Flipkart Franchise Kaise Le – फ्लिप्कार्ट फ्रैंचाइज़ी लागत, प्रॉफिट व फ़ोन नम्बर

अगर आप ऐसे बिज़नेस की तलाश में है, जो शिपिंग से जुड़ा हो, तो आप भारत की सबसे बड़ी ई-ट्रेड कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर बिज़नेस कर सकते है| आज के समय में ज्यादातर लोग अपना समय बचाने के लिए उत्पादों की ऑनलाइन खरीददारी करते है| जिस वजह से शिपिंग का कार्य काफी तेज़ी से फ़ैल रहा है| इसमें एक संगठन द्वारा लोगो तक उत्पादों को पहुंचाने के लिए शिपिंग पर्सन को उत्पादों की पूर्ती की जाती है, ताकि लोग आसानी से अपने उत्पाद को प्राप्त कर सके|

इन दिनों भारत में फ्लिपकार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइज़ी का व्यवसाय काफी फैला हुआ है| ऐसे में अगर आप फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ नामांकन कर फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेना चाहते है, तो इस लेख में आपको Flipkart Franchise Kaise Le तथा फ्लिप्कार्ट फ्रैंचाइज़ी लागत, प्रॉफिट व फ़ोन नम्बर बता रहे है|

Amazon Franchise Kaise Le

Table of Contents

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी क्या है (Flipkart Franchise)

ई-कॉमर्स कंपनियां हमेशा ही ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपने प्रोडक्ट को पहुँचाना चाहती है, जिसके लिए ई-कॉमर्स कंपनियां अपने नाम से लोगो को फ्रेंचाइज़ी देती है, ताकि कोई भी व्यक्ति जो फ्रेंचाइज़ी लेना चाहता हो, वह फ्रेंचाइज़ी लेकर अपनी कमाई कर सके, साथ ही उस व्यक्ति की मदद से कंपनी अपने प्रोडक्ट को ग्राहकों तक बेहतर ढंग से पहुँचाती है|

इस तरह से फ्लिपकार्ट भी अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए फ्लिपकार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइजी देती है, ताकि वह अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक बेहतर ढंग से पंहुचा सके| इसके लिए फ्लिपकार्ट ने Ekart Courier को Logistics Partner के रूप में शुरू किया है, ताकि लोग लॉजिस्टिक पार्टनर की सहायता से फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों तक अधिक से अधिक प्रोडक्ट पंहुचा सके| इसमें फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेना वाला व्यक्ति प्रोडक्ट को फ्लिपकार्ट के ग्राहकों तक डिलीवर कर अच्छा कमीशन प्राप्त करता है|

Delhivery Franchise Kaise Le

फ्लिपकार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइज़ी के प्रकार (Flipkart Delivery Franchise Types)

अगर आप भी Flipkart की डिलीवरी फ्रेंचाइज़ी लेकर पैसे कमाने की सोच रहे है, तो आप यह जरूर जान ले, कि फ्लिपकार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइजी कितने प्रकार की होती है| सामान्य तौर पर फ्लिपकार्ट दो तरह की डिलीवरी फ्रेंचाइजी देती है, जिसमें स्टैंडर्ड डिलीवरी फ्रेंचाइजी और मास्टर डिलीवरी फ्रेंचाइजी है| इन दोनों ही फ्रेंचाइज़ी के बारे में आपको कुछ जानकारी दी जा रही है|

स्टैंडर्ड डिलीवरी फ्रेंचाइजी (Standard Delivery Franchise)

फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइजी में अगर आपने स्टैंडर्ड डिलीवरी फ्रेंचाइजी ली है, तो आपको डिलीवरी फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए ज्यादा इन्वेस्ट करना की जरूरत नहीं होती है, आप कम इन्वेस्ट करके भी फ्लिपकार्ट की स्टैंडर्ड डिलीवरी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ सकते है, इसमें आपको ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं पड़ेगी|

मास्टर डिलीवरी फ्रेंचाइजी (Master Delivery Franchise)

फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइजी में अगर आप मास्टर डिलीवरी फ्रेंचाइजी को लेते है, तो इसमें आपको स्टैंडर्ड डिलीवरी फ्रेंचाइजी की तुलना में अधिक स्टोरेज और इन्वेस्ट करना होगा|

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी चीजें (Flipkart Franchise Required Things)

किसी भी व्यवसाय को करने में कुछ न कुछ चीजों की आवश्यकता होती है, उसी तरह से अगर आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेते है, तो आपके पास कुछ आवश्यक चीजे जरूर होनी चाहिए, जैसे :- ऑफिस, प्रोडक्ट रखने की जगह, डिलीवरी बॉय और फर्नीचर| इन चीजों की जानकारी आपको नीचे विस्तार से दी जा रही है:-

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए ऑफिस (Flipkart Franchisee Office)

अगर आप फ्लिपकार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइजी ले रहे है, तो आपके पास एक रोड के किनारे स्थित ऑफिस होना चाहिए, जहां पर यातायात की बेहतर सुविधा हो| क्योकि इसी ऑफिस से आपको प्रोडक्ट के आने, भेजने और पैसो से जुड़ा लेखा-जोखा के कार्यो को करना होगा|

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए मशीनरी (Flipkart Franchisee Machinery)

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइज़ी लेने में आपको अपने ऑफिस में कुछ मशीनरी उपकरण भी रखने होंगे, जिसमें कम्प्यूटर, प्रिंटर और बारकोड स्कैनर शामिल है| इसके साथ ही आपके ऑफिस में इंटरनेट की अच्छी सुविधा होनी चाहिए|

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए कंप्यूटर वर्क (Flipkart Franchise Computer Work)

फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने पर आप काम करने के लिए जिन कर्मचारियों को रखते है, उसमे से 1-2 वर्कर को कम्प्यूटर का बेसिक नॉलेज भी हो, ताकि वह कम्प्यूटर से जुड़े बेसिक कार्य को कर सके|

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए डिलीवरी ब्वॉय (Flipkart Franchisee Delivery Boy)

फ्लिपकार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेने पर आपको अपने ऑफिस में कुछ डिलीवरी ब्वॉय भी रखने पड़ेंगे, ताकि कस्टमर के प्रोडक्ट को उसके दरवाजे तक पहुंचाया जा सके| डिलीवरी ब्वॉय की नियुक्ति के लिए उन व्यक्तियों को चुने, जिन्हे मोटरसाइकिल चलानी आती हो, साथ ही डिलीवरी ब्वॉय की नियुक्ति ऐसे क्षेत्र में करे, जहां की उसे अच्छे से जानकारी हो|

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए प्रोडक्ट स्टोर (Flipkart Franchisee Product Store)

फ्लिपकार्ट डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेने में आपको ऑफिस के साथ ही एक प्रोडक्ट स्टोर की भी जरूरत होगी, जिसमें आप सभी प्रोडक्ट को ठीक तरह से सुरक्षित रख सके| जब कोई ग्राहक फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन समान मंगवाएगा, तो उस प्रोडक्ट को इसी स्टोर रूम से लेकर डिलीवरी ब्वॉय द्वारा कस्टमर के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा| फ्लिपकार्ट प्रोडक्ट स्टोर के लिए आपके पास न्यूनतम 400-800 स्क्वायर फ़ीट का हॉल होना चाहिए|

जीएसटी नंबर (GST Number) कैसे प्राप्त करें

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी लेने के लिए डाक्यूमेंट्स (Flipkart Franchise Documents)

  • प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स के लिए :- शॉप एग्रीमेंट, रेंट एग्रीमेंट, एनओसी
  • बिज़नेस डाक्यूमेंट्स के लिए :- GST Number, TIN Number, Outlet Trade License|
  • IFSC कोड प्रमाण के लिए :- पासबुक की कॉपी, कैंसल्ड/स्कैनड चेक|
  • आय प्रमाण के लिए :- सैलरी स्लिप, आईटीआर|
  • 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
  • आयु प्रमाण के लिए :- पैन कार्ड, पासपोर्ट|
  • पते के प्रमाण के लिए :- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट|
  • पहचान प्रमाण के लिए :- वोटर कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड|
  • अन्य डाक्यूमेंट्स :- ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर|

फ्लिप्कार्ट फ्रैंचाइज़ी लागत (Flipkart Franchise Cost)

