Myntra Franchise Kaise Le – मिंत्रा फ्रेंचाइजी Cost, Profits व आवेदन प्रक्रिया

अगर आप डिलीवरी से जुड़े बिज़नेस की तलाश में है, तो आप बिल्कुल सही बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे है| क्योकि आज के समय में लोग अपने समय को बचाने के लिए ऑनलाइन ही सारा सामान खरीद लेते है, ऐसे में अगर आप ऑनलाइन डिलीवरी के बिज़नेस को शुरू करते है, तो आपको काफी मुनाफा होने वाला है| भारत में कई बड़ी ऑनलाइन डिलीवरी की ई-कॉमर्स कंपनियां मौजूद है, जिसमे से एक बड़ी कंपनी Myntra E-Commerce कंपनी है| अगर आप मिंत्रा डिलीवरी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेते है, तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है| क्योकि यह एक बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसके पास मौजूदा ग्राहकों की संख्या काफी अधिक है|

जब कोई ग्राहक Myntra से किसी सामान को खरीदता है, तो उस सामान को कस्टमर तक पहुंचाने के लिए कंपनी को एक डिलीवरी एजेंसी की आवश्यकता होती है, जो ग्राहक तक सामान को आसानी से पंहुचा सके| ग्राहकों तक सामान को डिलीवर करने के लिए मिंत्रा कंपनी व्यवसायों को डिलीवरी फ्रेंचाइजी देती है| अगर आप भी Myntra Logistics Franchise लेना चाहते है, तो इस लेख में आपको Myntra Franchise Kaise Le तथा मिंत्रा फ्रेंचाइजी Cost, Profits व आवेदन प्रक्रिया बता रहे है|

अमेज़न स्टोर, डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी की जानकारी

Table of Contents

मिंत्रा फ्रेंचाइजी कैसे ले (Myntra Franchise Kaise Le)

मिंत्रा डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेने से पहले आप थोड़ा मिंत्रा कंपनी के बारे में जान ले| मिंत्रा एक ई-कॉमर्स कंपनी है, जिसका काम और नाम दोनों ही बड़ा है| मिंत्रा की शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी, और मई 2014 में फ्लिपकार्ट द्वारा मिंत्रा को अधिग्रहत कर लिया गया| यह काफी लोकप्रिय प्लेटफॉर्म है, जो आधुनिक और डिज़ाइन वाली चीजों का ऑनलाइन व्यापार करती है| मिंत्रा कंपनी में आपको कपड़े और लाइफ स्टाइल से जुड़ी सभी चीजे मिल जाएंगी|

इस कंपनी का व्यवसाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है, तथा बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ ही ऑनलाइन सेक्टर वाली सभी कंपनियां तेजी से विकास कर रही है| मिंत्रा की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको मिंत्रा कंपनी के सभी नियम व शर्तो के पात्र होना होगा, तभी आप मिंत्रा डिलीवरी फ्रेंचाइजी ले पाएंगे|

अमूल की फ्रेंचाइजी कैसे ले

मिंत्रा फ्रेंचाइजी का बिज़नेस मॉडल (Myntra Franchise Business Model)

मिंत्रा की फ्रेंचाइजी लेने से पहले आप Myntra कंपनी के बिज़नेस मॉडल के बारे में जान ले, ताकि आपके मन में कोई शंका न हो| Myntra एक ऑनलाइन शॉपिंग एप व वेबसाइट है, जिसके माध्यम से उत्पादों को ऑनलाइन बेचा जाता है| आपने भी कभी Myntra से ऑनलाइन शॉपिंग की होगी, इसी तरह से भारत में काफी लोग ऑनलाइन सामान मंगवाते है| ऐसे में आप खुद सोच सकते है, कि कैसे करोड़ो लोगो तक कंपनी सामान भिजवाती होगी| वह भी एक निर्धारित समय पर, तो इसका सीधा सा जवाब कंपनी द्वारा प्रत्येक शहर में अपनी फ्रेंचाइजी को देना है|

इस फ्रेंचाइजी द्वारा लोगो को उनका सामान समय पर मिल जाता है| Myntra बिज़नेस मॉडल के तहत आपको फ्रेंचाइजी दी जाती है, और फिर आपको अपने शहर में Myntra का एक ऑफिस खोलना होता है| आपके ऑफिस पर मिंत्रा कंपनी सामान भेजती है, जिसे आपको दिए गए पते पर डिलीवर करवाना होता है, जिसके बदले में आपको कमीशन दिया जाता है|

होटल कैसे खोलें

मिंत्रा डिलीवरी फ्रेंचाइजी के फायदे (Myntra Delivery Franchise Benefits)

  • मिंत्रा डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेने पर आपको पैसो के लिए महीने का इंतजार नहीं करना होता है, इसमें आपको साप्ताहिक पेमेंट मिलेगा|
  • आपको Myntra जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा|
  • यह ज्यादा परेशानी वाला काम नहीं है, इसमें आपको बस प्रोडक्ट को लेकर ग्राहक के एड्रेस पर पहुँचाना होता है|
  • इसमें न तो आपको काम की फिकर करनी होती है, और न ही ग्राहक का इंतजार करना होता है|
  • Myntra कंपनी के पास विशाल कस्टमर नेटवर्क है|
  • मिंत्रा कंपनी आपको पूरा फ्रेंचाइजी सपोर्ट करती है|
  • मिंत्रा कंपनी फ्रेंचाइजी सपोर्ट के साथ ही ट्रेनिंग भी देती है|

मिंत्रा डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी के लिए आवश्यक चीजें (Myntra Delivery Franchise Requirements)

  • मिंत्रा डिलीवरी फ्रैंचाइज़ी के लिए ऑफिस/स्टोर की जरूरत पड़ेगी|
  • ऑफिस में काम करने के लिए प्रिंटर, स्कैनर, कम्प्यूटर, इंटरनेट और बार कोड स्कैनर की जरूरत होगी|
  • KYC डाक्यूमेंट्स लगेंगे|
  • आपको कार्गो वैन रखना होगा, जिसके लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे|
  • डिलीवरी बॉय रखने होंगे|
  • प्रोडक्ट डिलीवर करने के लिए वेहिकल रखने होंगे|

मिंत्रा फ्रेंचाइजी के लिए डाक्यूमेंट्स (Myntra Franchise Documents)

पर्सनल डॉक्यूमेंटंस (Personal Document)

  • आईडी प्रूफ :- पैन कार्ड (Pan Card), आधार कार्ड (Aadhaar Card), वोटर कार्ड|
  • एड्रेस प्रूफ :- राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल|
  • बैंक पासबुक
  • फोटोग्राफ
  • ई-मेल आईडी
  • फ़ोन नंबर

अन्य डाक्यूमेंट्स (Other Documents)

  • TIN No. & GST No.
  • एड्रेस और टाइटल के साथ सम्पूर्ण प्रॉपर्टी डाक्यूमेंट्स|
  • लीज एग्रीमेंट      
  • NOC (Non Objection Certificate)

Tanishq Franchise Kaise Le

मिंत्रा फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यक भूमि (Myntra Franchise Land Required)

मिंत्रा डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेने से पहले आपको एक जगह की व्यवस्था करनी होगी, जहां पर आप डिलीवरी फ्रेंचाइजी से जुड़ा काम कर सके| यह जगह 500 वर्ग फ़ीट से अधिक होनी चाहिए, क्योकि इस जगह पर आपको मिंत्रा कंपनी से भेजे गए सामान को रखना होगा| मिंत्रा कंपनी आपके पास छोटे से लेकर बड़ा कई तरह का सामान भेजेगी, साथ ही ग्राहक मिंत्रा कंपनी से मँगाए गए जिस सामान को वापिस भेजेगी, उसे भी आपको अपने पास रखना होगा| इसलिए आपको स्टोर और ऑफिस के लिए थोड़ी ज्यादा जगह की जरूरत पड़ेगी|

मिंत्रा फ्रेंचाइजी लागत (Myntra Franchise Cost)

मिंत्रा की फ्रेंचाइजी लेने में आपको ज्यादा इन्वेस्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी| इसमें सबसे बड़ा खर्च जमीन का है, अगर आपके पास स्वयं की भूमि नहीं है, तो फ्रेंचाइजी की शुरुआत में आप जमीन को किराए पर ले ले, इससे निवेश कम हो जाएगा| जमीन खर्च के अलावा फ्रेंचाइजी लेने पर आपको मिंत्रा कंपनी को फीस का भुगतान करना होता है, जिसे कंपनी रॉयल्टी या सिक्योरिटी के रूप में लेती है, ताकि आप कंपनी के साथ लॉयल रह सके| इसके अलावा फ्रेंचाइजी में आपको पैकिंग का सामान, वाहन की व्यवस्था और कर्मचारी रखने में इन्वेस्ट करना होगा|

इस हिसाब से मिंत्रा की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको 5-7 लाख रूपए खर्च करने पड़ सकते है| यह लागत जगह के आधार पर और ज्यादा हो सकती है| अगर आप मिंत्रा की फ्रेंचाइजी लेकर बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे है, लेकिन आपके पास पैसे नहीं है, तो आप भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेकर अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है| इस योजना में आपको काफी कम ब्याज पर लोन मिल जाएगा|

Flipkart Franchise Kaise Le 

मिंत्रा फ्रेंचाइजी से लाभ (Myntra Franchise Benefits)

मिंत्रा की फ्रेंचाइजी लेने पर प्रॉफिट मार्जिन की बात करे, तो Myntra के प्रोडक्ट की प्रत्येक डिलीवरी पर हमें 50 रूपए तक मिलेंगे| इस तरह से अगर एक दिन में 100 डिलीवरी की जाती है, तो आप एक दिन में तकरीबन 5 हज़ार रूपए की कमाई कर सकते है, और एक महीने में आपकी 1.5 लाख रूपए की इनकम हो जाएगी| मिंत्रा फ्रेंचाइजी से मिलने वाले प्रॉफिट का यह सिर्फ एक अंदाजा है, अगर आप रोजाना 100 से अधिक डिलीवरी करते है, तथा प्रत्येक डिलीवरी पर मिलने वाला शुल्क 70 पहुंच जाता है, तो आप काफी तगड़ी कमाई कर सकते है|

इस बिज़नेस में लगातार आपकी ग्रोथ होती रहेगी, और आपका मुनाफा भी बढ़ता रहेगा| इस तरह से आप 1 वर्ष में ही अपनी लगाई गई कीमत को आसानी से रिकवर कर प्रॉफिट भी कमाने लग जाएंगे|

मिंत्रा फ्रेंचाइजी के लिए डिलीवरी बॉय (Myntra Franchise Delivery Boy)

Myntra की फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपको डिलीवरी बॉय भी रखने होंगे, क्योकि इन्ही डिलीवरी बॉय की सहायता से आप मिंत्रा कंपनी के सामान को ग्राहकों के पते पर पंहुचा पाएंगे| इसका मतलब यह है, कि फ्रेंचाइजी को सही तरह से चलाने का भार डिलीवरी बॉय के कंधो पर ही होता है| इसलिए आपको ऐसे व्यक्तियों की तलाश करनी होगी, जो डिलीवरी के काम को कम समय में सही तरीके से कर सके| Myntra कंपनी आपकी फ्रेंचाइजी में काम करने वाले कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी देती है, जिससे आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी|

Delhivery Franchise Kaise Le

मिंत्रा फ्रेंचाइजी आवेदन प्रक्रिया (Myntra Franchise Application Process)

अगर आप मिंत्रा की डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेने के लिए आवेदन करना चाहते है, तो आपको बता दे, कि मिंत्रा कंपनी ने इसके लिए कोई सीधी या ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं जारी की है| ऐसे में अगर आप मिंत्रा की डिलीवरी फ्रेंचाइजी लेना चाहते है, तो उसके लिए आपको Myntra कंपनी के दिए गए ई-मेल आईडी या फ़ोन नंबर पर संपर्क करना होगा| संपर्क सूत्र पर संपर्क करने के बाद आपको फ्रेंचाइजी से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी, और आपको आगे की प्रकिया के बारे में बताया जाएगा|

किन्तु मिंत्रा की फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने से पहले आप यह जरूर देख ले कि आपके शहर में मिंत्रा की फ्रेंचाइजी पहले से तो नहीं मौजूद है| अगर किसी ने पहले से ही मिंत्रा की फ्रेंचाइजी ली हुई है, तो शायद ही आपको डिलीवरी फ्रेंचाइजी मिल पाए| लेकिन आप एक बार Myntra कंपनी से संपर्क कर जानकारी जरूर प्राप्त कर ले| क्योकि अगर Myntra कंपनी आपके शहर में अपनी नई फ्रेंचाइजी खोलने की सोच रही है, तो कंपनी आपको अवश्य फ्रेंचाइजी दे देगी|

मिंत्रा कंपनी संपर्क सूत्र (Myntra Company Contact Details)

मिंत्रा कंपनी से संपर्क करने के लिए आप मिंत्रा कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक नंबर पर संपर्क कर सकते है| Myntra कंपनी का सर्विस फ़ोन नंबर +91-80-61561999 है, तथा अन्य संपर्क सूत्र support@myntra.com है| इन संपर्क सूत्र पर फ़ोन करके आप फ्रेंचाइजी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन भी कर सकते है|

आईबीसी से पैसे कैसे कमाए