Delhivery Franchise Kaise Le – डेल्हीवरी फ्रैंचाइज़ी लागत, प्रॉफिट व Contact Number

बदलते हुए समय के साथ कोरियर का बिज़नेस एक ऐसा बिज़नेस बन रहा है, जो आने वाले समय में काफी चलने वाला है, या फिर यह कहे, कि कोरियर का बिज़नेस समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है| भारत में अगर कोरियर इंडस्ट्री की बात करे, तो यह इस समय तकरीबन 47 मिलियन डॉलर की इंडस्ट्री बन गई है, जिसके पीछे की मुख्य वजह सभी चीजों का ऑनलाइन होना है| ज्यादातर चीजों के ऑनलाइन होने की वजह से डिलीवरी का बिज़नेस काफी तेजी से विकसित हो रहा है, और डिलीवरी के लिए कोरियर का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है|

वर्तमान समय में देश में कई कोरियर कंपनियां तेजी से विस्तार कर रही है, जिसमे से एक Delhivery Courier कंपनी भी है| डेल्हीवरी कोरियर कंपनी भारत में तेजी से ग्रोथ कर रही है, और अपने इस बिज़नेस को और अधिक बढ़ाने के लिए फ्रेंचाइज़ी भी बाँट रही है, ऐसे में अगर आप भी डेल्हीवरी कंपनी के साथ जुड़कर कूरियर का बिज़नेस करना चाहते है, इस तो लेख में आपको Delhivery Franchise Kaise Le तथा डेल्हीवरी फ्रैंचाइज़ी लागत, प्रॉफिट व Contact Number के बारे में बता रहे है|

भारत के सरकारी बैंकों की सूची 

डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी क्या है (Delhivery Franchise)

किसी भी चीज की फ्रेंचाइज़ी लेने से पहले आपके पास फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस के बारे में जानकारी होनी चाहिए| फ्रेंचाइज़ी बिज़नेस ऐसा बिज़नेस होता है, जिसमे कोई बड़ी कंपनी अपने ब्रांड को बढ़ाने और उसकी सेवाओं को बेचकर मुनाफा कमाने के लिए लोगो को फ्रेंचाइज़ी की सुविधा देती है| जब आप किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी लेते है, तो आपको उस कंपनी की सेवाओं और प्रोडक्ट को बेचकर मुनाफा कमाने का अधिकार प्राप्त हो जाता है| आप जिस कंपनी की फ्रेंचाइज़ी लेते है, तो उस कंपनी के आप पार्टनर बन जाते है, जिसके बाद अपने शहर या इलाके में उस कंपनी के प्रोडक्ट को बेचकर मुनाफा कमा सकते है|

डेल्हीवरी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी की बात करे, तो इस कंपनी की शुरुआत वर्ष 2011 में साहिल बरुआ द्वारा की गई थी, जो इस समय भारत की सभी बड़ी लॉजिस्टिक कंपनियों में से एक है| डेल्हीवरी कंपनी पूरे भारत में अपनी सेवाओं को तेज करना चाहती है, जिसके लिए वह अपनी फ्रेंचाइज़ी को सभी जगह शुरू कर रही है| डेल्हीवरी भारत की एक प्रीमियम ट्रांसपोर्ट और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है, जो काफी बड़े स्तर पर बिज़नेस कर रही है, और अपने कारोबार को धीरे-धीरे बढ़ा रही है, जो भी व्यक्ति लॉजिस्टिक्स का काम करना चाहता है, वह डेल्हीवरी कंपनी के साथ जुड़कर अपना व्यवसाय आरंभ कर सकता है|

Zomato Ki Franchise Kaise Le

डेल्हीवरी कोरियर फ्रेंचाइज़ी क्यों खास है (Delhivery Courier Franchise is Special)

वर्तमान में डेल्हीवरी कोरियर कंपनी देश की सभी बड़ी कोरियर कंपनियों में से एक है| यह सामान्य तौर पर लोगो के कोरियर को डेस्टिनेशन तक लाने ले जाने का काम करती है| इसके साथ ही इस कंपनी की पार्टनरशिप कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के साथ है, जिस वजह से इसे काफी अधिक आर्डर मिलते है, और कंपनी अच्छा मुनाफा कमाती है| ऐसे में अगर आप डेल्हीवरी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी लेते है, तो आप अपने शहर या इलाके में कंपनी द्वारा भेजे गए प्रोडक्ट को डिलीवर कर मुनाफा कमा सकते है|

डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी के लाभ (Delhivery Franchise Benefits)