अगर आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने पर लगने वाली लागत के बारे में सोच रहे है, तो आपको बता दे, कि यह आपके व्यवसाय के आकार पर निर्भर करता है| जैसा कि आप जान चुके है, कि फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी दो तरह की होती है| जिसमें स्टैंडर्ड डिलीवरी फ्रेंचाइजी और मास्टर डिलीवरी फ्रेंचाइजी शामिल है| इस तरह से अगर आप स्टैंडर्ड डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेते है, तो आपको ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन अगर आप मास्टर डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेने जा रहे है, तो उसके लिए आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा|

समान्य तौर पर कोरियर कंपनी सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 50 हज़ार से 1 लाख रूपए लेती है| इसका मतलब आप इतनी राशि की सिक्योरिटी जमा करके फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेकर फ्लिपकार्ड बिजनेस पार्टनर बन सकते है| इसके अलावा फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइज़ी की लागत उसकी लोकेशन पर भी निर्भर करती है| अगर आपके पास खुद की जमीन है, तो आपको ऑफिस खोलने और स्टोर रूम के लिए रेंट नहीं देना पड़ेगा, इससे आपके फ्रेंचाइज़ी लेने में खर्च कम हो जाएगा|

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइज़ी लेने में जो अन्य खर्च है, उसमे फोन रिचार्ज, बिजली का बिल, डिलीवरी के लिए गाड़ी, डिलीवरी करने में पेट्रोल का खर्च, इंटरनेट और डिलीवरी ब्वॉय का वेतन शामिल है| इसके अतिरिक्त भी फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी लेने में कुछ अन्य चीजों को खरीदना पड़ता है| इस तरह से अगर सभी खर्चो को जोड़कर देखा जाए, तो फ्लिपकार्ड फ्रेंचाइजी लेने में न्यूनतम 3-4 लाख रूपए का खर्च आ जाता है|

Meesho Seller कैसे बने

फ्लिपकार्ट डिलिवरी फ्रेंचाइजी प्रॉफिट (Flipkart Franchisee Profit)

अमेज़न की तरह ही फ्लिपकार्ट कंपनी भी अपनी फ्रेंचाइजी देने पर बिज़नेस प्रॉफिट को शेयर नहीं करती है| इसलिए अगर आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है, और प्रॉफिट मार्जिन को जानना चाहते है, तो आप फ्लिपकार्ट कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर पूछताछ कर सकते है| चूंकि फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स कंपनी के क्षेत्र में भारत की नंबर वन कंपनी है, इसलिए आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइजी से 25% से 40% तक प्रॉफिट मार्जिन पा सकते है| उदाहरण के तौर पर अगर आपने एक महीने में 10 लाख की कीमत के प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाया है, तो 10 लाख रूपए की कीमत पर 25% = 2.5 लाख रूपए का प्रॉफिट बनेगा| अब इसमें से सभी खर्चो को निकाल दे, तो आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइजी लेकर न्यूनतम 1-2 लाख रूपए की कमाई कर सकते है|

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन (Flipkart Franchise Apply)

अगर आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने के बारे में सोच रहे है, तो आपको बता दे, कि फ्लिपकार्ट ने अभी तक फ्रेंचाइज़ी देने के लिए कोई ऑनलाइन फॉर्म लांच नहीं किया है| लेकिन आप दो तरीको का इस्तेमाल कर फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए आवेदन कर सकते है| आप फ्लिपकार्ट कंपनी को ई-मेल या टोल फ्री नंबर पर कॉल करके आवेदन कर सकते है|

फ्लिपकार्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर आपको ई-मेल आईडी और टोल फ्री नंबर मिल जाएगा, जिस पर संपर्क करके आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है|

फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइजी लोन सुविधा (Flipkart Franchise Loan Facility)

अगर आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेना चाहते है, लेकिन आपके पास फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए पर्याप्त धन नहीं है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है| क्योकि आप केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के माध्यम से अपना स्टार्टअप चालू करने के लिए किसी भी बैंक से कम ब्याज दर पर लोन ले सकते है| प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के तहत लोन लेने के लिए आप किसी भी बैंक में आवेदन कर सकते है, और न्यूनतम ब्याज दर पर लोन लेकर अपना फ्लिपकार्ट फ्रेंचाइज़ी का बिज़नेस आरंभ कर सकते है|

ऑनलाइन सामान कैसे बेचे

फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइजी लेने के लाभ (Flipkart Franchise Benifits)

  • अगर आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेते है, तो आपको पैसो के लिए महीने का इंतजार नहीं करना पड़ता है, क्योकि इसमें नियोक्ता से सप्ताहिक शुल्क लेते है|
  • फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने का एक फायदा यह भी है, कि आपको भारत की नंबर वन ई-ट्रेड कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलता है|
  • नियोक्ता की सहायता से आपको कस्टमर डिटेल्स आसानी से मिल जाती है, और आपको ग्राहक से संपर्क करने की जरूरत नहीं पड़ती है|
  • फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने वाले व्यक्ति को फ्लिपकार्ट कंपनी की तरफ से बैनर, बिजनेस कार्ड, फॉर्मेट प्रिंटिंग और फ्लिपकार्ट कंपनी का पोस्टर प्रदान किया जाता है|
  • फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने पर आपको प्रत्येक माह नियोक्ता से 10 लाख रूपए तक आर्डर मिल सकता है|
  • वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ कई लाख ग्राहक जुड़े हुए है, जिस वजह से आप फ्लिपकार्ट की कंपनी से जुड़कर अच्छे पैसे कमा सकते है|
  • अगर आप फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइजी लेते है, तो आपको फ्लिपकार्ट कंपनी द्वारा ट्रैनिंग दी जाती है, जिसमे आपको बिज़नेस करने के बारे में बताया जाता है| बिज़नेस करने के लिए कंपनी आपको हर तरह से सपोर्ट करती है|
  • फ्लिपकार्ट कंपनी की फ्रेंचाइज़ी लेने पर आपको कस्टमर का इंतजार नहीं करना होता है, क्योकि कंपनी आपको पहले महीने से ही 10 लाख रूपए के प्रोडक्ट को डिलीवर करने का आर्डर देती है|
  • फ्लिपकार्ट की फ्रेंचाइज़ी लेने के बाद आपको ज्यादा काम करने की जरूरत नहीं होती है| इसमें बस आपको अपने डिलीवरी बॉय के द्वारा प्रोडक्ट को ग्राहकों तक पहुंचाना होता है|
  • फ्लिपकार्ट कंपनी की फ्रेंचाइज़ी लेने और बिज़नेस पार्टनर बनने पर आपको कंपनी की तरफ से 24/7 घंटे Customer Support मिलता है|
  • फ्लिपकार्ट कंपनी शिपिंग पार्सल को ट्रैक करने के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है|
  • फ्लिपकार्ट की डिलीवरी फ्रेंचाइज़ी लेकर आप कम इन्वेस्ट करके भी मोटी कमाई कर सकते है|
  • फ्लिपकार्ट आपको प्रत्येक सेल पर अच्छा कमीशन देता है|
  • अगर किसी तरह की शिपमेंट प्रॉब्लम होती है, तो उसका निवारण करने के लिए सीनियर मैनेजमेंट टीम को प्रॉब्लम फॉरवर्ड कर दी जाती है|

फ्लिपकार्ट कंपनी कांटेक्ट नंबर (Flipkart Company Contact Number)

  • Toll Free Number :- 0124-6150000
  • Address :- Flipkart Internet Private Limited, Vaishnavi Summit, Ground Floor, 7th Main, 80 Feet Road, 3rd Block

फ्लिपकार्ट कंपनी की डिलीवरी पार्टनरशिप किसके साथ है?

ई-कार्ट कोरियर या ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स एक भरोसेमंद भारतीय कंपनी है, जिसके साथ फ्लिपकार्ट की डिलीवरी पार्टनरशिप है|

फ्लिपकार्ट प्रोडक्ट की डिलीवरी कितने दिन में कर देता है?

फ्लिपकार्ट अपने प्रोडक्ट को 24 घंटे से लेकर 1 हफ्ते में डिलीवर कर देता है|

फ्लिपकार्ट कंपनी के साथ कितने कर्मचारी काम करते है?

फ्लिपकार्ट कंपनी के पास 45,000 से भी अधिक कर्मचारियों का स्टाफ है|

Amazon Seller कैसे बने