तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक दक्षिण भारत का काफी लोकप्रिय बैंक है| इस बैंक में बचत खाता खुलवाना काफी आसान है, क्योकि यह बैंक ग्राहकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बचत खाता खोलने की सुविधा देना है| तमिलनाडु बैंक आपको बचत खाते की एक विस्तृत श्रंखला प्रदान करता है, जिसमे आप अपनी जरूरत के अनुसार बचत खाता खुलवा सकते है| एक बचत खाता ग्राहक की सभी बुनियादी जरूरतों को पूरा करता है|

लेकिन बचत खाते का लाभ लेने के लिए खाते में कुछ बैलेंस मेंटेन करना होता है| यह मेंटेनेंस राशि खाते के अनुसार तय की जाती है| अगर आप तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए मिनिमम राशि के बारे में जानना चाहते है, तो यहाँ पर आपको Tamilnad Mercantile Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2023 (Tamilnad Mercantile Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules) बता रहे है|
Ekart Logistics Franchise Kaise Le
Tamilnad Mercantile Bank सेविंग अकाउंट मिनिमम बैलेंस 2023 (Tamilnad Mercantile Bank Savings Account Minimum Balance)
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के बचत खातों में मिनिमम बैलेंस की जानकारी इस प्रकार है:-
एडब्ल्यूबी बचत खाता :- यह बचत खाता ग्राहक को कही भी और कभी भी पैसा निकालने की सुविधा देता है| इस खाते में खाताधारक को मिनिमम एवरेज बैलेंस ग्रामीण शाखा के लिए चेक बुक के साथ 250 रूपए और अन्य शाखा के लिए 500 रूपए है, तथा बिना चेक बुक के 100 रूपए और अन्य शाखा में 250 रूपए है|
वेतन एसबी खाता :- तमिलनाडु मर्केंटाइल वेतन एसबी बचत खाता उन ग्राहकों के लिए है, जो अपने बचत खाते में वेतन प्राप्त करना चाहते है| इस तरह के बचत खाते में न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता नहीं होती है, साथ ही बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के RTGS और NEFT की सुविधा मिलती है|
एसबी प्रीमियम बचत खाता :- तमिलनाड मर्केंटाइल एसबी प्रीमियम बचत खाता कुछ विशेष सुविधाओं के साथ आता है, जिसमे ग्राहक को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड जैसे विशेष लाभ दिए जाते है| एसबी प्रीमियम बचत खाते की त्रैमासिक औसत शेष राशि मेट्रो-शहरी क्षेत्र के लिए 5,000 रूपए है, तथा ग्रामीण शाखा के लिए 2,500 रूपए है|
खुशहाल परिवार बैंकिंग बचत खाता :- यह बचत खाता परिवार के सदस्यों को एकजुट करने का कार्य करता है, और परिवार आईडी के नाम से बचत खाते के साथ सभी संबंधो को समूहित करता है| इस खाते में पारिवारिक स्तर पर काफी कम औसत शेषराशि की आवश्यकता होती है, तथा खाते से जुड़े परिवार के प्रत्येक सदस्य को न्यूनतम शेष राशि बनाए रखना जरूरी नहीं है|
लिटिल सुपर स्टार बचत खाता :- इस बचत खाते को बच्चे के नाम से खोला जाता है| लिटिल सुपर स्टार बचत खाते का उद्देश्य बच्चो को भविष्य के लिए बचत करने के प्रति प्रोत्साहित करना है| इस बचत खाते के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस 250 रूपए है, तथा प्रथम वर्ष न्यूनतम औसत शेष राशि न होने पर दंड शून्य होगा|
डायनेमिक यूथ एसबी बचत खाता :- यह बचत खाता युवा नियोजित पेशेवर और छात्रों के लिए है| इस बचत खाते के लिए न्यूनतम त्रैमासिक औसत शेष राशि 1,000 रूपए है, तथा खाता खुलने की पहली तिमाही में न्यूनतम शेष राशि पर छूट मिलती है|
रॉयल एसबी बचत खाता :- इस बचत खाते को विशेषकर उच्च निवल मूल्य वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है| रॉयल एसबी बचत खाते के लिए न्यूनतम मासिक औसत शेष राशि मेट्रो शाखा के लिए 50,000 रूपए और शहरी व अर्द्ध शहरी शाखा के लिए 40,000 रूपए और ग्रामीण शाखा के लिए 25,000 रूपए है| खाता खुलने के पहले माह में न्यूनतम शेष राशि पर आवश्यकता से छूट मिलती है|
वीजा एसबी बचत खाता :- यह एक टू इन वन सेविंग्स अकॉउंट है, जहां पर ग्राहक के पैसो को ऑटो स्वाइप कर फिक्स्ड डिपाजिट कर दिया जाता है, तथा जरूरत पड़ने पर इसे एक्सेस भी कर सकते है| इस खाते में न्यूनतम राशि के बाद शेष राशि स्वत: ही सावधि जमा में चली जाती है| वीजा एसबी बचत खाते में न्यूनतम औसत तिमाही शेष राशि 5,000 रखना जरूरी है, तथा मिनिमम बैलेंस न रखने पर गैर रख-रखाव शुल्क लगाया जाएगा|
होम क्रेडिट से पर्सनल लोन कैसे ले
महिला सुभा एसबी बचत खाता :- यह महिलाओं के लिए तैयार किया गया आधुनिक बचत खाता है, जिसमे खाते के साथ स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाता है| महिला सुभा एसबी बचत खाते में महिला के पूरे परिवार को हेल्थ केयर कवर पॉलिसी के साथ नि:शुल्क व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर भी मिलता है| इस बचत खाते में मेट्रो शहर के लिए मिनिमम एवरेज बैलेंस 1000 रूपए और अन्य क्षेत्र की शाखाओ के लिए 500 रूपए है|
बुनियादी बचत जमा योजना खाता :- बुनियादी बचत जमा योजना खाते के अंतर्गत दो प्रकार के बचत खाते आते है, पहला साधारण बचत बैंक खाता और दूसरा लघु बचत जमा खाता| साधारण बचत खाता नाबालिग और HUF सहित कोई भी व्यक्ति खुलवा सकता है| साधारण बचत खाते में न्यूनतम शेष राशि रखने की आवश्यकता नहीं होती है| लघु बचत खाते में किसी भी समय शेष राशि 50,000 रूपए से अधिक न हो|
प्रधानमंत्री जन धन योजना बचत बैंक खाता :- तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में आप प्रधानमंत्री जन धन योजना बचत खाता भी खुलवा सकते है| इस योजना बचत खाते के साथ ग्राहक को कई निःशुल्क लाभ मिलते है, तथा खाते में न्यूनतम शेष राशि रखने की जरूरत नहीं होती है|
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी शुल्क नियम (Tamilnad Mercantile Bank Minimum Balance Penalty Charges Rules)
तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक के बचत खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर लगने वाला पेनल्टी शुल्क इस प्रकार है:-
साधारण बचत खाते के लिए मिनिमम बैलेंस गैर रख-रखाव शुल्क :- मेट्रो/ शहरी/ अर्द्ध शहरी शाखा में चेक बुक वाले खाते के लिए मिनिमम बैलेंस शुल्क|
- मिनिमम बैलेंस 800 रूपए से अधिक और 1000 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 50 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 500 रूपए से अधिक 800 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 75 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 125 से अधिक 500 से कम होने पर जुर्माना शुल्क 100 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 50 से अधिक 125 से कम होने पर जुर्माना शुल्क 50 रूपए + GST|
ग्रामीण शाखा के लिए मिनिमम बैलेंस शुल्क :-
- मिनिमम बैलेंस 350 से अधिक 500 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 30 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 200 से अधिक 350 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 40 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 60 से अधिक 200 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 50 रूपए + GST|
चेक बुक वाले खाते के लिए मिनिमम बैलेंस गैर रख-रखाव शुल्क :-
- मेट्रो / शहरी / अर्द्ध-शहरी शाखा में मिनिमम बैलेंस 350 रूपए से अधिक 500 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 30 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 200 रूपए से अधिक 350 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 40 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 75 रूपए से अधिक 200 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 50 रूपए + GST|
ग्रामीण शाखा के लिए मिनिमम बैलेंस शुल्क :-
- मिनिमम बैलेंस 200 रूपए से अधिक 300 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 10 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 100 रूपए से अधिक 200 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 20 रूपए + GST|
- मिनिमम बैलेंस 40 रूपए से अधिक 100 रूपए से कम होने पर जुर्माना शुल्क 30 रूपए + GST|
अन्य बचत खातो के लिए मिनिमम बैलेंस गैर रख-रखाव शुल्क :-
खाते का प्रकार | मंथली एवरेज बैलेंस | नॉन मेंटेनेंस चार्ज |
डायनामिक यूथ सेविंग बैंक अकॉउंट | 1,000 रूपए | 100 रूपए प्रति माह + GST |
वीजा सेविंग बैंक अकॉउंट | 5,000 रूपए | 100 रूपए प्रति माह + GST |
महिला सुबह सेविंग बैंक अकॉउंट | 5,000 रूपए | 100 रूपए प्रति माह + GST |
प्रीमियम सेविंग बैंक अकॉउंट | मेट्रो-शहरी 15,000 रूपए | 250 रूपए प्रति माह + GST |
अर्द्ध शहरी–ग्रामीण 10,000 रूपए | 150 रूपए प्रति माह + GST | |
एनआरई प्रीमियम सेविंग बैंक अकॉउंट | 15,000 रूपए | 200 रूपए प्रति माह + GST |
रॉयल सेविंग बैंक अकॉउंट | 50,000 रूपए | 500 रूपए प्रति माह + GST |
लिटिल सुपर स्टार बैंक अकॉउंट | 250 रूपए | —- |
टीएमबी हैप्पी फॅमिली बैंक अकॉउंट | मेट्रो – 30,000 रूपए शहरी – 20,000 रूपए अर्द्ध-शहरी – 15,000 रूपए ग्रामीण – 10,000 रूपए | 200 रूपए प्रति माह + GST |
Consolidated Charges Kya Hota Hai in Hindi
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में बचत खाता खुलवाने के लिए मिनिमम राशि क्या है?
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में मिनिमम 500 रूपए के साथ खाता खुलवा सकते है|
क्या तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक बचत खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर चार्ज लेता है?
हां, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक ग्राहक के बचत खाते में मिनिमम बैलेंस न होने पर चार्ज लेता है|
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में बचत खाते पर मिलने वाली ब्याज दर क्या है?
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक बचत खाते पर सालाना 4% की दर से ब्याज देता है|
क्या तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक में 18 वर्ष से कम आयु वाले बालक भी बचत खाता खुलवा सकते है?
हां, तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 18 वर्ष से कम आयु वाले बालको को विशेष प्रकार का बचत खाता प्रदान करता है|
एयरटेल पेमेंट बैंक से लोन कैसे लें