- केवाईसी डाक्यूमेंट पहचान के लिए:- आधार कार्ड (Aadhar Card), पासपोर्ट (Passport), पैन कार्ड (Pan Card), वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)|
- केवाईसी डाक्यूमेंट पते के लिए:- आधार कार्ड (Aadhar Card), पासपोर्ट (Passport), पैन कार्ड (Pan Card), वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card), ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)|
- आयु प्रमाण के लिए:- मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)|
- आयकर अधिनियम फॉर्म नंबर 60 या 61 में से कोई एक घोषणा पत्र|
- बैंक खाता विवरण जैसे:- खाता संख्या, शाखा और IFSC कोड|
- कंपनी, एचयूएफ, साझेदारी, स्वामित्व, कोई संस्था या एसोसिएशन के लिए लागू डाक्यूमेंट|
एसबीआई एफडी खोलने के लिए पात्रता (SBI Open FD Eligibility)
- निवासी व्यक्ति
- साझेदारी फर्में
- निजी व सार्वजनिक कंपनियाँ
- सोसायटी
- न्यास
- एचयूएफ
- NRI और POI व्यक्ति|
Urban Company Pay Later Loan Online Apply
स्टेट बैंक में पैसा डबल योजना क्या है (Paisa Double Scheme in SBI)
अगर आप एसबीआई की पैसा डबल योजना का लाभ लेना चाहते है, तो यहाँ पर आपको बता दे, कि एसबीआई एफडी पर 7 फीसदी की दर से ब्याज प्रदान करता है| इस ब्याज दर के हिसाब से जमाकर्ता के पैसो को डबल होने में तकरीबन 9.6 वर्ष लगेंगे| लेकिन आपकी एसबीआई एफडी में जमा की गई राशि कितने दिन में डबल होगी, यह भी आपको पता होना चाहिए, क्योकि जमा की गई राशि कितनी भी हो सकती है, जैसे 10000, 20000, 30000, 50000, या 5,00000 रूपए| नीचे आपको पैसा डबल करने के लिए इस्तेमाल होने वाला फार्मूला बता रहे है:- एसबीआई पैसा डबल के समय की गणना करना काफी सरल है, कोई भी व्यक्ति मात्र एक सूत्र का उपयोग कर FD डबल होने के समय की गणना कर सकता है, सूत्र इस प्रकार है:-
- पैसा डबल के लिए समय वर्ष में = 72 / ब्याज दर (प्रति वर्ष)
एसबीआई में पैसा डबल होने में कितन समय लगेगा, को समझने के लिए आप दिए गए उदाहरण को समझे| मान लीजिए किसी व्यक्ति ने एसबीआई में 1 लाख रूपए की एफडी की है, और एसबीआई एफडी योजना के तहत प्रति वर्ष 7% की दर से ब्याज दे रहा है, तो दिए गए सूत्र का इस्तेमाल करके FD दोगुना की गणना इस तरह से कर सकते है:-
- पैसा डबल का समय = 72/7 = 10.29 वर्ष
इसका मतलब आपकी 1 लाख रूपए की एफडी राशि को दोगुना होने में लगने वाला समय 10.29 वर्ष है| लेकिन यहाँ पर एक बात महत्वपूर्ण है, कि सूत्र में ब्याज को वार्षिक रूप में संयोजित किया गया है| यदि ब्याज दर मासिक या त्रैमासिक रूप में संयोजित की जाती है, तो पैसा बदल होने का समय कुछ अलग हो सकता है| आप सूत्र का उपयोग कर एफडी के दोगुना होने के समय की गणना कर सकते है, साथ ही अपने निवेश लक्ष्यों और आवश्यकताओं के अनुरूप योजना चुन सकते है|
एसबीआई बैंक में एफडी अकाउंट कैसे खोंले (SBI Bank Open FD Account)
कोई भी व्यक्ति मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ऑफलाइन माध्यम से एसबीआई में अपना एफडी खाता खुलवा सकता है| नीचे आपको एफडी खोलने के तीनो तरीके बताए जा रहे है:-
एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग से एफडी खोंले:-
- एसबीआई एफडी अकाउंट खोलने के लिए पहले आप नेट बैंकिंग में लॉग इन करें|
- जमा योजना टैब में जाकर सावधि जमा के विकल्प को चुनें|
- सावधि जमा के प्रकार को चुनकर आगे बढ़े|
- अब आप एफडी से जुड़े सभी विवरण और नामांकन व्यक्ति की जानकारी व परिपक्वता निर्देश प्रदान करे|
- नियम व शर्तो को पढ़कर स्वीकृति प्रदान करें|
- अब आप एफडी अकाउंट खोलने के लिए सबमिट पर क्लिक करे दे|
मोबाइल ऐप के जरिए एफडी अकाउंट खोंले:-
- इसके लिए पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन में एसबीआई के बैंक एप को डाउनलोड कर ले|
- अब आप इस बैंक एप में लॉग इन करें|
- लॉग इन करने के बाद आप एफडी या टर्म डिपॉजिट के विकल्प को चुने|
- सभी विवरण जैसे, नामांकित व्यक्ति से संबंधित जानकारी और परिपक्वता निर्देश प्रदान करे|
- इसके बाद नियम एवं शर्तो को पढ़े और स्वीकृति प्रदान करें|
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करे, एफडी अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को पूरा करे|
ऑफलाइन एसबीआई बैंक में एफडी अकाउंट खोंले:-
अगर आप एसबीआई में ऑफलाइन एफडी अकाउंट खुलवाना चाहते है, तो उसके लिए आप एसबीआई की नजदीकी शाखा में जाए, और एफडी आवेदन पत्र भरे, फिर जमा राशि के साथ आवश्यक डाक्यूमेंट्स जमा कर दे| आवेदन सफल होने पर SBI बैंक द्वारा एफडी रसीद प्रदान कर दी जाएगी|
एसबीआई में न्यूनतम कितने समय के लिए एफडी कर सकते है?
एसबीआई में न्यूनतम 7 दिन के लिए एफडी की जा सकती है|
एसबीआई में न्यूनतम कितनी राशि के साथ एफडी शुरू कर सकते है?
एसबीआई में न्यूनतम 1,000 रूपए की राशि जमा कर एफडी शुरू कर सकते है|
क्या एसबीआई बैंक एफडी पर ऋण या ओवरड्राफ्ट की भी सुविधा देता है?
हाँ, जमाकर्ता व्यक्ति एसबीआई बैंक की एफडी पर लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा का लाभ ले सकता है|
एसबीआई बैंक में एफडी पर कितना लोन लिया जा सकता है?
एसबीआई बैंक एफडी लेने वाले व्यक्ति को उसकी शेष राशि का 90 फीसदी तक लोन दे देती है|
क्या एसबीआई बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर कोई विशेष दर प्रदान करता है?
हां, एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को सभी एफडी मैच्योरिटी के दौरान 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान करता है|
एसबीआई एफडी की अधिकतम अवधि क्या है?
एसबीआई में आप अधिकतम 10 वर्ष के लिए एफडी कर सकते है|