बैंक से पैसे कैसे निकाले | पैसे निकालने का फॉर्म भरने का तरीका | Bank Withdrawal Slip

बैंक से पैसे निकालनें के लिए आपको विड्राल फॉर्म भरने के बाद उसे विड्राल काउंटर पर जमा करना होता है | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि प्रत्येक बैंक का विड्राल फॉर्म अलग-अलग होता है और इसे भरना काफी आसान होता है | लेकिन बहुत से लोग ऐसे है, जिनका बैंक जाना बहुत ही कम होता है | इनमें से ज्यादातर विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र और बुजुर्ग लोग होते है | दरअसल बैंक में काफी लम्बे समय के बाद जानें पर उन्हें विड्राल फॉर्म भरनें में काफी दिक्कत होती है।

ऐसे में वह बैंक के कर्मचारी, गार्ड या अन्य कस्टमर्स से फॉर्म भरनें के बारें में पूछते है, अथवा उनसे फॉर्म फिल करवाते है | हालाँकि आज की भागदौड़ की जिंदगी में ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं, जो आपको विड्राल फॉर्म भरने के बारे में बताते हैं क्योंकि उनके के पास स्वयं के लिए भी टाइम नही है | लेकिन आपको चिंता करनें की कोई आवश्यकता नही है क्योंकि हम आपको यहाँ बैंक से पैसे कैसे निकाले (Bank Withdrawal Slip) और पैसे निकालने का फॉर्म भरने का तरीके के बारें में स्टेप बाई स्टेप जानकारी दे रहे है |

बैंक चेक (Cheque) कैसे भरे ?

बैंक से पैसे कैसे निकाले (Withdraw Money From Bank)

आज के डिजिटल युग में ज्यादातर लोग बैंक से पैसे निकालनें के लिए एटीएम (ATM) का प्रयोग करते है | जिसमें उन्हें एटीएम और उससे जुड़े पासवर्ड की जरुरत होती है | एटीएम से पैसे निकालनें में सबसे बड़ी खास बात यह होती है, कि आप किसी भी बैंक से एटीएम से पैसे निकाल सकते है | लेकिन यहाँ हम आपको डायरेक्ट बैंक से पैसे निकालनें के बारें में जानकारी दे रहे है, जिसका प्रोसेस थोडा अलग है |

आप बैंक से पैसे कैश विड्राल स्लिप और बैंक चेक इन 2 तरीकों से पैसे निकाल सकते है | हालाँकि इन दोनों तरीकों से पैसे निकालने के लिए आपको कैश विड्राल स्लिप और चेक दोनों ही भरना होता है |     

कैश विड्राल स्लिप से पैसा कैसे निकालें (How to Withdraw Money from Cash Withdrawal Slip)

जिस प्रकार बैंक में पैसे जमा करनें के लिए आपको एक कैश डिपाजिट स्लिप (Cash Deposit Slip) को भरना पड़ता है, ठीक उसी तरह से बैंक से पैसे निकालने के लिए आपको एक स्लिप भरनी होती है, इस स्लिप को कैश विड्राल स्लिप (Cash Withdrawal Slip) कहते है | यह स्लिप आपको बैंक में बड़ी आसानी से मिल जाती है | आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि प्रत्येक बैंक की कैश विड्राल स्लिप अलग-अलग होती है परन्तु इसमें भरी जाने वाली जानकारी लगभग एक जैसी ही होती है |

Bank of Baroda Bank Zero Balance Account 

कैश विड्राल स्लिप कैसे भरे (How to Fill Cash Withdrawal Slip)

कैश डिपाजिट स्लिप (Cash Deposit Slip) एक प्रकार का वाउचर होता है, जिसमें पैसा निकालनें वाले व्यक्ति के बैंक खाते से जुड़ी जानकारी भरनी होती है | इस स्लिप में आपका नाम, बैंक अकाउंट नंबर, बैंक ब्रांच का नाम, डेट और आप कितना पैसा निकालना चाहते है, इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों में भरना होता है | सबसे अंत में अकाउंट होल्डर अर्थात खाताधारक के हस्ताक्षर होते है | उदाहरण के लिए हम आपको यहाँ भारतीय स्टेट बैंक अर्थात एसबीआई की कैश डिपाजिट स्लिप भरनें के बारें में बता रहे है-    

  • कैश डिपाजिट स्लिप में सबसे पहले खाताधारक का नाम लिखना होता है |
  • इसके पश्चात आपको बैंक की शाखा या ब्रांच का नाम लिखना होता है |
  • अब आपको दिनांक के कॉलम में डेट लिखनी होती है |
  • इस बाद कैश डिपाजिट स्लिप में आपको अपना बैंक खाता संख्या अर्थात अकाउंट नंबर भरना होता है |
  • अब आप बैंक से कितना पैसा निकालना चाहते है, इसे आपको हिंदी और अंग्रेजी दोनों में लिखना होता है |
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना होता है |
  • सबसे अंत में खाता धारक के हस्ताक्षर के आगे आपको अपने सिग्नेचर करना होता है |

इस प्रकार कैश डिपाजिट स्लिप में पूछी गयी जानकारी भरनें के बाद इसे आपको कैशियर काउंटर पर जमा करना होता है | कैशियर इस स्लिप को अपने कंप्यूटर सिस्टम से चेक कर वेरीफाई करने के बाद आपको पैसे दे देंगे |

चेक भरनें का तरीका (How to Fill a Check)

आप चेक द्वारा भी बैंक से पैसे निकाल सकते है | हालाँकि चेक बुक इश्यू करवाना अकाउंट होल्डर पर डिपेंड करता है | यदि आप चेक बुक से पैसे निकालना चाहते है, तो आपको बैंक अकाउंट ओपन करवाते समय आपको चेक बुक के आप्शन को भरना होता है | इसके अलावा यदि आपका अकाउंट ओपन हो चुका है और आपके पास चेक बुक नहीं है, तो इसके लिए आपको बैंक जाकर चेक बुक इश्यू करवाने के लिए एक एप्लीकेशन देना होता है | इसके पश्चात कुछ ही दिनों में आपके एड्रेस पर चेक बुक आ जाती है |

  • चेक बुक से पैसे निकालनें के लिए सबसे पहले आपको राईट साइड में Date बने हुए 8 बॉक्स में Date/Month/Year लिखना होता है |
  • दूसरे नंबर पर आपको Pay……..के सामनें उस व्यक्ति का नाम लिखना होता है, जिसे आप चेक इशू कर रहे है | यदि आप स्वयं पैसे निकालना चाहते है तो आपको Self लिखना होगा |
  • अब आपको Rupees के आगे वह अमाउंट इंग्लिश में लिखना होता है, जितना पैसा आप निकालना चाहते है | इसके पश्चात आपको उसी अमाउंट को Numbers में लिखना होता है | उदाहरण के लिए, यदि आप बैंक चेक से 3000 हजार रुपये निकालना चाहते है, तो पहले आपको Three Thousands Rupee लिखना होगा |
  • इसके बाद आपको इसी के आगे बने बॉक्स में 3000/- इस तरह से लिखना होता है |
  • सबसे अंत में आपको Sign Above Sign Here लिखा हुआ दिखाई देगा, आपको यहाँ अपने सिग्नेचर अर्थात हस्ताक्षर करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको अपना एक हस्ताक्षर चेक के पीछे करना होगा | चेक को भरते समय इस बात का ध्यान रखे, कि चेक में कहीं भी ओवरराइटिंग नही होनी चाहिए अन्यथा आपका चेक Dishonor हो जायेगा अर्थात आपका चेक कैंसिल हो जायेगा |          

PNB Zero Balance Account