Patanjali Franchise Kaise Le – पतंजलि फ्रेंचाइजी Cost, Profits व आवेदन प्रक्रिया

पतंजलि एक आयुर्वेदिक ब्रांड है, जिसने बहुत ही कम समय में देश और विदेश के शीर्ष ब्रांडो की सूची में स्थान बना लिया है| पतंजलि का उद्देश्य देश के सभी नागरिको को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद प्रदान करना है| इसे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का लक्ष्य निर्धारित करते हुए वर्ष 2006 में आरंभ किया गया था| पतंजलि सिर्फ आयुर्वेद उत्पाद बनाता है, जिसमे किसान भाई सामग्री की आपूर्ति में सहायता करते है| किसान पतंजलि आयुर्वेद कंपनी को जैविक, हर्बल व सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले अनाज प्रदान करने में सहायता करते है| इससे किसानो को उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलती है| अगर आप एक विशेष मताधिकार प्राप्त कर, ऐसे व्यवसाय को चलाना चाहते है, जिसमे आप आसानी से अपने मताधिकार तैयार कर सके, तो आप पतंजलि की फ्रेंचाइजी ले सकते है|

फ्रेंचाइजी एक तरह का व्यवसाय होता है, जिसमे कोई कंपनी अपने उत्पाद व सेवाओं को एक निश्चित एग्रीमेंट के साथ व्यक्ति को बेचने की अनुमति देता है| फ्रेंचाइजी बिज़नेस ने बाजार में कई तरह के नए बिज़नेस मॉडल को स्थापित किया है| इसी तरह से अगर आप भी पतंजलि की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है, तो इस लेख में आपको Patanjali Franchise Kaise Le तथा पतंजलि फ्रेंचाइजी Cost, Profits व आवेदन प्रक्रिया बता रहे है|

Haldiram Franchise Kaise Le

पतंजलि रिटेल स्टोर की फ्रैंचाइजी (Patanjali Retail Store Franchise)

पतंजलि आयुर्वेदिक के बारे में लगभग सभी लोग जानते है| यह कंपनी भारत में सबसे अधिक बिकने वाली कंपनी बनी हुई है| पतंजलि कंपनी का पूरा प्रोजेक्ट योग गुरु बाबा रामदेव के अंतर्गत काम करता है, और इसके CEO श्री बालकृष्ण हैं| यह कंपनी सालाना 10 हज़ार करोड़ रूपए का कारोबार कर रही है| पतंजलि उन कंपनियों में शामिल है, जो आयुर्वेदिक उत्पाद तैयार करती है| पतंजलि के उत्पादों ने लॉन्च होते ही बाजार में तहलका मचा दिया था| इस कंपनी ने आरंभ में टूथपेस्ट व् अन्य सौन्दर्य उत्पादों से शुरुआत की थी, और इन उत्पादों की सफलता को देखते हुए, इसने खाद्य संबंधी वस्तुए जैसे गेंहू का आटा, बासमती का चावल, दलिया व् कई अन्य उत्पादों को शुरू किया| अब इनके उत्पादों में दैनिक उपयोग वाली वस्तुए, सौंदर्य व आयुर्वेदिक टैबलेट भी शामिल है|

पतंजलि फ्रेंचाइजी क्या हैं (Patanjali Franchise)

पतंजलि पूरी तरह से भारत में विकसित होने वाला एक अग्रणी ब्रांड है, जिसने देश के बड़े-बड़े ब्रांडो को टक्कर दी है| यह कंपनी आयुर्वेदिक दवाइयों का उत्पादन करने के लिए किसानो से सीधे कच्चा माल ले लेती है, जिससे किसानो को भी काफी मदद मिलती है| योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने ज्ञान से लोगो का जीवन बदल दिया है, और वर्तमान में पतंजलि सभी घरो में एक विश्वसनीय नाम बना हुआ है| बाबा रामदेव के प्रशंसक काफी बड़ी मात्रा में है, जो पतंजलि ब्रांड का काफी समर्थन करते है| देश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में पतंजलि ब्रांड के उत्पादों पर काफी भरोसा किया जाता है|

चूंकि पतंजलि के ग्राहक देश-विदेशो में बड़े पैमाने पर है, इसलिए पतंजलि की फ्रैंचाइजी लेना काफी फायदेमंद है| महामारी के समय भी इस कंपनी ने अपने मजबूत बिज़नेस मॉडल के अनुरूप कार्य किया| आज लोग पतंजलि को काफी पसंद कर रहे है, और अपने शहर में पतंजलि स्टोर भी खोलना चाहते है| पतंजलि कंपनी बाजार में अपने नेटवर्क को बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए लोगों को डीलरशिप व फ्रैंचाइजी वितरित करती है|

अमेज़न स्टोर, डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी की जानकारी

पतंजलि फ्रेंचाइजी के प्रकार (Patanjali Franchise Types)

पतंजलि कंपनी लोगों को तीन तरह की फ्रैंचाइजी देती है, जिसमे से आप अपनी पसंद के अनुसार फ्रैंचाइजी ले सकते है, और पतंजलि के उत्पाद सेल कर सकते है:-

  • ग्रामोद्योग न्यास
  • पतंजलि मेगा स्टोर
  • पतंजलि चिकित्सालय और आरोग्य केंद्र

पतंजलि फ्रेंचाइजी की लागत (Patanjali Franchise Cost)

पतंजलि लोगों को 3 तरह की फ्रैंचाइजी देती है, जिसमे अलग-अलग फ्रैंचाइजी को लेने के लिए लागत भी भिन्न-भिन्न लगानी पड़ती है|

ग्रामोद्योग न्यास की फ्रैंचाइजी में लागत:- जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, कि यह ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाली फ्रैंचाइजी है, जिसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विकसित करने के लिए बनाया गया है| अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में निवास करते है, और पतंजलि स्टोर खोलना चाहते है, तो आप पतंजलि की ग्रामोद्योग न्यास फ्रैंचाइज़ी ले सकते है|

इस तरह की फ्रैंचाइजी लेने पर आपको 50,000 से 1,00,000 रूपए तक इन्वेस्ट करने होते है, इसके साथ ही आपको सिक्योरिटी के तौर पर 21000 हज़ार रूपए देने पड़ते है| ग्रामोद्योग न्यास फ्रैंचाइज़ी लेने के लिए आपके पास 150-500 वर्ग फ़ीट की जगह होनी जरूरी है| अगर आप किराए पर भूमि ले रहे है, तो आपके पास लीज एग्रीमेंट होना चाहिए, साथ ही पैन कार्ड और अन्य डाक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है|

पतंजलि मेगास्टोर फ्रैंचाइजी की लागत:- पतंजलि मेगास्टोर के लिए प्रभावित स्थान की जरूरत नहीं है,  आप इस तरह की फ्रैंचाइजी किसी भी स्थान पर खोल सकते है| आपने अक्सर ही पतंजलि के बड़े-बड़े स्टोर देखे होंगे, इन्ही स्टोर्स को पतंजलि का मेगास्टोर कहते है| अगर आप पतंजलि का मेगास्टोर खोलना चाहते है, तो आपके पास शहरी व अर्द्ध – शहरी क्षेत्र में 2000 वर्ग फ़ीट की जगह होनी चाहिए| मेगास्टोर फ्रैंचाइजी लेने पर आपको 1 करोड़ रूपए तक इन्वेस्ट करने पड़ सकते है, इसमें से सिक्योरिटी के तौर पर 5 लाख रूपए की राशि जमा करनी होती है| जिसमे से 2.5 लाख रुपये आपको दिव्य फार्मेसी और 2.5 लाख रुपये आयुर्वेदिक लिमिटेड के नाम से जुटाने पड़ते है| मेगास्टोर खोलने में आप एक बात का ध्यान रखे कि स्टोर और मेट्रो शहर के बीच 2.5 किमी से अधिक दूरी नहीं हो|

मेगास्टोर की फ्रैंचाइजी लेने पर आपको उतने ही डाक्यूमेंट्स देने होते है, जितने आपको पतंजलि ग्रामोद्योग न्यास फ्रैंचाइज़ी लेने के दौरान देने पड़ते है| इसके अलावा आपको कुछ कानूनी डाक्यूमेंट्स जैसे :- GST Number और कंपनी का रजिस्ट्रेशन| यह भी संभव है, कि पतंजलि अपनी तरफ से आपके स्टोर पर एक व्यक्ति को नियुक्त करे|

पतंजलि चिकित्सालय और आरोग्य केंद्र फ्रैंचाइजी की लागत:- आप पतंजलि की चिकित्सालय और आरोग्य केंद्र की फ्रैंचाइजी को भी भारत में कही भी खोल सकते है| इस तरह की फ्रैंचाइजी लेने पर आपके स्टोर में पतंजलि आयुर्वेद कंपनी द्वारा एक आयुर्वेद विशेषज्ञ को नियुक्त किया जाएगा, जिसमे वह ग्राहकों को उनके अनुरूप दवा लिखेगा, और आपका स्टोर उन्हें दवा देगा| इस तरह की फ्रैंचाइजी लेने पर आपको 10-12 लाख रूपए इन्वेस्ट करने होते है|

KFC का फ्रेंचाइजी कैसे लें

पतंजलि फ्रैंचाइजी लेने के लिए पात्रता (Patanjali Franchise Eligibility)

पतंजलि की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आपको कंपनी की पात्रता मानदंड को पूरा करना होता है, सभी शर्तो को पूरा करने के बाद ही आप पतंजलि फ्रैंचाइजी लेने के पात्र होंगे|

  • पतंजलि मेगास्टोर के लिए न्यूनतम 2,000 वर्ग फ़ीट की जगह हो|
  • पतंजलि मेगास्टोर खोलने में आपको 1 करोड़ रूपए तक निवेश करने पड़ सकते है|
  • सिक्योरिटी जमा की राशि 5 लाख रूपए है, जिसमे से दिव्य फार्मेसी के नाम से 2.50 लाख रूपए और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार के नाम से ढाई लाख रूपए जमा होंगे|
  • सिक्योरिटी राशि डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा की जाती है|
  • पतंजलि स्टोर के लिए मेट्रो सिटी से स्टोर की दूरी 2.5 KM और नॉन मेट्रो सिटी से स्टोर की दूरी 3.5 KM से अधिक न हो|
  • इसके अलावा पतंजलि मेगास्टोर से चिकित्सा केंद्र और आरोग्य केंद्र की दूरी 1 KM से ज्यादा न हो|
  • यह संस्थान एक वैद्य को पतंजलि मेगा स्टोर के लिए नियुक्त करता है, और दुकान मालिक को उस वैद्य के लिए सभी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने होते है|
  • स्टोर में पीने के लिए साफ़ पानी, बैठने और शौचालय के अलावा कुछ अन्य आवश्यक चीजों की भी व्यवस्था होनी चाहिए|
  • पतंजलि मेगा स्टोर में सिर्फ दिव्य फार्मेसी उत्पादों को बेचा जा सकता है, व् ऐसे उत्पाद जो संस्थान द्वारा अनुमोदित हो| इसके अलावा आप अन्य किसी कंपनी का उत्पाद इस स्टोर में नहीं बेच सकते है|

पतंजलि फ्रेंचाइजी के लिए डाक्यूमेंट्स (Patanjali Franchise Documents)

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • स्टोर स्थान की 5 से 6 फोटो
  • फ्रेंचाइजी आवेदक के 5 पासपोर्ट साइज फोटो|
  • सेल्‍स रजिस्‍ट्रेशन की प्रतिलिपि
  • मेगा स्टोर भूमि की ओनरशिप या रेंट डीड।

पतंजलि फ्रेंचाइजी स्टोर कैसे खोले (Patanjali Franchisee Store Essentials)

पतंजलि के पूरे भारत में 1000 से अधिक आउटलेट स्थित है| अगर आप भी अपने शहर या इलाके में पतंजलि फ्रेंचाइजी का स्टोर खोलना चाहते है, तो स्टोर खोलने से संबंधित चीजों के बारे में जरूर जान ले| पतंजलि फ्रेंचाइजी स्टोर को आप इन नियमो का पालन कर खोल सकते है|

