महिलाओं के लिए लोन योजना 2024 | महिलाओं के लिए बिज़नेस लोन – पात्रता, ब्याज़ दर [महिला लोन स्कीम]

देश की महिलाओ को आगे बढ़ाने और उनके विकास के लिए भारत सरकार कई तरह की योजनाओ का आरम्भ करती रहती है | सरकार देश की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला रोजगार देने जा रही है, ताकि सभी महिलाए दूसरो पर निर्भर न होकर आत्मनिर्भर बन सके| किसी भी तरह की जरूरत को बिना रूपए के पूरा नहीं किया जा सकता है | इसलिए किसी न किसी तरह के कार्य को करना जरूरी होता है, चाहे वो पुरुष हो या महिला | महिलाओ को उनके मनमुताबिक काम मिल पाना काफी मुश्किल होता है |

ऐसे में वह स्वयं का छोटा व बड़ा व्यवसाय आरम्भ कर पैसे कमा सकती है, लेकिन व्यवसाय को आरम्भ करने के लिए पैसो की जरूरत होती है | अभी कुछ समय पहले ही भारत में  स्टार्टअप इण्डिया का आरम्भ हुआ है, जिसमे सरकार देश की महिलाओ को नए उधमों के क्षेत्र से जोड़ना चाहती है | शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों की महिलाए अपनी पहचान बनाने के लिए आगे आ रही है | इसलिए सरकार ने भी महिलाओ के लिए कई तरह की महिला ऋण योजनाए चलाई है |

जिसके माध्यम से किसी भी क्षेत्र की महिला योजना के माध्यम से लोन प्राप्त कर अपने व्यवसाय को आरम्भ कर सकेंगी | यदि आप भी इन योजनाओ के बारे में जानना चाहते है, तो इस लेख में आपको महिलाओं के लिए लोन योजना 2024 तथा महिलाओं के लिए बिज़नेस लोन – पात्रता, ब्याज़ दर [महिला लोन स्कीम] की जानकारी दी जा रही है |

Emergency Loan Kaise Le

महिलाओं के लिए लोन योजना 2024 (Women Loan Scheme)

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण की और अधिक जोर दे रहे है, और यह महिला सशक्तिकरण तभी संभव हो पाएगा, जब महिलाए रोजगार और स्वरोजगार में अधिक भागीदारी होंगी | केंद्र सरकार ने कई सारी महिला रोज़गार योजनाओ का आरम्भ किया है, ताकि वह आर्थिक रूप से सक्षम हो सके | इसमें से ही एक पीएम मुद्रा लोन योजना है|

इस योजना के अंतर्गत यदि 4 लोगो को बिज़नेस लोन दिया गया है, तो उनमे से 3 महिलाए शामिल होंगी | ऐसी ही कई योजनाए है, जो महिलाओ को सशक्त बनाने का काम कर रही है | यहाँ पर आपको ऐसी ही 8 महिला योजनाओ के बारे में बताया जा रहा है |

महिला लोन योजनाए (Mahila Loan Schemes)

  • पीएम मुद्रा योजना |
  • देना शक्ति योजना |
  • अन्नपूर्णा योजना |
  • भारतीय महिला बैंक बिज़नेस लोन योजना |
  • सेंट कल्याणी योजना |
  • ओरएंट महिला विकास योजना |
  • महिला उद्यम निधि योजना |
  • महिला उद्यमियों के लिए स्त्री शक्ति पैकेज योजना |

पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Scheme)

इस योजना को छोटे व्यवसाय आरम्भ करने के लिए शुरू किया गया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आरम्भ की गयी मुद्रा योजना के तहत आप अपना व्यवसाय आरम्भ करने के लिए देश के किसी भी बैंक से लोन ले सकते है | इस योजना में विशेषकर महिला रोज़गार जैसे :- ट्यूशन सेंटर, ब्यूटी पार्लर या सिलाई के काम को करने के लिए लोन लिया जा सकता है |

