Haldiram Franchise Kaise Le – हल्दीराम नमकीन डीलरशिप की जानकारी

अगर आप ऐसे बिज़नेस की तलाश में है, जिसमे निवेश करते ही आपको प्रॉफिट मिलना शुरू हो जाए, साथ ही आपको ग्राहक भी न ढूंढ़ना पड़े, तो आप हल्दीराम कंपनी की फ्रैंचाइजी लेकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है| हल्दीराम भारत की एक प्रसिद्द मिठाई और नमकीन निर्माता कंपनी है, जिसका प्रोडक्ट देश-विदेशो में काफी प्रचलित है| हल्दीराम कंपनी के साथ जुड़कर आप लाखो रूपए कमा सकते है|

हल्दीराम की डीलरशिप लेना काफी सरल है, यह कंपनी कई तरह की फ्रैंचाइजी देती है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगो को जानकारी होती है| अगर आप हल्दीराम की डीलरशिप लेकर अपना व्यवसाय आरंभ कर लाखो रूपए कामना चाहते है, तो यहाँ आपको Haldiram Franchise Kaise Le तथा हल्दीराम नमकीन डीलरशिप की जानकारी दे रहे है|

Flipkart Franchise Kaise Le

Table of Contents

हल्दीराम कंपनी की जानकारी (Haldiram Company Information)

हल्दीराम भारत की एक पुरानी कंपनी है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1937 में राजस्थान के बीकानेर में हुई थी| उस समय इस कंपनी को गंगा भीष्म अग्रवाल ने हल्दीराम नाम से एक दुकान से शुरू की थी| यह कंपनी काफी स्वादिष्ट नमकीन बनाया करती थी, जिस वजह से यह कंपनी काफी प्रचलित भी हो गई| वर्तमान समय में हल्दीराम भारत की नंबर 1 कंपनी है, जो व्यंजन और पकवान बनाती है| यह कंपनी नमकीन और मीठे उत्पाद बनाकर बेचती है, जिसके लोग काफी दीवाने है|

आज के समय में हल्दीराम का प्रोडक्ट लोगो की पहली पसंद बना हुआ है| हल्दीराम का प्रोडक्ट भारत के अलावा विदेशो में भी काफी फेमस है, और काफी अच्छा बिज़नेस कर रहा है| कुछ बड़े देश जैसे :- संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त अरब अमीरात, थायलैंड और जापान में हल्दीराम कंपनी अच्छा कारोबार कर रही है| वर्ष 2014 में पूरे भारत में हल्दीराम कंपनी को सबसे अच्छा प्रोडक्ट बनाने के लिए भरोसेमंद ब्रांडो में 55वा स्थान दिया गया है|

अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे ले

हल्दीराम फ्रेंचाइजी बिज़नेस मॉडल (Haldiram Franchise Business Model)

यह तो आप जान ही चुके है, कि हल्दीराम भारत की नंबर 1 कंपनी है, जो व्यंजन व पकवान को बनाने का काम करती है| यह कंपनी नमकीन और मीठे प्रोडक्ट को बनाकर बेचती है, जिसे लोग काफी पसंद करते है| यही वजह है, कि कंपनी अपने नेटवर्क को बढ़ाने में लगी रहती है, ताकि वह अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा मार्केट में उतार सके, और अपने प्रोडक्ट को ग्राहक तक पंहुचा सके|

इसीलिए हल्दीराम कंपनी अपने नए डीलर को मार्केट में लेकर आती है, जिससे हल्दीराम देश के छोटे-बड़े सभी इलाको में अपने डीलर स्थापित कर अपने प्रोडक्ट को ज्यादा से ज्यादा बेच सके| इसलिए अगर आप भी हल्दीराम कंपनी के साथ जुड़कर हल्दीराम के प्रोडक्ट को बेचना चाहते है, तो आप कुछ जरूरी निर्देशों का पालन कर हल्दीराम की फ्रेंचाइजी ले सकते है|

हल्दीराम फ्रेंचाइजी के प्रकार (Haldiram Franchise Types)

हल्दीराम की फ्रेंचाइजी 3 प्रकार की होती है, जिसमे आप अपनी इच्छानुसार फ्रेंचाइजी को ले सकते है| हल्दीराम द्वारा दी जाने वाली फ्रेंचाइजी के मुख्य 3 प्रकार इस तरह से है :-

  • आकस्मिक भोजन (Casual Dining)
  • कियोस्क (Kiosk)
  • त्वरित सेवा रेस्तरां (Quick Service Restaurants)

आकस्मिक भोजन की फ्रेंचाइजी में लागत (Casual Meal Franchise Cost)

आकस्मिक भोजन को आप एक शहर में खोल सकते है, कंपनी इसे एक होटल की तरह बनवाती है, जिसकी सजावट भी करनी होती है| इस तरह की फ्रेंचाइज़ी में अधिक निवेश की जरूरत पड़ती है| इसमें आपको 1-5 करोड़ रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है, लेकिन आप प्रॉफिट भी अच्छा ले पाएंगे| यदि जमीन आपकी ही है, तो खर्च काफी कम हो जाएगा|

कियोस्क फ्रेंचाइज़ी की लागत (Kiosk Franchise Cost)

हल्दीराम कियोस्क फ्रेंचाइज़ी लेने में काफी कम निवेश करना पड़ता है| यह अन्य फ्रेंचाइज़ी की तुलना में कम खर्च वाली होती है, जिसमे थोड़ा इन्वेस्ट करके भी बिज़नेस कर सकते है| अगर आप थोड़ा इन्वेस्टमेंट करके बिज़नेस करना चाहते है, तो आप हल्दीराम की कियोस्क फ्रेंचाइज़ी ले सकते है| लेकिन इस तरह के बिज़नेस में भी आपको 50-70 लाख रूपए तक खर्च करने पड़ सकते है| स्वयं की भूमि होने पर खर्च काफी कम हो जाएगा|

त्वरित सेवा रेस्तरां की फ्रेंचाइज़ी में लागत (Quick Service Restaurants Franchise Cost)

इस तरह की फ्रेंचाइज़ी में अधिक लागत लगती है, क्योकि यह बिज़नेस काफी ज्यादा चलता है| त्वरित सेवा रेस्तरां की फ्रेंचाइज़ी में निवेशक को 1-3 करोड़ रूपए खर्च करने पड़ सकते है| इसके अलावा भी कुछ अन्य खर्च होते है, जिन्हे निवेशक को वहन करना होता है| अगर आप हल्दीराम के साथ जुड़ते है, तो आपको बता दे, कि हल्दीराम फ्रेंचाइज़ी को 9 वर्ष की अवधि के साथ समझौता करता है, जिसमें निवेशक को फ्रेंचाइज़ी के लिए कंपनी को वार्षिक आधार पर 2.5% रॉयल्टी शुल्क देना होता है|

Amazon Franchise Kaise Le

हल्दीराम फ्रेंचाइजी की लागत (Haldiram Franchise Cost)

हल्दीराम की फ्रेंचाइजी 3 तरह की होती है, और सभी में अलग-अलग लागत लगती है, इन सभी बिज़नेस में सबसे ज्यादा निवेश भूमि पर लगता है| इसलिए अगर आपके पास भूमि नहीं है, तो उसे खरीदने से अच्छा किराए पर ले, और किराए को वर्कर की सैलरी समझ कर दे| इस तरह से आपके निवेश पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा, और निवेश में कमी आएगी, और फिर जब आपका बिज़नेस अच्छा मुनाफा देने लगे, तो आप अपनी खुद की भूमि खरीद सकते है| नीचे आपको हल्दीराम की फ्रेंचाइजी लेने में लगने वाली लागत के बारे में बता रहे है|

हल्दीराम फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक भूमि (Haldiram Franchise Land Required)

हल्दीराम की फ्रेंचाइज़ी लेने में आपको फ्रेंचाइज़ी के आधार पर 3 अलग-अलग प्रकार से भूमि की जरूरत होती है|

आकस्मिक भोजन फ्रेंचाईजी (Casual Dining Franchise) 

अगर आप आकस्मिक भोजन फ्रेंचाईजी लेना चाहते है, तो उसके लिए आपको 1000 – 1500 वर्ग फ़ीट भूमि की जरूरत होगी|

कियोस्क फ्रेंचाईजी (Kiosk Franchise)

अगर आप हल्दीराम की कियोस्क फ्रेंचाईजी लेना चाहते है, तो आपके पास 1500 – 2000 वर्ग फ़ीट की भूमि होनी चाहिए|

त्वरित सेवा भोजनालय फ्रेंचाईजी (Quick Service Restaurants Franchise)

अगर आप हल्दीराम की त्वरित सेवा भोजनालय फ्रेंचाईजी लेना चाहते है, तो उसके लिए आपके पास 2000-2500 वर्ग फ़ीट की भूमि होनी चाहिए|

KFC का फ्रेंचाइजी कैसे लें 

हल्दीराम फ्रेंचाइज़ी के लिए डाक्यूमेंट्स (Haldiram Franchise Documents)

हल्दीराम कंपनी की फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए आपको कुछ जरूरी डाक्यूमेंट्स देने होते है, जिसकी सहायता से आप कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन ले सकते है|

  • पहचान प्रमाण के लिए :- पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी|
  • पते का प्रमाण :- राशन कार्ड, बिजली बिल|
  • बैंक अकॉउंट पासबुक|
  • फोटोग्राफ, ई-मेल आईडी, फ़ोन नंबर|
  • कुछ अन्य डाक्यूमेंट्स|
  • TIN No. & GST No.
  • सम्पूर्ण डाक्यूमेंट्स एड्रेस और टाइटल के साथ|
  • Lease Agreement
  • NOC (No Objection Certificate)

हल्दीराम फ्रेंचाइज़ी कैसे ले (Haldiram Franchise)

अगर आप हल्दीराम फ्रेंचाइज़ी लेना चाहते है, तो आप बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर हल्दीराम की फ्रेंचाइज़ी ले सकते है:-

  • हल्दीराम फ्रेंचाइज़ी लेने के लिए सबसे पहले आप हल्दीराम कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.haldiram.com./ पर जाए|
  • हल्दीराम वेबसाइट के होम पेज पर आपको सबसे ऊपर New Dealership Form का ऑप्शन मिलेगा|
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करे, आपके सामने New Dealership Form खुलकर आ जाएगा|
  • इस डीलरशिप फॉर्म में आपको Desired Area For Dealership, Personal Information और Other Information से संबंधित जानकारी भरनी होगी|
  • Desired Area For Dealership में आपको State, District और Tehsil भरना होगा|
  • इसके बाद Personal Information में आपको Name, Current Address, Pin Code, Tel No., Age, Mob No., Company Name, Email और Educational Detail भरनी होगी|
  • इसके अलावा Other Information में आप Other Experience Detail, Storage Facility (If yes, Mention Godown Size in Sq.ft.), Transport Facilities (If yes, Mention Vehicles Details), Your Investment Capacity और लिखा हुआ Security Code भरने के बाद Submit पर क्लिक कर दे|
  • इस तरह से आपकी सारी जानकारी कंपनी के पास पहुंच जाएगी, और कंपनी आपके द्वारा फॉर्म में दर्ज की गई जानकारियों को देखने के पश्चात् आपसे संपर्क करेगी|

Delhivery Franchise Kaise Le

हल्दीराम फ्रेंचाइज़ी में प्रॉफिट मार्जिन (Haldiram Franchise Profit Margin)

हल्दीराम कंपनी का उद्देश्य अपनी कंपनी के व्यवसाय को ज्यादा से ज्यादा फैलाना है, ताकि ग्राहक की पहली पसंद हल्दीराम कंपनी का प्रोडक्ट हो| हल्दीराम फ्रेंचाइज़ी लेने पर प्रॉफिट मार्जिन की बात करे, तो यह कंपनी प्रत्येक वर्ष प्रॉफिट में इजाफा करती रहती है, और अगर आप इस बिज़नेस को करने जा रहे है, तो आप इस कंपनी के प्रोडक्ट से अधिक प्रॉफिट ले सकते है| इसके अलावा हल्दीराम कंपनी अपने मुनाफे में से भी डीलर्स को कुछ कमीशन देती है| जब आप इस कंपनी के बिज़नेस के Setup को पूरा कर लेते है, तो कंपनी द्वारा आपको छोटी सी ट्रेनिंग भी दी जाती है, जिसमें आपको मुनाफा निकालने के प्रकार बताए जाते है|

हल्दीराम फ्रेंचाइज़ी संपर्क विवरण (Haldiram Franchisee Contact Details)

Haldiram Customer Support Number :- 09021994899/ 0712-2681197

Haldiram’s Corporate Office Contact Details :-

  • Address :- Haldiram Export Pvt. Ltd. B1/H3, Mohan Cooperative Industrial Estate Main Mathura Road, New Delhi-110044
  • Contact Number :- 011-288980010/11, 011-45204100

Haldiram Manufacturing Contact Details :-

  • Address 1 :- Kerki Daula Village, NH 8, Gurgaon Delhi, 122001, Manesar
  • Address 2 :- B1/F12, Mohan Cooperative Industrial Estate Main Mathura Road, New Delhi-110044

Haldiram Marketing Contact Details :-

Address :- B1/H8, Mohan Cooperative Industrial Estate Main Mathura Road,

New Delhi-110044

Haldiram Products Contact Details :-

  • Address :- Chandani Chowk, Delhi-110006

Haldiram Snacks Contact Details :-

  • Address 1 :- B-1 Sector 63, Noida 201307 (UP)
  • Address 2 :- A-2, 3, 4, Sector 65, Noida 201307 (UP)
  • Address 3 :- Industrial Area Rudrapur, Uttaranchal

Haldiram Business Enquiry Details :-

कोचिंग सेंटर कैसे खोले