फोन पे से मनी ट्रांसफर कैसे करें 2024 ? Phonepe Transaction Limit Per Day

फोन पे भारत का सबसे पहला और बड़ा डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म है | इस एप के जरिये आप बिना बैंक जाए और बिना नेट बैंकिंग के भी फ़ोन पे UPI के जरिये पैसे भेज सकते है | आप अपने घर के काम करते – करते भी आसानी से फ़ोन पे से पैसे ट्रांसफर कर सकते है | इसके लिए आपको किसी तरह से ग्राहक सेवा केंद्र (Customer Service Center) जाने की आवश्यकता नहीं होती है | आप अपने स्मार्ट फ़ोन में फ़ोन पे एप डाउनलोड कर उसमे खाते को जोड़ने के बाद ही अपने दोस्तों को पैसे भेज सकते है |

आज की मार्डन दुनिया फ़ोन पे के बिना अधूरी है | इस एप से ट्रांसेक्शन करने पर आपको कई तरह के वाउचर और पॉइंट्स मिलते है| फ़ोन पे एप द्वारा ट्रांसेक्शन करने के लिए आपको मोबाइल में रजिस्टर्ड होना होता है | जिसके बाद ही आप किसी व्यक्ति को UPI आईडी के अलावा सीधा उसके बैंक खाते में पैसे भेज सकते है | यहाँ पर आपको फोन पे से मनी ट्रांसफर कैसे करें 2024, Phonepe Transaction Limit Per Day से जुड़ी सारी जानकारी दी जा रही है |

Phonepe se Loan Kaise Le 

फ़ोन पे एप्प क्या है (PhonePe App)

फ़ोन पे एप एक इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाला प्लेटफार्म है | सरल भाषा में कहे तो फ़ोन पे पैसे ट्रांसफर करने का एप है | जिसके जरिये एक बैंक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे | इसमें आपको पैसे ट्रांसफर करने के लिए कई तरह के विकल्प मिल जाते है | जिस वजह से इस एप को बहुत से लोगो द्वारा पसंद किया जा रहा है, साथ ही देश में इसका इस्तेमाल भी काफी तेजी बढ़ रहा है |

फ़ोन पे आपको पैसे ट्रांसफर करने के अलावा डिजिटल वॉलेट की भी सुविधा देता है | जहा पर फ़ोन पे का इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति अपने पैसो को रख सकता है | इस डिजिटल पैसे का उपयोग आप ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कर सकते है | यह एप आपको टीवी रिचार्ज, मोबाईल रिचार्ज, पैसा ट्रांसफर, सीधा खाते में पैसे भेजने, बिजली बिल/ पानी बिल का भुगतान जैसे कार्यो को करने की सुविधा देता है |

फोन पे पर अकाउंट कैसे बनाएं (PhonePe Account Create)

अगर आप भी फ़ोन पे एप इस्तेमाल करने की सोच रहे है, तो उसके लिए आपको सबसे पहले PhonePe एप पर अकॉउंट क्रिएट करना होता है | किसी भी तरह के एप का उपयोग करने से पहले उसमे रजिस्ट्रेशन करके अकॉउंट क्रिएट करना होता है | यही प्रक्रिया फ़ोन पे में भी अपनाई जाती है | फ़ोन पे एप रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • फ़ोन पे एप पर अकॉउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर में जाकर इस एप को डाउनलोड कर ले |
  • इसके बाद फ़ोन पे एप को ओपन करे |
  • एप खुलते ही आपको अपना मोबाइल नंबर डालकर एप में रजिस्ट्रेशन करना होता है |
  • आप जो नंबर एप में डालने वाले है, वह आपके बैंक खाते से भी लिंक होना चाहिए |
  • इसके बाद आपके नंबर पर जो OTP आएगा उसे फ़ोन अपने आप फेच कर लेगा |
  • इस तरह से आपका फ़ोन पे पर अकॉउंट क्रिएट हो जाता है |

फ़ोन पे एप पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक चीजें (PhonePe App Registratio  Requirements Things)

  • किसी भी बैंक में खाता हो |
  • बैंक खाते से लिंक्ड मोबाइल नंबर |
  • डेबिट कार्ड / एटीएम कार्ड |
  • स्मार्ट एंड्राइड फ़ोन |
  • मोबाइल फ़ोन में फ़ोन पे एप इनस्टॉल होना चाहिए |

फ़ोन पे कैसे इस्तेमाल करे (Phonepe Use)

