यस बैंक ग्राहकों की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष प्रकार के बचत खाते प्रदान करता है| जिसमे बचत खाता खुलवाने के लिए लोगो के पास एक अनुकूल विकल्प होता है, जो ग्राहक को उसके अनुसार इच्छित लाभ और सुविधाओं वाला बचत खाता प्रदान करता है| इस बचत खाते के संचालन के लिए खाताधारक को कुछ राशि अपने खाते में रखना होता है, जिसके बाद वह बिना किसी परेशानी के अपने बचत खाते की सुविधाओं का लाभ उठा सकता है| निजी क्षेत्र वाली यस बैंक ने हालहि में बचत खाता शुल्क अनुसूची में बदलाव किया है|

जिसके अनुसार अब बचत खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम राशि और शुल्क भार को नए नियम के अनुसार लगाया जाएगा| अगर आप यस बैंक बचत खाते के लिए न्यूनतम राशि के बारे में जानना चाहते है, तो यहां पर आपको YES Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2023 (YES Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules) बता रहे है|
YES Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2023 (Yes Bank Savings Account Minimum Balance)
यस बैंक आपको कई तरह के बचत खाते खोलने की सुविधा देता है, तथा सभी खातों के लिए न्यूनतम राशि अलग-अलग है, नीचे आपको यस बैंक बचत खाता और न्यूनतम राशि बता रहे है:-
समृद्धि-प्रो मैक्स बचत खाता :- समृद्धि-प्रो मैक्स बचत खाते के साथ खाताधारक को नि:शुल्क डेबिट कार्ड, दो माह का उबर वाउचर, अमेज़न प्राइम मेंबरशिप और कई तरह के वाउचर मिलते है| इस बचत खाते में न्यूनतम शेष राशि 50,000 रुपया होनी चाहिए|
डिजिटल बचत खाता :- यह एक आसान, सुरक्षित, तेज और कागज रहित बचत खाता है, जिसे ऑनलाइन खोला जाता है| डिजिटल बचत खाते के साथ ग्राहक को ऑनलाइन खरीददारी के लिए वर्चुअल डेबिट कार्ड के साथ ही मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग जैसी सुविधाएं मिलती है| इस बचत खाते को चलाने के लिए मिनिमम राशि नहीं लगती है|
अनुकूलन योग्य बचत खाता :- यह बचत खाता ग्राहक को उत्पाद चुनने की शक्ति देता है| इसमें आप उस डेबिट कार्ड को चुन सकते है, जो आपके लिए सबसे उपयुक्त हो| अनुकूलन योग्य बचत खाते के लिए न्यूनतम बैलेंस शून्य है|
सम्मान बचत खाता :- सम्मान बचत खाता वरिष्ठ नागरिको के लिए एक विशेष खाता है, जिसमे ग्राहक को आकर्षक ब्याज दर मिलती है| इस खाते के साथ एलिमेंट डेबिट कार्ड मिलता है| सम्मान बचत खाते के लिए औसत मासिक बैलेंस 5,000 रूपए है|
अनुग्रह बचत खाता :- यह बचत खाता विशेषकर महिलाओं के लिए है, जिसमे खाताधारक को फ्री लॉकर, व्यक्तिगत सुरक्षा और मुफ्त सुरक्षा कवर के अलावा कई अन्य लाभ मिलते है| यह एक शून्य औसत मासिक शेष राशि बचत खाता है|
मेरी पहली हाँ बचत खाता :- इस बचत खाते को 1 दिन की आयु से लेकर 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चे के लिए तैयार किया गया है, जिसके लिए आवश्यक मासिक शेष राशि 2,500 रूपए है| आप नियमित सावधि जमा करके बच्चे के लिए निवेश कर सकते है| इस खाते के साथ डेबिट कार्ड, SMS बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग जैसी सेवाएं मिलती है|
यस परिवार बचत खाता :- इस बचत खाते को कम से कम दो परिवार वाले खोले| जिसमे ग्राहक को डेबिट कार्ड से 1.6 लाख रूपए की निकासी की लिमिट और कई सारे पुरुष्कार मिलते है| यस परिवार बचत खाते के लिए औसत मासिक शेष राशि 50,000 रूपए है|
बचत मूल्य खाता :- इस बचत खाते को 18 वर्ष से अधिक आयु वाले नागरिक के लिए तैयार किया गया है| बचत मूल्य खाता खोलने पर ग्राहक को 500 बोनस अंक के साथ ही मोबाइल बैंकिंग और SMS अलर्ट की सुविधा मिलती है| बचत मूल्य खाते के लिए औसत शेष राशि की आवश्यकता नहीं है|
प्रधान मंत्री-धन योजना बचत खाता :- यह एक सामान्य बचत खाता है, जिसे सरकार द्वारा जारी किया गया है| अगर आपके पास कोई अन्य बचत खाता नहीं है, तो आप प्रधानमंत्री जन-धन योजना बचत खाता खुलवा सकते है| इस बचत खाते के लिए औसत मासिक शेष राशि शून्य है|
बैंक में कितना पैसा रख सकते है
यस बैंक न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी शुल्क नियम (YES Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules)
यस बैंक के ग्राहक यदि अपने बचत खाते में तय सीमा के अनुसार औसत मंथली बैलेंस बरक़रार नहीं रखते है, तो उन्हें पेनल्टी चार्ज देना होगा| यह जुर्माना राशि खाते में पड़ी औसत राशि के हिसाब से अलग-अलग होगी| अगर ग्राहक के खाते में पड़ी राशि औसत राशि से 50% तक कम है, तो खाते में पड़ी राशि का 5% जुर्माना लगाया जाएगा| वही अगर बचत खाता राशि 50% से भी कम है, तो उस राशि का 10% जुर्माना लगाया जाएगा| इसके अलावा यस बैंक के SA प्रो प्लस बचत खाते में औसत राशि न होने पर अधिकतम 650 रूपए जुर्माना लगाया जाएगा, तथा प्रो सेविंग अकॉउंट के लिए अधिकतम जुर्माना राशि 500 रूपए तय की गई है| यस बैंक माय फर्स्ट सेविंग अकॉउंट के लिए अधिकतम जुर्माना राशि 250 रूपए है|
Consolidated Charges Kya Hota Hai in Hindi
क्या यस बैंक बचत खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर गैर-रखरखाव शुल्क लेता है?
हां, यस बैंक औसत मासिक शेष राशि न होने पर शुल्क लेता है, यह शुल्क बचत खाते के आधार पर भिन्न-भिन्न होता है, जो न्यूनतम 100 रूपए से लेकर अधिकतम 750 रूपए तक हो सकता है|
क्या यस बैंक वेतन खाते में वेतन जमा न होने पर शुल्क लिया जाएगा?
यदि ग्राहक के वेतन खाते में लगातार तीन माह तक कोई वेतन नहीं जमा होता है, तो यस बैंक द्वारा वेतन खाते को नियमित खाते में बदल दिया जाएगा, जिसके बाद न्यूतनम औसत शेष राशि रखना जरूरी हो जाता है, यदि आप औसत राशि का अनुपालन करने में विफल रहते है, तो आपको तदानुसार पेनल्टी चुकाना होगा|
क्या यस बैंक पे वॉलेट उपयोगिता की कोई सीमा है?
हां, यस बैंक पे वॉलेट की सीमा को RBI द्वारा निर्धारित किया गया है, जिसमे आप एक महीने में अधिकतम 20 हज़ार रूपए तक ऐड कर सकते है|
क्या यस बैंक में अवयस्क अकेले बचत खाता संचालित कर सकता है?
हां, यस बैंक में अवयस्क अकेले बचत खाता खुलवा सकता है, यस बैंक में माई फर्स्ट यस बचत खाते को नाबालिग के लिए तैयार किया गया है|