Nainital Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 | Nainital Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules in Hindi

नैनीताल बैंक दस दशक पुरानी बैंक है, जिसकी स्थापना वर्ष 1922 में हुई थी, तथा वर्ष 1973 में इस बैंक के संचालन और प्रबंधन का निर्देश RBI को दिया गया था| यह बैंक क्षेत्र के स्थानीय लोगो को सेवा प्रदान करने के लिए स्थापित की गई थी, जिसने वर्तमान में देश के 5 राज्यों हरियाणा, राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड और दिल्ली में अपनी 135 शाखाओं को फैला रखा है| इन शाखाओं के माध्यम से नैनीताल बैंक ग्राहकों को बैंकिंग उत्पाद प्रदान कर रहा है, जिसमे से सबसे लोकप्रिय उत्पाद नैनीताल बैंक बचत खाता है|

नैनीताल बैंक ग्राहकों को विशेष प्रकार के बचत खाते खोलने की सुविधा देता है| इन खातों के संचालन के लिए खाताधारक को खाते में कुछ शेष राशि रखना जरूरी होता है| अगर आप नैनीताल बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए मिनिमम बैलेंस को जानना चाहते है, तो यहां पर आपको Nainital Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Nainital Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules) बता रहे है|

यस बैंक से बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करे

Nainital Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Nainital Bank Savings Account Minimum Balance)

नैनीताल बैंक लोगो को विशेष प्रकार के बचत खाते प्रदान करता है, तथा प्रत्येक बचत खाते में ग्राहक को कुछ मिनिमम बैलेंस रखना होता है, यहां पर आपको नैनीताल बैंक बचत खाते और मिनिमम बैलेंस के बारे में विस्तार से बता रहे है:-

नियमित बचत बैंक खाता :- इस बचत खाते को लोगो को उनकी बचत की आदत डालने के लिए तैयार किया गया है| इस खाते के साथ ग्राहक को NEFT, RTGS, Debit Card और SMS अलर्ट जैसी मुफ्त सुविधाएं मिलती है| चेक बुक वाले नियमित बचत खाते में ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को 500 रूपए और शहरी क्षेत्र के ग्राहकों को 1,000 रूपए रखना होता है| इसके अलावा बिना चेक बुक वाले नियमित बचत खाते के लिए मिनिमम बैलेंस 200 रूपए ग्रामीण शाखा के लिए और 500 रूपए शहरी शाखा के लिए निर्धारित है|

छोटा बचत खाता :- यह बचत खाता आम आदमी को काफी सरलता से बचत खाता खोलने में सक्षम बनाता है| छोटा बचत खाता कुछ सीमाओं के साथ आता है, क्योकि शुरू के 12 महीने तक यह अकॉउंट बिना किसी KYC डॉक्यूमेंट के चालू रहता है, लेकिन 12 माह के बाद खाते को जारी रखने के लिए ग्राहक को बैंक में KYC डाक्यूमेंट्स जमा करने होते है| इस बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस की जरूरत नहीं होती है|

Indian Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस

नो फ्रिल अकाउंट :- नो फ्रिल अकाउंट ग्राहकों को आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं प्रदान करता है, जिनका लाभ लेने के लिए आपको मिनिमम शेष राशि रखने की जरूरत नहीं होती है| इस अकॉउंट के लिए 1 वर्ष में कुल अधिकतम जमा राशि 1 लाख रूपए है, तथा किसी भी समय शेष राशि 50,000 रूपए से अधिक न होनी चाहिए| यदि शेष राशि 50,000 रूपए से अधिक और वर्ष खाता क्रेडिट राशि 1 लाख रूपए से अधिक है, तो नो फ्रिल अकॉउंट निष्क्रिय कर दिया जाएगा, तथा KYC डाक्यूमेंट्स जमा करने के पश्चात् खाते को नियमित बचत खाते के रूप में सक्रिय कर दिया जाएगा|

पीएम जन-धन योजना खाता :- पीएम जन-धन योजना बचत खाता सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो लोगो को बचत खाते के साथ बीमा और डेबिट कार्ड सहित कई लाभ प्रदान करती है| इस बचत खाते के माध्यम से करोड़ो व्यक्तियो को Rupay Debit Card के साथ 1 लाख रूपए का इनबिल्ट बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है| प्रधानमंत्री जन-धन योजना खाते के लिए न्यूनतम शेष राशि की जरूरत नहीं होती है|

नैनी महिला समृद्धि बचत खाता :- इस बचत खाते को महिला ग्राहकों को उनकी बचत को सुरक्षित रखने और भविष्य में धन की जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है| नैनी महिला समृद्धि बचत खाते के साथ महिला ग्राहक को हवाई दुर्घटना मृत्यु पर 15 लाख रूपए और गैर हवाई दुर्घटना मृत्यु पर 5 लाख रूपए बीमा कवर की सुविधा मिल रही है| इस खाते के साथ प्रथम वर्ष के लिए रूपए डेबिट कार्ड और 25 पेज वाली चेक बुक की निःशुल्क सुविधा| नैनी महिला समृद्धि बचत खाते के लिए न्यूनतम शेष राशि मेट्रो/शहरी शाखा के लिए 3,000 रूपए, अर्ध- शहरी शाखा के लिए 2,000 रूपए और ग्रामीण शाखा के लिए 1,000 रूपए है|

Central Bank of India सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस

नैनी चैंप बचत खाता :- यह बचत खाता अवयस्क नाबालिग के लिए डिज़ाइन किया गया है| इस बचत खाते को 10 वर्ष या उससे कम आयु वाले नाबालिग के लिए उसके अभिभावक द्वारा खोला जाता है| यह जीरो बैलेंस खाता है, जिसके लिए मिनिमम बैलेंस की जरूरत नहीं होती है|

नैनी वेतन बचत खाता :- इस बचत खाते को वेतनभोगी कर्मचारियों को आकर्षित करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमे उन्हें अधिकतम 1 लाख रूपए ओवरड्राफ्ट की सुविधा दी जा रही है| यह खाता जीरो बैलेंस के साथ खुलता है, जिसके साथ ग्राहक को गोल्ड लोन प्रोसेसिंग शुल्क, बैंक चेक, RTGS, NEFT और डिमांड ड्राफ्ट पर 50% तक छूट मिलती है| नैनी वेतन बचत खाते के लिए मिनिमम सैलरी 20,000 रूपए होनी चाहिए|

नैनीताल बैंक न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी शुल्क नियम (Nainital Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules)

नैनीताल बैंक में बचत खाता खुलवाले वाले ग्राहकों को अपने खाते में मिनिमम बैलेंस रखना आवश्यक होता है, यह मिनिमम बैलेंस न होने पर बैंक खाते से पेनल्टी शुल्क लेती है| यह पेनल्टी शुल्क नैनीताल बैंक की ग्रामीण शाखा में मौजूद बचत खाते के लिए 100 रूपए है, तथा अर्ध-शहरी शाखा के लिए 100 रूपए, शहरी शाखा के लिए 200 रूपए और मेट्रो शाखा के लिए भी 200 रूपए है|

Canara Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस

नैनीताल बैंक में न्यूनतम कितनी राशि से बचत खाता खुलवा सकते है?

नैनीताल बैंक में न्यूनतम 1,000 रूपए से बचत खाता खुलवा सकते है|

नैनीताल बैंक में मिनिमम राशि न होने पर न्यूनतम कितना चार्ज लगता है?

नैनीताल बैंक में औसत शेष राशि न होने पर न्यूनतम 100 रूपए चार्ज लगता है|

नैनीताल बैंक में एफडी जमा करने की न्यूनतम राशि क्या है?

नैनीताल बैंक में एफडी के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रूपए है|

HDFC Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस