पैन कार्ड में सुधार कैसे करे | पैन कार्ड में नाम सुधार की फीस क्या है | Pan Card Correction Form Online

आज के समय में लोगों के पास कई तरह के डाक्यूमेंट्स जैसे:- आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस होता है| यह सभी डाक्यूमेंट्स बेहद जरूरी है| इन डाक्यूमेंट्स का इस्तेमाल अलग-अलग जगह पर अलग-अलग कामो के लिए किया जाता है, जिनके न होने पर कई काम अटक भी जाते है| इसी तरह से एक डॉक्यूमेंट पैन कार्ड भी है| पैन कार्ड काफी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है, जो बैंक खाता खोलने के लिए काफी जरूरी है, इसके अलावा पैन कार्ड का इस्तेमाल उच्च मूल्य का लेन-देन करने और आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए भी किया जाता है|

यह एक परमानेंट अकॉउंट नंबर होता है, जिसमे कार्ड धारक का नाम और जन्मतिथि दर्ज होती है| चूँकि पैन कार्ड का काफी महत्व है, इसलिए इसमें सभी जानकारी सही-सही दर्ज होनी चाहिए, क्योकि अक्सर ऐसा होता है, कि लोगों के पैन कार्ड में गलत जन्म तिथि या नाम में गलत शब्द अंकित हो जाता है| ऐसे में गलत जानकारी वाले पैन कार्ड में सुधार कराना बहुत जरूरी होता है|

अगर आपके पैन कार्ड में भी इस तरह की समस्या है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है| क्योकि इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए अब आपको सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा, आप घर बैठे ही अपने पैन कार्ड में इस तरह के सुधार कर पाएंगे| यहाँ पर आपको पैन कार्ड में सुधार कैसे करे तथा पैन कार्ड में नाम सुधार की फीस क्या है और Pan Card Correction Form Online की जानकारी दे रहे है|

ट्रस्ट एंड फाउंडेशन कैसे खोले

पैन कार्ड सुधार के लिए डाक्यूमेंट्स (Pan Card Documents)

  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • पहचान पत्र (Identity Card)
  • शादी का सर्टिफिकेट (Marriage Certificate)
  • ड्राइवर लाइसेंस (Driving License)
  • क्रेडिट कार्ड (Credit Card)
  • बैंक खाता की डिटेल (Bank A/C Detail)
  • तलाक के बाद पैन कार्ड में सुधार करवाने पर तलाक के पेपर|
  • पासपोर्ट साइज फोटो

स्मॉल फाइनेंस बैंक क्या है

पैन कार्ड में सुधार कैसे करे (Pan Card Correction Online)

  • पैन कार्ड में ऑनलाइन सुधार के लिए सबसे पहले आप NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट www.tin-nsdl.com पर जाए|
  • NSDL वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच कर आप PAN पर क्लिक करे|
  • इसके बाद “Change/Correction in PAN Data” के अंतर्गत अप्लाई पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद Application Type में जाकर Changes or Correction in PAN data को चुने|
  • अब ड्रॉपडाउन मेनू में सही केटेगरी को चुने, जैसे यदि आपका पैन आपके नाम से रजिस्टर है, तो आपको Individual चुनना होगा|
  • अब आप अपना नाम, डेट ऑफ़ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस दर्ज करें|
  • अब कैप्चा भरकर Submit कर दे|
  • आपके पैन कार्ड करेक्शन की रिक्वेस्ट रजिस्टर हो जाएगी, तथा आपके Email पर एक टोकन नंबर आएगा| इसमें आप नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर आगे की प्रक्रिया जारी रखे|
  • आगे बढ़ने पर आपको फार्म पर दोबारा रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जिसमे आप Submit scanned images through e-Sign on NSDL e-gov पर क्लिक करें आगे बढ़ना है|
  • यहाँ पर आपको सभी जरूरी जानकारी में अपने माता-पिता का नाम और अपना आधार नंबर भरकर नेक्स्ट पर क्लिक करना है|
  • अब इस नए पेज में आपको एड्रेस अपडेट करने का भी ऑप्शन मिलेगा|
  • अब आपको सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे आयु प्रमाण, पहचान का प्रमाण, पते का प्रमाण और पैन कार्ड अपलोड करना है|
  • इसके बाद आप जैसे ही डिक्लेरेशन पर क्लिक करेंगे, आपको पेमेंट वाले पेज में पंहुचा दिया जाएगा, यहाँ पर आप पैन कार्ड सुधार के लिए फीस का भुगतान नेट बैंकिंग/ क्रेडिट कार्ड/ डिमांड ड्राफ्ट या डेबिट कार्ड के माध्यम से कर सकते है|
  • भुगतान सफल होने पर आपको एक रसीद मिलेगी, इस रसीद का आप प्रिंट निकाल लें, और इस रसीद के साथ डाक्यूमेंट्स को अटैच कर डाक द्वारा NSDL के कार्यालय में भेज दे|
  • इसके बाद कुछ दिनों में आपके पैन कार्ड को रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा|

पेमेंट बैंक क्या है

पैन कार्ड सुधार फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड (Pan Card Correction Form Online)

  • अगर आप पैन कार्ड करेक्शन फॉर्म को ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते है, तो उसके लिए आपको NSDL की आधिकारिक वेबसाइट https://www.protean-tinpan.com/ पर जाना होगा|
  • NSDL वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने पर आपको पॉप उप नोटिफिकेशन का पेज आएगा, जिसमे आपको Continue पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद इसी तरह से एक और पॉप उप पेज आएगा, इसमें भी आप Continue पर क्लिक करें|
  • इसके बाद एक अंतिम पॉप उप पेज आएगा, जिसमे Welcome to TIN website लिख होगा, इसमें भी आप Continue पर क्लिक करें|
  • अब आप होम पेज पर पूरी तरह से आ जाएंगे|
  • इस पेज में आप डाउनलोड वाले सेक्शन में जाकर PAN पर क्लिक करें|
  • यहाँ पर आपको कई तरह से फॉर्म दिखाई देंगे|
  • इसमें से आप Request for New PAN Card or / and Changes or Correction in PAN Data Form: पर क्लिक करें|
  • आपके सामने पैन कार्ड करेंशन का PDF फॉर्म खुलकर आ जाएगा|
  • इस पैन कार्ड करेक्शन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें|

बैंक क्लर्क कैसे बने

पैन कार्ड में नाम सुधार की फीस क्या है (PAN Card Name Correction Fee)

अगर कोई व्यक्ति अपने पैन कार्ड में नाम या जन्मतिथि का सुधार करवा रहा है, तो उसे यह जरूर पता होना चाहिए, कि पैन कार्ड में सुधार मुफ्त में नहीं होता है| नाम या जन्मतिथि में सुधार के बदले पैन कार्ड धारक को कुछ फीस भी देनी होती है, जो 96 रूपए होती है| इसमें 85 रूपए आवेदन शुल्क होता है, और 12.36% सेवा कर लगाया जाता है| जिसकी जानकारी आपको NSDL की वेबसाइट पर भी मिल जाएगी|

पैन कार्ड सुधार संपर्क सूत्र (Pan Card Correction Contact Number)

  • Toll Free Number:- 1800-180-1961, 020-27218080
  • E-mail ID:- efilingwebmanager@incometax.gov.in, tininfo@nsdl.co.in

बैंक मित्र कैसे बने 

पैन कार्ड में ऑनलाइन सुधार कैसे करें?

आप NSDL या UTIITSL के पोर्टल पर जाकर पैन कार्ड में ऑनलाइन सुधार कर सकते है|

क्या नए पैन कार्ड या पैन कार्ड सुधार के लिए अलग-अलग फॉर्म लगता है?

नया पैन कार्ड बनवाने या पैन कार्ड में सुधार करवाने के लिए भारतीय व्यक्ति को एक ही फॉर्म 49A भरना होता है| जबकि गैर भारतीयों के लिए फार्म 49AA लगता है|

क्या पैन कार्ड में सुधार करवाने पर फीस ली जाती है?

हाँ, पैन कार्ड में सुधार करवाने पर फीस लगती है|

Commercial Bank क्या है