Tata 1mg Franchise Kaise Le – टाटा 1mg फ्रेंचाइजी प्रॉफिट मार्जिन and Cost

टाटा 1mg दवाइयों का ऑनलाइन वितरण करने वाली एक कंपनी है, जो टाटा ग्रुप का हिस्सा है| इस कंपनी का काम करने का तरीका अमेज़न और फ्लिपकार्ट कंपनी की तरह ही है| टाटा 1 MG भारत की एक विशाल कंपनी है, जिसके पास 1000 शहरो से तकरीबन 2.5 करोड़ से भी अधिक डिलीवरी आर्डर आते है| 1 MG कंपनी का कारोबार काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है, क्योकि वर्तमान में ज्यादातर लोग ऑनलाइन खरीददारी करने में अधिक दिलचस्पी दिखा रहे है| अन्य तरह की ऑनलाइन खरीददारी के साथ ही अब दवाइयों को भी ऑनलाइन ही मंगवाया जाने लगा है| बड़े शहरो में यह कंपनी 2-3 घंटो के अंदर डिलीवरी दे देती है| 1mg में आपको छोटी से लेकर बड़ी हर तरह की दवाइयां आसानी से मिल जाएगी|

मेडिकल सेक्टर से संबंध रखने वाले लोगो के लिए यह पैसे कमाने का बेहतर जरिया हो सकता है| क्योकि आजकल लगभग सभी लोगो को किसी न किसी तरह की दवाइयों की जरूरत होती है, ऐसे में अगर आप 1mg कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर बिज़नेस शुरू करते है, तो आपको कभी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा| अगर आप Tata 1mg की फ्रेंचाइजी के बारे में वृहद जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस लेख में आपको Tata 1mg Franchise Kaise Le तथा टाटा 1mg फ्रेंचाइजी प्रॉफिट मार्जिन and Cost के बारे में बता रहे है|

डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) की नौकरी कैसे पाए

Table of Contents

टाटा 1mg फ्रैंचाइजी कैसे ले (Tata 1mg Franchise Kaise Le)

वह लोग जो कम निवेश में अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते है, उनके लिए 1mg फ्रैंचाइजी बेहतर विकल्प है| टाटा 1mg की फ्रैंचाइजी लेकर व्यवसाय शुरू करने में आपको सिर्फ 10,000 रूपए तक निवेश करने होते है, जिसमे कंपनी आपको ब्लड प्रेशर चेकिंग मशीन, शुगर चेकिंग मशीन {ग्लूकोमीटर} और 500 विजिटिंग कार्ड के साथ कुछ अन्य सुविधाए भी देगी| 1mg फ्रैंचाइजी लेकर आपको सिर्फ एक विशेष क्षेत्र में 1mg की दवाइयों को वितरित और प्रमोट करना होता है, जिसे आपकी कंपनी आवंटित करती है|

यह तो आप जानते ही है, कि मेडिकल स्टोर या दवा से संबंधित किसी भी व्यवसाय को शुरू करने के लिए मेडिकल सर्टिफ़िकेट या ड्रग लाइसेंस की जरूरत होती है, जो प्रत्येक व्यक्ति के पास संभव नहीं होता है| लेकिन Tata Digital 1mg फ्रैंचाइजी लेकर व्यवसाय करने के लिए आपको किसी मेडिकल डिग्री या ड्रग लाइसेंस की जरूरत नहीं होती है| जो लोग बिना किसी मेडिकल डिग्री के अच्छे पैसे कमाना चाहते है, उनके लिए 1mg बहुत ही सरल और आसान निवेश वाला बिसनेस है| 1mg की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके लिए आपको 1mg रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा, जिसकी जानकारी आपको यहाँ पर दी जाएगी|

KFC का फ्रेंचाइजी कैसे लें

टाटा 1mg फ्रैंचाइज़ी की विशेषताए (Tata 1mg Franchise Features)

  • यह स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा, प्रौद्योगिकी, उत्पाद, मार्केटिंग, ऑपरेशन्‍स, विश्लेषिकी और ई-फार्मेसी है|
  • टाटा 1mg से जुड़ने वाले एक बात अच्छी तरह से जान ले कि यह किसी फ्रैंचाइजी की तरह नहीं कार्य करती है| वास्तव में यह एक एफिलिएट प्रोग्राम है, जिसे आप रेफरल प्रोग्राम भी कह सकते है|
  • इस प्रोगाम के तहत व्यक्ति को 3 तरह की सेवाएं प्रदान की जाती है, जिसमे ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन सर्विस, फार्मेसी सर्विस और लैब टेस्‍ट फैसिलिटी शामिल है| इसलिए अगर आप टाटा 1mg के एफिलिएट प्रोग्राम से जुड़ते है, तो आपको ज्यादा से ज्यादा बिक्री करनी होगी|
  • वर्तमान समय में टाटा 1mg में 100 से अधिक साथी (lGV) कार्य कर रहे है, जो प्रतिमाह काफी अच्छी कमाई कर रहे है|

टाटा 1mg फ्रैंचाइजी के लिए पात्रता मानदंड (Tata 1mg Franchisee Eligibility Criteria)

  • कोई भी भारतीय नागरिक टाटा 1mg की फ्रैंचाइजी ले सकता है, इसके लिए किसी विशेष डिग्री की आवश्यकता नहीं होती है|
  • सबसे पहले आप यह सुनिश्चित कर ले, कि आप Tata 1mg के लिए बिक्री सुनिश्चित कर सकते है|
  • 1mg फ्रैंचाइजी लेने में आपको किसी दुकान की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, किन्तु अगर आपके पास पहले से ही दुकान है, तो आप 1mg का बोर्ड लगाकर अधिक ग्राहकों को आकर्षित कर सकते है|
  • इसमें आपको एकमुश्त 10,000+जीएसटी का भुगतान करना होता है|
  • Tata 1mg की फ्रैंचाइजी लेने पर अगर आपको 3 माह के अंदर न्यूनतम 1 लाख रूपए तक आर्डर नहीं मिलता है, तो आपका कूपन कोड निष्क्रिय हो जाएगा|
  • लेकिन आरम्भ में इतनी सेल करना अनिवार्य नहीं है, अगर आप ठीक तरह से काम करते है, तो कंपनी आपको समर्थन भी करेगी|
  • 1mg कंपनी फिजिकल फार्मेसी और लॉजिस्टिक साझेदारी नहीं करती है|

इनकम टैक्स कैसे बचाएं

टाटा 1mg फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स (Tata 1mg Franchise Required Documents)

एक कंपनी के विक्रेता होने की स्थिति में आवश्यक डाक्यूमेंट्स:-

  • निगमन का प्रमाण पत्र।
  • पैन कार्ड (Pan Number)
  • जीएसटी नंबर (GST Number)
  • अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का पूरा विवरण और बोर्ड रिज्‍योल्‍यूशन|
  • कैंसल चेक (Cancel Check)
  • दुकान और स्थापना लाइसेंस।

अगर विक्रेता पार्टनरशिप फर्म के रूप में फ्रैंचाइजी लेता है, तब आवश्यक डाक्यूमेंट्स:-

  • पार्टनरशिप डीड की कॉपी
  • अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता का विवरण
  • पैन कार्ड
  • कैंसल चेक
  • जीएसटी नंबर

एक व्यक्ति के फ्रैंचाइजी लेने के मामले में डाक्यूमेंट्स :-

  • पैन
  • कैंसल चेक
  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • फोटोग्राफ|

टाटा 1mg फ्रैंचाइज़ी लेने के फायदे (Tata 1mg Franchise Advantage)

