उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक क्या है | लोन कैसे लें | निवेश | Utkarsh Small Finance Bank

उत्कर्ष बैंक भारत का एक प्राइवेट लिमिटेड बैंक है, जिसकी स्थापना वर्ष 2009 में छोटे स्तर पर हुई थी, जिसे वर्ष 2016 में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा लाइसेंस दिया गया| उस समय इस बैंक को उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के नाम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच किया था| इस बैंक का मुख्यालय वाराणसी में स्थित है, जिसका नेटवर्क उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हरियाणा समेत कई राज्यों में फैला हुआ है| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक व्यापक रूप से लोगो को उनकी बिज़नेस संबंधित फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने के लिए सहायता प्रदान करता है|

इसके अलावा यह बैंक इंश्योरेंश, बैंक अकॉउंट, डिपॉजिट, इन्वेस्टमेंट, कार्ड और लोन भी प्रदान करता है| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अधिकतम 30 वर्षो के लिए 50 करोड़ रूपए तक लोन की सुविधा देता है| यह स्व-व्यवसायी और SBF पात्र वेतनभोगियों को भी लोन प्रदान करता है| अगर आप भी उत्कर्ष बैंक द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो यहाँ पर आपको उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक क्या है (Utkarsh Small Finance Bank), तथा लोन कैसे लेंनिवेश के बारे में जानकारी दी जा रही है|

Urban Company Pay Later Loan Online Apply

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक क्या है (Utkarsh Small Finance Bank)

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एक लघु वित्तीय बैंक है, जो निम्न आय वर्ग वाले लोगो को सशक्त बनाने के लिए वर्ष 2009 में स्थापित की गई थी| इस बैंक के मालिक का नाम गोविंद सिंह है, जिन्होंने वर्तमान समय में उत्कर्ष बैंक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया हुआ है| उत्कर्ष बैंक का उद्देश्य लोगो को उनके सपनो को पूरा करने के लिए आशा प्रकट करना| इस बैंक ने कुछ ही समय में देश के 11 राज्यों के 112 जिलों में अपनी शाखाएं स्थापित कर सेवाएं विस्तारित की है| इस समय उत्कर्ष बैंक के पास 400 से अधिक बैंकिंग आउटलेट्स और 15 लाख से अधिक संतुष्ट ग्राहक है| उत्कर्ष बैंक का लक्ष्य लोगो को सस्ती व सुलभ बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है| यह बैंक लोगो को 6 तरह के बचत खातों के साथ करंट अकॉउंट और कई तरह की लोन सुविधा भी प्रदान कर रही है| इसके अलावा यह बैंक आपको निवेश की भी सुविधा प्रदान करता है| नीचे आपको उत्कर्ष बैंक लोन और निवेश के बारे में भी जानकारी दे रहे है|

राशन कार्ड पर लोन कैसे प्राप्त करे

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश कैसे करे (Utkarsh Small Finance Bank Invest)

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपना IPO (Initial Public Offering) 12 जुलाई को आरंभ कर रहा है, जिसमे निवेशक 12 से 14 जुलाई तक निवेश कर पाएंगे| कंपनी के शेयर की दोनों ही एक्सचेंजो पर सूचीबद्ध होने की अपेक्षा की जा रही है| ऐसे में अगर आप भी उत्कर्ष आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे है, तो आप निवेश से जुड़ी कुछ बातो को अच्छे से समझ ले|

  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का बिज़नेस:- उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्थापना 2016 में हुई थी, तथा वर्ष 2017 में इसका परिचालन शुरू हुआ था| वित्तीय वर्ष में उत्कर्ष बैंक का स्मॉल फाइनेंस बैंको के मध्य प्रावधान कवरेज अनुपात दूसरे स्थान पर सबसे अधिक था| इस बैंक का कार्य क्षेत्र ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर केंद्रित है| उत्कर्ष बैंक की ग्रामीण और अर्ध-शहरी शाखाओ के मिलाकर तक़रीबन 3.59 मिलियन ग्राहक इस बैंक के पास 2024 तक थे|
  • उत्कर्ष बैंक आईपीओ का मूल्य:- कंपनी ने अपनी पेशकश को सार्वजनिक करने के लिए प्रति शेयर का मूल्य 23-25 रुपये तय किया है| निवेशक न्यूनतम 600 शेयर के साथ और अधिकतम कई शेयरों के लिए बोली लगा सकता है|
  • उत्कर्ष बैंक का कारोबार:- उत्कर्ष बैंक वित्तीय वर्ष 2019 और 2020 में 500 करोड़ की AUM के साथ दूसरा सबसे बड़ा SFB रहा है|
  • उत्कर्ष बैंक के IPO में रिजर्वेशन:- IPO में 75% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीददारों के लिए आरक्षित होगा, तथा 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों और रिटेल निवेशकों के लिए 10% शेयर रिज़र्व होंगे|
  • उत्कर्ष आईपीओ का वित्तीय प्रदर्शन:- वित्तीय वर्ष मार्च 2024 की समाप्ति तक कंपनी ने कुल आय 2,804 करोड़ रूपए दर्ज की थी, तथा इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 404 करोड़ रूपए था|
  • उत्कर्ष आईपीओ का उद्देश्य:- उत्कर्ष आईपीओ नए इश्यू से आय अर्जित कर भविष्य में पड़ने वाली पूँजी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए टियर 1 पूँजी के आधार को बढ़ाया जाएगा|
  • उत्कर्ष आईपीओ में न्यूनतम निवेश:- DRHP फाइलिंग के अनुसार उत्कर्ष बैंक के आईपीओ का प्राइस 23 से 25 रूपए रखा गया है, एक लॉट में 600 शेयर है| रिटेल निवेशक को न्यूनतम एक लॉट पर बोली लगानी पड़ेगी, जिसके लिए उसे कम से कम 15,000 रूपए निवेश करने होंगे|
  • उत्कर्ष आईपीओ में अधिकतम निवेश:- रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट तक बोली लगा सकता है, जिसके लिए उसे 1,95,000 रूपए का भुगतान करना होगा|

डाकघर बचत योजना

उत्कर्ष बैंक में निवेश के अन्य तरीके (Utkarsh Bank Other Ways to Invest)

उत्कर्ष बैंक में आप और भी कई तरह से निवेश कर सकते है, जिसका उदाहरण निम्न है:-

  • फिक्स्ड डिपॉज़िट:- उत्कर्ष बैंक में आप फिक्स डिपॉजिट कर मासिक और तिमाही पे आउट पर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते है| ग्राहक न्यूनतम 1,000 रूपए के साथ FD खाते में निवेश कर सकते है|
  • रेकरिंग डिपॉज़िट:- उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 6 महीने की न्यूनतम अवधि वाले निवेश के लिए रेकरिंग डिपॉज़िट की सुविधा प्रदान करता है| इसमें अधिकतम निवेश की अवधि 120 महीने है, लेकिन अधिकतम निवेश असीमित है| 

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक से लोन कैसे ले (Utkarsh Small Finance Bank Loan)

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक निवेश के साथ बैंक लोन की भी सुविधा प्रदान करता है, जिसमे आप अपनी जरूरत के अनुसार कई तरह के लोन ले सकते है:-

  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक होम लोन:- उत्कर्ष बैंक सर्वोत्तम ब्याज दर पर 5 तरह के होम लोन प्रदान करता है| यह बैंक ग्राहकों को कम प्रोसेसिंग फीस, डोरस्टेप बैंकिंग और प्री-क्लोज़र शुल्क के साथ होम लोन की सुविधा देता है|
  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक पर्सनल लोन:- उत्कर्ष बैंक अपने ग्राहकों को 12 से 48 महीने की अवधि के साथ 10 लाख रूपए तक पर्सनल लोन की सुविधा दे रहा है, जिसका लाभ कोई भी नौकरीपेशा करने वाला व्यक्ति उठा सकता है|

हाइब्रिड फंड क्या होता है

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का आरंभ कब हुआ?

वर्ष 2009 में उत्कर्ष फाइनेंस बैंक की स्थापना हुई थी|

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक का मालिक कौन है?

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के सीईओ (मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी) का नाम गोविंग सिंह है|

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखाएं कितने राज्यों में फैली है?                      

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखाएं 11 से अधिक राज्यों में फैली हुई है, जिसमे हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और अन्य राज्य शामिल है|

डीएचएफएल होम लोन कैसे प्राप्त करे