Kotak Mahindra Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 | Kotak Mahindra Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules in Hindi

कोटक महिंद्रा बैंक भारत के निजी सेक्टर वाले प्रमुख बैंको में से एक है, जिसे सबसे अच्छा फाइनेंशियल संस्थान माना जाता है| कुछ ही वर्षो में अपनी बैंकिंग सेवाओं के चलते कोटक महिंद्रा बैंक ने काफी लोगों का विश्वास हासिल कर लिया है| अगर आप अपनी वित्तीय बचत करना चाहते है, तो आप कोटक महिंद्रा बैंक में बचत खाता खुलवा सकते है| बचत खाता सुरक्षा से पैसे बचाने का एक विश्वसनीय तरीका है| सामान्य तौर पर लोग अन्य खातों की तुलना में बचत खाते को इसलिए चुनते है, क्योकि इस खाते के साथ कई लाभ मिलते है| कोटक महिंद्रा बैंक में जब आप एक बचत खाता खुलवाते है, तो आपकी मूल राशि सुरक्षित रहती है, चाहे आप उस पर कितना भी ब्याज प्राप्त कर चुके हो|

इसके लिए आपको बचत खाते में न्यूनतम राशि रखना जरूरी होता है, ताकि आप परेशानी मुक्त बैंकिंग अनुभव ले सके| यह न्यूनतम राशि न होने पर कोटक महिंद्रा बैंक ग्राहक के बचत खाते से कुछ चार्ज भी काटता है, यह मिनिमम बैलेंस चार्ज अलग-अलग क्षेत्र की शाखा के हिसाब से भिन्न होता है| अगर आपने भी कोटक महिंद्रा बैंक में बचत खाता खुलवाया हुआ है, लेकिन आपको कोटक महिंद्रा बैंक सेविंग अकॉउंट मिनिमम बैलेंस के बारे में जानकारी नहीं है, तो यहाँ पर आपको Kotak Mahindra Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Kotak Mahindra Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules) बता रहे है|

HDFC Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस

Kotak Mahindra Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2024 (Kotak Mahindra Bank Savings Account Minimum Balance)

कोटक महिंद्रा बैंक में अलग-अलग बचत खाते के लिए मिनिमम बैलेंस की सीमा भी अलग-अलग रखी गई है, यहाँ पर आपको बचत खाते में आवश्यक मिनिमम बैलेंस के बारे में जानकारी दे रहे है:-

  • एज बचत खाता :- इस बचत खाते में ग्राहक को मिनिमम 10,000 रूपए रखने होते है, तथा खाते के साथ मुफ्त में क्लासिक डेबिट कार्ड मिलता है, इसके अतिरिक्त अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए कुछ शुल्क देना होता है|
  • क्लासिक बचत खाता :- इस बचत खाते के साथ ग्राहक को आरटीजीएस एनईएफटी जैसी फंड ट्रांसफर करने की सुविधाएं मुफ्त में मिलती है, जिसके लिए उन्हें अपने खाते में मिनिमम 10,000 रूपए रखना होता है|
  • प्रो बचत खाता :- इस बचत खाते के साथ ग्राहक को इंटरनेशनल प्लेटिनम चिप डेबिट कार्ड की सेवा मुफ्त में मिलती है| इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण सेवाएं मिलती है, जिसके लिए खाते में मंथली एवरेज बैलेंस 20,000 रूपए रखना होता है|
  • ऐस बचत खाता :- यह बचत खाता कई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमे खाताधारक को ऐड-ऑन डेबिट कार्ड, डेबिट कार्ड व उच्च एटीएम विदड्रॉल जैसी ढ़ेरो सुविधाएं मिलती है| एस बैंक बचत खाते में एवरेज मंथली बैलेंस 50,000 रूपए होना चाहिए|

