mPokket App क्या है ? mPokket से लोन कैसे ले – mPokket Customer Care Number

यदि आप एक स्टूडेंट है, और स्टूडेंट लाइफ में आपको अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ती है, तो mpocket App की सहायता से आप लोन प्राप्त कर शॉपिंग, एजुकेशन की फीस जैसे जरूरी कार्यो को पूरा कर सकते है | यह एप आपको कुछ ही मिनटों में लोन दे देता है, जो तुरंत ही आपके खाते में क्रेडिट हो जाता है |

सामान्य तौर पर आपको इंटरनेट पर कई एप मिल जाते है, जो लोन की सुविधा देते है, पर mpocket App एक ऐसा एप है, जो आपको सच में इंस्टेंट लोन की सुविधा देता है,किन्तु बहुत कम ही लोगो को mpocket App के बारे में जानकारी होती है | इस लेख के जरिये आपको mPokket App क्या है, और mPokket से लोन कैसे ले तथा mPokket Customer Care Number क्या है, इसके बारे में बता रहे है |

ईएमआई पर मोबाइल कैसे खरीदें

mPokket App क्या है (mPokket App)

mPokket App एक ऐसा मोबाइल लोन एप्लीकेशन है | जिसके माध्यम से इंस्टेंट स्टूडेंट लोन और वेतनभोगी लोन प्राप्त किया जा सकता है | इस एप्लीकेशन की सहायता से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राए तथा नौकरी करने वाले व्यक्ति सरलता से स्टूडेंट लोन और सैलरी लोन ले सकते है | इस एप के जरिये बहुत ही कम डाक्यूमेंट्स लगाकर 100% ऑनलाइन प्रोसेस के जरिये पर्सनल लोन प्राप्त किया जा सकता है | इसे आरबीआई (RBI) से मान्यता प्राप्त है, जो एनबीएफसी (NBFC) रजिस्टर्ड कंपनी है,जिस वजह से यह एक भरोसमंद एप्लीकेशन है | इसमें धोखा और फ्रॉड की चिंता किए बगैर लोन के लिए आवेदन कर इंस्टेंट स्टूडेंट और सैलरी लोन प्राप्त कर सकते है |

एनबीएफसी कंपनी ने 7 दिसंबर 2016 में एम पॉकेट एप को Google Play Store पर जारी किया था,जिसे अब तक 50 लाख से अधिक लोगो द्वारा डाउनलोड किया जा चुका है | इस एप्लिकेशन के माध्यम से बहुत ही कम प्रक्रिया में लोन मिल जाता है, तथा ब्याज भी कम लगता है |

एमपोकेट लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज (mPokket Loan Documents Required)

नौकरी करने वाले यक्तियो के लिए

स्टूडेंट के लिए

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • बिजली बिल |
  • रेंट एग्रीमेंट |
  • कॉलेज आईडी, मार्कशीट, प्रवेश पत्र |

एम पॉकेट लोन के लिए पात्रता (mPokket Loan Eligibility)

  • आवेदक भारत का नागरिक हो |
  • आवेदक वयस्क (18 वर्ष या उससे अधिक) होना चाहिए |
  • स्टूडेंट आवेदक के लिए कॉलेज आईडी |
  • नौकरी करने वाले व्यक्ति की मासिक आय 9 हज़ार होनी चाहिए, तथा आय बैंक खाते या चेक के माध्यम से प्राप्त होनी चाहिए |

एम पॉकेट लोन की ब्याज दर (mPokket Loan Interest Rate)

किसी भी तरह के लोन में ब्याज दर और समय सीमा बहुत अधिक महत्त्व रखती है, क्योकि ब्याज दर और प्रोसेसिंग शुल्क के आधार पर ही हमे यह पता चलता है, कि लिया जाने वाला लोन सस्ता है, या महंगा | जिस लोन पर अधिक ब्याज दर लगती है, वह महंगा लोन होता है, क्योकि इसमें मूलधन के साथ-साथ अधिक ब्याज का भी भुगतान करना पड़ता है | mPokket द्वारा मिलने वाले लोन पर 2 से 6 फीसदी मासिक ब्याज दर लगती है, तथा अधिकतम एपीआर 120% तक हो सकता है | किसी व्यक्ति को मिलने वाले लोन पर कितना ब्याज या एपीआर लगेगा | यह उसके इनकम, क्रेडिट हिस्ट्री और सिबिल स्कोर पर निर्भर करता है |

एम पॉकेट लोन की सीमा व चुकाने का समय (mPokket Loan Limit & Repayment Time)

एम पॉकेट लोन लेने से पहले यह जरूर जान ले कि हम mpokket से कितना लोन ले सकते है | इस एप्लीकेशन द्वारा हमें जो स्टूडेंट या सैलरी लोन प्राप्त होता है, उससे हम अपनी मासिक जरूरतों में आने वाले खर्च को आसानी से पूरा कर सकते है | mPokket App हमें 500 से 30 हज़ार रूपए तक का इंस्टेंट लोन/ स्टूडेंट लोन और सैलरी लोन प्रदान करता है | जिसे चुकाने के लिए हमें 61 से 120 दिन का समय मिल जाता है | हम लोन चुकाने के लिए जितना अधिक समय लेते है, हमे उतना ज्यादा ब्याज देना पड़ता है |

एम पॉकेट लोन फीस और चार्ज (mPokket Loan Fees & Charges)

mPokket App के माध्यम से लोन लेने पर आपको 34 रूपए से लेकर 203 रूपए तक प्रोसेसिंग शुल्क देना होता है | जिसमे भारत सरकार द्वारा 18% GST लगाई जाती है | इसके अलावा एप्लीकेशन पर अन्य किसी तरह का छिपा हुआ शुल्क नहीं लगता है | यदि आप समय से पहले ऋण का भुगतान कर देते है, फिर भी आपको फोरक्लोज़र शुल्क नहीं देना होता है |

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) से लोन कैसे लें ?

mPokket से लोन कैसे ले (mPokket Loan)

  • सबसे पहले आप Google Play Store पर जाकर mPokket App को डाउनलोड कर इनस्टॉल कर ले |
  • इसके बाद एप को Open करे, आपके सामने Get Started का विकल्प दिखेगा, जिस पर क्लिक कर आगे बढ़े |
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा |
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जाता है, जिसे दर्ज कर आगे बढ़े |
  • अब आपको इसमें टर्म्स एंड कंडीशन के आप्शन को ALLOW पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आपको sign up का विकल्प दिखेगा, इसमें आप अपनी फेसबुक आईडी से भी mpokket app में sign up कर सकते है |
  • इसके लिए आप sign up with Facebook के लिंक पर क्लिक करे |
  • अब आपको फेसबुक आईडी और पासवर्ड डालना होता है |
  • इसके बाद आपको फुल नाम और ई-मेल आईडी दिखाई देगी, यहाँ पर आपको पासवर्ड दर्ज करना होता है, आप अपने पासवर्ड को स्ट्रांग बनाने के लिए सिंबल, अल्फाबेट और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल कर सकते है, Confirm Password पर दोबारा पासवर्ड दर्ज करे और साइन उप के लिंक पर क्लिक करे |
  • आपके सामने एक पेज आ जायेगा, इसमें आपको you are currently में self employed, employed full time, student के विकल्प दिखाई देंगे |
  • इसमें आपको स्टूडेंट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • आप mpokket app के Home Page पर पहुंच जायेंगे |
  • यहाँ पर आप Apply for Limit Increase के विकल्प पर क्लिक कर Borrow Limit को बढ़ा ले |
  • इसके बाद आप कुछ जानकारियों को भरकर अपनी प्रोफाइल को कम्पलीट कर ले |
  • इसके बाद आप जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करे |
  • इसके बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए एक सेल्फी और सेल्फी वीडियो को रिकॉर्ड कर यह बताना होता है, कि आप इस एप से लोन ले रहे है |
  • यदि आप एक विद्यार्थी है, तो आपको अपनी मार्कशीट या स्टूडेंट आईडी कार्ड उपलोड करनी होती है |
  • Borrow Limit को 500 रूपए से 20,000 रूपए तक बढ़ाया जा सकता है, Borrow limit के आधार पर ही आप लोन ले सकते है |
  • इसके बाद आप जितना लोन लेना चाहते है, तथा लोन चुकाने के लिए जितना समय चाहते है, उसे चुने |
  • यदि आप ऋण चुकाने के लिए अधिक समय लेना चाहते है, तो आपको ब्याज भी अधिक देना पड़ेगा |
  • इसके बाद आप Bank Account के विकल्प को चुनकर अपने खाते की जानकारी को भरे और Confirm कर दे |
  • लोन आवेदन स्वीकार होने पर mPokket App द्वारा आपके खाते में पैसे भेज दिए जाते है |

mPokket Customer Care Number

  • mPokket Helpline :- 033 6645 2400 (Monday to Saturday 10 AM To 7 PM)
  • Email :- support@mpokket.com
  • mPokket Loan Website :- www.mpokket.in

यूपीआई (UPI) क्या होता है ?