Indian Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 | Indian Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules in Hindi

इंडियन बैंक पब्लिक सेक्टर वाला एक भारतीय बैंक है, जो देश का चौथा बड़ा बैंक भी है| इस बैंक की सबसे ज्यादा शाखाएं ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल जाती है| इंडियन बैंक ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, उनके लिए विविध लाभों के साथ कई तरह के बचत खातों की सुविधा प्रदान कर रहा है| इन बचत खातों के माध्यम से इंडियन बैंक ग्राहकों को आकर्षक ब्याज दर के साथ ही अन्य सुविधाएं भी प्रदान करती है| लेकिन इस तरह की सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने बचत खाते में कुछ मिनिमम बैलेंस भी बनाएं रखना होता है|

यदि कोई व्यक्ति इंडियन बैंक द्वारा निर्धारित मिनिमम राशि को अपने खाते में नहीं रखता है, तो उसके खाते से पेनल्टी शुल्क भी काटा जा सकता है| यह शुल्क अलग-अलग क्षेत्र के अनुसार भिन्न हो सकता है| अगर आपका भी बचत खाता इंडियन बैंक में है, और आप भी खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर लगने वाले शुल्क के बारे जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको Indian Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Indian Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules) के बारे बताया जा रहा है|

सिबिल स्कोर क्या होता है

Indian Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Indian Bank Savings Account Minimum Balance)

अगर आपने अपना बचत खाता इंडियन बैंक में खुलवाया हुआ है, तो आपको अपने बचत खाते में मिनिमम बैलेंस 500 -1000 रूपए तक रखना होता है| यह ब्रांच क्षेत्र पर निर्भर करता है, कि आपको अपने खाते में कितनी राशि रखनी है| यदि आपने इंडियन बैंक की मेट्रो-शहर या शहरी क्षेत्र में स्थित शाखा में खाता खुलवाया है, तो आपको 1,000 रूपए से लेकर 2,000 रूपए तक मिनिमम बैलेंस को अपने खाते में मैंटेन करना होगा|

इसके अलावा अगर आप किसी अर्ध-शहरी या ग्रामीण इलाके में स्थिति इंडियन बैंक की शाखा में अपना खाता खुलवाते है, तो आपको 500 रूपए से लेकर 1000 रूपए तक मिनिमम बैलेंस अपने खाते में रखना होगा|

आधार कार्ड से लोन कैसे ले

इंडियन बैंक बचत खाता व न्यूनतम बैलेंस नियम (Indian Bank Savings Account and Minimum Balance Rules)

बचत खाते का प्रकारमिनिमम बैलेंस
बचत बैंक खाता500 रुपये (गैर चेक खाते के लिए) 1,000 रूपए (चेक बुक के साथ)
आईबी कॉर्प एस.बीशून्य
मूल बचत बैंक जमा खाताशून्य
आईबी स्मार्ट किड100 रूपए (बिना चेक बुक के) 250 रूपए (चेक बुक के साथ)
स्वीप सुविधा के साथ एसबी प्लेटिनम25,000 रूपए
आईबी सम्मानशून्य
महिलाओं के लिए आईबी महिला शक्ति1,000 रुपये
आईबी किशोरशून्य
आईबी जनरल एक्स1,000 रुपये
आईबी सलामशून्य
पेंशनरों के लिए बचत बैंक खाताशून्य
आईबी डिजीबैंक से संपर्क करें
छोटा खाताशून्य
सरकारी छात्रवृत्ति हेतु छात्रों के लिए एसबी और डीबीटी के लिए एसबी खाताशून्य
केंद्र/ राज्य सरकार/ कांसुलर कार्यालयों और आईएनडी पीएफएमएस के लिए एसबी खाताशून्य
एमएसीटी एस.बी. खातालागू नहीं

क्रेडिट कार्ड क्या होता है

इंडियन बैंक में बचत खाते के लिए न्यूनतम शेष राशि क्या है?

इंडियन बैंक में बचत खाते के लिए न्यूनतम शेष राशि चेक बुक के साथ 1000 रूपए और बिना चेक बुक के 500 रूपए है|

क्या इंडियन बैंक में ATM से निकासी करने पर शुल्क लगता है?

नहीं, इंडियन बैंक ATM से निकासी करने पर कोई शुल्क नहीं लेता है|

इंडियन बैंक में न्यूनतम कितने रूपए से खाता खुलवा सकते है?

इंडियन बैंक में न्यूनतम 500 रूपए से खाता खुलवाया जा सकता है|

डिमांड ड्राफ्ट या डीडी (DD) क्या होता है