फ़ोन पे का इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है | इसके लिए बस आपको अपने एंड्राइड फ़ोन में फ़ोन पे एप इनस्टॉल करना होता है | एप इनस्टॉल करने के बाद अपने बैंक को Phonepe App से जोड़ दे | एप से खाते को जोड़ने के बाद आप बिना किसी शर्त के एप का उपयोग कर सकते है | इस एप के माध्यम से आप किसी व्यक्ति के साथ पैसो का लेन-देन कर सकते है | एप आपको एक UPI आईडी देता है, जिसके बाद पैसे भेजने के लिए उस UPI आईडी को एप में दर्ज करना होता है |

फ़ोन पे एप से पैसे ट्रांसफर करने की लिमिट (PhonePe App Money Transfer Limit)

डिजिटल तरीके से पैसो को ट्रांसफर करने के लिए आपको कई विकल्प मिल जाएंगे | लेकिन अगर आप फ़ोन पे से पैसे ट्रांसफर कर रहे है, तो यहाँ पर आप एक सीमा तक ही पैसो का ट्रांसफर कर सकते है | Phone Pay आपको रोजाना पैसे भेजने के लिए 1 लाख रूपए की लिमिट देता है | 1 लाख रूपए से ज्यादा ट्रांसफर करने के लिए आपको दूसरे दिन तक इंतजार करना होता है |

फ़ोन पे एप से पैसे भेजने के तरीके (PhonePe App Send Money Method)

फ़ोन पे एप से आप चार तरीको का इस्तेमाल कर पैसे भेज सकते है | पहले तरीके में मोबाइल नंबर के माध्यम से पैसे भेज सकते है, लेकिन प्राप्त कर्ता व्यक्ति का भी फ़ोन पे में अकॉउंट होना चाहिए | दूसरे तरीके में आप किसी के बैंक खाते की डिटेल भरकर सीधा उसके खाते में पैसे भेज सकते है | तीसरे तरीके में UPI का इस्तेमाल कर पैसा भेजा जाता है | चौथे और अंतिम तरीके में भुगतान के लिए QR कोड का इस्तेमाल किया जाता है |

UPI Delete Kaise Kare

फ़ोन पे से बैंक में पैसे कैसे ट्रांसफर करे (Phonepe  Money Transfer to Bank)

  • बैंक खाते में पैसे भेजने के लिए पहले आप फ़ोन पे एप खोले | एप के होम पेज में ‘Transfer Money’ के नीचे To “Bank/UPI ID” के ऑप्शन पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आप जिस बैंक खाते में पैसे भेजना चाहते है, उस खाते से जुड़ी जानकारी जैसे :- बैंक का नाम, खाता धारक का नाम, IFSC कोड, अकॉउंट नंबर और फ़ोन नंबर आदि को दर्ज करे, और कन्फर्म पर क्लिक करे |
  • इसके बाद आपको अमाउंट भरना होता है |
  • अमाउंट भरने के पश्चात् सेंड बटन पर क्लिक कर दे | इसके बाद आपको UPI PIN डालना होता है, UPI पिन डाले और नीचे दिए गए टिक पर क्लिक करे | जिसके बाद पैसे बैंक खाते में चले जाते है |

फ़ोन पे से मोबाइल नंबर पर पैसे भेजे (Phonepe  Send Money to Mobile Number)

  • अगर आप मोबाइल नंबर के माध्यम से पैसे भेजना चाहते है, तो आपको Phonepe  के होम पेज में जाकर To Mobile Number वाले बटन पर क्लिक करना होता है |
  • इसके बाद सर्च बार में मोबाइल नंबर डालें |
  • यहाँ पर आपको Enter Amount Or Say Something दिखाई देगा, जिसमे आपको अमाउंट इंटर करना होता है |
  • अब अपना UPI Pin इंटर करे, जिसके बाद उस मोबाइल नंबर पर पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे |

फ़ोन पे से क्यूआर कोड या यूपीआई द्वारा पैसे भेजे (Phonepe  Send Money by QR Code or UPI ID)

  • अगर आप QR कोड या UPI ID द्वारा पैसे ट्रांसफर करना चाहते है, तो उसके लिए पहले फोनपे एप के होम पेज में जाए |
  • यहाँ पर आपको To Bank/UPI आईडी के ऑप्शन पर क्लिक कर UPI ID दर्ज करनी होती है |
  • इसके अलावा QR कोड से पैसे भेजने के लिए आपको सबसे ऊपर QR कोड बना हुआ दिखाई देगा, इसे ओपन करे और जिसे पैसे भेजना चाहते है, उसका QR कोड स्कैन कर ले |
  • इसके बाद अमाउंट डालें और सेंड पर क्लिक करे |
  • अब आप UPI PIN डालकर पैसे भेज दे |

यूपीआई पिन कैसे चेंज करें