Central Bank of India सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 | CBI Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules in Hindi

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया बैंक भारत का पहला पूर्ण स्वामित्व वाला वाणिज्यिक बैंक था, जिसकी शुरुआत वर्ष 1911 में हुई थी, और वर्तमान समय में इसकी अनेको शाखाएं अलग-अलग क्षेत्र में ग्राहकों को बचत खाता व चालू खाता खोलने की सुविधाएं दे रही है| इन खाताओ के संचालन के लिए ग्राहक को अपने खाते में कुछ मिनिमम बैलेंस बनाए रखना होता है| अगर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में आपका जन-धन खाता है, तो आपको अपने खाते में केवल 50 रूपए मिनिमम बैलेंस बनाए रखना होता है|

इसके अलावा अगर सेंट्रल बैंक में आपका सामान्य बचत खाता या होम बचत सुरक्षित बचत खाता है, तो आपको अपने खाते में त्रैमासिक औसत मिनिमम बैलेंस बनाए रखना अनिवार्य है| अगर आप सेंट्रल बैंक खाते के लिए इस मिनिमम राशि के बारे में जानना चाहते है, तो यहां पर आपको Central Bank of India सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Central Bank of India Minimum Balance Penalty Charges Rules) के बारे में विस्तार से बता रहे है|

सिबिल स्कोर क्या होता है

Central Bank of India सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (CBI Bank Savings Account Minimum Balance)

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में आप न्यूनतम 500 रूपए के साथ सेविंग अकॉउंट खुलवा सकते है| यह मिनिमम अमाउंट आपकी शाखा के क्षेत्र के हिसाब से निर्धारित होती है| अगर आप सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की मेट्रो शहर वाली शाखा में सेविंग अकॉउंट खुलवा रहे है, तो ऐसे में आपको अपने अकॉउंट में 2000 रूपए मेंटेन करने होंगे|

इसके अलावा अगर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा अर्द्ध  शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में है, तो आपको अपने खाते में 1000 रूपए से लेकर 500 रूपए तक बैलेंस मेंटेन करना होगा| मिनिमम बैलेंस मेंटेन न होने पर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा ग्राहक के बचत खाते पर पेनल्टी शुल्क लगाया जाता है|

ट्रस्ट एंड फाउंडेशन कैसे खोले

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया मिनिमम बैलेंस से संबंधित जानकारी :-

बैंक शाखा क्षेत्रन्यूनतम राशि
मेट्रो / शहरी क्षेत्र की शाखा में2,000 रूपए
अर्द्ध  – शहरी क्षेत्र की शाखा में1,000 रूपए
ग्रामीण क्षेत्र की शाखा में500 रूपए

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मिनिमम बैलेंस पेनल्टी चार्ज रूल्स (Central Bank of India Minimum Balance Penalty Charges Rules)

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में बचत खाता खुलवाने के बाद आपको अपने खाते में कुछ मिनिमम बैलेंस भी मेंटेन करना होता है, मिनिमम बैलेंस का अभाव होने पर बैंक आपसे कुछ चार्जेज़ लेगा, जिसके बारे में यहां पर आपको विस्तार से बता रहे है:-

ग्रामीण शाखा होने पर :-

  • ग्रामीण क्षेत्र की शाखा में खुलवाए गए बचत खाते में 250 रुपय से अधिक और 500 रूपए कम राशि होने पर पेनल्टी शुल्क 30 रूपए लगेगा|
  • बचत खाते में 250 रूपए से कम होने पर 60 रूपए पेनल्टी चार्ज देना होगा|

अर्द्ध -शहरी शाखा होने पर :-

  • अर्द्ध -शहरी बैंक की शाखा में अकॉउंट होने पर 500 रूपए से अधिक और 1000 रूपए से कम बैलेंस होने पर पेनल्टी चार्ज 60 रूपए लगेगा|
  • बचत खाते में 500 रूपए से कम राशि होने पर 120 रूपए चार्ज लगेगा|

शहरी क्षेत्र में ब्रांच होने पर :-

  • शहरी क्षेत्र की शाखा में अकॉउंट होने पर अगर 1000 रूपए से अधिक और 2000 रूपए से कम बैलेंस है, तो पेनल्टी शुल्क 100 रूपए लगेगा|
  • बचत खाते में 1000 रूपए से कम बैलेंस होने पर 180 रूपए पेनल्टी चार्ज लगेगा|

मेट्रो ब्रांच में खाता होने पर :-

  • मेट्रो क्षेत्र की शाखा में अकॉउंट होने पर अगर बैलेंस 1000 रूपए से अधिक और 2000 रूपए से कम है, तो पेनल्टी शुल्क 150 रूपए लगेगा|
  • बचत खाते में 1000 रूपए से कम बैलेंस होने पर 240 रूपए चार्ज लगेगा|

UPI Lite App से पैसे कैसे ट्रान्सफर करे

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में कितनी रूपए के साथ खुलवा सकते है?

सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में 500 रूपए से लेकर 2000 रूपए बैलेंस के साथ खाता खुलवाया जा सकता है|

क्या सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में जीरो बैलेंस अकॉउंट खुलवा सकते है?

हां, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया में आप बेसिक सेविंग अकॉउंट को जीरो बैलेंस के साथ खोल सकते है| 

तुरंत लोन कैसे प्राप्त करें