OYO Franchise Kaise Le – ओयो रूम्स फ्रैंचाइज़ी Cost, Profit & Contact Number

होटल के बिज़नेस को काफी अच्छा बिज़नेस माना जाता है, क्योकि इसमें काफी अच्छी कमाई होती है| लेकिन आप अपने होटल की अच्छी कमाई तभी कर पाएंगे, जब आपके पास ज्यादा से ज्यादा कस्टमर आएंगे| इसके लिए आप अपने होटल में OYO की फ्रैंचाइजी ले सकते है| OYO होटल एक ऐसा बिज़नेस है, जिसमे आप अपने होटल की सेवाओं को बढ़कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकते है, और ओयो के साथ जुड़े होने के कारण आपके होटल को काफी लोकप्रियता भी मिलती है| OYO होटल्स की शुरुआत रितेश अग्रवाल ने वर्ष 2013 में की थी, और बहुत ही कम समय में यह देश की सबसे लोकप्रिय हॉस्पिटैलिटी फर्म बन चुकी है|

अभी तक भारत के 230 से भी अधिक शहर ओयो होटल के साथ जुड़ चुके है, तथा मलेशिया और नेपाल जैसे देशो में भी कुछ शहर में इसका प्रभाव देखा जा सकता है| OYO कंपनी का उद्देश्य दुनिया की सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद ब्रांड बनना है| अगर आप भी अपने होटल में OYO की फ्रैंचाइजी को शुरू करना चाहते है, तो इस लेख में आपको OYO Franchise Kaise Le तथा ओयो रूम्स फ्रैंचाइज़ी Cost, Profit & Contact Number बता रहे है|

Flipkart Franchise Kaise Le

ओयो फ्रेंचाइजी कैसे ले (OYO Franchise Kaise Le)

वर्तमान में OYO Rooms ने भारत के अलावा UAE, मलेशिया, चीन, नेपाल और इंडोनेशिया के 5 हज़ार से अधिक शहरो में अपने 4,50,000 होटलो का संचालन करने वाला एक विशाल ब्रांडेड नेटवर्क है| इस कंपनी ने अपने बिज़नेस का परिचालन एग्रीगेटर बिजनेस मॉडल की तरह किया, किन्तु 2018 के बाद चीजों में बदलाव हुआ| पहले जहां कंपनी होटल के साथ पार्टनर ऑर्गनाइज कर कुछ कमरों को लीज पर देकर अपने ब्रांड के जरिये उन्हें बेचती थी| कंपनी अभी भी वही प्रक्रिया अपनाती है, लेकिन बिज़नेस मॉडल के मार्ग को एक नई संरचना में परिवर्तित कर दिया है|

OYO एप ने अब अपने उपभोक्ताओं को रूम बुक करने के साथ ही उन्हें रूम देखने व रूम सर्विस आर्डर की अनुमति देकर व्यवसाय के काम करने के तरीके को बदल दिया है| ओयो ने वर्ष 2017 में नेक्स्ट जेनरेशन के लोगो के लिए एक प्रबंधित होटल को टाउनहाउस के रूप में स्थापित किया है| एक यात्री के लिए रोमांचक सुविधाओं से भरपूर टाउनहाउस शानदार विकल्प होगा|

ओयो रूम्स फ्रैंचाइज़ी की लागत (OYO Rooms Franchise Cost)

अगर आप ओयो रूम्स की फ्रैंचाइजी लेना चाहते है, तो उसके लिए आपको अधिक निवेश करना पड़ता है| ओयो फ्रैंचाइजी लेने वाले इच्छुक उद्यमियों को परिचालन पूँजी व निवेश संसाधनों के अतिरिक्त 1-2 करोड़ रूपए खर्च करने पड़ सकते है| हालाँकि कंपनी के नियमो के अनुसार फ्रैंचाइजी लेकर मुनाफा कमाने का समय कम कर दिया जाएगा, क्योकि फ्रैंचाइजी लेने वाले को 40% तक RIO मिलता है|

Amazon Franchise Kaise Le

ओयो फ्रैंचाइज़ी के व्यवसाय का मॉडल (OYO Franchise Business Model)

ओयो की फ्रैंचाइजी लेने वाले व्यक्ति को ओयो के बिज़नेस करने के तरीके के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, यहाँ पर आपको ओयो फ्रैंचाइजी बिज़नेस मॉडल के बारे में जानकारी दे रहे है:-

  • होटल के एक हिस्से को पहले से ही लीज पर ले लिया जाता है|
  • होटल के कमरों को OYO ब्रांड के नाम के अनुसार ऑर्गनाइज़ किया जाता है|
  • ओयो फ्रैंचाइजी लिए होटलो को उन कमरों को लेने वाले ग्राहकों को वह सभी स्टैंडर्ड सुविधाए उपलब्ध करना जो ओयो के साथ एग्रीमेंट में तय की गई है|
  • बुकिंग ओयो की वेबसाइट या मोबाइल एप द्वारा की गई हो|
  • ओयो का ऑपरेटिंग मॉडल पहले के जैसा ही है, सिर्फ कंपनी पहले की तरह अब कमरों को लीज पर नहीं देती है| लेकिन रूम्स को फ्रैंचाइजी के अनुसार संचालित करना होता है| ओयो के पास अच्छी ब्रांड क्वालिटी है, जिस वजह से वह अपने पार्टनर होटलो को 100 फीसदी वृद्धि की गारंटी देती है|
  • ओयो रूम्स का बिज़नेस मॉडल एक सराय की तरह है, जिसमे ग्राहकों को इस बात से कोई मतलब नहीं होता है, कि उन्हें जो सेवा मिल रही है, वह OYO रूम्स की तरफ से है, या किसी अन्य थर्ड पार्टी की और से|
  • ओयो रूम्स ग्राहकों को पूरे देश में एक बेहतर व उच्च गुणवत्ता वाला होटल ढूंढ़ने की सुविधा प्रदान करता है|

Zomato Ki Franchise Kaise Le

ओयो रूम्स की सेवाएं (OYO Rooms Services)

ओयो रूम्स ब्रांडेड होटल रूम्स की सुविधा प्रदान करने के रूप में प्रसिद्ध है, जो विजिटर्स को होटल के कमरों के अलावा और भी कई सेवाए प्रदान करता है, ओयो रूम्स के बिजनेस मॉडल में शामिल सेवाएं:-

  • होटल के कमरे :- ओयो की पहली नीति होटल की इन्वेंट्री के एक हिस्से को बुक कर उसे अपने मानक के अनुसार तैयार कर ग्राहकों के लिए कैप्टिव रखना| इसका मतलब ओयो प्रत्येक माह कुछ कमरों को लीज पर देकर ग्राहकों को मुनाफा मुहैया कराता था| अब सिर्फ एक चीज बदली है, कि अब रूम्स को लीज पर नहीं बल्कि फ्रैंचाइजी के रूप में संचालित करता है| होटल मालिक फ्रैंचाइजी के रूप में निर्धारित मानकों के अनुसार काम करने के बाध्य है| ओयो कंपनी कुछ योजनाओ में जगह को होटल के मालिक व कर्मचारियों के बिना चलाती है|
  • ओयो फ्लैगशिप :- इसमें जब ओयो प्लेटफार्म पर रूम्स की कीमत कम होती है, तो उसे होटल पार्टनर बुक कर लेता था, जिससे ओयो को नुकसान और पार्टनर को फायदा पहुँचता था| इस पर रोक लगाने और व्यवसाय का विस्तार करने के लिए उन होटलो व जगहों को ओयो रूम्स लीज पर देने लगे, जहां पर इन प्रतिष्ठानों का रोजाना पूरा नियंत्रण होता है|
  • ओयो टाउनहाउस :- ओयो कंपनी के मूल्य प्रस्ताव को बेहतर बनाने के लिए ओयो टाउनहाउस को लांच किया है| इसे सहस्राब्दी यात्री की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है| जिसमे ग्राहकों के पास :-
    • स्मार्ट रूम् :– इंटरनेट इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ विशेष रूप से तैयार किया गया बेड, इंटरनेट और सॉकेट के साथ टीवी में नेटफ्लिक्स भी इंस्टॉल होगा|
    • स्मार्टर स्पेस :– इसमें अथिति को कॉमन स्पेस वाला मीटिंग्स रूम, व्यापार सेवाएं, मुफ्त प्रिंटर, काफी, चाय और पत्रिकाएं शामिल है|
    • स्मार्ट मेनू :- इसमें आप 24 x 7 मोबाइल एप्लिकेशन द्वारा ऑर्डर कर सकते है|

ओयो फ्रैंचाइज़ी से प्रॉफिट (OYO Franchise Profit)

ओयो रूम्स होटल के एक हिस्से में कमरों को किराए पर देता है, जिसमे बेदाग टॉयलेट और मुफ्त वाईफाई जैसी सुविधाएं शामिल होती है| ओयो रूम्स की वेबसाइट इन कमरों को संभावित ग्राहकों के लिए उपलब्ध करता है| यह कमरे उन ग्राहकों के लिए होते है, जो एक निश्चित मूल्य पर इन रूम्स का इस्तेमाल करना चाहते है| OYO स्वयं को कई शहरो में प्रस्तुत कर ग्राहकों को भारी छूट की सुविधा देता है| इन छूट की वजह से ओयो रूम्स प्रभावित होते है, जिसके बदले कुछ खर्च ऐसे होते है, जिनकी कीमत होटल की दर से कम होती है| कम खर्च में ग्राहकों के बीच ब्रांड के मूल्य को बढ़ाने के लिए भारी खर्च किया जाता है|

KFC का फ्रेंचाइजी कैसे लें

ओयो रूम्स का मूल्य निर्धारण मॉडल (OYO Rooms Pricing Model)

ओयो के ग्राहक OYO एप या वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से OYO द्वारा कॉन्ट्रैक्ट किए गए रूम्स को निर्धारित मूल्य पर बुक कर सकते है| वेबसाइट पर निर्धारित मूल्य पर OYO Patron आरक्षण पूरा करने के लिए बाध्य है| OYO Patron यह सहमति व्यक्त करता है, कि यह डाइनामिक कीमत परिवर्तन के अधीन है, और OYO को निर्धारित कीमत स्वीकार्य करना होता है| इसके अतिरिक्त OYO अपने ग्राहकों को OYO रूम्स पर छूट या अन्य प्रोत्साहन भी प्रदान करता है, और OYO Patron को इसका पालन करना पड़ता है|

ओयो फ्रैंचाइजी रजिस्ट्रेशन (OYO Franchise Kaise Le)

  • ओयो की फ्रैंचाइजी लेने के लिए आप OYO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाए, और List Your Property Area में अपना नाम, फ़ोन नंबर, पता, शहर का नाम व् अन्य साधारण जानकारियों को भरकर OYO रूम्स के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म को भरे|
  • इस फॉर्म को Submit करने के लिए Become an OYO पर क्लिक करे|
  • इसके बाद आप OYO Rooms के साथ साझेदारी शुरू कर सकते है|
  • इसके अलावा आप partner@oyorooms.com पर मेल कर या OYO Frenchaise संपर्क सूत्र +91 70530 70530 पर कॉल करके भी ओयो रूम्स के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है|
  • इसके बाद आपके द्वारा आवेदन किए गए फॉर्म के आधार पर ओयो रूम्स की टीम का एक प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा, और नियम व् शर्तो को देखने के बाद डाक्यूमेंट्स और पार्टनर बनने के लिए एग्रीमेंट पर किए गए हस्ताक्षर को जांचेगा|
  • सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर OYO आपके होटल या घर को OYO रूम्स के एप या वेबसाइट पर सूचीबद्ध कर देगा, जिसके बाद आप ओयो रूम्स द्वारा ग्राहकों को स्वीकार कर पाएंगे|
  • अन्य फ्रैंचाइजी की तरह ही ओयो की फ्रैंचाइजी लेने पर आपको फ्रैंचाइजी स्थापित करने के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग और प्रोफेशनल सहायता हेड ऑफिस से प्रदान की जाएगी|
  • OYO फ्रैंचाइजी ओनर को 5 वर्ष के एग्रीमेंट के साथ फ्रैंचाइजी देता है, जिसके बाद आप कार्यकाल के अंत में दोबारा रिन्यू करवा सकते है|

ओयो फ्रेंचाइजी कॉन्टैक्ट नंबर (OYO Franchise Contact Number)

अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे ले