SBI Yono App Registration कैसे करे | SBI Yono App Activation Process in Hindi

घर से बैठे ऑनलाइन बैंकिंग करने के लिए SBI Bank ने अपना एक नया ऐप जारी किया है जिसका नाम है Yono SBI। इस ऐप की मदद से आप बिना बैंक गए हुए घर बैठे आसानी से बैंक के सारे काम कर सकते हैं।

भारत में ऐसे कई लोग हैं जिनका खाता SBI Bank में खुला हुआ है पर वह लोग Yono SBI ऐप को यूज करना नहीं जानते हैं। आज का या आर्टिकल उन्हीं लोगों के लिए है और इसमें हम बताएंगे कि आप Yono SBI के लिए रजिस्टर कैसे कर सकते हैं।

Yono SBI के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे ?

एसबीआई योनो एप्प के लिए आप 3 तरीकों से रजिस्टर कर सकते हैं।

  • Internet Banking के माध्यम से |
  • ATM Card के माध्यम से |
  • Account Details के माध्यम से |

निम्नलिखित 3 तरीकों के माध्यम से आप Yono SBI के लिए रजिस्टर कर सकते हैं और बिना कहीं जाए बैंक के सारे काम अपने ही घर से कर सकते हैं |

Open SBI Account Online 

Internet Banking के माध्यम से Yono SBI के लिए रजिस्टर कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Yono SBI ऐप ओपन कर लेना है।
  • उसके बाद आपको Existing Customer पर टैप करना है।
  • उसके बाद आप अपना User Id और Password डाल लें।
  • User Id और Password डालने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपसे Terms & Condition को Agree करने के लिए पूछा जाएगा। उसे Agree कर के आगे बढ़ें।
  • उसके बाद आपको 6 अंकों का MPIN डालकर कंफर्म करना होगा। यह MPIN ना डालें जो कि आपको हमेशा याद रहे क्योंकि अगर आप इसे भूल जाते हैं तो यह आपके लिए आगे जा कर बहुत ही मुश्किल खड़ी कर सकता है।
  • आपका SBI Bank अकाउंट जिस मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड है उस मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा। उस OTP को डालकर ऐप में आगे बढ़े।
  • Next पर क्लिक करने के बाद आपको अपने स्क्रीन पर Congratulations का मैसेज दिखेगा।
  • उसके बाद Ok पर क्लिक करे।
  • अब आप Internet Banking के माध्यम से Yono SBI में रजिस्टर हो चुके हैं।

ATM Card के माध्यम से Yono SBI के लिए रजिस्टर कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको Yono SBI ऐप ओपन करना है।
  • उसके बाद आपको Existing Customer पर टैप करना है।
  • उसके बाद आपसे आपका Account Details पूछा जाएगा जहां पर आपको अपना Name, DOB और Mobile Number डालना हैं।
  • SBI बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा। उस OTP को डालकर Next पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर आप अपना IFSC कोड और अपना नाम देख पाएंगे। उसके नीचे आपको तीन ऑप्शन दिखाई देगा:
  • View
  • Limited
  • Full
  • आप Full पर क्लिक करें।
  • अगले पेज में अपने ATM के लास्ट के 6 अंक को खाली स्थान पर भरें।
  • अब आपको अपने लिए एक Username और Password बनाना होगा।
  • Username और Password बनने के बाद कंफर्म पर क्लिक करें और आपका Yono SBI अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।
  • अब आपको 6 अंकों का MPIN बनाना होगा जिसे बनाने के लिए आपको Set MPIN पर क्लिक करना होगा।
  • अब Terms & Conditions को Agree करे।
  • अगले स्टेप में आपको अपना 6 अंको का MPIN डालना होगा जो आपने बनाया है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर फिर से एक OTP जाएगा जिसे आपको डालना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर Successfully Registered लिखा दिखेगा।
  • अब आपको अपने Yono SBI ऐप में Login, Balance और Quick Pay जैसे कई ऑप्शन दिखने लगेंगे। आप अपना Username और Password डालकर किसी भी सेवा का उपयोग कर सकते हैं।

Account Details के माध्यम से Yono SBI के लिए रजिस्टर कैसे करें?

  • अपने Yono SBI ऐप को ओपन कर ले।
  • ऐप ओपन करने के बाद Existing Customer पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको Register With Account Details जैसा एक ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अकाउंट डिटेल्स में अपना बैंक का अकाउंट नंबर और डेट ऑफ बर्थ भर लें।
  • Registered Mobile Number पर आपको एक OTP प्राप्त होगा, उस OTP को Next Page में डालें।
  • उसके बाद Full Transaction Rights को चुनें और Continue पर क्लिक करें।
  • अब अपना Username और Password बनाकर खाली स्थान में डालें।
  • Username और Password को दोबारा डालकर Confirm पर क्लिक करें।
  • जैसे ही आप Confirm पर क्लिक करेंगे वैसे ही आपको एक Reference No. मिलेगा।
  • उस Reference No. को कहीं पर लिख ले या स्क्रीनशॉट ले ले।
  • 7 दिन के अंदर SBI Bank जाएं और उस Reference No. के माध्यम से अपना अकाउंट एक्टिवेट करवा ले।
  • जैसे ही बैंक वाले आपका Reference No. एक्टिवेट करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर एक एक्टिवेशन कोड आएगा। उस एक्टिवेशन कोड को जब आप Yono SBI ऐप में डालिएगा तो आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।

Yono SBI यूज करने के क्या फायदे हैं ?

आजकल ऑनलाइन बैंकिंग ऐप्स ने हमें बैंक की भाग दौड़ से मुक्ति दिलाकर हमारे जिंदगी को बहुत ही आसान बना दिया हैं। इसी तरह बैंकिंग ऐप्स के और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं Yono SBI यूज करने से हमें क्या क्या फायदा हो सकता हैं:

  • इस ऐप की मदद से आप अपना SBI अकाउंट ऑनलाइन खोल सकते हैं और अपने अकाउंट की सभी डिटेल्स को घर बैठे चेक कर सकते हैं।
  • SBI Yono में आपको 60 से ज्यादा E-commerce वेबसाइट का सपोर्ट मिलता है जिसकी वजह से आपको अधिक से अधिक E-commerce वेबसाइट में एसबीआई की तरफ से बढ़िया ऑफर देखने को मिलेगा।
  • अगर आपको तुरंत कोई भी तरह का लोन चाहिए होगा तो या ऐप आपको आपके सारे डाक्यूमेंट्स ऑनलाइन ही वेरिफाई करने के बाद लोन के पैसे तुरंत आपके अकाउंट में डाल देगा |
  • अगर एटीएम जाते वक्त आप अपना एटीएम कार्ड घर पर ही भूल जाते हैं तो आप इस ऐप की मदद से कार्डलेस ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं।
  • जब भी कभी आपका एटीएम कार्ड कहीं गुम हो जाता है तो आप इस ऐप की मदद से अपना एटीएम कार्ड तुरंत ब्लॉक कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके अकाउंट में रखे सारे पैसे सुरक्षित रहेंगे और कोई भी अनजान व्यक्ति इन पैसों को निकाल नहीं पाएगा।

Frequently Asked Questions [FAQs]

Yono SBI ऐप को कहां से डाउनलोड किया जा सकता हैं?

आप Play Store या फिर App Store से Yono SBI ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या Yono SBI ऐप सुरक्षित हैं?

हां, Yono SBI ऐप खुद SBI बैंक की तरफ से यूजर्स के लिए बनाया गया हैं और यह बिल्कुल सुरक्षित हैं।

क्या हमारा SBI Yono ऐप कोई भी चला सकता हैं?

हां, Passbook सेक्शन में जा कर आप अपने पासबुक का PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

All Bank Miss Call Balance