  • स्टोर खोलने के लिए 300-2000 वर्ग फ़ीट की जगह होनी चाहिए|
  • पतंजलि स्टोर खोलने के लिए 7-70 लाख रूपए इन्वेस्ट करने होते है|
  • ब्रेक-ईवन अवधि 2 से 3 वर्ष तक हो सकती है|
  • पतंजलि स्टोर खोलने के लिए पतंजलि की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|
  • आपको सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि 5 लाख रूपए जमा करनी होती है, जिसे दो भागो में जमा करना होता है, इसमें पतंजलि और दिव्य फार्मेसी के नाम से 2.5-2.5 लाख रूपए जमा किए जाते है|
  • पतंजलि कंपनी क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग फ्रैंचाइजी स्टोर देती है|
  • पतंजलि अपने मेगा स्टोर का आवंटन केवल ए श्रेणी वाले प्रमुख शहरो व् स्थानों में स्थित बाज़ारो को देता है|
  • पतंजलि का मेगा स्टोर पतंजलि चिकित्सालय से 1 किमी से अधिक दूर न हो|
  • पतंजलि स्टोर लेने के लिए आपको डॉक्मेंट्स जैसे:- आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्वामित्व, पहचान प्रमाण, सेल्स रजिस्ट्रेशन की प्रतिलिपि, स्टोर खोलने वाले स्थान की फोटो, पते का प्रमाण व 6 पासपोर्ट आकार वाले फोटो की जरूरत होती है|
  • पतंजलि फ्रैंचाइजी के स्टोर में आप पतंजलि आयुर्वेद व दिव्य फार्मेसी के सभी उत्पाद रख सकते है|
  • पतंजलि फ्रैंचाइजी स्टोर खोलने वाले व्यक्ति के पास एक महत्वपूर्ण स्थान होना चाहिए, साथ ही व्यक्ति  को अदालत से कोई सजा न मिली हो|

अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे ले

पतंजलि फ्रेंचाइजी से लाभ (Patanjali Franchise Benefits)

किसी भी तरह के थर्ड पार्टी बिज़नेस को करने से पहले लाभ मार्जिन के बारे में जरूर जान ले| अगर आप पतंजलि फ्रेंचाइजी से मिलने वाले लाभ के बारे में जानना चाहते है, तो यह उत्पाद पर निर्भर करता है, क्योकि इसमें आपको अलग-अलग उत्पाद पर अलग-अलग लाभ मार्जिन मिलता है| आप पतंजलि के उत्पाद पर 5% से लेकर 20% तक लाभ ले सकते है| पतंजलि स्टोर के औसत लाभ की बात करे, तो यह तकरीबन 10%-15% है| इस तरह से अगर आप एक माह में 3 लाख रूपए के प्रोडक्ट को बेचते है, तो आप 30000-35000 रूपए तक शुद्ध मुनाफा कमा सकते है| इसके अलावा आप जितने ज्यादा उत्पाद बेचेंगे आपका लाभ उतना ज्यादा बढ़ता जाएगा|

पतंजलि फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन प्रक्रिया (Patanjali Franchise Apply Process)

  • पतंजलि की फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आप पतंजलि आयुर्वेद की आधिकारिक वेबसाइट https://www.patanjaliayurved.net/ पर जाए|
  • पतंजलि की वेबसाइट के होम पेज पर आपको फ्रेंचाइजी लेने के लिए डीलरशिप फॉर्म दिखाई देगा|
  • आप ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को चुने|
  • इसमें आप जिस तरह का स्टोर खोलना चाहते है, उसे चुने|
  • अब आपके सामने चुनी गई फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा, इसमें आप अपना नाम,  पिता का नाम लिखे|
  • इसके बाद आप उस लोकेशन को चुने जहां पर आप पतंजलि के स्टोर को खोलना चाहते है, इसके लिए राज्य, जिला और क्षेत्र का पिनकोड दर्ज करे|
  • अब आप ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डाले|
  • इसके बाद वाले पेज में आपको प्रश्न का उत्तर देना होगा, जिसमे आपसे आपके अन्य व्यवसाय के बारे में पूछा जाएगा, अगर आपका का कोई दूसरा भी व्यवसाय है, तो उसका विवरण भरे|
  • इसके बाद आपको प्रस्तावित क्षेत्र और अपेक्षित निवेश प्रदान कर प्रश्नो के उत्तर देने है, जिसमे यदि आप किसी सामाजिक, धार्मिक या राजनितिक संस्था से जुड़े है, तो उसका विवरण दे|
  • अब आवेदक को अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पतंजलि केंद्र में नंबर दर्ज करवाना होता है|
  • इसके बाद आपको वह नंबर पतंजलि आरोग्य केंद्र, पतंजलि चिकित्सालय, पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर या मेगा स्टोर को देना होगा|
  • अब आप नियमो व् शर्तो से सहमत होकर चेक बॉक्स पर टिक कर Send पर क्लिक कर दे|
  • इस तरह से आप पतंजलि फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन कर सकते है|

पतंजलि फ्रैंचाइजी संपर्क सूत्र (Patanjali Franchisee Contact Number)

कोचिंग सेंटर कैसे खोले