Tanishq Franchise Kaise Le – तनिष्क ज्वैलरी रिटेल स्टोर Cost and Profits

ज्वैलरी का शौक रखने वाला शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसने तनिष्क ज्वैलरी का नाम न सुना हो| तनिष्क ज्वैलर्स ज्वैलरी के क्षेत्र में जाना-माना नाम है| भारत के सबसे अच्छे ज्वैलरी ब्रांड में तनिष्क ज्वैलर्स का नाम भी शामिल है| तनिष्क की ब्रांड वैल्यू का मुख्य कारण इसकी गुणवत्ता है| यही वजह है, कि आभूषणों के क्षेत्र में लोग इस पर काफी विश्वास करते है| हमारे देश में ज्वैलरी को काफी महत्व दिया जाता है| पुराने समय में भी लोग ज्वैलरी को काफी पसदं करते थे, और आज के समय भी इसकी मांग में कोई कमी नहीं आई है, बल्कि और भी ज्यादा बढ़ गई है|

वर्तमान समय में तनिष्क ज्वैलर्स बड़े लेवल पर बिज़नेस कर रहा है, और भारत में इसने अपना काफी अच्छा नेटवर्क बना लिया है| अधिकांश लोगो को तनिष्क से ज्वैलरी खरीदना पसंद है, ऐसे में अगर आप ज्वैलरी के बिज़नेस से जुड़ना चाहते है, तो तनिष्क की फ्रेंचाइजी लेकर ज्वैलरी शॉप खोलना आपके लिए बढ़िया विकल्प है| ज्वैलरी की डिमांड हमेशा ही ज्यादा रहती है, जिस वजह से तनिष्क के साथ जुड़कर ज्वैलरी का बिज़नेस करने से आपको काफी फायदा होगा| लगभग सभी बड़ी कंपनियां अपने प्रोडक्ट की सेल बढ़ाने और देश के विभिन्न भागो तक अपने प्रोडक्ट को पहुंचाने के लिए अपनी कंपनी के नाम से ब्रांच स्थापित करती है|

जब कोई कंपनी किसी व्यक्ति या संस्था को डीलरशिप या फ्रैंचाइजी देने के लिए प्राधिकृत करती है, तो उस व्यक्ति या संस्था को कंपनी की पात्रता और शर्तो को पूरा करना होता है| इसी तरह से अगर आप तनिष्क की पात्रता और शर्तो को पूरा करते है, तो आप तनिष्क ज्वैलरी कंपनी की फ्रैंचाइज़ी लेकर अपना व्यवसाय आरंभ कर सकते है| यहाँ आपको Tanishq Franchise Kaise Le तथा तनिष्क ज्वैलरी रिटेल स्टोर Cost and Profits के बारे में जानकारी दे रहे है|

हॉलमार्क गोल्ड, KDM गोल्ड और 916 गोल्ड क्या है ?

तनिष्क ज्वैलरी के बिज़नेस मॉडल की जानकारी (Tanishq Jewelry Business Model)

तनिष्क ज्वैलर्स भारत का सबसे अच्छा और काफी फेमस ज्वैलरी ब्रांड है| तनिष्क अपने ग्राहकों को काफी अच्छी क्वालिटी वाले ज्वैलरी देता है, जिस वजह से लोग इस ब्रांड पर काफी विश्वास करते है| तनिष्क अपने यूनिक डिजाइन, बेहतर शिल्प कौशल और उत्कृष्ट प्रोडक्ट गुणवत्ता के रूप में जाना जाता है| टाटा कंपनी टाइटन द्वारा वर्ष 1980 में तनिष्क ज्वैलर्स को लॉन्च किया गया था, जो वर्तमान में भारत का नंबर वन ज्वैलरी रिटेल ब्रांड बना हुआ है|

भारत में पहले तनिष्क ज्वैलरी स्टोर का शुभारंभ वर्ष 1996 में किया गया था| मौजूदा समय में तनिष्क के पूरे देश में 200 शहरो में 400 से भी अधिक आउटलेट्स मौजूद है| इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात जैसे विदेशो में भी तनिष्क अपने गहनों के निर्यात से राजस्व अर्जित करता है| तनिष्क के पास तकरीबन हर तरह का ज्वैलरी कलैक्शन मौजूद है, जिसमे कंगन, चेन, झुमके, सोने की चूड़ियां, पेंडेंट, हार, नाक की पिन और अंगूठियां शामिल है| यह अपने कड़े मानकों के साथ सख्त दिशानिर्देशों का पालन करता है|

तनिष्क ज्वैलर्स मुख्य रूप से डायमंड, गोल्ड और सिल्वर का व्यापार करती है, जिसमे उसके पास 22 हजार से भी अधिक ज्वैलरी डिज़ाइन मौजूद हैं| इसके अलावा तनिष्क के पास एक बड़ा कलैक्शन हीरे के गहनों का भी है| तनिष्क अपनी अच्छी सर्विस और शुद्ध ओरिजिनल ज्वैलरी के लिए काफी प्रचलित है| इसके अलावा यह उपहार देने के लिए भी एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है| टाइटन कंपनी के प्रमोटर Tidco और Tata Group है, जिनका मुख्यालय कर्नाटक और बैंगलोर में स्थित है| तनिष्क सोने की शुद्धता को परखने के लिए कैरेटमीटर का उपयोग करता है|

भारतीय स्टेट बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे 

तनिष्क ज्वैलरी फ्रैंचाइज़ी क्या है (Tanishq Jewelry Franchise)

तनिष्क ज्वैलर की फ्रैंचाइजी लेने से पहले फ्रैंचाइजी के बारे में जान लेते है| जब कोई कंपनी अपने नेटवर्क को अधिक बढ़ाने के लिए या उच्च लेवल पर कंपनी का विस्तार करने के बारे में विचार करती है, तो देश के विभिन्न जगहों पर अपनी पहुंच बनाने के लिए ब्रांच खुलवाती है| जिसके लिए कंपनी अपने ब्रांड नाम से डीलर बनाती है, और प्रोडक्ट एवं सेवाओं का वितरण करने के लिए प्राधिकरण देती है| अगर कोई भी व्यक्ति कंपनी की शर्तो को पूरा करता है, तो कंपनी उसे फ्रैंचाइजी या डीलरशिप दे देती है| इसी तरह से तनिष्क ज्वैलरी कंपनी भी लोगो को फ्रैंचाइजी या डीलरशिप प्रदान करती है|

तनिष्क ज्वैलरी स्टोर फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक चीज़ें (Tanishq Jewelry Store Franchise Requirements)

तनिष्क ज्वैलरी का व्यवसाय करने के लिए सबसे पहले आपको एक स्थान की जरूरत होती है, जहां पर स्टोर बनाना होता है| इसके बाद आपको कुछ डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ती है| इसके अलावा 5-6 कर्मचारी की जरूरत होती है| जिसके बाद आपको बिज़नेस शुरू करने के लिए अच्छा इन्वेस्ट करना होता है|

तनिष्क फ्रेंचाइजी के लिए भूमि (Tanishq Franchise Land)

बिज़नेस शुरू करने के लिए सबसे पहले जिस चीज की जरूरत होती है, वह जमीन है| अगर आप तनिष्क ज्वैलरी कंपनी की डीलरशिप ले रहे है, तो आपके पास अच्छी लोकेशन में जगह होनी चाहिए| क्योकि बिज़नेस चलने की स्थिति जमीन के लोकेशन पर निर्भर करती है| सामान्य तौर पर तनिष्क ज्वैलरी की फ्रैंचाइजी के लिए 300-500 वर्ग फ़ीट की जगह की जरूरत होती है| फ्रैंचाइजी के लिए जगह किसी मॉल, मार्केट, ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थान, मुख्य रोड के पास या फिर बाजार में होनी चाहिए| क्योकि ऐसे स्थान पर बिज़नेस करने से काफी फायदा होता है|

तनिष्क ज्वैलरी रिटेल स्टोर लागत (Tanishq Jewelery Retail Store Cost)

तनिष्क फ्रैंचाइजी में निवेश की बात करे तो यह स्टोर के आकार और आधार पर निर्भर करता है, लेकिन इसमें निवेश पूरी तरह से सुरक्षति है| तनिष्क ज्वैलरी की फ्रैंचाइजी लेने में लागत करोड़ों में होती है| यह इन्वेस्ट स्थान के अनुसार भिन्न होता है, कि आप किस स्थान पर आउटलेट शुरू कर रहे है| अगर आप एक छोटे कस्बें में तनिष्क के स्टोर को खोल रहे है, तो आपको 1.5-2 करोड़ रूपए इन्वेस्ट करने पड़ सकते है| वही अगर आप तनिष्क का एक बड़ा शोरूम शुरू कर रहे है, तो आपको 4-5 करोड़ रूपए इन्वेस्ट करने होंगे| तनिष्क आभूषणों का एक बड़ा ब्रांड है, जिस वजह से इसमें लागत भी बड़ी लगती है| इसमें अधिक इन्वेस्ट की वजह स्टोर में बेचे जाने वाली महंगी धातुए जैसे :- डायमंड, गोल्ड और सिल्वर है|

तनिष्क ज्वैलरी रिटेल स्टोर प्रॉफिट (Tanishq Jewelery Retail Store Profit)

तनिष्क फ्रैंचाइजी से आप अच्छा प्रॉफिट बना सकते है| भारत में ज्वैलरी की हर समय डिमांड रहती है| जिस दौरान गोल्ड का भाव गिरा हुआ था, तब भी इसकी डिमांड अधिक थी, और अब जब गोल्ड काफी मेहंगा है, तब भी इसकी डिमांड में कोई कमी नहीं हुई है| तनिष्क ज्वैलरी का एक विशाल ब्रांड है, जिस वजह से ग्राहक तनिष्क पर अधिक भरोसा करते है| आप ‘गोल्डन हार्वेस्ट’ योजना के माध्यम से तनिष्क में मासिक आधार पर छोटी-छोटी राशि को जमा कर अंत में जमा पूरी राशि के गहने खरीद सकते है| लोग गोल्ड को एक फ्लेक्सिबल मनी के रूप में खरीदते है, ताकि जरूरत पड़ने पर अपनी आवश्यक्ताओ को पूरा करने के लिए इसे बेच सके|

गोल्ड की खास बात यह है, कि इसे बेचने के दौरान इसकी कीमत पर कोई असर नहीं पड़ता है| यही वजह है, कि भारत में गोल्ड अधिक पसंद किया जाता है| इस तरह से अगर आप तनिष्क कि फ्रैंचाइजी में निवेश करते है, तो आप अधिक प्रॉफिट कमा सकते है| तनिष्क कंपनी में कई तरह के प्रोडक्ट है, और सभी प्रोडक्ट पर अलग-अलग मार्जिन मिलता है|

Commercial Bank क्या है

तनिष्क ज्वैलरी स्टोर फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट (Tanishq Jewelery Store Franchise Required Documents)

तनिष्क ज्वैलरी की फ्रैंचाइजी लेने पर आपको जो डाक्यूमेंट्स देने होते है, वह इस प्रकार है:-

तनिष्क फ्रेंचाइजी के लिए पात्रता (Tanishq Franchise Eligibility)

  • तनिष्क ज्वैलरी फ्रैंचाइजी लेने के लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है|
  • फ्रैंचाइजी लेने के लिए आयु 28 वर्ष से अधिक हो|
  • आपके पास बिज़नेस करने की जानकारी हो|
  • शैक्षिक योग्यता के लिए आपके पास किसी किसी भी फील्ड से स्नातक की डिग्री हो, लेकिन MBA डिग्री धारक को तनिष्क अधिक प्राथमिकता देता है|
  • आपके पास बिज़नेस में निवेश के लिए पर्याप्त राशि हो|
  • स्टोर के लिए लोकेशन अच्छी जगह पर हो|
  • फ्रैंचाइजी से संबंधित सभी डाक्यूमेंट्स होने चाहिए|

एचडीएफसी बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे

तनिष्क फ्रैंचाइजी के लिए आवेदन प्रक्रिया (Tanishq Franchisee Application Process)

तनिष्क स्टोर फ्रैंचाइजी के लिए आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते है, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इस प्रकार है:-

  • तनिष्क फ्रैंचाइजी ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आप तनिष्क ज्वैलरी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.tanishq.co.in पर जाए|
  • तनिष्क वेबसाइट के होम पेज पर आपको Contact Us का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा|
  • पूरा फॉर्म भरे और Submit कर दे|
  • इस फॉर्म में आपको पूरी जानकारी जैसे :- अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस, लोकेशन के साथ ही जिस एरिया के लिए आप डीलरशिप लेना चाहते है, उसकी जानकारी भरकर मैसेज कर दे|
  • इसके बाद तनिष्क कंपनी के कर्मचारी आपसे कुछ दिनों में संपर्क करेंगे, और आपके लोकेशन एवं डाक्यूमेंट्स की जांच करेंगे|
  • इस तरह से आप तनिष्क ज्वैलरी फ्रैंचाइजी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|

तनिष्क फ्रैंचाइजी संपर्क सूत्र (Tanishq Franchisee Contact Number)

Registered Office :-

Corporate Office :-

आईसीआईसीआई बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे