CRED App क्या है ? CRED App से क्रेडिट कार्ड पेमेंट कैसे करे ?

यदि आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो आप उसका इस्तेमाल शॉपिंग के लिए जरूर करते होंगे | जिसके बाद आपको उस राशि का भुगतान भी करना होता है | यदि आपको इसी Credit Card Payment के बदले रिवॉर्ड के तौर पर कैशबैक भी मिल जाये तब तो आपका और भी फायदा हो जायेगा | इस लेख में आपको ऐसे ही एक ऐप के बारे में बताया जा रहा है, जिसके माध्यम से यदि आप क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करते है, तो उसके बदले आपको कुछ कैशबैक भी प्राप्त हो जाता है |

यदि आप भी इस ऐप के बारे में जानकारी प्राप्त कर, इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करना चाहते है | इस पोस्ट में आपको CRED App क्या है, तथा CRED App से क्रेडिट कार्ड पेमेंट कैसे करे इसके बारे में जानकारी दी जा रही है |

क्रेडिट कार्ड क्या होता है

क्रेड ऍप क्या है (What is CRED App)

यह एक तरह का साधारण एप्लीकेशन है, जिसे Android और IOS दोनों ही संस्करण के लिए तैयार किया गया है | यह प्लेटफार्म खासकर क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले लोगो के लिए बनाया गया है | Cred App के माध्यम से व्यक्ति अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर रिवॉर्ड और अच्छा कैशबैक भी प्राप्त कर सकते है, साथ ही Cred App के द्वारा Credit Card का प्रबंधन करना भी सरल हो जाता है |

किन्तु इस एप को केवल वही यूजर उपयोग में ला सकते है, जिनका क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होगा | क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं के लिए यह एप्लीकेशन बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है, इस एप को तक़रीबन 10 मिलियन से अधिक लोगो द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है, तथा इसकी रेटिंग भी काफी अच्छी है | समय और बढ़ते क्रेडिट कार्ड यूजर के साथ इस एप की उपयोगिता बढ़ती जा रही है |

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले लोग यह जरूर जानते होंगे की यदि इसके बिल का भुगतान समय से नहीं किया जाता है, तो उसके लिए कार्ड धारक को जुर्माना भी देना होता है, और समय से बिल का भुगतान करने पर भी आपको कोई लाभ नहीं प्राप्त होता है | वही Cred App के माध्यम से बिल का भुगतान करने पर यूजर को पॉइंट्स के रूप में रिवॉर्ड मिलता है, इस तरह का भुगतान बार-बार करने पर पॉइंट्स भी बढ़ते जाते है, जिससे यूजर को काफी फायदा भी होता है |

क्रेड ऐप के संस्थापक (Cred App Founder)

Cred ऐप का निर्माण भी ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज कंपनी के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (CEO) रह चुके कुणाल शाह द्वारा किया गया है | कुणाल शाह की आयु अभी केवल 38 वर्ष है, जिनका घर मुंबई में है तथा इनकी शिक्षा  नर्सी मूंजी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज से पूर्ण हुई है |

क्रेड ऐप को डाउनलोड कैसे करे (Download Cred App)

  • क्रेड ऐप को उपयोग करने से पहले उसे आपको अपने स्मार्ट फ़ोन में डाउनलोड करना होता है |
  • इसके लिए आपको अपने मोबाइल के Google Play Store / Apple Store में जाना होता है |
  • इसके बाद आपको सर्च के विकल्प में CRED लिख कर सर्च करना होता है |
  • आपके सामने क्रेड ऐप आ जाता है, जिसके बाद आप Install के विकल्प पर क्लिक कर ऐप को इनस्टॉल कर ले |
  • इसके अलावा आप इस ऐप को Cred की आधिकारिक वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते है |
  • अब आपके सामने “Pay Your Credit Card Bills, win reward” आयेगा जिसके बाद Continue विकल्प का चयन करके आगे बढ़ना होगा |
  • ऐप को इनस्टॉल करने के बाद उसे खोले,ऐप को खोलते ही आपके सामने मोबाइल नंबर दर्ज करने का बॉक्स बनकर आ जायेगा |
  • इस बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर दे,इसमें आपको उसी नंबर को डालना होता है, जो आपके बैंक खाते से लिंक हो |
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आता है, जिसे दर्ज कर आगे बढ़े |
  • यदि आपका क्रेडिट कार्ड स्कोर अच्छा है, तो सभी नियमो के तहत आपके खाते को स्वीकार कर लिया जायेगा |
  • इसके बाद आपको अपने खाते का नाम और Email ID को दर्ज करना होता है |
  • इसके बाद Proceed पर क्लिक कर दे, आप एक नए पेज में पहुंच जायेंगे |
  • इस पेज में Cred App द्वारा आपके सिबिल स्कोर की जांच की जाती जाती है, यदि आपका सिबिल स्कोर नियमो के अनुसार है, तो आपको Proceed के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपको अपने क्रेडिट कार्ड को Verify करवाना होता है |
  • इसके लिए आपको Credit Card नंबर डालकर सत्यापन करना होता है |
  • आपका सत्यापन पूर्ण होने पर CRED App द्वारा आपके क्रेडिट कार्ड में 1 रूपए Deposit किया जाता है |
  • जिसके बाद आप Active Cred Protect Button पर क्लिक कर ऐप को एक्टिव कर सकते है |

गूगल पे से लोन कैसे लें

क्रेड ऐप द्वारा बिल का भुगतान कैसे करे (Cred App Bill Payment)

  • क्रेड ऐप के माध्यम से क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान करने के लिए सबसे पहले आपको CRED App को खोलना होता है |
  • इसके बाद आपको ऐप में दिए गए Card के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपकी स्क्रीन पर सभी तरह के कार्ड दिखाई देने लगते है |
  • आप जिस कार्ड के माध्यम से भुगतान करना चाहते है, उस कार्ड का चुनाव कर उस पर क्लिक कर दे |
  • इसके बाद Pay के बटन पर क्लिक करे, आपके सामने भुगतान के कई तरह के विकल्प दिखाई देंगे, जैसे :- Net Banking और UPI आदि |
  • आप जिस तरह से Bill का भुगतान करना चाहते है, उस विकल्प पर क्लिक कर दे |
  • इसके बाद आपको Proceed के बटन पर क्लिक करना होता है |
  • इस तरह से आपके बिल का भुगतान हो जाता है |
  • बिल का भुगतान होते ही आपके क्रेड ऐप पर आपको कुछ पॉइंट्स प्राप्त हो जाते है |
  • यदि आप इन पॉइंट्स को देखना चाहते है, तो उसके लिए आपको My Cart के विकल्प पर क्लिक करना होता है |

क्रेड ऐप के फायदे (Cred App Advantages)

  • इससे ऐप के माध्यम से आप आसानी से अपने क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान कर सकते है |
  • बिल का भुगतान करने पर आपको क्रेड ऐप द्वारा कैशबैक और रिवॉर्ड भी प्राप्त होता है |
  • इस ऐप के माध्यम से आप एक से अधिक क्रेडिट कार्ड को सरलता से मैनेज कर सकते है |
  • इसके अलावा आप Credit Card पर लगने वाली सभी लागत को आसानी से चेक कर सकते है |
  • इस ऐप के माध्यम से आप Credit Card के बिल का भुगतान Debit Card, UPI और Net Banking के जरिये आसानी से कर सकते है |
  • इस ऐप से आपको सभी प्रकार के नोटिफिकेशन मिल जाते है, जैसे :- पेमेंट कब करना है, कितना करना है आदि |
  • आप अपने क्रेडिट कार्ड के स्कोर को भी आसानी से चेक कर सकते है |

CIBIL Score कैसे सुधारे