  • इस योजना में आपको 50 हज़ार से लेकर लाखो रूपए तक लोन मिल जाता है |
  • इसमें आपको 10 लाख रूपए तक लोन लेने के लिए किसी गारंटर की आवश्यकता नहीं होती है |

इस योजना में आप तीन श्रेणी में लोन पा सकते है|

  • शिशु ऋण (Baby Loan)
  • किशोर ऋण (Juvenile Loan)
  • तरूण ऋण (Tarun Loan)

देना शक्ति योजना (Dena Shakti Yojana)

इस योजना का लाभ केवल देना बैंक द्वारा ही प्राप्त किया जा सकता है | इस योजना के नाम से ही पता चल जाता है, कि यह देना बैंक के अंतर्गत चलाई जाने वाली योजना है | देना शक्ति योजना के मुख्य तथ्य :-

  • इसमें आप थोक या फिर छोटी दुकान की स्थापना के लिए लोन ले सकते है |
  • इस योजना के माध्यम से आप 20 लाख रूपए तक का लोन ले सकते है |
  • इसमें आपको ब्याज दर पर 0.25% तक छूट भी मिल सकती है |
  • आप 50 हज़ार रूपए तक लोन लेने के लिए भी आवेदन कर सकते है |

पैन कार्ड से लोन कैसे ले

अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme)

इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार फ़ूड कैटरिंग का व्यवसाए करने वाली महिलाओ को 50 हज़ार तक का लोन प्रदान करती है | आप ऋण राशि प्राप्त कर अपने व्यवसाए से जुड़ी नई चीजे जैसे :- कटलरी, फ्रिज, बर्तन, गैस कनेक्शन, बर्तन रखने का स्टैण्ड, टिफिन बॉक्स, मेज, मिक्सर कम ग्रांइडर और वाटर फिल्टर की खरीददारी कर सकते है | इन सभी चीजों का उपयोग खाना बनाने में करते है | महिला अन्नपूर्णा योजना से लोन लेने की विशेषताए :-

  • इस योजना से लोन प्राप्त करने के लिए एक गारंटर लगता है |
  • इसके अलावा व्यवसाय से जुड़ी संपत्ति को भी बैंक के पास गिरवी रखना होता है |
  • लोन से मिला पैसा आपको 36 EMI यानि 36 महीनो में चुकाना होता है |
  • लोन की ब्याज दर बैंक और मार्केट रेट पर निर्भर होती है |
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको भारतीय महिला बैंक या स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में आवेदन करना होता है |

भारतीय महिला बैंक बिजनेस लोन योजना (Bhartiya Mahila Bank Business Loan Scheme)

इस योजना को भारतीय बैंक द्वारा आरम्भ किया गया था, जो वर्ष 2017 में SBI (State Bank Of India) से मर्ज हो गई थी, और अब इसे एसबीआई द्वारा चलाया जा रहा है | इस योजना के अंतर्गत महिला उद्यमियों को स्वयं का व्यवसाय करने के लिए पब्लिक बैंकिंग कंपनी द्वारा ऋण दिया जाता है |

  • ऋण राशि की ब्याज दर में छूट दी जाती है |
  • ऋण चुकाने का समय 7 वर्ष |
  • इस योजना में अलग-अलग प्लान शामिल किए गए |
  • इस स्कीम द्वारा 20 करोड़ रूपए तक लोन लिया जा सकता है |

सेंट कल्याणी योजना (St. Kalyani Scheme)

इस योजना को सेंट्रल बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा जारी किया गया है | इस योजना में आप नए व पुराने दोनों तरह के व्यवसायों के लिए लोन ले सकते है | महिलाए फ़ूड प्रोसेसिंग, खेती, हैंडीक्राप्टस, ब्यूटी पार्लर खोलना, कपड़े बनाने का बिजनेस, टेलरिंग, लाइब्रेरी, फोटोकॉपी मशीन जैसे कार्यो को करने के लिए आवेदन कर सकती है |

  • यह योजना महिलाओ को 1 करोड़ रूपए तक का लोन दे देती है |
  • यह लोन आपको बिना किसी गारंटी और सिक्योरिटी के मिल जाता है |
  • इसमें केवल आपके व्यवसाय को करते है|
  • लोन पर लगने वाला ब्याज मार्केट रेट के अनुसार होता है |
  • इसमें आपको लोन चुकाने के लिए 7 साल का समय मिल जाता है |

ओरिएंट महिला विकास योजना (Orient Women Development Scheme)

इसके नाम से ही पता चल जाता है, कि इस योजना को ओरिएंटल बैंक द्वारा चलाया जा रहा है | इस योजना में उन महिलाओ को शामिल किया जाएगा, जो किसी व्यवसाय में 51 प्रतिशत तक हिस्सेदारी रखती है |

  • इसमें आपको 10 लाख से 25 लाख का लोन मिल जाएगा |
  • आप 7 वर्षो में लोन का भुगतान (Repayment) कर सकते है |

स्त्री शक्ति पैकेज योजना (Stree Shakti Package Scheme)

एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया) द्वारा आरम्भ की गयी | यह एक खास योजना है, जिसे महिलाओ को खुद का व्यवसाय आरम्भ करने के लिए शुरू किया गया है | इसमें कम ब्याज पर ऋण मिल जाता है | इसमें आपको लघु उद्योग लोन भी मिल सकता है, जिसमे महिला का शेयर 50% से अधिक होता है |

  • इसमें उद्यमियों का अपने राज्य में स्थित उद्यमिता विकास कार्यक्रम में एनरोल होना आवश्यक है |
  • इसमें आप 0.05% छूट के साथ 2 लाख तक का लोन ले सकते है, तथा छोटे उद्योग के लिए बिना किसी गारंटी के 5 लाख तक का लोन मिल जाता है |

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना

महिला उधम निधि योजना (Mahila Udham Nidhi Scheme)

इस योजना का संचालन बैंक ऑफ इण्डिया और पंजाब नेशनल बैंक द्वारा किया जा रहा है | वह महिलाए जो छोटे मोटे काम करती है,उन्हे इस योजना का लाभ मिलेगा |

  • योजना में आपको 10 लाख रूपए तक ऋण मिल सकता है |
  • ऋण चुकाने के लिए 10 वर्ष का समय ले सकते है |
  • लोन की ब्याज दर मार्केट रेट पर आधारित होती है |

योजना में किन-किन उधोगो के लिए सहायता मिलेगी (Scheme Industries Assistance)

महिला योजना के तहत महिलाए बहुत से कार्यो को कर सकती है | इसमें लॉन्ड्री और ड्राई क्लीनिंग, कैंटीन और रेस्टोरेंट, सैलून, सिलाई, केबल टीवी नेटवर्क, फोटोकॉपी सेंटर, डे केयर सेंटर, कम्प्यूटराइज्ड डेस्क टॉप पब्लिशिंग, सड़क परिवहन ऑपरेटर, प्रशिक्षण संस्थान, ब्यूटी पार्लर, कृषि उपकरणों की सेवा, इलेक्ट्रिकल गैजेटस रिपेयरिंग, नर्सरी, वॉशिंग मशीन व अन्य इलेक्ट्रॉनिक, जैम और जेली के अलावा मुरब्बा बनाने जैसे छोटे उधोगो को शुरू कर सकती है |

सर्विस टैक्स (Service Tax)

इन योजनाओ का लाभ उठाने के लिए महिला आवेदक का किसी छोटे व्यवसाय या अति छोटे व्यवसाय व किसी अन्य उधोग से पहले से ही जुड़े होना अनिवार्य है | इसका मतलब जो महिला लोन लेना चाहती है, वह पहले से ही कोई न कोई कार्य कर रही हो | महिला जो भी व्यवसाय कर रही हो उसमे उसकी कम से कम 51 फीसदी हिस्सेदारी होनी चाहिए | लोन आवेदन सफल हो जाने पर लाभार्थी महिला को लिए गए लोन पर उस बैंक के अनुसार प्रतिवर्ष 1% का सर्विस टैक्स भी देना होता है |

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना