DCB Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 | DCB Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules in Hindi

डीसीबी एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है, जिसे भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित किया गया है| यह बैंक 1930 के दशक से असितत्व में आई, जिसकी वर्तमान समय में 19 राज्यों और 3 केंद्र शासित राज्यों में 333 शाखाएं फैली हुई है| इन शाखाओ के माध्यम से बैंक नागरिको को विभिन्न प्रकार के बैंकिंग उत्पाद प्रदान कर रहा है| इन उत्पादों में बचत खाता, चालू खाता, होम लोन, पर्सनल लोन, फिक्स्ड डिपॉजिट, गोल्ड लोन, कार लोन और भी बहुत कुछ शामिल है, जिसमे से सबसे लोकप्रिय उत्पाद बचत खाता है|

बचत खाता लगभग सभी तरह के व्यक्ति की बैंकिंग जरूरत को पूरा करता है| डीसीबी बैंक अपने ग्राहकों को बचत खाते की एक विशेष श्रंखला प्रदान करता है| इन खातों का संचालन करने के लिए खाताधारक को खाते में कुछ शेष राशि रखना होता है, और यदि खाते में शेष राशि उपस्थित नहीं रहती है, तो पेनल्टी लगाई जाती है| अगर आप डीसीबी बैंक बचत खातों की मिनिमम शेष राशि को जानना चाहते है, तो यहां पर आपको DCB Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (DCB Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules) बता रहे है|

SBI Zero Balance Account

DCB Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (DCB Bank Savings Account Minimum Balance)

डीसीबी बैंक बचत खाते व बचत खाते के लिए औसत शेष राशि की जानकारी इस प्रकार है:-

डीसीबी एलीट बचत खाता :- यह ग्राहकों के लिए एक विशेषाधिकार बचत खाता है, जो कई शक्तिशाली नवीन सेवाओं और लाभ के साथ आता है| एलीट बचत खाते में खाताधारक अपनी पसंद के अनुसार खाता संख्या चुन सकता है| डीसीबी बैंक के खाता संख्या में 14 अंक होते है, जिसमे से अंतिम 8 अंको को आप अपनी इच्छानुसार चुन सकते है| डीसीबी एलीट बचत खाते के लिए औसत तिमाही शेष राशि 50,000 रूपए है|

डीसीबी प्रिविलेज सेविंग्स अकाउंट :- यह बचत खाता अधिक लचीलापन और सुविधाओं के साथ आता है| प्रिविलेज सेविंग्स अकाउंट में खाताधारक को न्यूनतम बैलेंस 5 लाख रूपए रखने की आवश्यकता होती है| यह राशि बचत खाते, सावधि जमा या म्युचुअल फंड / बीमा संयोजन के रूप में रखी जा सकती है| औसत तिमाही शेष बनाए रखने पर 6000 रूपए तक कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है|

डीसीबी क्लासिक बचत खाता :- क्लासिक बचत खाता लाभों की एक विशाल सूची प्रदान करता है, तथा ग्राहक के बचत खाते के लिए सर्वोत्कृष्ट विशेषताएं प्रदान करता है| यह बचत खाता 5,000 रूपए की औसत त्रिमाही शेष राशि के साथ आता है|

डीसीबी शुभ-लाभ बचत खाता :- इस बचत खाते के माध्यम से ग्राहक को उसके प्रत्येक लेन-देन पर पुरस्कृत करते है| इसके साथ ही आप अपने बचत खाते पर 5.65% की दर से वार्षिक त्रैमासिक शेष कमा सकते है| शुभ-लाभ बचत खाता 1,00,000 रूपए औसत मासिक शेष राशि के साथ आता है|

ICICI Bank Zero Balance Account Opening

डीसीबी बैंक न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी शुल्क नियम (DCB Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules)

प्रत्येक माह के क्लोज़िंग डे पर मौजूद बैलेंस को औसत शेष राशि कहा जाता है| मिनिमम बैलेंस को पता करने के लिए प्रत्येक दिन के आखिर में मौजूद राशि को जोड़ते है, और फिर उस राशि को महीने के दिनों से भाग दे देते है| जिसके बाद औसत शेष राशि निकल आती है| डीसीबी बैंक के प्रत्येक खाते के लिए औसत शेष राशि अलग-अलग है, तथा औसत शेष राशि न होने पर चार्ज भी अलग-अलग लगता है| सामान्य तौर पर डीसीबी बैंक बचत खाते की औसत शेष के लिए पेनाल्टी शुल्क अधिकतम 750 रूपए तक है|

Bank of Baroda Bank Zero Balance Account

डीसीबी बैंक में न्यूनतम कितनी राशि के साथ बचत खाता खोल सकते है?

डीसीबी बैंक में न्यूनतम 5,000 रूपए की राशि के साथ बचत खाता खोला जा सकता है|

क्या डीसीबी बैंक बचत खाते में शेष राशि न होने पर पेनल्टी शुल्क लेता है?

हां, डीसीबी बैंक बचत खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर खाते के अनुसार पेनल्टी शुल्क लेता है|

HDFC Zero Balance Account