Mod Balance क्या होता है | Mod Balance Full Form and Meaning in Hindi

एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह की बैंकिंग सेवाए प्रदान करता है, इन्ही सेवाओं में से एक MOD बैंकिंग सुविधा भी है| इस बैंकिंग सुविधा में बैंक ग्राहक के खाते में पड़ी अतिरिक्त राशि को स्वीप कर फिक्स्ड डिपाजिट कर देता है| एसबीआई बैंक की MOD प्रक्रिया में जब ग्राहक के खाते में पड़ी शेष राशि विशेष राशि से ज्यादा हो जाती है, तो खाते में पड़ी उस शेष राशि को MOD शेष राशि में बदल दिया जाता है|

इस तरह से एसबीआई बैंक अपने खाताधारको की अतिरिक्त राशि पर उन्हें ऑटो ट्रांसफर के माध्यम से MOD खाते में राशि ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है| अगर आप इस MOD के बारे में अधिक जानकारी लेना चाहते है, तो यहाँ पर आपको Mod Balance क्या होता है, तथा Mod Balance Full Form and Meaning in Hindi के बारे में बता रहे है|

SBI Bank Statement ऑनलाइन कैसे निकाले 

मॉड बैलेंस फुल फॉर्म (MOD Balance Full Form)

MOD का फुल फॉर्म Multi Option Deposit’ है| मल्टी ऑप्शन डिपाजिट का हिंदी अनुवाद बहु विकल्प जमा है, जिसका मतलब MOD में आपको जमा करने के कई विकल्प मिलते है|

एमओडी बैलेंस क्या होता है (MOD Balance)

एमओडी (मल्टी ऑप्शन डिपाजिट) एक ऐसी बैंकिंग सेवा है, जिसमे ग्राहक को ऑटो स्वीप की सुविधा मिलती है| इसमें ग्राहक के बचत खाते में जमा अतिरिक्त राशि को सक्रिय रूप से फिक्स्ड डिपाजिट कर दिया जाता है| इस तरह से जब भी आपके बचत खाते में विशेष शेष राशि से अधिक राशि होगी, तो शेष राशि एमओडी बैलेंस में ट्रांसफर हो जाएगी| यह खाता विशेषकर 1 वर्ष की अवधि के लिए होता है, जिस पर ग्राहक को ब्याज भी मिलता है| कुछ सैलरी अकाउंट वाले ग्राहकों को मैन्युअल या ऑटो स्वीप द्वारा एमओडी खाता प्रदान किया जाता है|

SBI Zero Balance Account

एमओडी की विशेषताए (MOD Features)

  • मिनिमम डिपाजिट की अवधि 1 वर्ष
  • अधिकतम डिपाजिट की अवधि 5 वर्ष
  • एमओडी में न्यूनतम जमा राशि 10 हज़ार रूपए
  • एमओडी में अधिकतम जमा राशि की कोई सीमा नहीं है|

इंटरनेट बैंकिंग द्वारा एसबीआई एमओडी का बैलेंस करने की प्रक्रिया (SBI MOD Balance Check Procedure Internet Banking)

  • अगर आप इंटरनेट बैंकिंग द्वारा एमओडी बैलेंस चेक करना चाहते है, तो उसके लिए आपको एसबीआई नेट बैंकिंग की वेबसाइट https://onlinesbi.sbi/ पर जाना होगा|
  • वेबसाइट पर पहुचकर नेट बैंकिंग अकाउंट में लॉग इन कर ले|
  • लॉग इन होने के बाद Account Summary के ऑप्शन पर जाए|
  • Account Summary में पहुचने के बाद डिपॉजिट सेक्शन में एमओडी अकाउंट की लिस्ट दिखाई देगी|
  • यहाँ पर आप Click here for Balance के लिंक पर क्लिक कर अपना एमओडी बैलेंस चेक कर सकते है|

KreditBee App क्या है

एसबीआई योनो लाईट एप द्वारा एमओडी बैलेंस चेक करे (Check MOD Balance by SBI YONO Lite App)

एसबीआई योनो लाईट एप द्वारा एमओडी बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फ़ोन में SBI Yono Lite App डाउनलोड करना होगा, जिसे आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है|
  • एप डाउनलोड करने के बाद उसमे लॉग इन करने के लिए अपना नेट बैंकिंग वाला यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करे|
  • एप में लॉग इन होने के बाद My Account के ऑप्शन में जाए|
  • इसके बाद Account Summary के ऑप्शन पर जाए|
  • Account Summary में पहुचने के बाद Deposits Account पर क्लिक करे|
  • अब यहाँ पर आप अपना MOD बैलेंस चेक कर सकते है|

एमओडी अकाउंट से पैसे कब निकाल सकते है?

आप अपने एमओडी अकाउंट से पैसे तभी निकाल सकते है, जब आपके मैंन अकाउंट की राशि निश्चित राशि से कम हो जाए|

एसबीआई एमओडी अकाउंट कैसे बंद कर सकते है?

एसबीआई एमओडी अकाउंट को बंद करने की प्रक्रिया बिल्कुल एफडी अकाउंट को बंद करने के जैसी है, जैसे ही आप एमओडी अकाउंट बंद करेंगे, तो उस समय तक जमा राशि ब्याज सहित आपके मुख्य अकाउंट में जमा हो जाएगी|

State Bank of India में अकाउंट कैसे खोले