पेमेंट बैंक क्या है | भारत में कितने पेमेंट बैंक है | List of Payment Banks in India 2024

पेमेंट बैंक देश के प्रवासी मजदूरों को सहायता प्रदान करने के लिए RBI द्वारा स्थापित की गई एक बैंक है | यह कमर्शियल बैंक से बिल्कुल अलग होती है, यह ग्राहक की सभी सामान्य जरूरतों को पूरा करता है, किन्तु कुछ निर्धारित प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए | पेमेंट बैंक में ग्राहक अपने करंट और बचत खातों को खोल सकेगा, किन्तु उसे क्रेडिट कार्ड की सुविधा नहीं प्राप्त होगी |

वर्तमान समय में देश में तक़रीबन 7 पेमेंट बैंक कार्यरत है | इस पोस्ट में आपको पेमेंट बैंक क्या है, भारत में कितने पेमेंट बैंक है (List of Payment Banks in India 2024) इसके बारे में जानकारी दी जा रही है |

स्मॉल फाइनेंस बैंक क्या है 

पेमेंट बैंक क्या है (Payment Bank)

पेमेंट बैंक एक तरह का प्रवासी सहायक बैंक है, यह कॉमर्शियल बैंक से बिल्कुल अलग होता है | इस तरह के पेमेंट बैंक सिस्टम को 24 नवंबर 2014 को भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्देश पर जारी किया गया | यह पेमेंट बैंक जनता की सामान्य बैंकिंग जरूरतों को पूरा करता है, किन्तु कुछ प्रतिबंधित निर्देशों को ध्यान में रखते हुए | यह पेमेंट बैंक ग्राहक के लिए बचत और चालू खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है, लेकिन उन्हें क्रेडिट कार्ड नहीं दे सकता है | इस पेमेंट बैंक के माध्यम से प्रवासी कर्मचारियों को पैसो को जमा करने और प्रवासी मजदूरों द्वारा उनके परिवार को रकम भेजने का काम आसानी से हो जाता है |

पेमेंट बैंक का उद्देश्य (Payment Bank Purpose)

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा संचालित की गई इस पेमेंट बैंक का मुख्य उद्देश्य देश के कर्मचारियो को वित्तीय सुविधा प्रदान करना है | भारत के तक़रीबन 60%लोग अभी भी बैंकिंग क्षेत्र से नहीं जुड़े हुए है,जिनमे से सबसे ज्यादा आबादी ग्रामीण क्षेत्रों से आती है | ऐसे लोग जो संगठित क्षेत्रों में अच्छी आमदनी नहीं कमा पाते है, तथा अक्सर शहरो की और काम से सिलसिले में पलायन करते है |

भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऐसे लोगो को वित्तीय सुविधा प्रदान करने के लिए ही वित्तीय समायोजन की नीति के अंतर्गत देश के विभिन्न हिस्सों में पेमेंट बैंक प्राणाली की स्थापना की गई है | इस पेमेंट बैंक के माध्यम से ही पलायन करने वाले लोग अपने घरो में आसानी से पैसो को भेज सकेंगे |

पेमेंट बैंक की मुख्य विशेषताएं (Payment Bank Key Features)

  1. पेमेंट बैंक में सामान्य बैंक की तरह ही सभी कार्यो को किया जाता है, किन्तु कुछ नियमो व प्रतिबंधों को मानते हुए |
  2. पेमेंट बैंक में भी सामान्य बैंक की भांति ही लोगो द्वारा पैसो को जमा किया जाता है, किन्तु इसके लिए एक सीमा निर्धारित है | पेमेंट बैंक में एक कस्टमर द्वारा अधिकतम 1 लाख रूपए ही जमा किये जा सकते है |
  3. यह पेमेंट बैंक अपने ग्राहकों को ATM या Debit Card जारी करता है, किन्तु उन्हें क्रेडिट कार्ड नहीं जारी कर सकता है |
  4. पेमेंट बैंक में बचत और चालू दोनों ही प्रकार के खातों को खोल सकते है |
  5. इस पेमेंट बैंक में ग्राहकों को किसी प्रकार की ऋण सेवा उपलब्ध नहीं होगी |
  6. इस पेमेंट बैंक में NRI व्यक्तियों के पैसो को स्वीकारा नहीं जा सकता है, अर्थात वह व्यक्ति जो भारतीय मूल का है, किन्तु वह किसी अन्य देश का निवासी हो चुका है, उसके रुपयों को पेमेंट बैंक द्वारा स्वीकार  नहीं किया जायेगा |
  7. पेमेंट बैंक के चालू खाते में सीमा पार से भी भुगतान और धन प्राप्त किया जा सकता है |
  8. अन्य सामान्य बैंको की तरह ही पेमेंट बैंक को भी RBI के पास CRR-Cash Reserve Ratio के रूप में राशि को जमा करना होता हैं |
  9. पेमेंट बैंको को कुल जमा राशि की 25% की रकम को परिचालित प्रयोजन व् तरलता प्रबंधन तथा 75% की राशि को एक वर्ष की परिपक्वता वाली सरकार की प्रतिभूतियों में निवेश करना होता है |
  10. इसमें आम नागरिको और ग्राहकों को बिल भुगतान की भी सुविधा दी जाती है |
  11. पेमेंट बैंक द्वारा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की गतिविधियों के परिचालन के लिए सहायता बैंको की स्थापना नहीं की जा सकती है, तथा गैर-बैंकिंग वित्तीय सेवाओं को प्रदान करने के लिए किसी नयी ब्रांच की स्थापना नहीं की जा सकती है |
  12. RBI से अनुमोदन प्राप्त कर पेमेंट बैंक अन्य कमर्शियल बैंक की तरह ही  म्युचुअल फण्ड तथा इंश्योरेंस उत्पादों का डिस्ट्रीब्यूशन जैसे सहयोगी कार्य कर सकते है |
  13. कमर्शियल बैंक से अलग पहचान के लिए पेमेंट बैंको को अपने नाम में “Payment Bank” शब्द का इस्तेमाल करना होगा |
  14. यह अन्य बैंको की तरह ही अपने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा देता है |
  15. एक पेमेंट बैंक अन्य बैंक का व्यापारिक प्रतिनिधि हो सकता है, किन्तु उसे आरबीआई के दिशानिर्देशों का पालन करना होता है |
  16. पेमेंट बैंक आरबीआई से अनुमोदन प्राप्त कर भुगतान की अन्य सुविधाएं जैसे:- RTGS / NEFT / IMPS के द्वारा बैंको से भुगतान प्राप्त तथा भुगतान कर सकते है |
  17. पेमेंट बैंक के संचालन के लिए आरबीआई को 41 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे | जिसमे से RBI द्वारा 11 आवेदकों को पेमेंट बैंक खोलने की अनुमति प्राप्त हो चुकि है | यह अनुमति 27 नवम्बर 2017 को दी गई थी | वर्तमान समय में केवल 7 पेमेंट बैंक (Payment Bank) कार्यरत है |

Open SBI Account Online

भारत में पेमेंट बैंकों की सूची (Payment Banks List in India)

  • Airtel Payments Bank Ltd.
  • India Post Payments Bank Ltd.
  • Fino Payments Bank Ltd.
  • Paytm Payments Bank Ltd.
  • Aditya Birla Idea Payments Bank Ltd.
  • Jio Payments Bank Ltd.
  • NSDL Payments Bank Ltd.

एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता कैसे खुलवाए (Airtel Payment Bank Open Account)

  • यदि आप एयरटेल पेमेंट बैंक में अपना खाता खुलवाना चाहते है, तो उसके लिए आपको Airtel Retailer या Airtel Distributor के आउटलेट पर जाना होगा | क्योकि यह सुविधा इन्ही डिस्ट्रीब्यूटर के द्वारा आरम्भ की गई है |
  • एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने के लिए आपको Aadhar Card, Pan Card, Driving License आदि में से किसी एक ID की आवश्यकता होती है |
  • यह एयरटेल पेमेंट बैंक सीधा Airtel Network से जुड़ा हुआ है, यदि आप एक एयरटेल उपयोगकर्ता है तो आप अपने स्मार्ट फ़ोन से ही अपना एयरटेल अकाउंट खोल सकते है |
  • इसके लिए आपको My Airtel App में Login करना होगा | इसमें आपको Airtel Payment bank का ऑप्शन दिखाई देगा |
  • इस विकल्प में आपको क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपको आधार कार्ड का नंबर डालना होगा |
  • इसके बाद पूछी गई जरूरी जानकरियों को डालना होगा |
  • खाता ओपन करने के लिए न्यूनतम 500 रूपए की जरूरत होती है |

पेटीएम एप्प से पैसे कैसे ट्रान्सफर करे