  • आप टाटा 1mg की फ्रैंचाइजी लेकर एलोपैथिक दवाइयों के साथ आयुर्वेदिक दवाइयां भी बेच सकते है|
  • कोरोना व अन्य किसी चिकित्सा संबंधी समस्याओ के लिए ऑनलाइन कंसल्टेशन की सुविधा|
  • ऑनलाइन सेवा के माध्यम से अपने उत्पादों को छोटे-बड़े शहर व् गांव में बेचना|
  • कंपनी कई तरह की सुविधाए जैसे :- ब्‍लड टेस्‍ट, लैब टेस्टिंग, ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन और ऑनलाइन दवा सुविधा के साथ 1mg फ्रैंचाइजी की सुविधा भी दे रही है|
  • 1mg एक ऑनलाइन फार्मेसी है, जिसके मुख्य शेयर धारक टाटा डिजिटल ग्रुप है|
  • फार्मेसी फ्रैंचाइजी के व्यवसाय में आप एलोपैथिक और आयुर्वेद दोनों ही तरह की दवाइयों को बेचकर अच्छी कमाई कर सकते है|
  • 1mg फ्रैंचाइजी के साथ व्यवसाय का निर्माण करना और साथ ही टाटा डिजिटल द्वारा आरंभ किए गए कार्यक्रम “सेहत के साथी” को बढ़ावा देना|
  • 1mg फ्रैंचाइजी की सहायता से आप क्षेत्र के रोगियों से सीधे तौर पर जुड़ सकते है, और उन्हें 1mg द्वारा दी जा रही दवाइयों और उनकी प्रभावशीलता के बारे में विशेष जानकारी दे सकते है|
  • सामान्य व्यक्ति के आरंभ करने के लिए यह महज 10000 रूपए है, जो उन्हें करियर बनाने और भरोसेमंद हेल्थकेयर इन्फ्लुएंसर बनने में सहायता करेगा|

Delhivery Franchise Kaise Le

टाटा 1mg फ्रैंचाइजी के लिए लागत (Tata 1mg Franchise Cost)

अगर आप टाटा 1mg की फ्रैंचाइजी लेकर बिज़नेस शुरू करना चाहते है, तो इसके लिए आपको ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत नहीं होती है| यदि आपके पास स्वयं की भूमि है, तो आप मात्र 10000 रूपए का शुल्क फीस के रूप में देकर फ्रैंचाइजी ले सकते है| इस तरह से आपको टाटा 1mg की फ्रैंचाइजी के लिए सिर्फ 10 हज़ार रूपए का निवेश करना होता है|

टाटा 1mg फ्रेंचाइजी प्रॉफिट मार्जिन (Tata 1mg Franchisee Profit Margin)

टाटा 1mg की फ्रैंचाइजी लेने पर आपको जो प्रॉफिट मार्जिन होगा, वह इस प्रकार है:-

कमीशन प्रतिशत में:-

मासिक बिक्री दर रूपए मेंफार्मेसी सेवा पर संचालन शुल्क % मेंडायग्नोस्टिक ​​सेवा पर संचालन शुल्क % में
5 लाख रुपए की बिक्री परडिलीवर ऑर्डर मूल्य का 6 प्रतिशतडिलीवर ऑर्डर मूल्य का 10 प्रतिशत
5-50 लाख रूपए की बिक्री परडिलीवर ऑर्डर मूल्य का 8 प्रतिशतडिलीवर ऑर्डर मूल्य का 12 प्रतिशत
50 लाख रूपए से अधिक की बिक्री परडिलीवर ऑर्डर मूल्य का 10 प्रतिशतडिलीवर ऑर्डर मूल्य का 15 प्रतिशत
  • RX मेडिसिन पर 15% की छूट (अधिकतम मूल्य पर 15% और न्यूनतम आर्डर 500 रूपए या उससे अधिक का होना चाहिए)| इसके साथ ही वेबसाइट के अनुसार डिलीवरी व् अन्य शुल्क| लैब टेस्ट पर 20% की छूट|
  • आपको एक यूनिक कूपन कोड दिया जाएगा, ताकि आप डैशबोर्ड का एक्‍सेस प्राप्त कर यूजर के 1mg को विजिट करने की रिपोर्ट डाउनलोड कर सके|
  • एक व्हाट्सएप ग्रुप होगा, जिस पर आप समर्पित अकाउंट मैनेजर से अपने प्रश्नो का समाधान ले पाएंगे|
  • मार्केटिंग सपोर्ट के लिए 1mg डिस्प्ले बोर्ड, 500 विजिटिंग कार्ड, बीपी मशीन, स्टैंडी और ग्लूकोमीटर मशीन प्रदान की जाएगी|

Zomato Ki Franchise Kaise Le

टाटा 1mg फ्रैंचाइजी के काम करने का तरीका (Tata 1mg Franchise Works)

अगर आप टाटा 1mg फ्रैंचाइजी लेकर काम शुरू करने के बारे में सोच रहे है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं होती है| क्योकि 1mg की फ्रैंचाइजी काम से जुड़ी सभी चीजे आपको कंपनी खुद देती है| “स्वास्थ्य का साथी” में शामिल होने पर आपको एक ब्लड शुगर टेस्ट मशीन, एक बीपी मशीन और 6X3 फ़ीट वाला बैकलिट बोर्ड मिलता है| यह किट आपको स्वास्थ्य शिविर चलाने और मार्केटिंग एक्टिविटीज को मैनेज करने में सहायता प्रदान करेगी| आरंभ में सभी सॉफ्ट स्किल्स और तकनीकी प्रशिक्षण मैदान पर किए जाएंगे, जिसके बाद आप अपने व्यवसाए को बिना किसी प्रतिबंध के बढ़ा सकते है|

टाटा 1mg फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन प्रक्रिया (Tata 1mg Franchise Application Process)

  • टाटा 1mg की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आप 1mg की आधिकारिक वेबसाइट https://www.1mg.com/healthpartner पर जाए| 
  • 1mg वेबसाइट के होम पेज पर जाकर Apply Here पर क्लिक करें|
  • आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमे आप सभी आवश्यक विवरण को भरे|
  • अगर आपका आवेदन फॉर्म आगे की प्रोसेसिंग के लिए चुन लिया जाता है, तो Tata 1mg की टीम आपको 7-14 दिन में जवाब देगी|
  • इसमें आपको ऑनबोर्डिंग और प्रारंभिक मार्केटिंग शुल्क के तौर पर 10,000 रुपये + GST नॉन-रिफंडेल साइन अप शुल्क देना होगा|

EMI Pe Laptop, Freeze, Cooler, AC, Washing Machine Kaise Le

टाटा 1mg फ्रैंचाइजी के लिए संपर्क सूत्र (Tata 1mg Franchisee Contact Number)

  • Phone Number :- 0124-4166666
  • Mail us at :- care@1mg.com
  • CIN :- U24290DL2016PTC302634

Our location :-

Registered Address :-

Level 3, Vasant Square Mall, Pocket V, Sector B,

Vasant Kunj New Delhi South Delhi DL 110070.

Postal Address :-

Corporate Address :-

5th Floor Tower – B of The Presidency Building,

46/4 Mehrauli Gurgaon Road, Sector 14,

Gurugram, Haryana-122001, India

क्या टाटा 1mg फ्रैंचाइजी की फीस रिफंडेबल है?

नहीं, 1mg फ्रैंचाइजी की फीस रिफंडेबल नहीं है|

टाटा 1mg की फ्रेंचाइजी लेने में कुल कितना निवेश करना होता है?

टाटा 1mg की फ्रेंचाइजी में सिर्फ 10,000 + GST (18%) = 11800 रूपए निवेश करने होते है|

भारतीय स्टेट बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे