Zomato Ki Franchise Kaise Le – जोमैटो फ्रैंचाइज़ी Cost, Profits and Registration

अगर आपके पास कोई ढाबा, रेस्टोरेंट, बार, होटल या फिर कोई अन्य तरह की खाने- पीने का सामान बेचने वाली दुकान है, और आप अपने प्रोडक्ट को मार्केट में ज्यादा से ज्यादा बेचना चाहते है, तो जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेकर अपने व्यवसाय (Business) को तेजी दे सकते है| वर्तमान समय में खाना आर्डर करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम काफी विकसित हो चुका है, जिस वजह से ऑनलाइन रेस्टोरेंट की मांग बढ़ रही है| भारत में जोमाटो तेजी से बढ़ने वाला फ़ूड डिलीवरी सिस्टम है, जिसने ग्राहकों के खाने के तरीके को बदलकर रख दिया है| जोमाटो एक ऐसा फ़ूड डिलीवरी एप है, जिसके आने से उपयोगकर्ताओं के समय, मेहनत और पैसो की बचत होने लगी है, साथ ही जो रेस्टोरेंट जोमाटो के साथ जुड़े हुए है, उनके व्यापार सुधार देखने को मिला है| जोमाटो कंपनी लोगो से फीडबैक भी लेती है, जिसमे ग्राहक मँगाए गए रेस्टोरेंट के खाने के बारे में अच्छा या ख़राब रिव्यू दे सकता है|

जोमाटो अपने साथ ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के लिए फ्रैंचाइजी देती है, जिसमे अपने व्यवसाय को बढ़ाने वाले इच्छुक होटल या रेस्तरां जोमाटो में शामिल हो सकते है, और अपने खाद्य प्रोडक्ट को जोमाटो में जोड़ सकते है| जोमाटो अपने प्लेटफार्म पर रखे गए, सभी प्रोडक्ट के आर्डर पर निर्धारित कमीशन का भुगतान करने के लिए सहमत है| इस तरह से अगर आप भी जोमाटो के साथ जुड़कर अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा बेचना चाहते है, तो यहाँ आपको Zomato Ki Franchise Kaise Le तथा जोमैटो फ्रैंचाइज़ी Cost, Profits and Registration की जानकारी दी जा रही है|

अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे ले

जोमाटो फ्रैंचाइजी की जानकारी (Zomato Franchise Information)

फ़ूड डिलीवरी सेवा इन दिनों हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बन गया है| वर्तमान में कुछ ही लोग ऐसे होंगे, जिन्होंने ऑनलाइन खाना मांगने की सेवा का उपयोग न किया हो| ऑनलाइन खाना मंगवाने वाली सेवाओं में जोमैटो का नाम लगभग सभी लोग जानते होंगे| जोमाटो की शुरुआत वर्ष 2008 में फूडीबे के रूप में हुई थी, जिसका वर्ष 2010 में नाम बदलकर जोमाटो रख दिया गया था| तब से कंपनी इसके कुछ नाम रखने के लिए भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका, क़तर, UAE, यूके व अन्य देशो में परिचालन का विस्तार किया है|

वर्ष 2017 में उन्होंने निरंतर प्रयास कर जोमैटो किचन नाम रखा| जोमाटो किचन उन शहरो में संचालित किया जाता है, जहां से भोजन वितरण की सेवाए प्रदान की जाती है| खाद्य वितरण सेवाओं में जोमाटो भारत की बड़ी कंपनी है, जिसमे अगर आप चाहे तो अपने रेस्तरां, ढाबा, बार या अन्य खाने-पीने के प्रोडक्ट के नेटवर्क को बढ़ाने के लिए जोमाटो की फ्रैंचाइजी ले सकते है|

एनबीएफसी का क्या मतलब होता है

जोमाटो फ्रैंचाइजी बिज़नेस मॉडल (Zomato Franchise Business Model)

  • किचन पार्टनर :- इस मॉडल में आपको रेस्तरां को संचालित करने के लिए अनिवार्य रूप से रसोई रखना होता है| जिसके लिए किराए की व् स्वयं के स्थान की जरूरत होती है| इस किचन को चलाने के लिए फ्रैंचाइजी ओनर किचन रेंस्तरा को दे देता है| किचन बनवाने के लिए आप भूमि को किराए पर भी ले सकते है, तथा किचन में सभी तरह की व्यवस्थाए होनी चाहिए, और लाइसेंस भी होना चाहिए|
  • रेस्टोरेंट पार्टनर :- इस मॉडल में आपको क्लाउड किचन की सेवा लेने के लिए एक रेस्तरां तैयार करना होता है| रसोई को संचालित करने के लिए 300 वर्ग फ़ीट की जगह का आवंटन किया जाता है| जिन लोगो के पास पहले से ही रेस्टोरेंट है, वह जोमाटो के साथ जुड़ सकते है|

जोमाटो फ्रैंचाइजी से जुड़ी खास बाते (Zomato Franchise Related Special Things)

अगर आप जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेना चाहते है, तो आपको जोमाटो फ्रैंचाइजी से जुड़े कुछ नियमो के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए| इन नियमो को जानने के बाद आप जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेकर अपना काम शुरू कर सकते है|

  • जोमाटो आवेदक को अधिकतम 3 वर्ष के लिए अपनी फ्रैंचाइजी देता है|
  • जोमाटो सिर्फ उन्ही रेस्टोरेंट को अपनी फ्रैंचाइजी देता है, जिनकी मार्केट में अच्छी वैल्यू और फ़ूड क्वालिटी अच्छी होती है|

कम पैसों में अच्छा बिजनेस कैसे करें

जोमाटो फ्रैंचाइजी के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स (Zomato Franchise Required Documents)

जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी के पास कुछ डाक्यूमेंट्स जमा करने होते है, जो आपको जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेने में मदद करते है| जोमाटो फ्रैंचाइजी से जुड़े डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है:-

  • आईडी प्रूफ के लिए :- Pan Card , Voter ID Card और Aadhaar Card|
  • एड्रेस प्रूफ के लिए :- इलेक्ट्रिसिटी बिल, राशन कार्ड|
  • बैंक पासबुक|
  • मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, फोटोग्राफ|
  • TIN No. और GST No.|
  • एड्रेस प्रमाण के साथ कंपलीट प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स|
  • लीज़ एग्रीमेंट|
  • NOC (NO Objection Certificate)
  • इसके अलावा आपके पास बिज़नेस टर्नओवर के हिसाब से FSSAI License भी होना चाहिए|

जोमैटो फ्रैंचाइज़ी कॉस्ट (Zomato Franchise Cost)

अगर आप जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेने में लगने वाली लागत के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको बता दे कि जोमाटो की डीलरशिप लेने के लिए एक निवेशक को तकरीबन 25 से 30 लाख रूपए खर्च करने पड़ सकते है| फ्रैंचाइजी लेने में यह लागत खुद की व् किराए की भूमि लेने पर और लोकेशन के हिसाब से कम ज्यादा हो सकती है| कंपनी जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेने वाले व्यक्ति से रॉयल्टी शुल्क नहीं लेती है|

फाइनेंस क्या होता है

जोमाटो फ्रैंचाइजी प्रॉफ़िट्स (Zomato Franchisee Profits)

अगर आप जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेने पर मिलने वाले प्रॉफिट के बारे में जानना चाहते है, तो आपको बता दे कि जब आप जोमाटो की फ्रैंचाइजी लेकर काम शुरू कर देते है, तो Zomato आपसे सभी आर्डर पर 7.5% Commission Resturant फीस के रूप में चार्ज करती है| इसमें Payment Gateway और सेवाओं के लिए कोई चार्ज शामिल नहीं है| जिन रेस्टोरेंट को 50 से कम आर्डर मिलते है, उन्हें सिर्फ 99 रूपए या तकरीबन 2.99% शुल्क जोमाटो कंपनी को देना होता है|

अगर आपको 50 से अधिक आर्डर मिलते है, तो आपसे कोई कमीशन शुल्क नहीं लिया जाएगा| इस तरह से जोमाटो कंपनी फ्रैंचाइजी लेने वाले ओनर से कमीशन लेती है| अगर आपके होटल का खाना ज्यादा अच्छा है, और आपको अधिक आर्डर मिलते है, तो आपको प्रॉफिट भी उतना ही ज्यादा होगा| जोमाटो फ्रैंचाइजी लेकर आप महीने में 50000-60000 रूपए तक प्रॉफिट कमा सकते है|

जोमाटो फ्रैंचाइजी रजिस्ट्रेशन (Zomato Franchise Registration)

अगर आप जोमाटो फ्रैंचाइजी लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते है, तो उसके लिए आप Zomato की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है| जोमाटो फ्रैंचाइजी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना काफी सरल है, आप वेबसाइट पर पहुंच कर आवेदन फॉर्म को ओपन कर ले, और पूछी गई कुछ बेसिक जानकारियों को भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दे| इसके बाद जोमाटो की टीम आपसे संपर्क करेगी, और आपके द्वारा दी गई जानकारियों की पुष्टि करेगी|

सभी जानकारियों के ठीक पाए जाने पर आपको जोमाटो फ्रैंचाइजी की लीगल अनुमति दे दी जाएगी, जिसके बाद जोमाटो फ्रैंचाइजी प्राप्त कर आप अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है|

जोमाटो फ्रैंचाइजी कॉन्टैक्ट नंबर (Zomato Franchisee Contact Number)

  • Missed Call Number :- +91-8039654500

पेमेंट बैंक क्या है