Bank of Baroda में अकाउंट कैसे खोले ? जरूरी डॉक्यूमेंट, एप्लीकेशन फॉर्म व शुल्क

आज के दौर में बैंक खाता का होना बहुत ही आवश्यक हो गया है | यदि आपका बैंक में खाता है, तो आप अनेक प्रकार के लाभ उठा सकते है | वर्तमान समय में आप अनेक प्रकार के लेन-देन को अपने खाते के माध्यम से घर बैठे ही कर सकते है | इसके अलावा यदि आप किसी कंपनी में कार्य करते है, तो वहां भी आपको बैंक खाते की जरूरत होती है, क्योकि आपका वेतन सीधा आपके बैंक खाते में भेजा जाता है | यदि आपका बैंक खाता है, तो आप ऑनलाइन खरीद के साथ-साथ ऑनलाइन भुगतान को भी आसानी से कर सकते है |

इससे पहले लोगो को बैंक में खाता खुलवाने के लिए बड़ी समस्याए आती थी,किन्तु बढ़ती टेक्नॉलॉजी के चलते आज के समय में बैंक में खाता खोलने की प्रक्रिया भी काफी सरल हो गयी है | यदि आप भी अपना बैंक खाता खुलवाना चाहते है, तो आप किसी भी बैंक जाकर आसानी से अपना खाता खुलवा सकते है | वर्तमान समय में कई बैंक मौजूद है, जहाँ पर आप अपना खाता खुलवा सकते है, लेकिन यहाँ पर आपको बैंक ऑफ़ बरोड़ा (Bank Of Baroda) में खाता कैसे खोले, बैंक ऑफ़ बरोड़ा में खाता खोलने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट क्या होते है, Bank Of Baroda का एप्लीकेशन फॉर्म तथा इसके लिए शुल्क कितना है, इसके बारे बताया गया है |

ICICI Bank में अकाउंट कैसे खोले ?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाता कैसे खोले (Bank of Baroda Account Opening)

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाता खुलवाकर उसकी सेवाओं का लाभ प्राप्त करने से पहले आप यह सुनिश्चित कर ले कि आप किस तरह का खाता खुलवाना चाहते है | बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपनी बैंक में आपको कई तरह के खातों का लाभ देती है, जिसमे आप अपनी आवश्यकता अनुसार खाते को चुनकर उसका लाभ उठा सकते है | इसमें आप बचत खाता, चालू खाता और ऋण खाता के अलावा भी कई खाते खुलवा सकते है | यहाँ पर आपको बचत खाता कैसे खोले के बारे में जानकारी दी जा रही है |

बैंक में खाता खुलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Bank Account Required Documents)

  • आवेदक भारतीय नागरिक हो |
  • आवेदक बालिग होना चाहिए |
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • ई-मेल आई डी (Email ID)
  • मोबाइल नंबर |
  • पासपोर्ट साइज फोटो|

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाता कैसे खुलवाए (How to Open Account in Bank of Baroda)

  • यदि आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाता खुलवाना चाहते है, तो उसके लिए आपको बैंक कि अधिकारी वेबसाइट https://www.bankofbaroda.in/hi-in# पर जाना होता है |
  • इस होम पेज में आपको खाता वाले विकल्प पर क्लिक करना होता है |
  • आप एक नए पेज पर पहुंच जाते है |
  • इस पेज में आपको बचत खाते वाले टैब में ‘बड़ौदा एडवांटेज सेविंग्स अकाउंट’ के लिंक पर क्लिक करना होता है |
  • लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर पहुंच जाते है |
  • अब यूजर को यहाँ ‘आवेदन करे’ विकल्प का चयन करना होगा |
  • आपके सामने खाते का फॉर्म खुल कर आ जाता है |
  • यह फॉर्म चार चरणों में बंटा हुआ होता है |
  • पहले चरण में आपको सामान्य जानकारी जैसे :- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर, ई-मेल एड्रेस आदि को ठीक तरह से भरकर Next के बटन पर क्लिक करना होता है |
  • फॉर्म के दूसरे चरण में आपको पैन कार्ड और आधार कार्ड की जानकारियों को भरना होता है |
  • इसके बाद फार्म के तीसरे चरण में पता और शाखाओ से संबंधित जानकारियों को भरना होता है |
  • फॉर्म के चौथे और आखरी चरण में आपको Personal Details, Nomination & Additional Services को भरना होता है |
  • अब मांगी गई जानकारी को सही – सही भरने के बाद आपको Submit आप्शन का चयन करना होगा |
  • इस तरह से आपका बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाता के लिए आवेदन सफल हो जाता है |

Bandhan Bank में अकाउंट कैसे खोले ? 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाता खुलवाने के लिए फॉर्म कैसे डाउनलोड करे (Bank of Baroda Account Opening Form Download)

  • सर्वप्रथम आपको बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.com पर जाना होता है |
  • इस होम पेज में आपको Accounts के विकल्प पर क्लिक करना होता है |
  • आपके सामने Savings Account और Current Account का विकल्प दिखाई देता है, आप जिस तरह का खाता खुलवाना चाहते है, उसका चुनाव करे |
  • आपके सामने कई तरह के ऑप्शन दिखाई देते है, जिसमे आपको अपने खाते से संबंधित विकल्प पर क्लिक करना होता है |
  • इसके बाद आपको Download Forms के विकल्प पर क्लिक करना होता है |
  • आपका फॉर्म डाउनलोड हो जायेगा, इसके बाद आप फॉर्म का प्रिंटआउट निकल ले |
  • फॉर्म का प्रिंटआउट निकालने के बाद उसे ठीक तरह से भर ले |
  • इसके बाद इस फॉर्म में संबंधित दस्तावेजों की प्रतिलिपि को लगाकर नजदीकी बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा में जमा कर दें |

Bank of Maharashtra में अकाउंट कैसे खोले ?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में खाते के प्रकार (Bank of Baroda Account Types)

बैंक ऑफ़ बड़ौदा अपने ग्राहकों के लिए बचत खाते से संबंधित अनेक प्रकार के बचत खाते की सुविधा प्रदान करता है | जिसमे आप अपने अनेक प्रकार के लेन-देन, और सभी प्रकार की बैंकिंग जरूरतों को बैंक ऑफ़ बड़ौदा में बचत खाते से पूर्ण करते है | बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एटीएम नेटवर्क काफी विस्तृत है, जो सम्पूर्ण भारत और विदेशो में भी आपको सुविधा प्रदान करता है | जिसमे आप BOB की डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर कही से भी और कभी भी अपने खाते से लेन-देन कर सकते है |

प्लेटिनम बचत खाता

इस तरह के खाते में बैंक अपने ग्राहकों को प्लैटिनम चिप का डेबिट कार्ड जारी करता है, जिसमे ग्राहक अपने फण्ड को कही से भी एक्सेस कर सकता है | इसमें आप अधिकतम 1 लाख रूपए तक प्रतिदिन निकासी कर सकता है, तथा 2 लाख रूपए तक की प्रतिदिन खरीददारी कर सकते है | इसके अलावा खाता उपहार शुल्क पर 50% की छूट, तथा 10% की वार्षिक छूट लॉकर पर और मुफ्त SMS/Email अलर्ट की सुविधा प्रदान करता है |

महिला शक्ति बचत खाता

इस तरह का खाता बैंक ऑफ़ बड़ौदा महिलाओ को समर्पित करता है | यदि आप इस तरह के खाते का चुनाव करते है, तो आपको प्रथम वर्ष का निशुल्क प्लेटिनम डेबिट कार्ड प्राप्त होता है | जिसमे आपको 2 लाख का आकस्मिक बीमा, दो पहिया वाहन ऋण पर 0.25% की छूट के साथ – साथ बंधक, ऑटो और व्यक्तिगत ऋण के लिए भी छूट प्राप्त होती है |

सीनियर सिटीजन प्रिविलेज बचत खाता

भारत के निवासी जो 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है, वह इस खाते के लिए पात्र है | इसमें ग्राहक को लॉकर किराये के शुल्क पर 25% की छूट के साथ-साथ प्रथम वर्ष के लिए प्लेटिनम डेबिट कार्ड भी प्रदान किया जाता है |

सुपर बचत खाता

इस तरह के खाते में ग्राहक को निशुल्क डेबिट कार्ड के साथ निशुल्क असीमित चेक बुक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है | यह खाता मेट्रो और शहरी केन्द्रो पर उपलब्ध है, इसे उच्च उत्पाद शुल्क वाले ग्राहकों के लिए जारी किया गया है |

वेतन क्लासिक

इस तरह का खाता उन ग्राहकों के लिए है, जिनका मासिक वेतन 10 हजार से 15 हजार रूपए के मध्य होता है | इसमें ग्राहक को प्रतिवर्ष निशुल्क 50 पेज वाला चेक दिया जाता है, इसके अतिरिक्त चेक के लिए 5 रूपए प्रति पेज के हिसाब से शुल्क लिया जाता है | इसके आप एटीएम से मुफ्त असीमित लेन-देन कर सकते है |

शताब्दी बचत खाता

यह एक बेहतर बचत खाता है, जिसमे ग्राहक को कई मूल्य वर्धित सेवाय दी जाती है | यह एक ऑटो स्वीप सुविधा वाला खाता है, जिसमे निर्धारित राशि से अधिक निकासी होने पर धन को सावधि जमा में स्थानांतरित कर दिया जाता है |

लाभ बचत खाता

यह सभी प्रकार के निवेशकों के लिए लाभ खाता है | इस तरह के खाते को आसानी से संचालित किया जाता है, तथा नियम और शर्तो को भी शुद्ध रखा जाता है, जिससे एक ग्राहक इसे आसानी से समझ सके | इस तरह के खाते में शून्य शेष राशि रखी जा सकती है |

बुनियादी बचत खाता

इसमें ग्राहकों को शून्य बैलेंस के साथ खाता खोलने की सुविधा प्रदान की जाती है | इसके अलावा आप डेबिट कार्ड, इंटरनेट और 50 मुफ्त चेक सेवाओं का लाभ उठा सकते है | इसमें ग्राहकों की जमा राशि पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं होता है |

चैंपियन खाता

यह खाता 0 से 18 वर्ष से मध्य वाले बच्चो के लिए होता है| इस खाते में किसी तरह की न्यूनतम राशि की जरूरत नहीं होती है| इसमें 10 वर्ष की आयु के पश्चात् इंटरनेट और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है|

एसबी स्वयं सहायता समूह खाता

इस तरह का खाता स्वयं समूहों के लिए होता है, जो दो तरह से उपलब्ध है, पहला सामान्य और दूसरा महिला सशक्तिकरण| इसमें न्यूनतम राशि के तोर पर 1000 रूपए बनाये रखने होते है, तथा एक वर्ष में अधिकतम 30 चेक उपलब्ध कराई जाती है|

तुरंत लोन कैसे प्राप्त करें

बैंक ऑफ़ बड़ौदा बैंक में कितने रूपए के साथ खाता खुलवा सकते है?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा बैंक में सरकारी बचत खाता 1,000 रूपए के साथ खुलवा सकते है|

बैंक ऑफ़ बड़ौदा बैंक में ऑनलाइन अकाउंट खुलवाने के लिए क्या करना पड़ता है?

अगर आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ऑनलाइन अकाउंट खुलवाते है, तो अकाउंट खुलवाने के लिए आपको Video KYC करनी होगी, जिसके लिए आपको अपने पास पैन कार्ड व आधार कार्ड रखना होगा, ताकि आसानी से खाता खुलवाने की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकें|

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में न्यूनतम राशि कितनी होनी चाहिए?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में शहरी ग्राहकों के लिए न्यूनतम शेष राशि को 1,000 रूपए से बढ़ाकर 2 हज़ार रूपए कर दिया गया है| अर्ध शहरी शाखाओं में यह राशि 500 रूपए से बढ़ाकर 1 हज़ार रूपए कर दी गई है| वही ग्रामीण इलाकों के लिये न्यूनतम शेष राशि शून्य है, जिसमे कोई बदलाव नहीं किया गया है|

बैंक ऑफ़ बड़ौदा बचत खाते में पड़ी राशि पर कितना ब्याज देता है?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा बचत खाते में पड़ी 1 लाख रूपए की राशि पर 3.25% की दर से वार्षिक ब्याज देता है, और यदि जमा राशि 1 लाख रूपए से अधिक है, तो 3% की दर से वार्षिक ब्याज मिलेगा|

क्या बैंक ऑफ़ बड़ौदा सरकारी बैंक है?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा भारत की एक सार्वजनिक क्षेत्र वाली बैंक है|

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की खाता संख्या कितने अंक की होती है?

बैंक की खाता संख्या ग्राहक और बैंक से जुड़ी हुई होती है| यह एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है, जो रोजाना बड़े पैमाने पर ट्रांजेक्शन करता है, इसलिए इतनी मात्रा में सही और सफल ट्रांजेक्शन होने के लिए 14 अंक का अकाउंट नंबर होना बहुत महत्वपूर्ण है|

बैंक ऑफ़ बड़ौदा के चालू खाते में न्यूनतम कितना बैलेंस होना चाहिए?

बड़ौदा प्रीमियम चालू खाते की न्यूनतम जमा शेष राशि 600 रूपए + GST है|

Axis Bank में अकाउंट कैसे खोले ?