Canara Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस

  • नोवा बचत खाता :- इस बचत खाते में ग्राहक को कम मिनिमम बैलेंस रखना होता है| लेकिन खाताधारक कई नि:शुल्क सेवाओं का लाभ ले पाता है| नोवा बचत खाते में एवरेज मंथली बैलेंस 5,000 रूपए रखना होता है|
  • सनमान बचत खाता :- यह बचत खाता काफी कम एवरेज मंथली बैलेंस के साथ खोला जाता है, जिसमे ग्राहक को होम बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड जैसी कई सुविधाएं मिलती है| इस बचत खाते के लिए एवरेज क्वाटर्ली बैलेंस 2,000 रूपए की आवश्यकता होती है|
  • ग्रैंड बचत खाता :- इस बचत खाते के साथ ग्राहक को NEFT व RTGS द्वारा फंड ट्रांसफर करने की मुफ्त सुविधा मिलती है| ग्रैंड बचत खाते के लिए मिनिमम बैलेंस को वेरिएंट के अनुसार तय किया जाता है|
  • सिल्क महिला बचत खाता :- सिल्क महिला बचत खाता कई सुविधाओं के साथ आता है, जिसमे महिला खाताधारक को एनईएफटी व आरटीजीएस द्वारा मुफ्त फंड ट्रांसफर करने की सुविधा के साथ ही लास्ट बैगेज लायबिलिटी क्लेम, लास्ट कार्ड लायबिलिटी और एक्सिडेंटल डेथ क्लेम की सुविधा मिलती है| इस बचत खाते के लिए भी मिनिमम राशि वेरिएंट के अनुसार तय की जाती है|
  • जूनियर- किड्स बचत खाता :- यह एक जूनियर बचत खाता है, जिसे 10 वर्ष से अधिक किड्स के लिए तैयार किया गया है| जूनियर- किड्स बचत खाते में मिनिमम राशि को वेरिएंट के अनुसार तय किया जाता है|
  • कोटक 811 बचत खाता :- यह कोटक महिंद्रा का एक डिजिटल सेविंग अकॉउंट है, जिसमे मिनिमम बैलेंस नहीं रखना होता है| लेकिन खाताधारक को कई मुफ्त बैंकिंग सेवाएं मिलती है|

Nainital Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस

कोटक महिंद्रा बैंक न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी शुल्क नियम (Kotak Mahindra Bank Minimum Balance Penalty Fee Rules)

कोटक महिंद्रा बैंक में खुलवाए गए बचत खाते में ग्राहक को एवरेज मंथली बैलेंस रखना होता है| बचत खाते में एवरेज मंथली बैलेंस न होने पर पेनल्टी शुल्क का नियम लगता है| कोटक महिंद्रा बैंक बचत खाता मिनिमम बैलेंस पेनल्टी शुल्क नियम के अनुसार खाते में मिनिमम बैलेंस से जितनी कम राशि होती है, उसका 5 प्रतिशत नॉन मेंटिनेंस चार्ज लगाया जाता है| ऐस व प्रो खाते के लिए यह शुल्क अधिकतम 600 रूपए है|

इसके अलावा सैलरी बचत खाताधारक को अपने अकॉउंट में एवरेज मंथली बैलेंस न होने पर कोई शुल्क नहीं देना होता है, लेकिन अगर लगातार दो महीने से सैलरी अकॉउंट में सैलरी नहीं जमा हो रही है, तो उस अकॉउंट को एज सेविंग अकॉउंट में बदल दिया जाएगा, जिसके बाद खाते में मिनिमम बैलेंस की अनुपस्थिति होने पर 5% नॉन मेंटेनेंस चार्ज लगेगा|

Bank of India सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस

कोटक महिंद्रा बैंक में मिनिमम कितनी राशि से सेविंग अकॉउंट खुलवा सकते है?

कोटक महिंद्रा बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए मिनिमम राशि खाते के प्रकार के अनुसार अलग-अलग है, आप न्यूनतम 1000 रूपए से लेकर 50,000 रूपए की राशि तक बचत खाता खुलवा सकते है, वही आप कोटक 811 डिजिटल सेविंग अकाउंट को मिनिमम जीरो बैलेंस के साथ भी खोल सकते है|

क्या कोटक महिंद्रा बैंक के बचत खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर पेनल्टी शुल्क लगाया जाता है?

हां, बचत खाते में मिनिमम बैलेंस का अभाव होने पर कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा पेनल्टी शुल्क लगाया जाता है|

Indian Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस