Bandhan Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 | Bandhan Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules in Hindi

बंधन बैंक एक निजी बैंक है, जिसने अपने बैंकिंग की शुरुआत 500 से अधिक शाखाओं के साथ की थी, और वर्तमान में इस बैंक की शाखाओं का विस्तार होता ही जा रहा है| बंधन बैंक लोगो की निवेशक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर उन्हें विस्तृत श्रंखला प्रदान कर रहा है| इन बचत खातों के साथ ग्राहक को नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, फ़ोन बैंकिंग और अन्य सुविधाए प्रदान की जाती है| लेकिन इस तरह की सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए ग्राहक को अपने खाते में औसत शेष राशि रखना होता है, क्योकि शेष राशि का अभाव होने पर खाते से पेनल्टी शुल्क काट लिया जाता है|

इसलिए अगर आप बंधन बैंक में अपना बचत खाता खुलवा रहे है, तो आपको बंधन बैंक बचत खाता शेष राशि के बारे में जरूर पता होना चाहिए, ताकि आप शेष राशि न होने पर लगने वाले पेनाल्टी चार्ज से बच सके| अगर आप बंधन बैंक शेष राशि के बारे में जानना चाहते है, तो यहां पर आपको Bandhan Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Bandhan Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules) बता रहे है|

Commercial Bank क्या है

Bandhan Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Bandhan Bank Savings Account Minimum Balance)

बंधन बैंक में सेविंग अकॉउंट के लिए मिनिमम बैलेंस खाते के प्रकार पर निर्भर करता है, यहां पर आपको बचत खाते के लिए आवश्यक मिनिमम बैलेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दे रहे है:-

  • नियो+ डिजिटल बचत खाता :- यह एक कागज रहित बचत खाता है, जिसे ऑनलाइन खोला जाता है| इस खाते से त्वरित लेन-देन करने के लिए ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग और mBandhan ऐप का इस्तेमाल कर सकता है| नियो डिजिटल बचत खाते में मासिक औसत बैलेंस 25,000 रूपए होना चाहिए|
  • कुलीन बचत खाता :- कुलीन बचत खाता कई विस्तृत सेवाओं के साथ आता है, जिसमे खाताधारक को असीमित जमा-निकासी, नि:शुल्क ATM नकद निकासी, ऑनलाइन संबंधित सभी भुगतान नि:शुल्क, मुफ्त टीडीएस सर्टिफ़िकेट व अन्य कई सारी सुविधाए मिलती है| इस खाते के लिए मासिक औसत बैलेंस 5 लाख रूपए है|
  • प्रीमियम बचत खाता :- यह बंधन बैंक का एक प्रीमियम बचत खाता है, जिसमे खाताधारक प्रति माह 10 लाख रूपए तक नि:शुल्क जमा कर सकता है, तथा शाखा से नगद निकासी की सीमा असिमिति है| इसके अलावा वीज़ा प्लेटिनम डेबिट कार्ड को जारी करने के लिए कोई चार्ज नहीं लगता है| बंधन बैंक प्रीमियम बचत खाते में मासिक औसत बैलेंस 1 लाख रूपए होना चाहिए|
  • लाभ बचत खाता :- इस बचत खाते के साथ शाखा से असीमित नकद निकासी की सीमा मिलती है, तथा 5 लाख रूपए तक नि:शुल्क नकद जमा कर सकते है| इसके साथ ही वीज़ा प्लेटिनम डेबिट कार्ड, चेक बुक, NEFT RTGS द्वारा निःशुल्क लेन-देन की सुविधा मिलती है| लाभ बचत खाते में खाताधारक को 25,000 रूपए औसत मासिक बैलेंस बनाए रखना होता है|

बैंक क्लर्क कैसे बने

  • मानक बचत खाता :- इस खाते के साथ खाताधारक को प्रतिमाह शाखा से असीमित नकद निकासी, बैंक एटीएम से 5 मुफ्त लेन-देन, 2 मुफ्त IMPS /RTGS /NEFT फंड ट्रांसफर, mBandhan मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग से निःशुल्क NEFT लेन-देन की सुविधा मिलती है| मानक बचत खाते में 5,000 रूपए मासिक औसत बैलेंस बनाए रखना होता है|
  • विशेष बचत खाता :- विशेष बचत खाते में खाताधारक को शाखा से असीमित नकद निकासी, मुफ्त वीज़ा प्लेटिनम डेबिट कार्ड, एटीएम से निःशुल्क नकद निकासी, निःशुल्क इंटरनेट बैंकिंग और mBandhan मोबाइल ऐप द्वारा NEFT लेन-देन की सुविधा मिलती है| इस बचत खाते में 5,000 रूपए मासिक औसत बैलेंस बनाए रखना होता है|
  • संचय बचत खाता :- संचय बचत खाते में खाताधारक को 2,000 रूपए मासिक औसत बैलेंस रखना होता है| इस बचत खाते के साथ ग्राहक को निःशुल्क इंटरनेट बैंकिंग और mBandhan मोबाइल ऐप से फंड ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है| इसके अलावा प्रति माह किसी भी एटीएम से 5 मुफ्त नकद निकासी व अन्य कई सुविधाए मिलती है|
  • कॉर्पोरेट वेतन खाता :- कॉर्पोरेट वेतन खाते के अंदर कई वेतन खाते आते है| इसमें मानक वेतन खाता, एडवांटेज सैलरी अकाउंट, प्रीमियम वेतन खाता और शौर्य वेतन खाता शामिल है| इस सभी खातों में औसत मासिक शेष राशि रखने की जरूरत नहीं होती है, तथा सभी खातों में मुफ्त डेबिट कार्ड और दुर्घटना बीमा कवर शामिल है| इन खातों की विस्तृत जानकारी के लिए आप बंधन बैंक की वेबसाइट को विजिट कर सकते है|
  • बीएसबीडीए बचत खाता :- इस बचत खाते को सभी तरह के सामान्य नागरिको को खाता खोलने हेतु सक्षम बनाने के लिए तैयार किया गया है| यह एक जीरो बैलेंस खाता है, जिसमे आप असिमिति अधिकतम बैलेंस रख सकते है|
  • बीएसबीडीए-लघु बचत खाता :- इस बचत खाते को खोलने के लिए न्यूनतम डाक्यूमेंट्स की जरूरत होती है, तथा खाता खोलने के बाद KYC डाक्यूमेंट्स को जमा करने के लिए 12 महीने का समय मिलता है| यह एक जीरो बैलेंस खाता है, जिसमे अधिकतम बैलेंस जमा की सीमा 50,000 रूपए है| इस खाते के साथ मुफ्त डेबिट कार्ड मिलता है|

केंद्रीय बैंक (Central Bank) क्या है और इसके कार्य है

बंधन बैंक न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी शुल्क नियम (Bandhan Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules)

बंधन बैंक में बचत खाता खुलवाने वाले ग्राहक को आरंभ में बचत खाते के अनुसार निर्धारित राशि जमा करनी होती है| चूंकि बंधन बैंक में कई तरह के बचत खाते है, इसलिए सभी बचत खाते के लिए प्रवेश राशि अलग-अलग है| कुछ बचत खाते ऐसे है, जिसमे ग्राहक को औसत मिनिमम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होती है, तथा कुछ खाते ऐसे होते है, जिसमे मिनिमम बैलेंस न होने पर पेनल्टी चार्ज लगता है| इस मिनिमम चार्ज की जानकारी के लिए आप बंधन बैंक के कर्मचारी से संपर्क कर सकते है|

Bank Passbook Lost/Missing Application in Hindi

बंधन बैंक में सेविंग अकॉउंट खुलवाने के लिए मिनिमम बैलेंस क्या है?

बंधन बैंक में मिनिमम 2000 रूपए की राशि के साथ सेविंग अकॉउंट खुलवा सकते है|

बंधन बैंक बचत खाते के लिए गैर रख-रखाव शुल्क क्या है?

बंधन बैंक बचत खाते में शेष राशि न होने पर कोई रख-रखाव शुल्क नहीं लेता है|

बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक कैसे करें