Swiggy Franchise Kaise Le – स्विगी डिलीवरी फ्रेंचाइजी Cost and Profits

हमारा देश एक भोजन प्रेमी राष्ट्र है, जो अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं व भोजन पर गर्व करता है| ऐसे में अगर आप यहाँ पर फ़ूड बिज़नेस शुरू करना चाहते है, तो यह काफी फायदेमंद हो सकता है| क्योकि फ़ूड बिज़नेस में ऐसे लोग कहां मिलेंगे, जो खाने के प्रति इतने उत्सुक हो| वर्ष 2012 में कुछ आउटलेट्स ने होम डिलीवरी की सुविधा चालू कर दी थी, और आर्डर करने वाले लोगो के लिए न्यूनतम और अधिकतम मूल्य को निर्धारित किया गया| इसी को देखते हुए फ़ूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने भी भारतीय खाद्य उद्योग में प्रवेश कर आने वाले वर्षो में फ़ूड डिलीवरी के खेल को बदल कर रख दिया|

ऐसे में बहुत से लोग है, जो स्विगी की फ्रैंचाइजी लेकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते है, लेकिन शायद ही कोई जानता होगा, कि अपने शहर में स्विगी की फ्रैंचाइजी कैसे शुरू करे| अगर आप भी स्विगी फ्रैंचाइजी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो यहाँ आपको Swiggy Franchise Kaise Le तथा स्विगी डिलीवरी फ्रेंचाइजी Cost and Profits के बारे में बता रहे है|

Zomato Ki Franchise Kaise Le

स्विगी से संबंधित जानकारी (Swiggy Information)

स्विगी कंपनी का मुख्यालय बैंगलोर में स्थित है, जो भारत में फ़ूड डिलीवरी और ऑर्डरिंग के सबसे बड़े एप को संचालित करती है| समय के साथ स्विगी लोगो के बीच काफी लोकप्रिय हुआ, जिससे लोगो के ऑनलाइन खाना आर्डर करने की संभावना अधिक हो गई| लोगो द्वारा स्विगी की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए रेस्तरां मालिक अपने व्यवसाय को विकसित करने के लिए स्विगी के पास आने को मजबूर हो गए| वर्ष 2014 में बिट्स पिलानी के पूर्व छात्र श्रीहर्ष मजेटी और नंदन रेड्डी के दिमाग में स्विगी का आइडिया आया| जिसके बाद वह तकनीकी मदद के लिए IIT खड़गपुर के छात्र राहुल जैमिनी के साथ शामिल हो गए|

उनका मुख्य उद्देश्य मोहल्ले के भोजन को शहर में रहने वाले लोगो तक आसानी से पहुंचाने का था| स्विगी मुख्य रूप से स्थानीय क्षेत्र में स्थित रेस्तरां से साझेदारी कर भोजन वितरित करने का कार्य करता है| यह आपको घर बैठे ही आराम से भोजन आर्डर करने का आनंद देता है| आप साधारण तरीके से अपनी उंगली से टैप कर खाना आर्डर कर सकते है| वर्तमान समय में स्विगी के साथ 9000 हज़ार से अधिक रेस्तरां जुड़ चुके है|

स्विगी फ्रेंचाइजी कैसे ले (Swiggy Franchise Kaise Le)

स्विगी भारत की एक फ़ूड डिलीवरी व ऑर्डरिंग सर्विस है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी| कुछ ही वर्षो में स्विगी ने काफी तेजी से वृद्धि की है, क्योकि पूरे भारत में यह 300 से अधिक शहरो में अपनी सेवाए दे रहा है| ऐसे में अगर आप स्विगी की फ्रैंचाइजी लेने का मन बना रहे है, तो सबसे पहले आप स्विगी के पहलुओं के बारे में जान ले, कि इसके काम करने का तरीका क्या है, या स्विगी की फ्रैंचाइजी कैसे ले सकते है, लागत, लाभ व अन्य चीजों को पता कर ले|

आंकड़ों के मुताबिक स्विगी के पास तकरीबन 1.6 लाख रेस्टोरेंट पार्टनर है, जिसमे 10 हज़ार से अधिक कर्मचारी स्विगी की सेवा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत करते है| इसलिए अगर आप स्विगी की फ्रैंचाइजी लेना चाहते है, तो यह बिल्कुल सही समय है|

OYO Franchise Kaise Le

स्विगी की फ्रेंचाइजी दूसरों से अलग कैसे (Swiggy Franchise Different from others)

वैसे तो भारत में बहुत ही कंपनियां है, जो डोर टू डोर फूड डिलीवरी सेवा प्रदान करती है| इन कंपनियों की भीड़भाग में देर से आने के बाद भी स्विगी ने कम समय में भी ऊंचा स्थान हासिल कर लिया है| स्विगी को अरबो डॉलर की कंपनी बनने में 4 साल से भी कम समय लगा| जबकि अन्य कंपनियां अभी भी कैच-अप खेल रही है| स्विगी में न्यूनतम वैल्यू आर्डर पालिसी नहीं है, जिसका मतलब आपको भोजन पहुंचाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी|

स्विगी अपने डिलीवरी बॉयज को स्मार्टफोन देती है, जिसमे उनका एप इनस्टॉल होता है| ताकि ग्राहक रूटिंग प्रोग्राम के माध्यम से अपने भोजन को ट्रैक कर सके| इसके साथ ही इसने अपना ध्यान बड़ी संख्या में कार्यबल की भर्ती पर दिया है| यही चीजे है, जो स्विगी को उनके प्रतिस्पर्धियों से अलग और बेहतर बनाती है| स्विगी उन व्यवसायिओं के पीछे नहीं जाती है, जो पहले से विकसित और धनवान है, यह छोटे व्यवसायों को बढ़ने में भी सहायता प्रदान करती है|

स्विगी डिलीवरी फ्रेंचाइजी के लाभ (Swiggy Delivery Franchise Benefits)

  • स्विगी भारत का सबसे बड़ा ऑन-डिमांड फ़ूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म बना हुआ है|
  • कोई भी ग्राहक एप का इस्तेमाल कर आसानी से खाना ऑर्डर कर सकता है, नियमित आधार पर ऑर्डर प्राप्त करने के लिए आपके पास बेहतर संभावना होती है| यह एप इंटरफ़ेस यूजर फ्रैंडली है|
  • स्विगी अपने ग्राहकों को 24×7 कस्टमर सपोर्ट की सुविधा देता है, जिससे ग्राहक उनकी सेवाओं पर अधिक भरोसा करते है, जिस वजह से अधिक सेल के साथ ट्रैफिक भी बना रहता है|
  • साप्ताहिक भुगतान के साथ इंसेंटिव भी अच्छा मिलता है|
  • प्रदर्शन के अनुसार रिवॉर्ड भी मिलते है|
  • स्विगी एक स्थापित ब्रांड है, जहां से आपको पहले दिन से ऑर्डर मिलने लगते है, इसलिए आपको व्यवसाय बढ़ाने की चिंता नहीं करनी होती है|
  • स्विगी तकनीकी सहायता के साथ ट्रेनिंग भी देता है|

हल्दीराम नमकीन डीलरशिप की जानकारी

स्विगी डिलीवरी फ्रेंचाइजी में लागत (Swiggy Delivery Franchise Cost)

स्विगी की फ्रैंचाइजी में लगने वाली लागत को जानने से पहले आप कुछ बुनियादी तथ्यों को समझ ले| जैसा कि आपको पहले ही बताया जा चुका है, कि स्विगी एक रेस्तरां नहीं है| यह सिर्फ फ़ूड डिलीवरी सेवाएं प्रदान करता है| स्विगी का मुख्य कार्य मौजूद रेस्तरां को ग्राहकों तक पहुँचाना| यहाँ पर आप अधिक संख्या में आर्डर प्राप्त करने के लिए स्विगी नेटवर्क के साथ जुड़ सकते है| यह आपको ग्राहकों से जोड़ता है, जिसके बाद आप उन्हें भोजन वितरित कर सकते है| सफल वितरण करने पर आपको भुगतान प्राप्त होता है, जिसका कुछ प्रतिशत स्विगी लेती है| इससे यह स्पष्ट होता है, कि आपको स्विगी को कोई शुल्क नहीं देना होगा| इस तरह से आपको सिर्फ उतना निवेश करना होता है, जितना खुद के लिए आवश्यक है| आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जितना चाहे उतना निवेश कर सकते है| स्विगी फ्रैंचाइजी लेने में कोई लागत नहीं लगती है|

स्विगी फ़्रैंचाइज़ी लेने के लिए आवश्यक चीजें (Swiggy Franchise Things Required)

स्विगी स्वयं रेस्तरां न होकर सभी स्थानीय रेस्तरां को अपने प्लेटफार्म से जोड़ता है, यह निकटतम रेस्तरां की तुलना में तेजी भोजन वितरण करता है, इसलिए अगर आपके पास कोई रेस्तरां है, तो आप उसे स्विगी के साथ जोड़ सकते है| स्विगी के साथ जुड़ने के लिए आवश्यक चीजे इस प्रकार है:-

  • स्विगी के साथ पार्टनरशिप करने के लिए आपके पास एक रेस्तरां या फिर एक छोटा सा भोजनालय हो|
  • आपका व्यवसाय कानूनी रूप से रजिस्टर होना चाहिए|
  • आपके पास एक एक्टिव अकॉउंट होना चाहिए, क्योकि आपको एक कैंसल चेक प्रदान करना होगा|
  • फ्रैंचाइजी शुरू करने के लिए आपके पास सभी अनिवार्य डाक्यूमेंट्स और फ़ूड लाइसेंस होना चाहिए|
  • भारत में फ़ूड लाइसेंस को FSSAI के रूप में जानते है| आप आधिकारिक वेबसाइट में जाकर व्यवसाय के विवरण और खाद्य श्रेणी को सबमिट कर इसे आसानी से प्राप्त कर सकते है|

KFC का फ्रेंचाइजी कैसे लें

स्विगी डिलीवरी फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन (Swiggy Delivery Franchise Application)

वर्तमान समय में ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डरिंग तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में कई रेस्तरां स्विगी के साथ पार्टनरशिप कर अपने ग्राहक बढ़ा सकते है, नीचे आपको स्विगी के साथ पार्टनरशिप करने की प्रक्रिया बताई जा रही है|

  • स्विगी फ्रैंचाइजी आवेदन के लिए सबसे पहले आप स्विगी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.swiggy.com/ पर जाए|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप पार्टनर रजिस्ट्रेशन के पेज https://partner-with-us.swiggy.com/onboard#/ पर जाकर पूछताछ छोड़नी होगी|
  • इस रिक्वेस्ट पेज में आपको सभी विवरण भरकर भेजना होगा, आपका सदेश पहुंचने के 7 से 14 दिन बाद स्विगी की तरफ से जवाब दे दिया जाएगा|
  • रिक्वेस्ट पेज में आप निम्नलिखित विवरण जैसे :- रेस्तरां का नाम, मालिक का नाम, रेस्तरां POC पदनाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और शहर का नाम भरना होगा|
  • इसके बाद आपको स्विगी के बिक्री प्रतिनिधि से मिलना होता है, जिसमे प्रतिनिधि आपको स्विगी की मांगो व् अन्य आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए जानकारी देता है|
  • अगर आप सभी नियम व् शर्तो से सहमत होते है, तो बैंक प्रतिनिधि आपसे एक समझौता करेगा|
  • इस समझौते के लिए कुछ मौलिक अधिकारी को इकठ्ठा कर कुछ दिनों के अंदर सॉर्ट किया जाता है|
  • इन सभी औपचारिकताओं के पूर्ण होने के पश्चात् आपको स्विगी की फ्रैंचाइजी मिल जाएगी|

स्विगी फ्रेंचाइजी संपर्क विवरण (Swiggy Franchisee Contact Details)

  • Address :- अंधेरी कुर्ला रोड मुंबई, महाराष्ट्र 400072,
  • Website :- https://www.swiggycom/
  • Support and Contact Number :- support@swiggy.in

स्विगी पर बिक्री कैसे शुरू करे?

स्विगी पर बिक्री शुरू करने के लिए आपको अपना स्टोर रजिस्टर करना होगा, जिसके बाद आपको पहले दिन से ही आर्डर मिलने लगेंगे|

क्या जीएसटी नंबर के बिना स्विगी फ्रैंचाइजी ले सकते है?

हां, अगर आपके पास GST Number नहीं है, तो आप GST घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर कर स्विगी की फ्रैंचाइजी ले सकते है|

क्या स्विगी पर घर का बना खाना बेच सकते है?

हां, आप घर पर बने खाने को भी स्विगी पर बेच सकते है, किन्तु इसके लिए आपके पास FSSAI का रजिस्ट्रेशन होना चाहिए|

इनकम टैक्स कैसे बचाएं