1 बीघा / एकड़ जमीन पर कितना लोन मिलता है ? 1 से 10 बीघा / एकड़ पर मिलने वाला लोन [Chart]

हमारे देश भारत में नपाई के लिए कई इकाइयों को इस्तेमाल किया जाता है | इन इकाइयों को जरूरत के हिसाब से अलग-अलग रखा गया है | वही भूमि की नपाई के लिए बड़ी इकाईओं को इस्तेमाल करते है | भारत एक विशाल देश है, जिसमे अनेक भाषाए बोली जाती है | इसी वजह से सभी राज्यों में भूमि नापने की इकाई भी अलग-अलग होती है | इसी तरह से उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि की नपाई के लिए बीघा इकाई का अधिक इस्तेमाल किया जाता है | बढ़ती महंगाई के चलते आज के समय में सामान्य वर्ग के लोगो का पैसा घरेलु खर्च में ही समाप्त हो जाता है | ऐसे में अगर उसे किसी तरह का अतिरिक्त खर्च जैसे :- घर की मरम्मत, किसी तरह का व्यवसाय, शादी या खेती के लिए बीज खरीदना पड़ जाए तो वह पैसो से असमर्थ होता है |

इन परिस्थितियों में यदि आपके पास जमीन है, तो उस पर लोन ले सकते है | लेकिन बहुत से लोगो को यह नहीं पता होता है, कि उन्हें 1, 2 या 10 बीघा/एकड़ जमीन पर कितना लोन मिल सकता है | ताकि वह सिर्फ अपनी जरूरत के अनुसार ही भूमि पर लोन ले सके | यहाँ पर आपको 1 बीघा / एकड़ जमीन पर कितना लोन मिलता है तथा 1 से 10 बीघा / एकड़ पर मिलने वाला लोन [Chart] कितना मिलेगा की जानकारी दे रहे है |

किसान क्रेडिट कार्ड योजना

1 बीघा / एकड़ जमीन पर कितना लोन मिलता है (1 Bigha / Acre Land Loan)

1 बीघा / एकड़ जमीन पर आप कितना लोन ले सकते है, या कितना लोन मिलेगा | इसके लिए सरकार के कई नियम व् शर्ते है | इन शर्तो की पूर्ती को देखते हुए ही सरकार द्वारा भूमि की दर को फिक्स किया जाता है | एक बीघा भूमि पर मिलने वाले लोन की पूरी जानकारी इस प्रकार है:-

  • एक बीघा भूमि पर मिलने वाले लोन की कीमत भूमि की लोकेशन के अनुसार तय की जाती है | यदि जमीन सड़क किनारे है, तो अधिक लोन मिल जाएगा, और अगर लोकेशन गांव के किनारे या अंदर है, तो कम लोन मिलेगा |
  • 1 बीघा भूमि पर मिलने वाले लोन की राशि उस भूमि की असली कीमत के अनुसार तय की जाती है, जैसे अगर जमीन का वर्तमान मूल्य 30 लाख रूपए है, तो सरकार द्वारा उस जमीन पर आपको 60 से 70% ही लोन मिलेगा | मतलब 30 लाख की कीमत वाली भूमि पर 18 से 21 लाख तक लोन मिलेगा | इस हिसाब से यदि आप 10 बीघा या एकड़ के लिए लोन लेना चाहते है, तो एक बीघा लोन की कीमत जानकर उसका गुणांक निकाल सकते है |
  • सरकार ज्यादातर इन्ही बिन्दुओ को ध्यान में रखते हुए लोन देती है, तो ऐसे में अगर आप ज्यादा से ज्यादा लोन लेना चाहते है, तो आपके भूमि की लोकेशन और दर दोनों ही अच्छी हो तभी आप अधिक लोन प्राप्त कर सकेंगे |

भारत के राज्यों में बीघे की नाप (Indian States Bigha Size)

भारत के सभी राज्यों में अलग-अलग नाप वाला बीघा होता है, यहाँ पर आपको किस राज्य में कितने स्क्वायर फ़ीट का एक बीघा होता है, की जानकारी दी जा रही है |

क्रं. सं.राज्य (State)बीघा वर्ग (Square) फ़ीट में
1.असम14,400 वर्ग फ़ीट
2.गुजरात17,427 वर्ग फ़ीट
3.बिहार27,220 वर्ग फ़ीट
4.हरियाणा27,225 वर्ग फ़ीट
5.झारखण्ड27,211 वर्ग फ़ीट
6.हिमाचल प्रदेश  8,712 वर्ग फ़ीट
7.पंजाब  9,070 वर्ग फ़ीट
8.राजस्थान  1 पक्का बीघा = 27,225 वर्ग फ़ीट
1 कच्चा बीघा = 17,424 वर्ग फ़ीट
9.मध्य प्रदेश12,000 वर्ग फ़ीट
10.उत्तराखंड6,804 वर्ग फ़ीट
11.पश्चिम बंगाल14,348 वर्ग फ़ीट
12.उत्तरप्रदेश27,000 वर्ग फ़ीट

एक बीघा से एकड़ (Acres To Bigha)

यहाँ पर आपको एक बीघा में कितने एकड़ होते है, या 1 से 10 एकड़ में कितने बीघा होगा या कितना वर्ग फ़ीट होता है, की जानकारी दे रहे है|

एकड़ (Acre)बीघा (Bigha)वर्ग फ़ीट (Square Feet)
1.1.643,200 वर्ग फ़ीट
2.3.286,400 वर्ग फ़ीट
3.4.81,29,600 वर्ग फ़ीट
4.6.41,72,800 वर्ग फ़ीट
5.8.02,16,000 वर्ग फ़ीट
6.9.62,59,200 वर्ग फ़ीट
7.11.23,02,400 वर्ग फ़ीट
8.12.83,45,600 वर्ग फ़ीट
9.14.43,88,800 वर्ग फ़ीट
10.164,32,000 वर्ग फ़ीट

जमीन पर लोन लेने के लिए डाक्यूमेंट्स (Documents for taking loan against land)

मकान की रजिस्ट्री या जमीन पर लोन कैसे ले 

एक एकड़ भूमि पर मिलने वाला लोन (One Acre Land Loan)

यदि आप एक एकड़ भूमि पर लोन लेने की सोच रहे है, तो आप दो तरीके अपना सकते है | पहला आप बैंक से अपनी भूमि पर लोन प्राप्त कर ले, या आप किसान क्रेडिट कार्ड बनवा ले | किसान क्रेडिट सरकार द्वारा चलाई गयी योजना है, जिसमे किसान को कम ब्याज पर लोन दे दिया जाता है, तथा लोन की राशि भी अधिक रहती है | इसके अलावा अगर आपने पुराने लोन को समय पर चुका दिया है, तो आपको नया लोन भी मिल जाता है | किसान क्रेडटी कार्ड से आपको 7% ब्याज पर 3 लाख का लोन मिल जाएगा | इसमें लोन के लिए आवेदन करने पर उन्ही दस्तावेजों की जरूरत होती है, जिन्हे बताया गया है|

बीघा जमीन लोन के लिए आवेदन कैसे करे (Bigha Land Loan Apply)

  • यदि आपके पास 1, 2 या 10 बीघा जमीन है, और आप उस पर लोन लेना चाहते है, तो उसके लिए आपको उस बैंक जाना होता है, जिससे आप लोन लेना चाहते है |
  • बैंक जाकर कर्मचारी से संपर्क करे और अपनी भूमि पर लोन लेने की जानकारी दे |
  • बैंक कर्मचारी आपके भूमि के डॉक्यूमेंट मांगेगा और भूमि की लोकेशन देखने बाद उस भूमि पर मिलने वाली लोन राशि को बताएगा |
  • यदि आप लोन राशि से संतुष्ट है, तो लोन आवेदन के लिए फॉर्म प्राप्त कर ले |
  • आप जितनी भूमि 1, 2 या 10 बीघे के लिए लोन लेना चाहते है, उसका हिसाब लगा ले, और अपनी जरूरत के अनुसार भूमि पर लोन के लिए आवेदन करे |
  • इसके बाद उसमे लोन से जुड़ी जानकारियों को भरे और भूमि से जुड़े दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करे |
  • फॉर्म को बैंक में जमा करे, बैंक अधिकारी आपके फॉर्म और दस्तावेजों का सत्यापन करेगा, जिसमे कुछ दिन लग सकते है|
  • यदि आप लोन की सभी शर्तो पर खरे उतारते है, तो आपकी लोन राशि खाते में भेज दी जाती है |

किसान विकास पत्र