एनईएफटी (NEFT) क्या है ? NEFT का फुल फॉर्म, एनईएफटी से पैसा कैसे भेजे

यदि आप किसी को पैसे भेजना चाहते है, तो उसके लिए आपको बैंक जाना पड़ता है,किन्तु NEFT बैंक की एक ऐसी भुगतान प्रणाली है, जिसमे बैंक एक खाते से दूसरे खाते में फंड ट्रांसफर करने की अनुमति देता है | NEFT (National Electronic Fund Transfer) फंड ट्रांसफर करने का एक ऑनलाइन तरीका है | ऑनलाइन बैंकिंग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एनईएफटी भुगतान करने का बेहतर विकल्प बनकर सामने आया है | एनईएफटी भुगतान करने का एक इलेक्ट्रॉनिक रूप है, जिसके जरिये आप एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में आसानी से पैसे भेज सकते है |

इसके लिए आपको बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ती है | भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर 2005 में आसानी से फंड ट्रांसफर के लिए NEFT को जारी किया था | किन्तु बहुत से लोगो को NEFT की विशेष जानकारी नहीं होती है, इस लेख के माध्यम से आपको एनईएफटी (NEFT) क्या है, और NEFT का फुल फॉर्म तथा एनईएफटी से पैसा कैसे भेजे की जानकारी दी जा रही है |

यूपीआई (UPI) क्या होता है ?

एनईएफटी (NEFT) क्या है

एनईएफटी (NEFT) सभी इलेक्ट्रॉनिक द्वारा फंड ट्रांसफर करने वाले तरीको में से एक है | RBI (Reserve Bank of India) ने फंड ट्रांसफर करने के लिए स्पेशल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर सिस्टम को अनिवार्य रूप से एकीकृत कर जारी किया है | आप पूरे भारत में कही भी आसानी से किसी भी खाते में फंड ट्रांसफर कर सकते है | यह पूरे भारत में प्रत्यक्ष रूप से भुगतान करने की वन टू वन प्रक्रिया है | इसमें एक बैंक शाखा  NEFT करने में सक्षम होना चाहिए | ताकि ग्राहक अपने फंड को ट्रांसफर कर सके | कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन फंड ट्रांसफर कर सकता है, यदि उसके बैंक की शाखा में NEFT की सुविधा उपलब्ध है |

आप एनईएफटी के जरिये कॉर्पोरेट मामलो में मंत्रालय को भी भुगतान कर सकते है | इस तरह की पद्धति को भुगतान में लगने वाले अधिक समय से बचने के लिए पेश किया गया है | NEFT सेवा का लाभ प्राप्त कर आप क्रेडिट कार्ड की देय राशि, लोन की राशि, EMI के अलावा अन्य भुगतान भी कर सकते है |

एनईएफटी (NEFT) का फुल फॉर्म

एनईएफटी (NEFT) का फुल फॉर्म “National Electronic Fund Transfer” होता है, तथा इसका हिंदी में उच्चारण “नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रान्सफर” होता है, तथा हिंदी में इसका अर्थ “इलेक्ट्रॉनिक निधि अंतरण प्रणाली अर्थात इन्टरनेट बैंकिंग के द्वारा फण्ड ट्रान्सफर” होता है |

एनईएफटी की प्रक्रिया (NEFT Process)

  • NEFT के माध्यम से आप किसी भी जगह पर स्थित बैंक की किसी भी शाखा के खाते में फंड को आसानी से ट्रांसफर कर सकते है |
  • भेजने वाले और प्राप्त करने वाले व्यक्ति के बैंक में NEFT की सुविधा होनी चाहिए |
  • आपका बैंक एनईएफटी करने में सक्षम है, या नहीं इसकी जानकारी लेने के लिए आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर NEFT सक्षम बैंको की सूची देख सकते है | इसके अतिरिक्त आप बैंक की ग्राहक सेवा पर संपर्क करके भी जानकारी ले सकते है |
  • भारत-नेपाल विप्रेषण सुविधा योजना के जरिये आप भारत से नेपाल में भी एनईएफटी के द्वारा फंड भेज सकते है|

एनईएफटी फंड भेजने के लिए अनिवार्य जानकारी (NEFT Fund Required Information for Sending)

  • लेन-देन राशि भरे |
  • लाभार्थी व्यक्ति के बैंक का नाम |
  • प्राप्तकर्ता के बैंक शाखा का IFSC कोड |
  • लाभार्थी व्यक्ति के खाते की संख्या |
  • फंड भेजने वाले व्यक्ति द्वारा प्राप्तकर्ता को जानकारी भेजना, प्राप्तकर्ता होने की स्थिति में |
  • ग्राहक का मोबाइल नंबर या E-mail ID |
  • लेन-देन का उद्देश्य |

एनईएफटी के लाभ (NEFT Benefits)

  • NEFT द्वारा लेन-देन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसी पक्ष की उपस्थिति जरूरी नहीं होती है |
  • आदान-प्रदान की प्रक्रिया को करने के लिए चेक या डिमांड ड्राफ्ट जैसी भौतिक साधनो की आवश्यकता नहीं होती है |
  • NEFT में आप बिना बैंक जाए ही फंड को ट्रांसफर कर सकते है, इसके लिए बस आपके पास एक वैध खाता होना चाहिए, जिसके बाद ऑनलाइन ही लेन देन कर सकते है |
  • फंड ट्रांसफर करने के लिए यह एक बहुत ही आसान और सरल तरीका है, जिसमे आपको फंड ट्रांसफर करने में बस कुछ ही मिनट लगते है |
  • लेन-देन की प्रक्रिया सफल होने के पश्चात् आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज आ जाता है |
  • आप NEFT के जरिये वर्ष के किसी भी दिन किसी भी समय या किसी भी स्थान से लेन-देन कर सकते है |
  • फंड ट्रांसफर के लिए यह एक किफायती तरीका है, क्योकि इसमें बैंक द्वारा उचित शुल्क लिया जाता है |
  • NEFT में पैसो को भेजने के लिए आपको बहु-चरणीय वेरीफिकेशन से गुजरना होता है, जिस वजह से यह एक बहुत ही सुरक्षित प्लेटफॉर्म है |
  • इसमें किसी तरह की कागजी प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती है |
  • NEFT फंड ट्रांसफर की सुविधा आपके लिए 24X7 उपलब्ध होती है |

Google Pay से पैसे कैसे ट्रान्सफर करे 

एनईएफटी से पैसा कैसे भेजे (NEFT Fund Transfer Process)

  • सर्वप्रथम आपको उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है, जिसमे आपका खाता है |
  • अधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आ जाने के पश्चात् आपको इंटरनेट बैंकिंग के लिंक पर क्लिक करना होता है |
  • इसके बाद आपको इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करने के लिए यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज करना होता है |
  • लॉगिन के पश्चात् आपके पेज पर आपके इंटरनेट बैंकिंग की सुविधाए खुलकर आ जाती है, जिसमे से आपको’फंड ट्रांसफर’ के विकल्प का चुनाव करना होता है |
  • इसके बाद आप फंड ट्रांसफर के टैब में जाकर NEFT के विकल्प को चुने |
  • इसके बाद आप जिस व्यक्ति को पैसे भेजना चाहते है,उसका नाम, खाता संख्या और IFSC कोड को भरे |
  • आप एड बेनिफिशियरी के विकल्प पर जाकर नए लाभार्थी को भी जोड़ सकते है, इसके लिए आपको लाभार्थी का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या IFSC कोड, और खाते का प्रकार जैसी जानकारियों को भरना होता है |
  • इसके बाद जानकारी को वेरिफाई कर उसकी पुष्टि करे |
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 4 अंको वाला एक OTP आ जायेगा, इस OTP को  दर्ज कर आपको लाभार्थी के विवरण की पुष्टि करनी होती है |
  • एक बार जब लाभार्थी सफलतापूर्वक जुड़ जाता है, तो आप आसानी से उसे फंड ट्रांसफर करना शुरू कर सकते है |

पेटीएम एप्प से पैसे कैसे ट्रान्सफर करे