भारतीय रिज़र्व बैंक प्रत्येक वर्ष बैंकिंग छुट्टियों के कैलेंडर को तैयार करता है, जिसके अनुसार ही विशिष्ट जगहों पर बैंको में अवकाश होता है| बैंक अवकाश में स्थानीय महत्व को याद रखना जरूरी होता है, क्योकि एक राज्य से दूसरे राज्य में बैंक की छुट्टी अलग-अलग तिथि में हो सकती है| प्रत्येक वर्ष पड़ने वाले बैंक अवकाश इस बात पर निर्भर करते है, कि वह शाखा किस राज्य में स्थित है, क्योकि कुछ बैंकिंग अवकाश केवल राज्यवार होते है, तो कुछ राष्ट्रीय स्तर पर छुट्टियां मिलती है|

आधिकारिक तौर पर 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर ऐसी तिथि है, जिस दिन पूरे देश के बैंको में अवकाश रहता है| इसके अतिरिक्त कुछ भारतीय त्यौहार भी है, जिनकी छुट्टी अधिकांश भागो के बैंक में होती है| अगर आप प्रत्येक माह बैंक में पड़ने वाले अवकाश के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहतें है, तो यहाँ पर आपको बैंक में कितनी छुट्टी होती है (Bank Holiday List 2023 in Hindi) के बारे में बता रहे है|
भारत में Fake Instant Loan Apps की सूची
बैंक अवकाश के प्रकार (Bank Holidays Types)
बैंक अवकाश को सरकारी और राष्ट्रीय दो श्रेणियों में बांटा गया है, इन श्रेणियों के अनुसार ही बैंक अवकाश होते है| भारत में तीन राष्ट्रीय अवकाश शामिल है:-

- गणतंत्र दिवस
- स्वतंत्रता दिवस
- महात्मा गांधी जयंती
राष्ट्रीय अवकाश राजपत्रित अवकाश का दूसरा नाम है| राष्ट्रीय अवकाश वाले दिन सभी वित्तीय संस्थाए व बैंक बंद रहती है| राष्ट्रीय अवकाश में जारी छुट्टियों को दो श्रेणी में बांटा गया है|
- राज्य सरकार के बैंक अवकाश
- केंद्र सरकार के बैंक अवकाश
भारत के विभिन्न राज्यों में घोषित राज्य सरकार द्वारा बैंक अवकाश और केंद्र सरकार द्वारा घोषित बैंक अवकाश एक सामान नहीं हो सकते है, क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा घोषित बैंक अवकाश पूरे देश में मान्य होते है|
फ्री में क्रेडिट कार्ड कैसे पाए [No Annual Fee]
बैंक में कितनी छुट्टी होती है (Bank Holiday List 2023)
अगर आप सोच रहे है, कि वर्ष 2023 में बैंक में कितनी छुट्टियां रहेंगी, तो यहाँ पर आपको 2023 में भारत के सभी बैंको में पड़ने वाली छुट्टियों की सूची प्रदान कर रहे है, जिसके माध्यम से आप यह समझ सकते है, कि किस तिथि को कोन-सी छुट्टी पड़ने वाली है, और किस दिन बैंक में अवकाश रहेगा|
तारीख | दिन | अवकाश का प्रकार |
14 जनवरी 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
26 जनवरी 2023 | गुरुवार | गणतंत्र दिवस |
28 जनवरी 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
11 फरवरी 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
25 फरवरी 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
8 मार्च 2023 | बुधवार | होली |
11 मार्च 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
25 मार्च 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
30 मार्च 2023 | गुरुवार | राम नवमी |
4 अप्रैल 2023 | मंगलवार | महावीर जयंती |
7 अप्रैल 2023 | शुक्रवार | गुड फ्राइडे |
8 अप्रैल 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
14 अप्रैल 2023 | शुक्रवार | डॉ अंबेडकर जयंती |
22 अप्रैल 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
22 अप्रैल 2023 | शनिवार | आईडी-उल-फितर |
1 मई 2023 | सोमवार | मई दिवस /मजदूर दिवस |
5 मई 2023 | शुक्रवार | बुद्ध पूर्णिमा |
13 मई 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
27 मई 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
10 जून 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
24 जून 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
29 जून 2023 | गुरुवार | बकरीद /ईद-उल-जुहा |
8 जुलाई 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
22 जुलाई 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
29 जुलाई 2023 | शनिवार | मुहर्रम |
12 अगस्त 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
15 अगस्त 2023 | मंगलवार | स्वतंत्रता दिवस |
26 अगस्त 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
7 सितंबर 2023 | गुरुवार | जन्माष्टमी (वैष्णव) |
9 सितंबर 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
23 सितंबर 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
28 सितंबर 2023 | गुरुवार | मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद |
2 अक्टूबर 2023 | सोमवार | महात्मा गांधी की जयंती |
14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
24 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | दशहरा |
28 अक्टूबर 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
11 नवंबर 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
25 नवंबर 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
27 नवंबर 2023 | सोमवार | गुरु नानक जयंती |
9 दिसंबर 2023 | शनिवार | दूसरा शनिवार |
23 दिसंबर 2023 | शनिवार | चौथा शनिवार |
25 दिसंबर 2023 | सोमवार | क्रिसमस का दिन |
आरटीजीएस और एनईएफटी अवकाश 2023 (RTGS and NEFT Holiday)
आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) और एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) फंड ट्रांसफर करने के दो तरीके है, जिसकी मदद से लोग एक बैंक से दूसरी बैंक में पैसे ट्रांसफर करते है| भारतीय रिज़र्व बैंक NEFT और RTGS दोनों के रख-रखाव का काम करता है| 14 दिसंबर 2020 से RTGS और NEFT की सेवा 24×7 घंटे के लिए उपलब्ध है| आप बैंक छुट्टी होने पर भी RTGS और NEFT की सेवाओं का उपयोग कर सकते है| यदि कोई व्यक्ति बैंक छुट्टी वाले दिन इन सुविधाओं से धन हस्तांतरित करता है, तो धन उसके खाते में जमा हो जाएगा, किन्तु प्रेषक को रसीद अगले बैंक कार्य दिवस पर मिलेगी|
बैंक अवकाश दूसरे और चौथे शनिवार (Bank Holiday 2nd and 4th Saturday)
अन्य बैंक अवकाश के अतिरिक्त, प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक में अवकाश रहता है| अगर किसी माह पांच शनिवार पड़ते है, तो पांचवे शनिवार को बैंक कार्य दिवस रहेगा| पहले के समय में सभी शनिवार को बैंक में आधे दिन तक काम चलता था, किन्तु अब दूसरे और चौथे शनिवार को पूर्णतया अवकाश रहता है| दूसरे और चौथे शनिवार के दिन बैंक अवकाश की सूची इस प्रकार है :-
तारीख | अवकाश दिन |
14 जनवरी 2023 | दूसरा शनिवार |
28 जनवरी 2023 | चौथा शनिवार |
11 फरवरी 2023 | दूसरा शनिवार |
25 फरवरी 2023 | चौथा शनिवार |
11 मार्च 2023 | दूसरा शनिवार |
25 मार्च 2023 | चौथा शनिवार |
8 अप्रैल 2023 | दूसरा शनिवार |
22 अप्रैल 2023 | चौथा शनिवार |
13 मई 2023 | दूसरा शनिवार |
27 मई 2023 | चौथा शनिवार |
10 जून 2023 | दूसरा शनिवार |
24 जून 2023 | चौथा शनिवार |
8 जुलाई 2023 | दूसरा शनिवार |
22 जुलाई 2023 | चौथा शनिवार |
12 अगस्त 2023 | दूसरा शनिवार |
26 अगस्त 2023 | चौथा शनिवार |
9 सितंबर 2023 | दूसरा शनिवार |
23 सितंबर 2023 | चौथा शनिवार |
14 अक्टूबर 2023 | दूसरा शनिवार |
28 अक्टूबर 2023 | चौथा शनिवार |
11 नवंबर 2023 | दूसरा शनिवार |
25 नवंबर 2023 | चौथा शनिवार |
9 दिसंबर 2023 | दूसरा शनिवार |
23 दिसंबर 2023 | चौथा शनिवार |
बैंक अवकाश का संक्षिप्त विवरण (Bank Holidays Brief Description)
- गणतंत्र दिवस:- गणतंत्र दिवस के दिन पूरे भारत में राजपत्रित अवकाश रहता है, क्योंकि इस दिन भारत देश के संविधान गठन का जश्न मनाया जाता है| इस दिन सभी दफ्तरों की तरह ही बैंक में भी अवकाश रहता है| गणतंत्र दिवस के दिन देश की राजधानी में सेना द्वारा देश के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन होता है, तथा स्कूल व कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है|
- महा शिवरात्रि:- देश के कई हिस्सों में महा शिवरात्रि के दिन भी बैंक अवकाश रहता है| महा शिवरात्रि हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसे भगवान शिव की रात के रूप में मानते है|
- होली:- होली का त्यौहार रंगो का त्यौहार होता है, जो फसल के आगमन का भी प्रतीक है| कुछ राज्यों में होली का त्यौहार 08 मार्च को ही मनाया जाता है|
- उगादी:- उगादी के दिन बैंक में अवकाश रहता है| कर्नाटक, तेलांगना और आंध्र प्रदेश राज्यों में उगादी को नए वर्ष की शुरुआत के रूप में मनाते है| महाराष्ट्र में इसे गुड़ी पड़वा कहते है| भारतीय हिंदुओ के लिए यह एक ऐतिहासिक त्यौहार है|
- अम्बेडकर जयंती:- अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाई जाती है| इस त्यौहार की वजह से कई राज्यों की बैंक में अवकाश रहता है| अंबेडकर जयंती को डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो भारतीय संविधान के निर्माता थे|
- महावीर जयंती :- यह एक जैन त्यौहार है, जिसे महावीर के जन्म के सम्मान में मनाया जाता है, जो अंतिम तीर्थंकर थे| महावीर जयंती 4 अप्रैल को पड़ती है|
- गुड फ्राइडे :- गुड फ्राइडे भी एक त्यौहार है, जिस दिन भारतीय बैंको में अवकाश रहता है| अप्रैल के महीने में इस दिन को कई राज्यों में मनाया जाता है|
- वैसाखी :- वैसाखी का त्यौहार सिख और हिन्दू समुदाय के लोगो द्वारा मनाया जाता है, जो प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने की 13 या 14 तारीख को पड़ती है| सिख लोग इस दिन को नए वर्ष की तरह मनाते है|
- मई दिवस :- मई माह की पहली तारीख को मई दिवस मनाया जाता है| यह अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस होता है, जिसे विदेशी श्रमिक आंदोलन को बढ़ावा देने के लिए जानते है| इस दिन भी बैंक में अवकाश रहता है|
- बकरीद/ईद-उल-अजहा :- बकरीद/ईद-उल-अजहा एक प्रसिद्ध इस्लामिक त्यौहार है, जिसे लगभग देश के सभी राज्यों में मनाया जाता है| बकरीद/ईद-उल-अजहा के मोके पर सभी सरकारी दफ्तरों की तरह बैंक में भी अवकाश रहता है|
- स्वतंत्रता दिवस :- इस दिन का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है| स्वतंत्रता दिवस को यूनाइटेड किंगडम से देश के आज़ाद होने पर जश्न के रूप में मनाया जाता है, जो पूरे भारत में ही एक बैंक अवकाश है|
- जन्माष्टमी :- जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाया जाता है| भारत के ज्यादातर राज्यों में हर साल यह त्यौहार मनाते है|
- गांधी जयंती :- यह एक राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे भारत में महात्मा गांधी जी के जन्मदिन के रूप में मनाते है| इस दिन महात्मा गांधी जी को राष्ट्रपिता के रूप में संबोधित किया जाता है|
- दिवाली :- दिवाली हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है, जिसे नवंबर के महीने में भारत के विभिन्न हिस्सों में मनाते है|
- क्रिसमस डे :- क्रिसमस डे को ईसाई ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है| यह त्यौहार सभी जगह 25 दिसंबर को ही मनाते है, और इस दिन बैंक में पूर्ण अवकाश होता है|
क्या नए वर्ष के दिन देश की सभी बैंको में सार्वजनिक अवकाश रहता है?
नहीं, भारत की सभी बैंको में नए वर्ष के दिन सार्वजनिक अवकाश नहीं रहता है|
क्या राजकीय अवकाश के दिन सभी बैंको में छुट्टी रहती है?
नहीं, राजकीय अवकाश के दिन सभी बैंको में अवकाश को स्वीकारा नहीं जाता है|
भारतीय बैंको में किस-किन दिन अवकाश रहता है?
भारतीय बैंको में राष्ट्रीय अवकाश, राजकीय अवकाश और प्रत्येक माह के दूसरे व् चौथे शनिवार के दिन अवकाश रहता है|
कम पैसों में अच्छा बिजनेस कैसे करें