  • डेल्हीवरी कंपनी देश की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती है, ऐसे ने अगर आप डेल्हीवरी की फ्रेंचाइज़ी लेते है, तो आपको ग्राहक की फ़िक्र करने की जरूरत नहीं होती है|
  • डेल्हीवरी कंपनी के प्रोडक्ट को आप अपने शहर या इलाके में सप्लाई कर अच्छा पैसा कमा सकते है|
  • डेल्हीवरी एक कोरियर सेवा कंपनी है, जिस वजह से आपको ग्राहकों से डील नहीं करना पड़ता है, कंपनी आपको सेवा के बदले पैसे देती है|
  • डेल्हीवरी कंपनी Weekly-Payment करती है, जिस वजह से आपको महीने तक इंतजार नहीं करना होता है|
  • यह काम अधिक परेशानी वाला नहीं है, इसमें बस आपको प्रोडक्ट कस्टमर तक पहुँचाना होता है|
  • डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी लेने पर सारा काम कंपनी देगी, आपको कस्टमर की प्रतीक्षा नहीं करनी होती है|
  • डेल्हीवरी कंपनी का नेटवर्क काफी बड़ा है|
  • डेल्हीवरी कंपनी के पास काफी ग्राहक है|
  • डेल्हीवरी कंपनी आपको फ्रैंचाइज़ी सपोर्ट देती है।
  • डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी लेने पर कंपनी आपको ट्रैनिंग भी देगी|
  • डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी एक ऑनलाइन ट्रैकिंग सुविधा है|

अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे ले

डेल्हीवरी फ्रैंचाइज़ी लागत (Delhivery Franchise Cost)

अगर आप डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी लेने में लगने वाली लागत के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो आपको बता दे, कि डेल्हीवरी कंपनी एक ब्रांड वैल्यू बन चुकी है, और जो भी लोग ब्रांड वैल्यू के दम पर डेल्हीवरी की फ्रेंचाइज़ी लेते है, वह पैसा भी अच्छा कमाते है| यह एक सेवा आधारित कंपनी है, जो आपको आपकी सेवा के बदले पैसे देती है, जिस वजह से डेल्हीवरी की फ्रेंचाइज़ी लेना काफी लाभकारी है| किन्तु फ्रेंचाइज़ी लेना इतना भी आसान नहीं है, क्योकि इसके लिए आपको आरंभ में थोड़ा-बहुत इन्वेस्ट करना होता है|

अगर आप डेल्हीवरी कंपनी की फ्रैंचाइजी लेकर अच्छा मुनाफा कामना चाहते है, तो आपको अपनी लोकेशन के आधार पर पैसे इन्वेस्ट करने होंगे| इसके अलावा डेल्हीवरी कंपनी फ्रेंचाइज़ी देने के बदले भी कुछ फीस लेती है| डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी में लागत शहर और इलाके के आधार पर अलग-अलग हो सकती है| यह लागत तकरीबन 25-40 लाख रूपए तक होती है, जिसमे ऑफिस मेंटेनेंस, ऑफिस रेंट, लैंड कॉस्ट, फ्रेंचाइज़ी फीस और डिलीवरी बॉय का वेतन शामिल है|

डेल्हीवरी फ्रैंचाइज़ी लेने पर प्रॉफिट (Delhivery Franchise Profit)

एक बार जब आप डेल्हीवरी फ्रैंचाइज़ी लेकर अच्छा खासा इन्वेस्ट कर चुके होते है, तो फ्रेंचाइज़ी को सेटअप करने के तुरंत बाद ही आप मुनाफा शुरू हो जाता है, क्योकि डेल्हीवरी कंपनी आपको प्रत्येक प्रोडक्ट को डिलीवर करने के बदले कुछ अमाउंट देती है| इसमें आपका प्रॉफिट आपकी लोकेशन के हिसाब से 2-5 लाख रूपए प्रति माह हो सकता है|

बिना पूँजी के बिज़नेस करने का तरीका

डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी के लिए जरूरी चीजें (Delhivery Franchise Requirements)

  • डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए आपसे पास ऑफिस के लिए पर्याप्त जगह हो|
  • कंपनी के प्रोडक्ट को रखने के लिए आपके पास गोडाउन की सुविधा हो|
  • डेल्हीवरी कंपनी द्वारा भेजे गए प्रोडक्ट को डिलीवर करने के लिए डिलीवरी बॉय उपलब्ध हो|
  • डाक्यूमेंट्स के लिए आपके पास पैन कार्ड, आधार कार्ड, लीज एग्रीमेंट व अन्य आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने चाहिए|

डेल्हीवरी फ्रैंचाइजी के लिए आवेदन (Delhivery Franchise Registration)

  • डेल्हीवरी की फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए सबसे पहले आप डेल्हीवरी की अधिकारिक वेबसाइट https://www.delhivery.com/partner/franchisee/ पर जाए|
  • डेल्हीवरी वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचकर आपको Partner के लिंक पर क्लिक करना होगा|
  • लिंक में जाने के बाद आप Franchise Partner के लिंक पर क्लिक करे|
  • आपके सामने डेल्हीवरी फ़्रेंचाइज़ का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमे सभी जानकारी सटीक रूप से भरे|
  • अंत में आवेदन सबमिट कर दे|
  • इस तरह से जब आप डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर देते है, तो आपके आवेदन की जांच कर डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी का स्टाफ आपको कॉल करेगा|
  • इसके बाद फ्रेंचाइज़ी देने की आगे की प्रक्रिया को पूरा किया जाता है|

डेल्हीवरी फ्रेंचाइज़ी कॉन्टेक्ट नंबर (Delhivery Franchise Contact Number)

फाइनेंस क्या होता है