सहारा रिफंड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स | नियम | Sahara Refund Portal Online Documents

सहारा इंडिया में तक़रीबन 10 करोड़ निवेशकों के फंसे पैसे वापस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है| क्योकि देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 18 जुलाई को एक घोषणा की है, जिससे सहारा सहकारी समितियों में निवेश करने वाले निवेशकों में जान आई है| इस घोषणा के तहत जिन लोगो का पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ था, उन्हें रिफंड प्राप्त करने का मौका मिल रहा है, जिसके लिए ऑनलाइन पोर्टल को शुरू किया गया है| इस पोर्टल का नाम CRCS-Sahara Refund Portal रखा गया है| निवेशक रिफंड कलेक्ट करने के लिए वैध डाक्यूमेंट्स के साथ आवेदन कर सकते है| हालाँकि रिफंड की मांग पर सिर्फ उन्ही के लिए विचार किया जाएगा, जिन्होंने पोर्टल पर जाकर आवेदन किया होगा|

सहारा रिफंड पोर्टल सुप्रीम कोर्ट के 29 मार्च 2023 को दिए गए आदेश का परिणाम है| सुप्रीम कोर्ट ने सहारा की 4 समूह सहकारी समितियों को निवेशकों के पैसे रिफंड करने के लिए आदेश दिए है| लेकिन सहारा पोर्टल पर निवेश क्लेम के लिए दावा करते समय आपके पास कुछ वैध डाक्यूमेंट्स होने चाहिए, तभी आप निवेश क्लेम के लिए दवा कर सकते है| यहाँ पर आपको सहारा रिफंड के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स (Sahara Refund Portal Online Documents) और नियम के बारे में बता रहे है|

Tata 1mg Franchise Kaise Le

सहारा रिफंड के लिए पात्रता (Sahara Refund Eligibility)

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को 19 मार्च 2023 को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 4 सहकारी समितियों से रिफंड प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह समितियां इस प्रकार है:-

  • हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड-कोलकाता
  • स्‍टार्स मल्‍टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड-हैदराबाद
  • सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, लखनऊ
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसायटी लिमिटेड, भोपाल

इसमें कोलकाता, लखनऊ और भोपाल जैसी तीन सोसाइटियों में उनके ही पैसे वापिस होंगे, जिन्होंने 22 मार्च 2022 से पहले जमा किए होंगे| जबकि चौथे और अंतिम सोसाइटी हैदराबाद के निवेशक 29 मार्च 2023 से पहले रिफंड के लिए आवेदन कर सकते है| जिसके लिए आवेदनकर्ता के पास सभी वैध डॉक्यूमेंट होने चाहिए| वैध डॉक्यूमेंट की विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है|

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के लिए डाक्यूमेंट्स (Sahara India Refund Portal Documents)

सहारा रिफंड पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स इस प्रकार है:-

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर इसे लिंक करवा लें, और यदि बैंक खाता में आधार लिंक नहीं है, तो उसे आप इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या बैंक का ऑफिशियल एप इस्तेमाल कर ऐड कर सकते है|

NPS क्या है

सहारा रिफंड के लिए जरूरी नियम (Sahara Refund Important Rules)

सहारा रिफंड प्राप्त करने के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स के अलावा कुछ नियमो को भी ध्यान में रखना होता है, सहारा रिफंड के लिए कुछ जरूरी नियम इस प्रकार है:-

  • क्लेम रिक्वेस्ट के लिए जरूरी डिटेल:- सहारा सहकारी की समितियों से पैसे लेने के लिए आवेदक के पास डिपॉजिट अकॉउंट नंबर, आधार लिंक मोबाइल नंबर, पासबुक या डिपॉजिट सर्टिफिकेट साथ में होना चाहिए|
  • 50 हज़ार से अधिक क्लेम लेने पर नियम:- अगर कोई निवेशक 50 हज़ार से अधिक रिफंड लेने के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसके लिए उसे बैंक डिटेल के साथ ही अन्य तरह की जानकारी और पैन कार्ड डिटेल भी देनी होगी| बिना पैन डिटेल के 50 हज़ार रूपए से अधिक रिफंड नहीं लिया जा सकता है|
  • पहले चरण में कितने पैसे मिलेंगे:- सहकारी मंत्रालय ने कहा है, कि नियम के अनुसार निवेश करने वाले व्यक्ति का चाहे जितना ही पैसा क्यों न बकाया हो, लेकिन उसे पहले चरण के अनुसार मात्र 10 हज़ार रूपए का ही रिफंड मिलेगा| अगर यह रिफंड राशि सफल रहती है, तो बड़े अमाउंट को रिफंड करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी|
  • एक से अधिक जमा खाते के लिए अलग-अलग आवेदन:- अगर किसी कस्टमर ने सहारा की सहकारी समिति में एक से अधिक जमा खाता खुलवाया हुआ है, तो वह एक ही क्लेम फॉर्म में जानकारी भरकर रिफंड प्राप्त नहीं कर सकता है| उसे प्रत्येक डिपॉजिट के लिए एक-एक करके डिटेल में जानकारी देनी होगी| इसके साथ ही ग्राहक को ओरिजिनल जमा सर्टिफ़िकेट को स्कैन कर अपलोड करना होगा|
  • क्लेम फॉर्म जमा करने में सावधानी:- मंत्रालय द्वारा इस नियम को साफ़ किया गया है, कि यदि कोई व्यक्ति एक बार क्लेम फॉर्म को जमा कर देता है, तो उसे बाद में कुछ भी जोड़ने का मौका नहीं मिलेगा| इसलिए फॉर्म सबमिशन से पहले सभी डिटेल को अच्छे से वेरीफाई करना महत्वपूर्ण है, क्योकि एक बार फॉर्म सबमिट होने पर उसी जानकारी को माना जाएगा, बाद में आपको कुछ भी जोड़ने का मौका नहीं मिलेगा|
  • डॉक्यूमेंट फाइल का फॉर्मेट:- रिफंड क्लेम करते समय आवेदक को सभी डाक्यूमेंट्स JPEG/JPEG2/PNG/PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे| मंत्रालय ने एक शार्ट वीडियो भी जारी किया है, जिसमे फाइल फॉर्मेट अपलोड करने के बारे में बताया गया है| यह वीडियो आप https://mocrefund.crcs.gov.in/Help लिंक पर जाकर देख सकते है|
  • अपलोड डाक्यूमेंट्स का साइज:- सहकारी मंत्रालय ने कहा है, कि निवेशक द्वारा जमा किए जाने वाले जमा प्रमाण और पासबुक का साइज किसी भी तरह से 200 KB से अधिक न हो| इसी तरह से दावा पत्र का आकार 2 MB और पैन कार्ड का साइज 50 KB से ज्यादा न हो|

Bank Account Reopen Application Format in Hindi

रिफंड कितने दिन में मिलेगा (Get Refund Days)

जानकारी के अनुसार जिन निवेशकों की मेच्योरिटी पूरी हो चुकी होगी, उन्हें सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से पैसे वापिस मिलेंगे| क्लेम करने के 45 दिन पश्चात् निवेशकों को पैसे वापिस मिल जाएंगे| पैसे वापिस करने से पहले सहारा समूह की समितिया 30 दिन के भीतर निवेशक के डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई करेंगी| इसके बाद ऑनलाइन क्लेम करने के 15 दिन के भीतर SMS द्वारा निवेशक को सूचित किया जाएगा, और खाते में निवेश की रकम भेज दी जाएगी| इस तरह से इस पूरे प्रोसेस में कम से कम 45 दिन लग जाएंगे| इसके बाद निवेशक को पैसे वापिस मिल जाएंगे|

सहारा रिफंड क्लेम के लिए सहायता नंबर (Sahara Refund Claim Helpline Number)

मंत्रालय ने रिफंड क्लेम से संबंधित किसी भी समस्या के निपटारे के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जहा पर आप किसी भी तरह के सवाल का जवाब पाने के लिए संपर्क कर सकते है|

  • Toll Free Number:- 1800-103-6891, 1800-103-6893

गोल्ड लोन (Gold Loan) क्या है

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को कब जारी किया गया है?

गृह मंत्री द्वारा सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल की शुरुआत 18 जुलाई 2023 को की गई है|

सहारा क्लेम रिफंड कितने समय में मिलेगा?

सभी निवेशक सहारा रिफंड पोर्टल पर क्लेम रिफंड दर्ज कर, न्यूनतम 45 दिन के अंदर अपने खाते में रिफंड प्राप्त कर पाएंगे|