MBA Chai Wala Franchise Kaise Le – Price, प्रॉफिट मार्जिन, बिजनेस मॉडल, Contact Number

वर्तमान समय में चाय लगभग सभी लोग पीना पसंद करते है| घर पर आए हुए मेहमान की मेहमाननवाजी से लेकर, ऑफिस में ब्रेक के दौरान थकान को दूर करने के लिए भी लोग चाय पीना पसंद करते है| छोटे शहर से लेकर बड़े शहर के कॉलेज, हॉस्पिटल, कोचिंग इंस्टिट्यूट जैसी जगहों पर आपको चाय के स्टाल देखने को मिल जाएंगे| इन चाय स्टाल पर कॉलेज में पढ़ने वाले स्टूडेंट, शिक्षक से लेकर हॉस्पिटल के कर्मचारी भी चाय की चुस्की लेते हुए दिख जाएंगे|आज के समय में गांव से लेकर शहर तक चाय का बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है| यही वजह है, कि चाय का बिजनेस भी एक ब्रांड के तौर पर स्थापित हो चुका है| आप सभी ने एमबीए चाय वाला का नाम तो जरूर सुना होगा| यह नाम चाय के मामले में एक ब्रांड बन चुका है|

एमबीए चाय वाला की शुरुआत MBA में दाखिला लेने वाले एक स्टूडेंट द्वारा की गई थी| इस स्टूडेंट ने अपना दाखिला MBA में लिया था, जिसके बाद उसे अपना भविष्य अंधकार में दिखा, और फिर उसने MBA का कोर्स छोड़ कर अपना चाय का एक छोटा सा स्टॉल शुरू किया| उसने अपने इस छोटे से बिजनेस का नाम MBA Chai Wala रखा, जो वर्तमान में इतना बड़ा हो गया है, कि यह लोगो को अपने बिजनेस की फ्रेंचाइजी भी देने लगा है| ऐसे में यदि आप भी एक छोटा सा बिजनेस शुरू करने की सोच रहे है, तो आप इस टी शॉप की फ्रेंचाइजी लेकर अपना व्यापार शुरू कर सकते है|यदि आप एमबीए चाय वाला की फ्रेंचाइजी लेने का मन बना रहे है, तो इस लेख में आपको MBA Chai Wala Franchise Kaise Le तथा Price, प्रॉफिट मार्जिन, बिजनस मॉडल और Contact Number की जानकारी दे रहे है|

Table of Contents

एमबीए चाय वाला फ्रेंचाइजी कैसे ले (MBA Chai Wala Franchise Kaise Le)

अगर आप खुद का या फिर खुद के नाम से कोई बिजनेस शुरू करेंगे, तो उसमे निवेश कम लगेगा, लेकिन उस बिजनेस को चलाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी, साथ ही समय भी अधिक देना पड़ेगा| वही अगर आप MBA Chai Wala की फ्रेंचाइजी लेकर चाय का बिजनेस शुरू करते है, तो आप पहले दिन से ही अच्छी कमाई शुरू कर सकते है| लेकिन इसके लिए आपको अधिक इन्वेस्ट करना पड़ेगा, साथ ही आपको फ्रेंचाइजी लेने की पात्रताओं के साथ आवेदन करना होता है| ऐसा इसलिए क्योंकि आप एक ऐसे ब्रांड के साथ काम करने जा रहे है, जिस पर काफी लोग विश्वास करते है|

एमबीए चायवाला की शुरुआत (MBA Chaiwala Started)

एमबीए चायवाला एक भारतीय चाय कंपनी है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2017 में हुई थी| इस कंपनी का मुख्यालय गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है| इस कंपनी ने बहुत ही कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल की है| देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में MBA Chai Wala का बिजनेस स्थापित हो चुका है| इस कंपनी की शुरुआत MBA Dropout विद्यार्थी ने की थी, जो वर्तमान में दुनिया की दूसरी सबसे फेमस कंपनी बन चुकी है| प्रफुल बिल्लोर (एमबीए चायवाला कंपनी के मालिक) ने अहमदाबाद की गलियों में अपनी चाय का स्टॉल लगाया करता था, जो कि आज देश का फेमस ब्रांड बन चुका है|

एमबीए चाय वाला फ्रेंचाइजी में लागत (MBA Chai Wala Franchise Price)

एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी लेने पर कई तरह से निवेश करना होता है| फ्रेंचाइजी लेने में पहला निवेश जगह पर होता है| यदि आपकी खुद की जमीन है, और आप उस पर स्टोर खोलते है, तो यह एक बड़ा निवेश होता है| वही अगर आप किराए, पर रूम लेकर स्टोर खोलते है, तो आपको सिर्फ कुछ सिक्योरिटी और प्रति माह भाड़ा जमा करना होता है| इसमें निवेश थोड़ा कम हो जाता है| इसके अलावा फ्रेंचाइजी देने वाली कंपनी को भी कुछ सिक्योरिटी देनी होती है, साथ ही गोदाम और स्टोर बनवाने में अलग से खर्च आता है| एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी लेने में आने वाला पूरा खर्च इस प्रकार है:-

  • भूमि लागत:- लगभग 20 से 30 लाख रूपए (स्वयं की भूमि होने पर यह लागत नहीं लगेंगी)
  • फ्रेंचाइजी शुल्क:- 5 से 8 लाख रूपए|
  • स्टोरेज/ गोडाउन लागत:- लगभग 5-7 लाख रूपए|
  • अन्य खर्च:- न्यूनतम 10-15 लाख रूपए|
  • कुल निवेश:- 25-30 लाख रूपए|

एमबीए चाय वाला फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक भूमि (MBA Chaiwala Franchise Required Land)

एमबीए चाय वाला की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने से पहले आप यह जान ले, कि फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास कितनी भूमि होनी चाहिए| भूमि अच्छी जगह पर होने के साथ ही एरिया इतना होना चाहिए, कि सर्विस सेंटर आसानी से खोला जा सके| इसके अलावा शोरूम और स्टॉक को जमा करने के लिए भी उचित जगह होनी चाहिए|

यदि जमीन अच्छी लोकेशन पर होगी, तभी आपको एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी मिल पाएगी| एमबीए चायवाला के लिए जो आवश्यक भूमि होनी चाहिए, उसमे तकरीबन 1,000-1,500 वर्ग फीट की जगह लाउन्ज के लिए, 2,000 से 2,500 वर्ग फीट का वर्किंग एरिया, 150-200 वर्ग फीट का पार्किंग एरिया और ट्रक परफॉरमेंस के लिए 200-300 वर्ग फीट की जगह होनी चाहिए| इस तरह से फ्रेंचाइजी के लिए कुल 3,500-4,500 वर्ग फीट जगह की जरूरत पड़ती है|

एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक चीजें (MBA Chaiwala Franchise Requirements)

एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी का बिजनेस मॉडल इस प्रकार है:-

  • Space Requirement:- फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको जगह की जरूरत पड़ेगी, ताकि आप एक ऑफिस और वर्किंग एरिया तैयार कर सकें|
  • Document Required:- फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको कुछ डाक्यूमेंट्स तैयार रखने होते है|
  • Worker Required:- एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी को चलाने के लिए आपको 8-10 कर्मचारी रखने होते है|
  • Equipment Required:- फ्रेंचाइजी को चलाने के लिए आपको कुछ उपकरणों की भी जरूरत पड़ेगी, जैसे:- Daily Clay Pot For Chai, Cigrat Stock, Gas|
  • Investment Requirement:- किसी भी बिजनेस को चलाने के लिए निवेश की अहम् भूमिका होती है, बिना निवेश किए कोई बिजनेस नहीं चलाया जा सकता है| एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी का बिजनेस चलाने के लिए आपको 5 से 20 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है|

एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी के लिए डाक्यूमेंट्स (MBA Chaiwala Franchise Documents)

एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी प्रॉफिट मार्जिन (MBA Chaiwala Franchise Profit Margin)

वर्तमान समय में चाय का बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है| चाय प्रेमियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है| यह कभी न ख़त्म होने वाला बिजनेस है, जिसे कम लागत में शुरू कर अच्छी कमाई की जा सकती है| इसी तरह से एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी बिजनेस भी अच्छी कमाई देने वाला बिजनेस है| क्योंकि MBA Chai Wala पूरे भारत में एक ब्रांड बन चुका है, और अब इसे हर कोई पहचानता है| इसलिए इसका बिजनेस करने पर आपको पहले दिन से ही कस्टमर मिलने लगेंगे| एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी बिजनेस से आरंभ में होने वाली कमाई की बात करें, तो सभी खर्चो को निकालकर आसानी से 40-50 हज़ार रूपए कमाए जा सकते है| MBA Chai Wala कंपनी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति इसकी फ्रेंचाइजी लेता है, तो वह पहले के 3 वर्ष में ही अपनी निवेश की रकम को वसूल लेगा|

एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन (MBA Chaiwala Franchise Apply)

अगर आप एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते है| फ्रेंचाइजी लेने के लिए ऑफलाइन आवेदन करने में आपको कंपनी के कॉन्टैक्ट नंबर से संपर्क करना होता है| वही अगर आप एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है, तो आप नीचे बताए गए तरीके को अपना सकते है:-

  • एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आपको MBA Chai Wala की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mbachaiwala.com/ पर जाना होता है|
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Contact Us का ऑप्शन मिलेगा|
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको LET’S DO BUSINESS के लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा|
  • इस इन्क्वेरी फॉर्म में आपको सभी डिटेल्स ध्यानपूर्वक भरनी होगी|
  • इसके बाद इस इन्क्वेरी फॉर्म को सबमिट कर दें|
  • इस तरह से एमबीए चायवाला फ्रेंचाइजी के लिए आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, और कुछ दिनों बाद कंपनी आपसे संपर्क करेगी|

एमबीए चाय वाला फ्रेंचाइजी संपर्क नंबर (MBA Chai Wala Franchise Contact Number)

यदि आप एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है, या फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपको किसी तरह की कोई समस्या आ रही है, तो आप बताए गए, संपर्क सूत्र पर कॉल अपनी समस्या कंपनी को बता सकते है|

एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी लेकर कितनी कमाई की जा सकती है?

एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी लेकर आरंभ में 35-40 हज़ार रूपए की कमाई हो जाती है| इसके बाद जैसे-जैसे बिजनेस ग्रो करेगा, आपको कमाई लाखों रूपए में पहुंच सकती है|

एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी चलाने के लिए कितना निवेश करना पड़ता है?

एमबीए चायवाला की फ्रेंचाइजी का बिजनेस चलाने के लिए 5-20 लाख रूपए तक निवेश करने पड़ सकते है|

एमबीए चायवाला का मालिक कौन है?

एमबीए चायवाला का मालिक प्रफुल बिलोर है, जिसने 25 जुलाई , 2017 को अपना व्यवसाय शुरू किया था|

एमबीए चायवाला एक दिन में कितनी कमाई करता है?

एमबीए चायवाला के पूरे देश के अलग-अलग शहरों में तकरीबन 100 से अधिक फ्रेंचाइजी स्थापित है| TOI के अनुसार देशभर में एमबीए चायवाला के 200 से अधिक कैफे मौजूद है| मात्र 8 हज़ार रूपए की लागत से शुरू हुआ यह व्यापार 30 करोड़ रूपए के टर्नओवर वाला हो गया है| एमबीए चायवाला अपने बिजनेस से एक दिन में डेढ़ से दो लाख रूपए की कमाई कर लेता है|